Category: NATIONAL

  • दिल्ली से भागी 4 नाबालिग लड़कियां अमृतसर से बरामद, ये प्लानिंग करके भागीं थीं घर से.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing दिल्ली से भागी 4 नाबालिग लड़कियां अमृतसर से बरामद, ये प्लानिंग करके भागीं थीं घर से.. पढ़ें पूरी खबर

    4 minor girls who fled from Delhi were recovered from Amritsar, they had run away from home after planning.. read full news

    दिल्ली से भागी 4 नाबालिग लड़कियां अमृतसर से बरामद, ये प्लानिंग करके भागीं थीं घर से.. पढ़ें पूरी खबर

     

    अमृतसरः बीते दिन दिल्ली से घर से भागीं चार लड़कियों को अमृतसर की पुलिस ने बीती रात बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि चारों नाबालिग लड़कियां दिल्ली से भागकर अमृतसर गोल्डन टेंपल देखने के लिए आई थीं। चारों लड़कियां दिल्ली के बदरपुर इलाके की रहने वाली हैं। देर रात अमृतसर पहुंची दिल्ली पुलिस ने चारों नाबालिग युवतियों को अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई है।

    इस संबंधी जानकारी देते गलियारा चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तरफ से शुक्रवार को 4 लड़कियों की फोटो को सर्कुलेट किया गया था। दिल्ली के बदरपुर एरिया से चारों लापता हुई थीं। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में लड़कियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास देखा। इसके बाद उन्होंने चारों लड़कियों की तस्वीरों को अमृतसर पुलिस के साथ सांझा किया था। सूचना मिलने के बाद से ही गलियारा पुलिस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सीसीटीवी कैमरों से गोल्डन टेंपल कॉप्लेक्स को खंगाला तो चारों गुरु रामदास जी सराय के पास आराम कर रही थीं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों लड़कियों को रिकवर कर लिया।

    पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे सिर्फ गोल्डन टेंपल देखने के लिए आना चाहती थीं। परिवार से अनुमति मांगती तो वे कभी नहीं आने देते। इसलिए चारों सहेलियों ने पैसे इकट्‌ठे किए और ट्रेन से अमृतसर पहुंच गईं। देर शाम लड़कियों को रिकवर करने के बाद इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस की टीम रात को ही अमृतसर पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद 2-3 बजे के आसपास चारों लड़कियों को साथ ले गई। चारों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

  • गोवा पुलिस ने किया खुलासा, पीए और दोस्त ने रचा ‘खेल’ सोनाली फोगाट को दिया गया था ड्रग्स-

     गोवा पुलिस ने किया खुलासा, पीए और दोस्त ने रचा ‘खेल’ सोनाली फोगाट को दिया गया था ड्रग्स-

    गोवा पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत को लेकर दावा किया है कि उन्हें ड्रग्स दिया गया था।

    sonali phogat, sonali phogat murder, Goa police

    सोनाली फोगाट को दिया गया था ड्रग्स
    • गोवा में संदिग्ध परिस्थियों में हुई है सोनाली फोगाट की मौत
    • हरियाणा बीजेपी की नेता थी सोनाली फोगाट
    • दोस्त और पीए पर ही है हत्या का शक

    बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत को लेकर गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने दावा किया है सोनाली फोगाट को आरोपियों ने नशीली पदार्थ पिलाया था। जिसके बाद सोनाली फोगाट अपने आप को संभाल नहीं पाई थी।

    इस मामले में पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में सांगवान ने यह स्वीकार किया है कि उसने जानबूझकर फोगाट को नशीली पदार्थ दिया था। इसके बाद जब फोगाट की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें दोनों आरोपी बाथरूम में लेकर गए। वहां वो करीब दो घंटे तक रहे, वहां उन्होंने क्या किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। सुखविंदर और सुधीर से पूछताछ जारी है। आगे उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    पणजी के आईजी ने इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फोगाट के शरीर पर जो चोटें लगीं थीं वो गहरी नहीं है। आरोपियों ने बताया है कि जब वो उन्हें उठाकर बाथरूम ले गए थे, तब वो चोटें आई होंगी।

    सांगवान और सुखविंदर, फोगाट के साथ 22 अगस्त को गोवा पहुंचे थे। इन दोनों को फोगाट के भाई रिंकू ढाका की शिकायत के आधार पर हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था। रिंकू ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ उसके निजी सहायक और उसके दोस्त ने बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।रिंकु ने दावा किया कि फोगट ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले मां, बहन और देवर से बात की थी। तब फोगाट ने कहा था कि सांगवानने उसे नशीला भोजन दिया और उसके साथ बलात्कार करके एक वीडियो बनाया है। भाई के अनुसार वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

    You are currently viewing कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

    Big blow to Congress, Ghulam Nabi Azad left the party, resigned from all posts

    कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, सभी पदों से दिया इस्तीफा

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पेज की लंबी चिट्ठी लिखी है। आजाद ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में इस बात का उल्लेख किया है कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए।

    बता दें कि गुलाम नबी आजाद की गिनती पार्टी के बेहद सीनियर नेताओं में होती थी और वे गांधी परिवार के बेहद करीबी नेताओं में एक माने जाते थे। लेकिन 2019 के बाद से पार्टी के अंदर बदलाव की आवाज उठने लगी और फिर जी-23 ग्रुप का उभार हुआ। इसमें वो नेता शामिल थे जो पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन की मांग उठा रहे थे। इन नेताओं में गुलाम नबी आजाद भी बेहद मुखर थे। इससे गांधी परिवार से उनकी दूरी बढ़ती जा रही थी।

    गुलाम नबी आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी जब उन्होंने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी यह चाहती थीं कि कांग्रेस गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़े। इसलिए आजाद को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कुछ घंटे के बाद ही आजाद ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • तलवाड़ा के पौंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ सकता है बीबीएमबी, रोपड़, गुरदासपुर, जालंधर सहित ये शहर होंगे प्रभावित

    You are currently viewing तलवाड़ा के पौंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ सकता है बीबीएमबी, रोपड़, गुरदासपुर, जालंधर सहित ये शहर होंगे प्रभावित

    These cities including BBMB, Ropar, Gurdaspur, Jalandhar may release excess water from Pong Dam of Talwara

    तलवाड़ा के पौंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ सकता है बीबीएमबी, रोपड़, गुरदासपुर, जालंधर सहित ये शहर होंगे प्रभावित

    होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांधों में पानी का स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने एक अलर्ट जारी कर दिया है। बढ़े जलस्तर को देखते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश पंजाब सीमा पर स्थित पौंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला किया है। अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा, जो हिमाचल के कांगड़ा जिले और पंजाब के रोपड़, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर जिलों के गांवों और कस्बों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में बोर्ड ने दोनों राज्यों में अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

    गौरतलब है कि पौंग डैम में वीरवार को जलस्तर 1,381 फुट है, जबकि 16 अगस्त को यह 1,362 फुट था। अधिकारियों ने कहा कि बीबीएमबी के एक अन्य भाखड़ा डैम का जल स्तर 1,658.79 फुट है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। भाखड़ा बांध के गोबिंद सागर जलाशय में 16 अगस्त को जलस्तर 1,642 फीट था। बांध के पानी को नियंत्रित करने वाले बीबीएमबी के एक अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पौंग बांध के स्पिलवे और टर्बाइनों के जरिए करीब 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।

    बता दें कि, पौंग बांध तलवाड़ा की महाराणा प्रताप झील का जलस्तर बढ़कर 1381 फीट तक पहुंच गया है। जिसे लेकर बीबीएमबी प्रशासन ने चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी जिलों के डीसी व एसडीएम को एडवाइजरी द्वारा सूचित किया था। एसडीएम मुकेरियां कमलजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि 25 और 26 अगस्त को पौंग बांध से बीबीएमबी बोर्ड द्वारा पानी छोड़ने का फैसला किया है जिसको लेकर पूरी तैयारी की गई है। वहीं, लोगों से अपील की जा रही है कि वो ब्यास नदी में न जाए।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान को झटका, ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    You are currently viewing पंजाब के सीएम भगवंत मान को झटका, ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

    Shock to Punjab CM Bhagwant Mann, ban on dream project, High Court gave this decision

    पंजाब के सीएम भगवंत मान को झटका, ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगी रोक, हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ड्रीम प्रोजेक्ट को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर रोक लगा दी। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जमीन ट्रांसफर को लेकर एतराज जताया है। बता दें कि यह कॉलेज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ड्रीम प्रोजैक्ट था।

    जानकारी अनुसार, यह मेडिकल कॉलेज 25 एकड़ में बन रहा है और इसका कुल खर्चा 345 करोड़ रखा गया है। यह कॉलेज जिस जमीन पर बन रहा है उसे लेकर एसजीपीसी ने विरोध जताया है और हाईकोर्ट ने इसके लिए सरकार को नोटिस भी जारी किया था। एसजीपीसी का कहना है कि यह जमीन गुरुद्वारा साहिब की है। ट्रस्ट इसे अपने स्तर पर सरकार को ट्रांसफर या कॉलेज बनाने की परमिशन नहीं दे सकता। जिसके बाद हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

    जिक्रयोग्य है कि सीएम भगवंत मान ने 5 अगस्त को संगरूर मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा था। हालांकि एसजीपीसी इससे पहले ही जुलाई में हाईकोर्ट पहुंच गई थी। एसजीपीसी ने गुरुद्वारा ट्रस्ट की तरफ से यह जमीन गिफ्ट के तौर पर पंजाब सरकार को देने का विरोध किया था। एसजीपीसी ने कहा कि जमीन का मालिकाना हक गुरूद्वारे का है। यह गुरुद्वारा एसजीपीसी के अधीन आता है। हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद सीएम ने यहां नींव पत्थर रख दिया।

  • पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

    You are currently viewing पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

    PM Modi will visit Punjab and Haryana today, will give this big gift

    पीएम मोदी आज करेंगे पंजाब और हरियाणा का दौरा, देंगे ये बड़ी सौगात

     

    चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दोनों राज्यों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात देंगे। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी अनुसार, प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में देश के सबसे बड़े अमृता मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। तो वहीं पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

    बता दें कि प्रधानमंत्री के पिछले दौरे में सुरक्षा चूक हो गई थी। इसलिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के आसपास का 2 किमी इलाका सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना वैलिड पास के अस्पताल की तरफ जाने की परमिशन नहीं है।

    जानकारी अनुसार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में 300 बिस्तर की सुविधा होगी और यह अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे एमआरआई, सीटी, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी से युक्त है। केंद्र में हर प्रकार के कैंसर के उपचार के लिए सभी उपचार विधियां उपलब्ध होंगी जिसमें कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण शामिल है।  अस्पताल में कीमोथेरेपी के लिए एक डे केयर सुविधा होगी, जबकि बायोप्सी और मामूली सर्जरी के लिए माइनर ओटी होगा। यह इस क्षेत्र में कैंसर देखभाल और उपचार के ‘केंद्र’ के रूप में कार्य करेगा, जबकि संगरूर स्थित 100 बिस्तरों वाला अस्पताल भी इससे संबद्ध होगा।

    उधर, फरीदाबाद में पीएम मोदी एशिया के सबसे बड़े प्राइवेज मल्टी स्पेशियलिटी अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी ने इसे स्थापित किया है। यह अस्पताल 130 एकड़ परिसर में फैला है।  इस अस्पताल में कुल 2600 बेड हैं।  करीब एक करोड़ वर्ग फीट में फैले इस अस्पताल परिसर में एक फोर स्टार होटल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पुनर्वास केंद्र, हैलीपेड की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

  • बड़ी आतंकी घटना टली,जानें कहां से मिला 10-12 किलोग्राम आईईडी..

    बड़ी आतंकी घटना टली,जानें कहां से मिला 10-12 किलोग्राम आईईडी..

    बड़ी आतंकी घटना टली,जानें कहां से मिला 10-12 किलोग्राम आईईडी..

    Jammu Kashmir: कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया है।

    Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में करीब 10-12 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टालने का दावा किया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए सेना और पुलिस काम कर रही है।

    त्राल में 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद

     

     

    राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

    वहीं जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थल सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के सहर मकरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सेना के जवानों को किसी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि नजर आयी और उन्होंने उसे ललकारा, तब वह भागने लगा।

    असलम ने कहा कि इस पर घुसपैठिये पर गोली चलाई गई, जिसमें वह घायल हो गया और उसे पकड़ा लिया गया। उसका स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज कराया गया और अब उसे राजौरी में सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एवं घुसपैठिये से पूछताछ बाद में की जाएगी।

     

  • दविंदर बंबीहा गैंग ने दी मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी, कहा- ‘टॉप ऑफ लिस्ट’ में सिंगर

    You are currently viewing दविंदर बंबीहा गैंग ने दी मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी, कहा- ‘टॉप ऑफ लिस्ट’ में सिंगर

    Davinder Bambiha gang threatened to kill Mankirat Aulakh, said- Singer in ‘Top of List’

    दविंदर बंबीहा गैंग ने दी मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी, कहा- ‘टॉप ऑफ लिस्ट’ में सिंगर

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने एक बार फिर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट करते कहा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के जिम्मेदार हर एक शख्स को जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने अपनी पोस्ट में मनकीरत का नाम लिखते कहा कि वह उनकी हिटलिस्ट में टॉप पर है। पोस्ट में उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में शामिल और हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ-साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी जिक्र किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि तीनों का साथ देने वालों को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद पंजाब में अब बड़ी गैंगवार की आशंका बनी हुई है। वहीं, मूसेवाला के कत्ल के बाद लॉरेंस और बंबीहा गैंग आमने-सामने हो चुके हैं।

    पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जो भी कहा वे उनका समर्थन करते हैं। गोल्डी बराड़ और लॉरेंस नशा बेचने और पैसे लेकर बंदे मारने वाले हैं। सभी ने नोट किया होगा कि जिस दिन सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ था एक गायक का नाम सामने आया था लेकिन उसे गुप्त रखा गया है। उन्होंने यह भी लिखा कि गोल्डी बराड़ ने उस दिन कोई पक्ष नहीं रखा। इन्हें पता है कि इन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। जिसकी माफी इन्हें इनकी मौत के बाद भी नहीं मिलेगी। चाहे कितना भी समय लगे लेकिन मूसेवाला की मौत का बदला वे लेकर रहेंगे।

    बता दें कि इससे पहले भी मनकीरत औलख को बंबीहा ग्रुप की ओर से धमकी मिल चुकी है और उन्होंने पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कहा था।

  • जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

    You are currently viewing जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

    Earthquake tremors felt in Jammu and Kashmir for the second time in 24 hours

    जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के तेज झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

     

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र कटरा इलाके से 61 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को राजस्थान के बीकानेर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी।

    इससे यूपी में लखनऊ, बहराइच और सीतापुर समेत कई जिलों में 19 अगस्त की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1.12 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में रहा। भूकंप के कारण लोगों की नींद खुल गई और वे फौरन घरों से बाहर निकल आए। वहीं, कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे लोग भी घबराकर पंडालों से बाहर निकल आए। लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि घरों में रखे कूलर, फ्रिज, पंखे समेत कई सामान देर तक हिलते रहे।

    19 अगस्त को ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्‍वर ज‍िले में दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए तो वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भी 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का बरीखालसा बताया गया।

  • ‘बिग बॉस’ फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में आया हार्ट अटैक

    You are currently viewing ‘बिग बॉस’ फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में आया हार्ट अटैक

    ‘Bigg Boss’ fame and BJP leader Sonali Phogat passed away, suffered a heart attack in Goa

    ‘बिग बॉस’ फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में आया हार्ट अटैक

     

    मुंबईः ‘बिग बॉस’ फेम और बीजेपी नेता व सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्टअटैक की वजह से निधन हो गया है। वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं जहां उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आ गया। बता दें कि सोनाली फोगाट सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस 14 का हिस्सा रही थीं।

    इस बात की पुष्टि गोवा के डीजी ने की है, डीजी के अनुसार, नार्थ गोवा के एसटी एंटिनी अस्पताल से पुलिस को सोनाली फोगाट के मौत की जानकारी मिली है। लोकल पुलिस अभी अस्पताल गई है, फिर होटल जाएगी। वैसे तो सोनाली सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें ‘बिग बॉस 14’ में बतौर प्रतियोगी देखा गया। सोनाली का डांस और उनकी बातों ने लोगों का मन मोह लिया था।

    जानकारी अनुसार, सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। सोनाली ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। मगर चुनाव में वह हार गई थीं।

    सोनाली फोगाट का विवादों से नाता रहा है। पुलिस अधिकारी को पीटने से लेकर पति की रहस्‍यमयी मौत तक, सोनाली कई बार चर्चा में रही हैं। साल 2016 में हरियाणा के एक फार्महाउस पर सोनाली फोगाट के पति संजय की लाश मिली थी। उनकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। सोनाली उस वक्‍त मुंबई में थीं।