जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

Target killing again in Jammu and Kashmir: Hindu manager shot dead in bank, protest by government employees

जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

 

कुलगामः जम्मू-कश्मीर के अंतर्गत आते कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर से दुस्साहस करते हुए एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साए सरकारी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिक्रयोग्य है कि 48 घंटे पहले ही मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं मृतक बैंक मैनेजर कीपहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। जौकि राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने इस घटना को बैंक में घुसकर अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार इस घटना से पहले कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों सहित कम से कम 16 टारगेट किलिंग्स हुई हैं। कुलगाम की इस घटना से 48 घंटे पहले ही एक सरकारी टीचर रजनी की हत्या कर दी गई थी, जबकि इससे पहले बडगाम में एक कर्मचारी राहुल भट की तहसील परिसर में घुसकर की हत्या कर दी गई थी।

बता दें कि बीते मंगलवार को भी रजनी बाला की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने कहा था कि यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। बीते दिनों, इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि अल्पसंख्यकों, नागरिकों और सरकार में लोगों को निशाना बनाने वाले “केवल डर फैलाना चाह रहे हैं, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने उनके फरमान का जवाब देना बंद कर दिया है”।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *