Category: NATIONAL

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    Sidhu Musewala murder case: Lawrence’s brother Anmol arrested in Kenya, MEA confirms

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः लॉरेंस का भाई अनमोल कीनिया में गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के भाई को कीनिया में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को भी कीनिया में हिरासत में लिया जा चुका है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। बता दें इससे पहले मूसेवाला के भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

    इस संबंधी जानकारी देते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मूसेवाला हत्याकांड में अजरबैजान और कीनिया में संदिग्ध आदमी हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के अफसरों के संपर्क में हैं। इसमें कानूनी कार्रवाई होनी है। लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन मूसेवाला के कत्ल से पहले विदेश भाग गए थे। लॉरेंस ने ही उन्हें फेक पासपोर्ट बनाकर फरार करवाया था। यह दोनों पहले नेपाल गए। उसके बाद कनाडा और दुबई गए। वहां से सचिन थापन अजरबैजान गया तो उसे वहां हिरासत में ले लिया गया। अनमोल वहां से कीनिया भागा, उसे भी वहां पकड़ा जा चुका है। दोनों ने फर्जी नाम-पते से पासपोर्ट बनवाया था।

    बता दें कि जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक अनमोल और सचिन थापन कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के टच में थे। सचिन थापन ने भी शूटर और हथियार उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले अनमोल की लोकेशन ट्रेस होने की बात की जा रही थी।

  • इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

    You are currently viewing इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

    7 employees ate poison outside the company after being fired in Indore, did not get salary for many months

    इंदौर में नौकरी से निकाले जाने पर 7 कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खाया जहर, कई महीनों से नहीं मिली थी सैलरी

     

    इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कंपनी द्वारा 7 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया तो सातों कर्मचारियों ने कंपनी के गेट के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। सभी कर्मचारियों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी इलाजरत होने की वजह से कर्मचारियों के बयान नहीं लिए जा सके हैं। कंपनी के दोनों मालिक फरार बताए जा रहे हैं।

    अभी तक की जानकारी के अनुसार, इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित अजमेरा वायर प्रॉडक्ट्स में काम करने वाले इन कर्मचारियों को प्रबंधन ने काम न होने की बात कहकर पिछले कुछ महीनों से सैलरी भी नहीं दी थी और बुधवार को इन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह सातों कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे और मालिकों से मिलने की जिद करने लगे। जब मालिकों ने मिलने से इनकार कर दिया तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

    जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों ने जहर खाया उनकी पहचान जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा के रूप में हुई है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस ने कंपनी के दोनों मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा अपने ऑफिस, घर पर छापामारी की तो वह पुलिस को कहीं भी नहीं मिले।

    पुलिस ने बताया कि अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि इन लोगों को नौकरी से क्यों निकाला गया था। पुलिस का कहना है कि कंपनी के अन्य कर्मचारियों और प्रबंधन से पूछताछ करने के बाद ही आत्महत्या के प्रयास के बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि रवि बाफना और पुनीत अजमेरा के लोकेशन के बारे में कंपनी के अधिकारियों और परिवार के लोगों ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों किसी अज्ञात स्थान पर जाकर छुप गए हैं।

  • प्राइवेट स्कूल टीचर्स के लिए खुशखबरी! सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद मिलेगी ग्रेच्युटी

    प्राइवेट स्कूल टीचर्स के लिए खुशखबरी! सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद मिलेगी ग्रेच्युटी

     

    Gratuity Payment: प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स के लिए अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों में ग्रेच्युटी का कानून बरकरार रखा है. 1997 के बाद रिटायर हो चुके सभी टीचर्स को प्राइवेट स्कूल ग्रेच्युटी का भुगतान करेंगे.

    Gratuity for Private Teachers: प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सुप्रीम कोर्ट ने साल 2009 के उस कानून को बरकरार रखा है, जिसके अनुसार प्राइवेट टीचर भी ग्रेच्युटी के हकदार हैं. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ये नियम 1997 से लागू होगा. यानी 1997 के बाद रिटायर हो चुके सभी टीचर्स को प्राइवेट स्कूल ग्रेच्युटी का भुगतान करेंगे. प्राइवेट स्कूलों को ये भुगतान ब्जाय सहित 6 हफ्ते की भीतर करना होगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने जारी रखा फैसला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की. इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य प्राइवेट स्कूलों की तरफ से इस मामले में 20 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया कि वो पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी (अमेंडमेंट) एक्ट- 2009 के तहत सभी टीचर्स को ब्याज सहित ग्रेच्युटी दें.

    प्राइवेट स्कूलों की याचिकाएं खारिज

    प्राइवेट स्कूलों की तरफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई कि उनके पास टीचर्स को ग्रेच्युटी देने की क्षमता नहीं है. इस पर बेंच ने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है. राज्यों में फीस को लेकर कानून हैं, जिनका पालन करना जरूरी है. लेकिन इन नियमों का पालने करने का मतलब ये नहीं है कि टीचर्स को ग्रेच्युटी से वंचित रखा जाए. ये टीचर्स का अधिकार है.

    1972 से लागू है कानून

    गौरतलब है कि ग्रेच्युटी से जुड़ा कानून 1972 से ही लागू है. इस कानून के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी किसी कंपनी या संस्था में 5 साल या उससे ज्यादा काम कर चुका है, तो इस्तीफे या रिटायरमेंट के समय उसे ग्रेच्युटी दी जाएगी. साल 1997 में लेबर मिनिस्ट्री ने शैक्षणिक संस्थानों को भी इसके दायरे में लाने का नोटिफिकेशन जारी किया था. ये कानून सभी प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू किया गया. लेकिन प्राइवेट स्कूल इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले गए.

  • 9वीं में फेल होने पर छात्रों ने टीचर और स्टॉफ को पेड़ से बांधकर पीटा

      9वीं में फेल होने पर छात्रों ने टीचर और स्टॉफ को पेड़ से बांधकर पीटा

     एक अनोखा किस्सा सामने आया है यहां एक स्कूल के 9वीं क्लास में फेल होने पर कुछ छात्रों ने टीचर को पेड़ से बांधकर पीटा है।
    teachers tied viral video
    झारखंड में 9वीं के कुछ छात्रों ने अपने टीचर की पेड़ से बांधकर पिटाई की है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आरोप है कि टीचर ने उन्हें झारखंड बोर्ड क्लास 9 एग्जाम में फेल कर दिया था जिससे गुस्साए छात्रों ने ये कदम उठाया है, इस मामले की खासी चर्चा हो रही है वहीं शिक्षा विभाग मामले की जांच की बात कह रहा है।
    कुछ छात्रों का कहना है कि टीचर ने उन्हें एग्जाम में कम नंबर दिए थे इससे वो गुस्साए हुए थे और आक्रोश में ये कदम उठाया है, बताते हैं कि इन छात्रों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया है।
    मामला झारखंड के दुमका स्थित गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का है जिसकी खासी चर्चा हो रही है वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीडीसी मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
  • स्पाइसजेट विमान के ऑटो पायलट सिस्टम में आई थी तकनीकी खामी, विमान को वापस लौटाना पड़ा दिल्ली

    स्पाइसजेट विमान के ऑटो पायलट सिस्टम में आई थी तकनीकी खामी, विमान को वापस लौटाना पड़ा दिल्ली

    स्पाइसजेट के ऑटो पायलट सिस्टम में तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली नासिक फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाना पड़ा।

    SpiceJet, Delhi Nashik Udan, Auto Pilot System
    स्पाइसजेट की दिल्ली -नासिक फ्लाइट के ऑटो पायलट सिस्टम में आई थी खराबी
    • दिल्ली नासिक की उड़ान पर था स्पाइसजेट का विमान
    • ऑटोपायलट सिस्टम में आई थी तकनीकी खामी
    • विमान को वापस लौटाना पड़ा था दिल्ली

    दिल्ली में गुरुवार को बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन सतर्कता की वजह से हादसा टल गया। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से नासिक की उड़ान पर था कि बीच हवा में ही तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी की वजह के बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाना पड़ा। धिकारी ने कहा  कि स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) गुरुवार को ऑटोपायलट में खराबी के कारण एयर टर्नबैक में शामिल हो गया।

    सभी यात्री सुरक्षित
    डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा कि स्पाइसजेट बी737 विमान वीटी-एसएलपी, परिचालन उड़ान एसजी-8363 (दिल्ली-नासिक) आज सुबह एक ‘ऑटोपायलट’ सिस्टम में खराबी की वजह से बीच में लौट आया। उन्होंने कहा कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित उतरा गया है।स्पाइस जेट के अधिकारियों का कहना है कि क्रू मेंबर्स को जैसे ही तकनीकी खामी का पता चला विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला हुआ। दिल्ली में विमान की सामान्य लैंडिंग कराने में कामयाबी मिली। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

     

  • प्रधानमंत्री मोदी खुद उठाते हैं अपने ‘भोजन का खर्च’, नहीं खर्च होता सरकारी धन,RTI से मिली जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी खुद उठाते हैं अपने ‘भोजन का खर्च’, नहीं खर्च होता सरकारी धन,RTI से मिली जानकारी

    Prime Minister Modi’s Food: पिछले दिनों आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा गया कि पीएम मोदी के खाने पर कितना खर्च होता है ? इस पर पीएमओ के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के खाने पर सरकारी बजट खर्च नहीं होता है।

    PM Modi's food expense
    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खाने का खर्च खुद उठा रहे हैं, इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने RTI के जरिए पूछे गए सवाल पर दी है, जनसूचना अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत मांगी सूचना में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने जानकारी दी है।
    प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय अवर सचिव ने आरटीआई का जवाब देकर बताया है कि पीएम के भोजन में सरकारी बजट से एक रुपये भी नहीं खर्च होता है।  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिलने वाली सभी सुविधाओं पर खर्च सरकारी बजट से नहीं होता है प्रधानमंत्री के खान-पान  पर एक रुपये भी सरकारी बजट से खर्च नहीं होता है बल्कि अपने खाने वाले भोजन का खर्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उठाते हैं।

    गौर हो कि पहले भी एक आरटीआइ पीएम के कपड़ों पर होने वाले खर्च को लेकर भी लगाई गई थी, तब पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने कपड़ों के खर्च का भुगतान स्वयं करते हैं।

    पीएम मोदी गुजराती खाना पसंद करते हैं

    2015 में एक आरटीआई के जवाब में सूचना अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी गुजराती खाना पसंद करते हैं। वह अपने कुक के हाथ से बना खाना खाते हैं पीएम बाजरे की रोटी और खिचड़ी खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

    सौजन्य : टाइम्स नाउ

  • अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

    Amritsar: Gold worth 65 lakhs recovered from a passenger who returned from Dubai, arrested by customs officials at the airport

    अमृतसरः दुबई से लौटे यात्री से 65 लाख का सोना बरामद, हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम विभाग ने 1.24 किग्रा सोना पकड़ा है। सोना दुबई से आए एक यात्री से मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ग्रीन चैनल से पार करने की कोशिश कर रहा था। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि क्या वह कोई शुल्क योग्य या कोई कीमती धातु ले जा रहा है तो उसने इसका नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास करीब सवा किलो सोना बरामद किया गया ।

    जानकारी अनुसार, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स -192 में पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोका गया। जैसे ही यात्री सिक्योरिटी चैक के लिए बने ग्रीन चैनल से गुजरने लगा तो वह पकड़ा गया। यात्री की तलाशी ली गई तो उसके अंडरवियर से तीन ट्रांसपेरेंट पाउच मिले, जिनमें सोने की चेन थीं। प्योर गोल्ड की बनी इन चेन का वजन 1.24 किग्रा निकला। इतने सोने की इंटरनेशनल कीमत 65.16 लाख रुपए आंकी गई है। सोने को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। वहीं कस्टम विभाग यात्री से लगातार पूछताछ कर रहा है कि वह इतना सोना क्यों और कहां से लाया।

  • अन्ना हजारे ने CM केजरीवाल पर गिराया ‘लेटर बम’ कहा सत्ता के नशे में डूब गए आप, कथनी और करनी में है फर्क

    अन्ना हजारे ने CM केजरीवाल पर गिराया ‘लेटर बम’ कहा सत्ता के नशे में डूब गए आप, कथनी और करनी में है फर्क

    Anna Hazare slams Arvind Kejriwal on Delhi Excise Policy: चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे।

    arvind kejriwal, aap, anna hazare, delhi

    एक्टिविस्ट अन्ना हजारे।
    • शराब नीति से जुड़ी खबरें पढ़कर होता है दुख- अन्ना
    • चिट्ठी में याद दिलाईं CM की किताब की बड़ी बड़ी बातें
    • कहा- सीएम बनने के बाद आप आदर्श विचार भूल गए

     दिल्ली में शराब नीति के मसले पर मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समाज सुधारक और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने खूब कोसा है। दो टूक कहा है कि केजरीवाल सत्ता के नशे में डूब गए हैं। यह बात अन्ना ने मंगलवार (30 अगस्त, 2022) को एक खत के जरिए दिल्ली सीएम तक पहुंचाई।चिट्ठी में उन्होंने यह भी लिखा- महाराष्ट्र के जैसी नीति की उम्मीद की थी, पर आपने वैसा नहीं किया। ऐसा लगता है कि लोग पैसे के लिए ताकत और ताकत के लिए पैसे के कुचक्र में फंस जाएंगे। यह चीज करना आपकी पार्टी पर तो बिल्कुल भी नहीं जचता है जो कि एक जन आंदोलन से उभरकर आई हो।

    बकौल अन्ना, ‘सियासत में कदम रखने से पहले आपने ‘स्वराज’ किताब लिखी, जिसकी प्रस्तावना मुझसे लिखवाई। आपने किताब में ग्रामसभा और शराब नीति का जिक्र किया। आपने जो कुछ भी लिखा था वह आपको याद दिलाना चाहता हूं। आपने किताब में काफी आदर्श बातें लिखी थी, और मुझे आपसे काफी उम्मीदें थीं। पर लगता है कि आप राजनीति में आने और सीएम बनने के बाद वे सब भूल गए। आपने जो नई आबकारी नीति बनाई, वह शराब की लत की आदत को बढ़ावा देती है। इस नीति से राज्य के कोने-कोने में शराब की दुकानें खुल रही हैं। नतीजतन, यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकता है जो जनता के पक्ष में नहीं है।”

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

    Sidhu Musewala murder case: Action started abroad as well, Sachin Bishnoi detained from Azerbaijan

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः विदेशों में भी एक्शन शुरू, अजरबैजान से हिरासत में लिया गया सचिन बिश्नोई

     

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया। सचिन विश्नोई थापन को अजरबैजान से पकड़ा गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था।  सचिन विश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। सचिन विश्नोई का फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनाया गया था।

    जानकारी अनुसार, सचिन बिश्नोई के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। सचिन अपना पूरा नाम सचिन थापन लिखता है, जबकि उसके पास से तिलक राज टूटेजा के नाम का पासपोर्ट बरामद किया गया है। सचिन के पिता का असली नाम शिव दत्त है, जबकि फर्जी पासपोर्ट में उसके पिता का नाम भीम सेन लिखा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से करीब 1 महीने पहले 21 अप्रैल के बाद सचिन विश्नोई फ़र्ज़ी पासपोर्ट के जरिये दुबई भाग गया था। दुबई से वह अजरबैजान चला आया था, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने मानसा अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 1850 पन्नों की इस चार्जशीट में 36 आरोपियों में से 24 नाम कातिलों के दिए गए हैं। अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई समेत विदेश में छुपे 4 गैंगस्टर गोल्डी बराड़, लिपिन नेहरा, सचिन विश्नोई थापन और अनमोल के नाम हैं। पंजाब पुलिस ने चार्जशीट में 122 गवाह शामिल किए हैं। चार्जशीट में बताया गया है कि इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपियों का एनकाउंटर किया जा चुका है।

  •  9 सैकेंड में इतिहास हो गए नोएडा के ट्विन टॉवर्स, 3700 किलो बारुद ने किया जमींदोज… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing …और 9 सैकेंड में इतिहास हो गए नोएडा के ट्विन टॉवर्स, 3700 किलो बारुद ने किया जमींदोज… पढ़ें पूरी खबर

    And in 9 seconds, the twin towers of Noida became history, 3700 kg of gunpowder landed… read full news
     9 सैकेंड में इतिहास हो गए नोएडा के ट्विन टॉवर्स, 3700 किलो बारुद ने किया जमींदोज… पढ़ें पूरी खबर
     

    नई दिल्लीः माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद नोएडा सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टॉवर आखिरकार जमींदोज हो ही गए। दोपहर 2.30 बजे इन टावरों को विस्फोट की मदद से जमींदोज कर दिया गया। मात्र 9 सैकेंड में ही भारत के सबसे ऊंचे टावरों को गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों टावरों को ध्वस्त करने के लिए करीप 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाए गए थे।

    जानकारी के अनुसार इससे पहले मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन ने शनिवार को दोनों टॉवरों के ध्वस्तीकरण की पूरी तैयारी कर ली. 32 मंजिला एपेक्स (100 मीटर) व 29 मंजिला सियान (97 मीटर) टॉवर में 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है. मुख्य तार को एक बटन से जोड़ दिया गया है, जिसे दूर से प्रेस करने के साथ ही ब्लास्ट होगा और ट्विन टॉवर 9-15 सेकेंड में जमींदोज हो जाएंगे. एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को बंद रखा जाएगा. पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

    ट्विन टॉवर के आसपास के अपार्टमेंट्स को खाली करा लिया गया है, एडिफिस इंजीनियरिंग और जेट डिमोलिशन की टीम ने शनिवार को टॉवरों में लगे विस्फोटकों व तारों को जांचा परखा. ताकि कहीं कोई चूक की गुंजाइश न रह जाए. जांच परख का यह सिलसिला आज दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोनों टॉवरों को तारों से जोड़ने के बाद मुख्य तार को करीब 100 मीटर दूर ले जाया जाएगा. यहीं से फाइनल ट्रिगर बटन दबेगी और ट्विन टॉवर में विस्फोट होगा. इसके 9-15 सेंकेंड के भीतर दोनों इमारतें धराशायी हो जाएंगी।