Category: NATIONAL

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

    BREAKING NEWS: Fire breaks out in Amritsar’s Sri Guru Harkishan Public School, children rescued

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

     

    अमृतसरः महानगर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया, जब बुधवार दोपहर को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद स्टाफ ने स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह आग स्कूल के एसी कांप्रेशर में धमाका होने के बाद लगी। वहीं धमाके के बाद कांप्रेसर से आग की लपेटें और धुंआ निकलते देखा गया।

    जनकारी देते स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जिस हिस्से में आग लगी वहां से किसी तरह बच्चों से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ क्लासों को छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रबंधन ने पहले अग्निशमन यंत्रों से अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल विभाग को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। जल्द चंद कदमों की दूरी पर स्थित दमकल विभाग के कार्यालय की 2 गाड़ियां स्कूल के भीतर आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया, हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

  • स्पाइसजेट के 90 पायलट नहीं उड़ा सकेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान, डीजीसीए ने कहा-फिर लेनी होगी ट्रेनिंग

    You are currently viewing स्पाइसजेट के 90 पायलट नहीं उड़ा सकेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान, डीजीसीए ने कहा-फिर लेनी होगी ट्रेनिंग

    90 pilots of SpiceJet will not be able to fly Boeing 737 MAX aircraft, DGCA said – will have to take training again

    स्पाइसजेट के 90 पायलट नहीं उड़ा सकेंगे बोइंग 737 मैक्स विमान, डीजीसीए ने कहा-फिर लेनी होगी ट्रेनिंग

     

    नई दिल्ली: डीजीसीए ने स्पाइसजेट के 90 पायलटों को बोइंग 737 विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। डीजीसीए ने यह फैसला पायलटों के उचित प्रशिक्षत न पाए जाने के बाद लिया है। डीसीजीए ने कहा कि इन सभी पायलटों को दोबारा ट्रेनिंग करनी होगी। जिसके तहत इन पायलटों को नोएडा के एक फैसिलिटी में सिम्युलेटर ट्रेनिंग दी गई थी। यह प्रणाली बोइंग फार मैक्स द्वारा डेवेल्प एक विवादास्पद फ्लाइट स्टेबलाइजिंग प्रोग्राम है। वहीं इतनी बड़ी संखया में पायलटों को विमान संचालन से रोकने के बाद विमान कंपनियों में खलबली मच गई है। दरअसल डीजीसीए की ओर से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्हें सिम्युलेटर प्रशिक्षण में खामियों का पता चला।

    डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘अभी के लिए हमने इन पायटलों के मैक्स विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। विमान उड़ाने के लिए इन्हें दोबारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हासिल करना होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि नियामक ‘प्रशिक्षण में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।’ गौरतलब है कि डीजीसीए ने अदीस अबाबा के पास इथियोपियन एयरलाइंस के एक 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद 13 मार्च 2019 को बोइंग 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। इस हादसे में चार भारतीयों सहित कुल 157 लोग मारे गए थे।

  • कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    देश में कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। कम से कम आंकड़े तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को  दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचा। दुनिया के 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक भी दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं।

    अब भारत के आंकड़े भी डरा रहे हैं। पिछले 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, राहत की बात ये भी है कि इन चार हफ्तों में संक्रमण से 58 हजार 158 लोग ठीक भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।

    केरल के 14 जिले, मिजोरम के सात जिलों में हालात खराब
    केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। मतलब अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

    हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। इसके अलावा मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

    कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
    गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। –
    देश में 11 अप्रैल को कोरोना के 796 नए केस दर्ज हुए, लेकिन तीन राज्यों के आंकड़ों में बड़ा इजाफा हुआ है। इनमें गुजरात, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं। गुजरात में रोज आने वाले मामलों में 42.4%, दिल्ली में 34.9% और हरियाणा में 18.1% का इजाफा हुआ है।

    दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप में कोरोना ग्रोथ शून्य है, जबकि अन्य सभी राज्यों में निगेटिव ग्रोथ है। मतलब यहां नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट पर नजर डालें तो इसमें केरल, मणिपुर, दिल्ली और हरियाणा आगे हैं। केरल में सबसे ज्यादा हर 100 में से 2.3% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मणिपुर में  पॉजिटिविटी रेट 1.5%, दिल्ली में 1.4% और हरियाणा में 1.1% है। अन्य यभी राज्यों में ये शून्य से नीचे है।

     

  • गुजरातः भरूच की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 कर्मियों की झुलसकर मौत

    You are currently viewing गुजरातः भरूच की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 कर्मियों की झुलसकर मौत

    Gujarat: Bharuch chemical factory explodes, 6 workers scorched to death

    गुजरातः भरूच की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 कर्मियों की झुलसकर मौत

     

    अहमदाबादः गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट गया, जिसमें छह कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में सुबह तीन बजे हुई। भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे। जिसमें रिसाव के कारण अचानक विस्फोट हो गया।

    उन्होंने कहा, ‘संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई। संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई। शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त ओम ऑर्गेनिक कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस चल रही थी। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। हादसे के बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ हैं।

    इससे पहले भी भरूच की केमिकल कारखानों विस्फोट होते रहे हैं। 23 फरवरी 2021 को जीआईडीसी की केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई थी। हादसे में 24 लोग झुलस गए थे। धमाका इतना तेज़ था कि उसकी आवाज 20 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।

  • झारखंड रोप-वे हादसे के बाद रेस्क्यू में जवान : 20 घंटे बाद सेना ने हेलिकॉप्टर से 12 को निकाला, 36 अब भी फंसे; तार बने मुसीबत

    झारखंड रोप-वे हादसे के बाद रेस्क्यू में जवान : 20 घंटे बाद सेना ने हेलिकॉप्टर से 12 को निकाला, 36 अब भी फंसे; तार बने मुसीबत

     

    झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे हादसे में सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार सुबह बाद हेलिकॉप्टर से दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया है। 20 घंटे बाद 12 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया। अब भी 36 लोग हवा में लटकी ट्रॉली में फंसे हैं। तारों के जाल के कारण NDRF और सेना के कमांडो रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है।

    सुबह 6 घंटे के प्रयास के बाद हेलिकॉप्टर लौट गया था। अब दोबारा प्लान करके रेस्क्यू शुरू किया गया है। कमांडो दो ट्रॉली के गेट खोलने में कामयाब हो गए। ऑपरेशन में एयरफोर्स के तीन हेलिकॉप्टर लगे हैं। स्थिति यह है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे हुए हादसे के बाद 18 ट्रॉलियों में 48 श्रद्धालु फंसकर हवा में लटक गए थे। हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे।

    2500 फीट की ऊंचाई पर अटका केबिन
    केबिन जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है। लिहाजा ऑपरेशन शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। हादसे में फंसे हुए लोगों की पहचान देवघर के अमित कुमार, खुशबू कुमारी, जया कुमारी, छठी लाल शाह, कर्तव्य राम, वीर कुमार, नमन, अभिषेक, भागलपुर के धीरज, कौशल्या देवी, अन्नु कुमारी, तनु कुमारी, डिंपल कुमार व वाहन चालक, मालदा के पुतुल शर्मा, सुधीर दत्ता, सौरव दास, नमिता, विनय दास के रूप में की गई है।

    अच्छी बात ये है कि देवघर में मौसम साफ है, लेकिन तारों का जाल होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हेलिकॉप्टर और कमांडो को अपने अभियान में दिक्कत हो रही है।
    अच्छी बात ये है कि देवघर में मौसम साफ है, लेकिन तारों का जाल होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हेलिकॉप्टर और कमांडो को अपने अभियान में दिक्कत हो रही है।

    खाना भी पहुंचाया गया
    ट्रॉली में फंसे हुए लोगों ने पूरी रात एक-दूसरे से बातचीत करते हुए समय गुजारा। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। सुबह करीब 5 बजे से दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। देर रात केबिन में फंसे लोगों तक खाने का पैकेट पहुंचाने की कोशिश हुई।

    हेलिकॉप्टर ने कई बार फंसे हुए लोगों के पास जाने का प्रयास किया, लेकिन तारों के जाल के कारण काफी परेशानी हुई।
    हेलिकॉप्टर ने कई बार फंसे हुए लोगों के पास जाने का प्रयास किया, लेकिन तारों के जाल के कारण काफी परेशानी हुई।

    हालांकि कई लोगों तक खाना-पानी नहीं पहुंच सका। NDRF की टीम ने ओपन ट्राॅली से पैकेट केबिन में फेंकने की कोशिश की। सबकी हिम्मत बढ़ाने का प्रयास किया गया। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों में घटनास्थल पर कैंप किया।

    हादसे की की जानकारी होने पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे मौके पर पहुंचे और वहां चारपाई पर बैठकर अफसरों से स्थिति की जानकारी ली।
    हादसे की की जानकारी होने पर क्षेत्रीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे मौके पर पहुंचे और वहां चारपाई पर बैठकर अफसरों से स्थिति की जानकारी ली।

    इसके बाद सुबह सेना और ITBP की टीम बचाव कार्य के लिए त्रिकूट रोप-वे पहुंची।अपनों के सकुशल वापसी के लिए परिवार के लोग भी पूरी रात इंतजार करते रहे। बिहार से भी NDRF, सेना और एयरफोसर्ट की टीम पहुंची।

    रोप-वे चलाने वाली एजेंसी होगी ब्लैक लिस्टेड
    झारखंड के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि रोप-वे का संचालन कर रही दामोदर वैली कार्पोरेशन को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। सैप कैसे टूटा, उसका मेंटेनेंस किस तरह हो रहा था, इन सब बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। आने वाले समय में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक वैकल्पिक सड़क बनाई जाएगी।

    सौजन्य : दैनिक भास्कर

  • ‘कुतुब मीनार परिसर में हो 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण’,विश्व हिंदू परिषद ने मांगी पूजा की इजाजत

    ‘कुतुब मीनार परिसर में हो 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण’,विश्व हिंदू परिषद ने मांगी पूजा की इजाजत

    Ancient Temples In Qutub Minar Complex: विश्व हिंदू परिषद ने कुतुब मीनार परिसर में स्थित 27 प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग उठाई है. वीएचपी ने कुतुब मीनार परिसर में पूजा करने देने की इजाजत भी मांगी है.

    'कुतुब मीनार परिसर में हो 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण', VHP ने मांगी पूजा की इजाजत
    • वीएचपी ने सरकार से मांगी पूजा करने की अनुमति
    • कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है VHP
    • वीएचपी ने की मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग

    VHP नेताओं ने किया कुतुब मीनार परिसर का दौरा

    कुतुब मीनार परिसर के दौरे के बाद वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ‘हमने स्मारक के प्रमुख हिस्सों का दौरा किया और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थिति को देखना दिल दहला देने वाला था. कुतुब मीनार को 27 मंदिरों को ध्वस्त करने के बाद मिली सामग्री से बनाया गया था.’

     

    कुतुब मीनार परिसर में पूजा करने देने की मांग

    उन्होंने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि उन सभी 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाए, जिन्हें पूर्व में गिराया गया था और हिंदुओं को वहां पूजा करने की अनुमति दी जाए.’

    प्राचीन मंदिरों का पुनर्निर्माण हो

    विनोद बंसल ने कहा कि यहां मूर्ति कला और भारतीय संस्कृति की जो झलक है वो अद्भुत है. लेकिन उसको विकृत किया गया, अब उसे ठीक करने की जरूरत है. वहां मंदिरों का पुनर्निर्माण करके हिंदू और जैन समाज को पूजा करने की अनुमति दी जानी चाहिए.

     

    वीएचपी के प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास में जो गलत हुआ उसको ठीक करने की कोशिश जल्द से जल्द की जानी चाहिए. हमें उम्मीद है कि चाहे वो सरकार हो, ASI हो या कोई अन्य एजेंसी हो, वो हिंदुओं की भावना का ख्याल रखेगी. इंसाफ के लिए हम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं.

  • हथियार उत्पादन में आत्मनिर्भरता की तरफ कदम, अब 101 तरह के सैन्य साजोसामान विदेश से नहीं खरीदेगा भारत

    हथियार उत्पादन में आत्मनिर्भरता की तरफ कदम, अब 101 तरह के सैन्य साजोसामान विदेश से नहीं खरीदेगा भारत

    Negative arms import list: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हुवावे पर अमेरिकी पाबंदी का हवाला दिया और कहा कि आजकल के अधिकतर हथियार इलेक्ट्रॉनिक होते हैं, सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से चलाए जाते हैं. ऐसे में इनके हैक होने का भी खतरा रहता है. इसी को देखते हुए भारत अब हल्के टैंक, कई आर्टिलरी गन, नेवी के यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, कुछ तरह के ड्रोन, कई एंटी शिप व एंटी रेडिएशन मिसाइलें विदेश से नहीं खरीदेगा.

    आत्मनिर्भरता हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाते हुए भारत ने 101 ऐसे हथियारों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें विदेश से आयात नहीं किया जाएगा. यह इस तरह की तीसरी लिस्ट है. इससे पहले 2020 और 2021 में दो नेगेटिव आर्म्स इंपोर्ट लिस्ट जारी करके 209 हथियारों का इंपोर्ट प्रतिबंधित किया जा चुका है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए कहा कि इससे देश में ही सैन्य प्रणालियों, हथियारों, तकनीक और गोला-बारूद के उत्पादन और विकास को बढ़ावा मिलेगा. विदेशी हथियारों और सिस्टम पर निर्भरता घटेगी, जिनकी सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा रहता है.

    सरकार की ओर से जारी तीसरी लिस्ट में हल्के टैंक, फिट की जाने वाली आर्टिलरी गन, नेवी के यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, कुछ तरह के ड्रोन, मीडियम रेंज की एंटी शिप और एंटी रेडिएशन मिसाइलें शामिल हैं. इनके अलावा नेक्स्ट जेनरेशन के तटीय गश्ती वाहन, नेवी के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम, MF-STAR वॉरशिप रडार, एडवांस हल्के टॉरपीडो और कुछ रॉकेट्स आदि भी हैं. इनके आयात पर दिसंबर 2022 से दिसंबर 2027 तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी हुवावे पर अमेरिका द्वारा लगाई गई पाबंदियों का हवाला देते हुए कहा कि आजकल के अधिकतर हथियार इलेक्ट्रॉनिक होते हैं, सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से चलाए जाते हैं. ऐसे में इनके हैक किए जाने का भी खतरा रहता है. इन हथियार प्रणालियों के फूल प्रूफ होने का कितना भी दावा किया जाए, लेकिन सुरक्षा में सेंध लगने की आशंका बनी रहती है. पहले जमाने में टैंक, होवित्जर तोपें और हेलिकॉप्टर तक मैकेनिकल हुआ करते थे, जिनके सिस्टम में दूर बैठकर छेड़छाड़ करना संभव नहीं होता था. लेकिन अब तकनीक बदल गई है. आजकल के जमाने में हथियारों को कहीं दूर बैठकर भी कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा हथियार और हथियार प्रणालियां देश में ही बनाई जाएं ताकि इनकी सुरक्षा की गारंटी रहे.

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में इजाफा? सरकार ने दिया ये बयान

     पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में इजाफा? सरकार ने दिया ये बयान

    Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में 22 मार्च से अब तक 13 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मंगलवार को सरकार ने संसद में बयान दिया है.

    petrol diesel price update: पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों लगातार इजाफा हो रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अब सवाल उठने लगे हैं. संसद में विपक्ष भी लगातार बढ़ती महंगाई और बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का मुद्दा उठा रहा है. मंगलवार को इस सवाल के जवाब में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन की तुलना में भारत पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बहुत कम बढ़ोतरी कर रहा है.

    अन्य देशों की तुलना में भारत में बेहद कम बढ़ोतरी

    उन्होंने कहा कि भारत में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सिर्फ 5 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है. हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘मेरे हिसाब से भारत में पेट्रोल की कीमतें बीते दो हफ्तों में 5% बढ़ी हैं. इनकी कीमतों में इजाफा अकेले भारत में नहीं हुआ है. अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच में पेट्रोल की कीमतें अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, ब्रिटेन में 55%, फ्रांस में 50% और स्पेन में 58% बढ़ी हैं.’

    15 दिन में 9.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

    बता दें कि मंगलवार को भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 15 दिनों में 13वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमत में अब तक लगभग 9.20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है.

    निर्मला सीतारमण ने क्या कहा था?

    ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरते आ रहा है. बीते सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण वृद्धि हो रही है. उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में युद्ध के चलते दुनिया के तमाम देशों में महंगाई बढ़ी है. लोग पूछ रहे हैं, आप ईंधन की कीमत कैसे बढ़ा सकते हैं?’… इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. यूक्रेन में हो रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है.

  • होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    You are currently viewing होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

    Horrific accident in Hoshiarpur, horrific car-truck collision, 2 killed, 4 injured

    होशियारपुर में हुआ भयानक हादसा, कार-ट्रक में भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

     

    होशियारपुरः जिले के अंतर्गत आते बजवाड़ा में उस वक्त एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जब होशियारपुर की ओर से आ रहे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने घायलों से बातचीत की और उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए।

    हादसे की जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक सवार से टकराई, फिर ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में सवार 5 व्यक्ति और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए, जिनमें बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में मारे गए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की पहचान ए.एस.आई. गुरदियाल सिंह पुत्र बेअंत सिंह निवासी मुरादपुर नरियाल के रूप में हुई है तथा वह पी.आर.टी.सी. जहानखेलां का मुलाजिम था और वह छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था।

    वहीं हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे भाजपा नेता संजीव तलवाड़ ने अपनी गाड़ी में घायल हर्षित को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक अमृतसर का है और खाली है। पुलिस ने ट्रक, कार व बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर एस.एच.ओ. सदर सुरजीत पड्डा ने बताया कि घायलों में अर्जुन पुत्र रमन कुमार व रितेश कुमार पुत्र दविन्द्र नागर निवासी बहादुरपुर, दविन्द्र सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी माहिलपुर, हरतेश खैहरा पुत्र राजविन्द्र सिंह निवासी शालीमार नगर शामिल हैं

  • हिमाचल में श्रद्धआलुओं से भरा ट्रक पलटा, 15 श्रद्धालु घायल, शाहतलाई माथा टेकने के लिए गए थे फिल्लौर के श्रद्धालु

    You are currently viewing हिमाचल में श्रद्धआलुओं से भरा ट्रक पलटा, 15 श्रद्धालु घायल, शाहतलाई माथा टेकने के लिए गए थे फिल्लौर के श्रद्धालु

    A truck full of devotees overturned in Himachal, 15 devotees injured, Shahtalai had gone to pay obeisance to the devotees of Phillaur

    हिमाचल में श्रद्धआलुओं से भरा ट्रक पलटा, 15 श्रद्धालु घायल, शाहतलाई माथा टेकने के लिए गए थे फिल्लौर के श्रद्धालु

     

    फिल्लौरः बीते दिनों फिल्लौर से शाहतलाई माथा टेकने के लिए गए श्रद्धालुओं का ट्रक पलट गया जिसमें करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी श्रद्धालु फिल्लौर के गांव मौखास के रहने वाले थे तथा वह शाहतलाई में माथा टेकने के लिए गए थे और रास्ते में वापस लौटते हादसे का शिकार हो गए। हादसे के वक्त ट्रक में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

    जानकारी अनुसार हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ऊना के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान संजना, कमलजीत, दयालो, कर्मजीत, तारा के रूप में हुई है।