Category: NATIONAL

  • हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, चक्की पुल टूटा, खड्ड में आई बाढ़ में बह गया पिलर

    You are currently viewing हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, चक्की पुल टूटा, खड्ड में आई बाढ़ में बह गया पिलर

    Heavy rains caused havoc in Himachal Pradesh, mill bridge broken, pillar washed away in the flood in the ravine

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, चक्की पुल टूटा, खड्ड में आई बाढ़ में बह गया पिलर

     

     

    पठानकोटः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। भारी बारिश की वजह से राज्य के कई जिलों में कई तरह की आपदाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाला कंडवाल स्थित चक्‍की खड्ड पर बना 800 मीटर लंबा रेलवे पुल बह गया है। शनिवार सुबह पुल का पिलर व दो स्पेम एकाएक गिर गए। पुल टूटने से कांगड़ा घाटी रेल का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। हालांकि रेलवे विभाग ने बीते माह के दौरान ही पठानकोट से जोगेंद्रनगर ट्रैक पर चलने वाले रूट बरसात के चलते बंद कर दिए थे, क्योंकि रेलवे की टीम ने इस पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया था।

    जानकारी अनुसार, इस रेलवे पुल के गिरने का मुख्य कारण अवैध खनन ही बताया जा रहा है। खनन माफिया ने पुल के आगे पीछे दोनों और अवैध खनन कर करके चक्की खड्ड के बहाव को ही सिकोड़ दिया है। जो चक्की खड्ड पहले मीटरों फैलकर बहती थी वह अब सिकुड़ चुकी है। पुल के पास तो यह स्थिति है कि यहां चक्की खड्ड का बहाव मात्र 12-15 मीटर ही रह गया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।

    मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। चंबा जिले में शनिवार सुबह बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंडी जिले में अचानक आई बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया, जिससे कुछ ग्रामीण वहां फंस गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

  • बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

    You are currently viewing बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

    Tragic accident during Mangala Aarti in Banke Bihari temple, two devotees died due to suffocation

    बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान दर्दनाक हादसा, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

     

    मथुराः मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुर बांके बिहारी के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ के कारण बांके बिहारी मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसके कारण मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को सफोकेशन होने लगा। इस दौरान दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों को फिलहाल वृंदावन के 3 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि 50 से ज्यादा लोग बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों मृतकों की पहचान निर्मला देवी निवासी नोएडा और वृंदावनवासी राजकुमार निवासी जबलपुर के रूप में हुई है।

    बता दें कि मंगला आरती सुबह के समय की सबसे पहली आरती होती है। यह सुबह 3 या सुबह 4 बजे के आसपास की जाती है। कल जन्माष्टमी पर दिनभर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस कारण मंगला आरती के समय भी मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। हालत यह थी कि मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

    जिक्रयोग्य है कि  जन्माष्टमी पर हर साल भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों के आने से भीड़ बढ़ जाती है।  मंदिर में जिस समय हादसा हुआ उस समय डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत पुलिस बल मौजूद था। निजी सुरक्षा कर्मियों ने बेहोश हो रहे श्रद्धालुओं को मंदिर से निकालना शुरू कर दिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं का दम घुटने लगा था। इससे ये घटना हुई है।

  • मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी, पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया वॉट्सएप मैसेज

    You are currently viewing मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी, पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया वॉट्सएप मैसेज

    Mumbai: 26/11-like attack threatened, police received WhatsApp message from Pakistani number

    मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी, पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया वॉट्सएप मैसेज

     

    मुबंईः मुंबई में एक बार फिर 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। हमले की धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर मिली है। यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से मिला है। इसमें कहा गया है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत के बाहर की होगी और धमाका मुंबई में होगा। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस हमले को 6 लोग अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का है। मैसेज में उदयपुर कांड का भी जिक्र है। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज कल मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। मैसेज में यह भी कहा गया कि एक कसाब या एक अल जवाहरी मरेगा तो पीछे काफी अल जवाहरी है। धमकी देनेवाले ने कहा कि उदयपुर की तरह आतंकी हमले की तरह ही उदयपुर जैसा ‘सर तन से जुदा’ कांड भी हो सकता है। रात 11 बजे धमकी भरे मैसेज में लिखा-‘जी मुबारक हो मुंबई में हमला होने वाला है यह 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा। मुंबई को उड़ाने की तैयारी की जा रही है।

    बता दें कि एक दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली थी, जिससे तीन एके-47 और कुछ बुलेट्स बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में भारत में आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी। लेकिन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आतंकी साजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से एनआईए और एटीएस की टीम मामले की जांच कर रही है।

  • अबकी बार जन्माष्टमी पर कुछ खास होने वाला है- मथुरा के लोगों के लिए क्यों खास है ये जन्माष्टमी, जानिए संतों की बात

    अबकी बार जन्माष्टमी पर कुछ खास होने वाला है- मथुरा के लोगों के लिए क्यों खास है ये जन्माष्टमी, जानिए संतों की बात

    अयोध्या के राम जन्मभूमि की तरह ही मथुरा में भी कृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी काफी समय से विवाद है। मामला कोर्ट में लंबित है।

    Vrindavan Mathura Janmashtami, krishna janmashtami 2022, vrindavan janmashtami

    मथुरा में जन्माष्टमी की धूम
    • जन्माष्टमी की धूम के बीच संतों को याद आया कृष्ण जन्मभूमि विवाद
    • काफी समय से कोर्ट में लंबित है मामला
    • संत बोले- भाईचारे के माध्यम से इसका हल नहीं हो सकता

    मथुरा-वृंदावन में आज कृष्णभक्त कान्हा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी बीच हिन्दू धर्मगुरुओं को मन में एक टीस भी दिखाई पड़ रही है।

    एक धर्मगुरु ने कहा- “इस बार की जन्माष्टमी इसलिए खास होने वाली है क्योंकि अबकि बार हमारे जो आराध्य देव भगवान श्री कृष्ण हैं…अभी तक आपने देखा राम मंदिर को फैसला हो चुका है। एक कोर्ट में पेंडिग चल रहा है ज्ञानवापी का। ये जो हमारा मेन मुद्दा है भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि का, इस बार कुछ नया होने वाला है। भगवान का जब जन्म होगा, जब हम उत्सव मनाएंगे तो कुछ खास मिलेगा। या तो कोर्ट के माध्यम से मिलेगा…मिलना तो कोर्ट के माध्यम से ही है, भाईचारे के माध्यम से मिलने संभव नहीं है”।

    सौजन्य टाइम्स नाउ

  • मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    You are currently viewing मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

    Punjab CM Bhagwant Mann enraged by CBI raid at Manish Sisodia’s house said – Manish Sisodia best education minister of independent India

    मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड से भड़के पंजाब के सीएम भगवंत मान बोले-मनीष सिसोदिया स्वतंत्र भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री

     

    चंडीगढ़ः दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत 21 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जो अच्छा करता है उसे परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। मान ने कहा ‘ ”मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यूएस के सबसे बड़े अखबार में एनवाईटी ने पहले पन्ने पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सीबीआई की रेड करवाई है। भारत इस तरह कैसे प्रगति करेगा?

    बता दें कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद केंद्र पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की सिफारिश की थी।

    गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के घर दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को लेकर रेड पड़ी है। पॉलिसी को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। वहीं, चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार ने जांच रिपोर्ट में कहा कि नई पॉलिसी के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। हालांकि अब इस पॉलिसी को दिल्ली की आप सरकार ने वापस ले लिया है।

  • एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    You are currently viewing एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    Former NCB officer Sameer Wankhede received death threats, police engaged in investigation

    एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

     

    मुंबईः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    समीर वानखेड़े ने पुलिस को बताया है कि उन्हें जान की धमकी ट्विटर के जरिए दी गई है। एक नए बने ट्विटर एकाउंट से उन्हें 14 अगस्त को धमकी दी गई। ट्वीट में कहा गया है-तुमको पता नहीं है कि तुमने क्या किया है, तुमको हिसाब देना पड़ेगा। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि हम तुमको खत्म कर देंगे। इसके बाद समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस से संपर्क किया और वे प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। वानखेड़े का बयान कल दर्ज किया गया था। दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है।

    वही, उनकी पत्नी को भी इसी तरह की धमकी मिल रही है। यही वजह है कि परिवार और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया है। समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। वहीं पिछले दिनों दिल्ली के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दफ्तर पहुंचे समीर वानखेड़े ने बताया था, कि जब से उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए थे, तबसे उनके परिवार ने बेहद तनाव झेला है। उनका कहना है कि अब जान से मारने की धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

  • जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

    You are currently viewing जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

    Two factions clashed in Jalandhar under the influence of alcohol, sharp weapons went fiercely

    जालंधर में शराब के नशे में दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले तेजधार हथियार

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में इस वक्त हंगामा मच गय, जब शराब के नशे में चूर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर तेजधार हथियारों और ईंट पत्थरों का इस्तेमाल हुआ इस दौरान कुछ युवकों ने दोनों गुटों में बीच-बचाव का प्रयास किया परन्तु वह असफल रहे। इस पूरी वारदात की घटना किसी ने मोबाइल पर रिकार्ड कर ली। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में यह झगड़ा एक रेस्टोरेंट के बाहर हुआ, जहां दोनों पक्ष शराब पीकर लौटे थे। जैसे ही दोनों पक्ष पार्किंग स्थल पर पहुंचे, उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि कुछ युवकों ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के लोग देखते ही देखते आपस में भिड़ गए। बचाव करने वाले भी झगड़ा करने पर उतर गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे मारे, जबकि एक युवक ने तेजधार हथियार निकाल लिया। किसी ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया, जो वायरल भी हो गया।

    इस मामले की जांच कर रहे थाना नंबर 7 के प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में से कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं महानगर के पाश इलाके में इस तरह सरेआम गुंडागर्दी के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सवालों के घेरे में आ गई, जबकि दोनों पक्षों को पुलिस का कोई खौफ नहीं था।

  • हथियारों वाली संदिग्ध नाव की मालिक ऑस्ट्रेलियन महिला है, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बोले- सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं

    हथियारों वाली संदिग्ध नाव की मालिक ऑस्ट्रेलियन महिला है, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बोले- सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं

    महाराष्ट्र में रायगढ़ तट पर एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें 3 एके-47 राइफल और गोलियां रखी मिलीं। इस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह नाव ऑस्ट्रेलियन महिला की है। हम  किसी भी संभावना को हल्के में नहीं ले रहे हैं। सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।

    मुंबई : महाराष्ट्र में रायगढ़ तट पर गुरुवार (18 अगस्त) को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें 3 एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। इस पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। नाव की मालिक ऑस्ट्रेलियन महिला है। उसके पति ही नाव के कप्तान थे। नाव दुबई की सिक्योरिटी एजेंसी की है। नाव मस्कट से यूरोप जा रही थी। समुद्र में नाव का इंजन फट गया, कोरियाई नाव ने उस नाव के लोगों बचाया। यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    फडणवीस ने कहा कि नाव से तीन एके-47 राइफलें मिलीं। आधी टूटी हालत में नाव उच्च ज्वार के कारण कोकण तट की ओर आ गई। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। किसी भी संभावना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। हम किसी भी बात से इंकार नहीं कर रहे हैं, सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। फडणवीस ने कहा कि एटीएस भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा। परित्यक्त सावधानी की स्थिति के मानदंडों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।

    पुलिस के मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन इलाके में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी। नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है।अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई।

  • रायगढ़ तट पर मिली हथियारों वाली नाव, ATS चीफ बोले- हो सकती है आतंकी साजिश, टेरर एंगल से जांच जारी

    रायगढ़ तट पर मिली हथियारों वाली नाव, ATS चीफ बोले- हो सकती है आतंकी साजिश, टेरर एंगल से जांच जारी

    रायगढ़ तट पर मिली हथियारों वाली नाव, ATS चीफ बोले- हो सकती है आतंकी साजिश, टेरर एंगल से जांच जारी

    महाराष्ट्र के रायगढ़ तट से एक संदिग्ध नाव से तीन एके-47 राइफल मिली। इसको लेकर एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने टाइम्स नाउ नवभारत ने कहा कि आतंकी साजिश हो सकती है। टेटर एंगल से जांच की जा रही है।

    मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ तट से गुरुवार को तीन एके-47 राइफल और गोलियों के साथ एक संदिग्ध नाव मिली। कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से 190 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा, जिसमें चालक दल का कोई सदस्य नहीं था, और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाव की तलाशी ली। मौके पर पहुंचे एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने टाइम्स नाउ नवभारत ने कहा कि आतंकी साजिश हो सकती है। नाव में 3 एके 47 मिली हैं। ये नाव भारत की नहीं है। इसको लेकर टेटर एंगल से जांच की जा रही है।

    महाराष्ट्र के मंत्री एस मुनगंटीवार ने कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है, गंभीरता से इसकी जांच करनी होगी। मुंबई पर पहले भी अटैक हुए हैं। टेरर एंगल को लेकर भी जांच होगी। उधर श्रीवर्धन (रायगढ़) विधायक अदिति तटकरे ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार और दस्तावेज वाली कुछ नावें मिली हैं। स्थानीय पुलिस जांच कर रही है, मैंने सीएम-डीई सीएम से मांग की है कि एटीएस या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम तत्काल नियुक्त करें।

    अधिकारी ने कहा कि नाव पर तीन एके-47 राइफलें और कुछ गोलियां मिली हैं और पुलिस आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था। पुलिस ने कहा कि नाव तैरते हुए रायगढ़ तट पर आई थी।

  • गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    You are currently viewing गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

    Big action on Bahubali Mukhtar Ansari in Ghazipur, ED raids 11 places including Lucknow, Ghazipur

    गाजीपुर में बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने लखनऊ, गाजीपुर सहित 11 ठिकानों पर की छापेमारी

     

     

    नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के 11 ठिकानों पर दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर सहित कई शहरों में छापेमारी की। ईडी के अफसरों ने दिल्ली, लखनऊ, गाजीपुर और मऊ के अलावा मुख्तार के मुहम्मदाबाद स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विक्रम अग्रहरी, गणेश मिश्रा और खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी छापे की कार्रवाई जारी है।

    बता दें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा था और आज ईडी ने छापे की कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और छोटे बेटे उमर अंसारी से ईडी ने इसी साल मई महीने में पूछताछ की थी। प्रयागराज स्थित ईडी के दफ्तर में मुख्तार के दोनों बेटों से कई घंटे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की गई।

    गौरतलब है कि ईडी ने मार्च 2021 में मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। अंसारी के खिलाफ 2020 में जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जे का मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ लखनऊ में धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने, धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने का मुकदमा दर्ज है। इन्हीं तीनों मुकदमों को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है।

    जिक्रयोग्य है कि इसी महीने गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी के नाम करोड़ों की संपत्ति कुर्क की थी। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा के नाम करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की प्रॉपर्टी है जिसे कुर्क कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए पैसे से खरीदा गया था। वहीं, एसपी का कहना था कि अंसारी और उसके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।