मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी, पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया वॉट्सएप मैसेज
मुबंईः मुंबई में एक बार फिर 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। हमले की धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर मिली है। यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से मिला है। इसमें कहा गया है कि अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह भारत के बाहर की होगी और धमाका मुंबई में होगा। साथ ही इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस हमले को 6 लोग अंजाम देंगे। जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का है। मैसेज में उदयपुर कांड का भी जिक्र है। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज कल मिला है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। मैसेज में यह भी कहा गया कि एक कसाब या एक अल जवाहरी मरेगा तो पीछे काफी अल जवाहरी है। धमकी देनेवाले ने कहा कि उदयपुर की तरह आतंकी हमले की तरह ही उदयपुर जैसा ‘सर तन से जुदा’ कांड भी हो सकता है। रात 11 बजे धमकी भरे मैसेज में लिखा-‘जी मुबारक हो मुंबई में हमला होने वाला है यह 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा। मुंबई को उड़ाने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि एक दिन पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली थी, जिससे तीन एके-47 और कुछ बुलेट्स बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में भारत में आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी। लेकिन अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आतंकी साजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से एनआईए और एटीएस की टीम मामले की जांच कर रही है।








Leave a Reply