दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा, अब तक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

 

Violence erupts in Delhi on the occasion of Hanuman Jayanti, 14 suspects arrested so far

दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा, अब तक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली में हनुमान जयंति के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 14 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से बात की और हालात को नियंत्रण में करने के निर्देश दिए.।

जानकारी अनुसार 16 अप्रैल की शाम हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई. दो पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई और उपद्रवियों ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. दिल्ली पुलिस के पीआरओ अन्येश रॉय ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, जहांगीरपुरी समेत दिल्ली के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *