Corona Virus Alert: नोएडा में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे हुए संक्रमित, कोरोना ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल 

Corona Virus Alert: नोएडा में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे हुए संक्रमित, कोरोना ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किल

Coronavirus Cases In Noida: कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. प्रशासन की तरफ से लगातार लोगों से कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है.

44 Children Tested Coronavirus Positive In Noida: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने लोगों की चिंता को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस बीच लोगों से सावधानी बरतने और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

नोएडा में बढ़े कोरोना के मामले

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं. नोएडा में कोरोना के कुल मामले 167 हैं. प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3 है.

प्रशासन ने की मास्क लगाने की अपील

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 44 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल थे. प्रशासन की तरफ से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है.

कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी

पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है. वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *