Category: NATIONAL

  • लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Auto driver assaulted and murdered with sharp weapons in Ludhiana, police engaged in investigation

    लुधियाना में आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियानाः महानगर में देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक आटो चालक के साथ मारपीट कर तेजधार हथियारों के साथ उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी के आटो में उसके शव को फेंक कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आटो चालक की पहचान सोनू (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आटो चालक को उसके किसी दोस्त ने ही फोन करके घटनास्थल पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार मामले की खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह लोगों ने ऑटो में व्यक्ति का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंलाने पर वहां कुछ युवकों के झगड़ने की फुटेज मिली है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

    मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह सोनू का कत्ल हुआ है, वह रास्ता इसके घर की ओर नहीं जाता। इसलिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि आधी रात को सोनू यहां कैसे पहुंचा। मोर्चरी में जांच दौरान पता चला है कि सोनू से खूब मारपीट हुई है। उसके बाजू की हड्‌डी टूटी है। उसके सिर में भी गहरी चोटें मारी गई हैं। शहर के ऑटो चालकों में सरकार के प्रति रोष है। ऑटो चालकों का कहना है कि रात के समय ऑटो चालक का इस तरह कत्ल होना पुलिस की बड़ी लापरवाही है। यदि समय रहते हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार न किया तो वह संघर्ष करेंगे।

  • रेलवे के बाद अब इस राष्ट्रीय मार्ग पर बने पुल पर मंडरा रहा खतरा, खौफ में लोग

    You are currently viewing रेलवे के बाद अब इस राष्ट्रीय मार्ग पर बने पुल पर मंडरा रहा खतरा, खौफ में लोग

    After the railway, now the danger is looming on the bridge built on this national route, people in fear

    रेलवे के बाद अब इस राष्ट्रीय मार्ग पर बने पुल पर मंडरा रहा खतरा, खौफ में लोग

     

     

    पठानकोटः पंजाब-हिमाचल सीमा पर बहते चक्की दरिया में भारी बाढ़ आने के कारण पिछले दिनों अंग्रेजों के समय का बना रेलवे पुल ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद अब पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना पुल भी खतरे की जद में है। खड्ड में पानी का बहाव एक तरफ मुड़ जाने से सड़क मार्ग पर बने पुल के पिलरों के पास भी 8-10 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं।  लोगों की सुरक्षा को देखते पंजाब और हिमाचल के अधिकारियों ने आपसी सहमति के बाद इस पुल को अस्थायी तौर पर सील कर दिया है। सड़क से आवाजाही बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा हिमाचल जाने वाले लोगों को 25 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी मंजिल की ओर जाना पड़ रहा है।

    जानकारी अनुसार, यह पुल पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर है। पुल के उस पार नागनी माता का मंदिर है, जहां आजकल मेला चल रहा है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक होने जाते हैं। वहीं, यह रास्ता नूरपुर, जसूर से सीधा जुड़ा होने के कारण लोगों की लाइफलाइन है। पुल पर से वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोग परेशान हैं। लेकिन, वहां पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग है। यह 15 किमी अतिरिक्त लंबा है। प्रशासन ने वाहनों को इसी रूट पर डायवर्ट किया है।

    प्रशासन की नाक तले हो रहे अवैध खनन से पिछले लंबे समय से इन दोनों पुलों को नुकसान हो रहा था। इसके बावजूद शासन और प्रशासन इस पर नकेल कसने में पूरी तरह से विफल रहा। इसी का नतीजा है कि शनिवार को रेलवे पुल ताश के पत्तों की तरह पल भर में बिखर गया। चक्की दरिया में उफान के चलते वर्ल्ड पीस टेंपल के नाम से मशहूर डेरा स्वामी जगतगिरी आश्रम का मुख्य रास्ता पानी में समा गया।

  • जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

    You are currently viewing जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

    Farmers’ Mahapanchayat at Jantar Mantar today, many farmers detained from Ghazipur border, police alert

    जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, गाजीपुर बॉर्डर से कई किसान हिरासत में, पुलिस सतर्क

     

    नई दिल्लीः बीते साल दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन के बाद अब किसान संगठन दिल्ली में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाबत संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को एमएसपी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहा है। किसानों को रोकने सिंघु, टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसके चलते नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर 5किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

    किसानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने देने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। टिकरी बॉर्डर पर  लोहे के बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर रोका जा रहा है। इसके अलावा गाजीपुर बॉर्डर से कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    बता दें कि सुबह से ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने महापंचायत में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया था। हालांकि किसानों को इस महापंचायत के लिए मंजूरी नहीं मिली।  अधिकतर किसानों ने दिल्ली जाने के लिए पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनों पर चढ़े और बहादुरगढ़ स्टेशन पर खड़ी पुलिस के सामने ही नारे लगाते हुए दिल्ली में आए। यहां से किसान सीधे बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे।

    किसानों का कहना है कि वे दिल्ली बॉर्डर पर पक्के मोर्चा लगाने नहीं आए हैं। अभी केवल एक दिन के प्रदर्शन के लिए आए हैं, ताकि सरकार को चेताया जा सके। पुलिस इस बात को लेकर अलर्ट है कि कोई असामाजिक तत्व दिल्ली में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए ड्रोन कैमरों की भी सहायता ली जाएगी और बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी निगरानी रखी जाएगी।

  • दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

    You are currently viewing दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

    Traumatic road accident in Dasuha, three school students killed, one serious after being hit by a truck

    दसूहा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्रों की मौत, एक गंभीर

     

    दसूहाः होशियारपुर के अन्तर्गत आते दसूहा में उस वक्त दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई जब ट्रक की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रुप से घायल है। हादसा उस समय हुआ जब चारों छात्र अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है। वहीं, इलाज के दौरान एक और छात्र की भी मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान सुभाष पुत्र रणजीत दास, नवदीप और प्रभदीप पुत्र हरदीप सिंह के रुप में हुई है। बता दें कि, प्रभदीप व नवदीप दोनों सगे भाई थे। गंभीर रूप से घायल की पहचान रोहित पुत्र मनोज कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, यह छात्र रोजाना की तरह दसूहा स्थित डीएवी स्कूल जा रहे थे कि दसूहा-मियाणी ओवरब्रिज पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में 2 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा है कि ट्रक ड्राइवर ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी थी। हालांकि स्कूटी सवार बाल-बाल बच गई। इसके बाद ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में सुभाष व नवदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रभदीप व रोहित घायल हो गए। जहां प्रभदीप ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

  • खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती, वीडियो संदेश जारी कर कही ये बात…

    You are currently viewing खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती, वीडियो संदेश जारी कर कही ये बात…

    Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu challenged Prime Minister Narendra Modi, released a video message and said this…

    खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती, वीडियो संदेश जारी कर कही ये बात…

     

    चंडीगढ़ः 24 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली चुनौती दी है। वहीीं लोगों को भड़काते हुए मोदी को वापस भेजने की अपील भी कर ररहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री 24 अगस्त को मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं।

    जानकारी अनुसार एक वीडियो संदेश में सिख फॉर जस्टिस नामक प्रतिबंधित संस्था के हेड और खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनको ललकारते हुए कहा है कि जैसे पहले उन्हें पंजाब से वापस मोड़ा गया था, इस बार भी मोड़ेंगे। पन्नू वीडियो में मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता दिख रहा है।

    पन्नू कह रहा है कि मुल्लांपुर में खालिस्तानी समर्थकों ने खालिस्तान रेफरेंडम के पोस्टर लगाए हैं। मुल्लांपुर में अस्पताल के बाहर पोस्टल लगे हैं। यह मोदी और उसकी हुकूमत को संदेश देते हैं कि इसे दिल्ली न समझ बैठें। यहां आरपीजी चलते हैं और रेफरेंडम भी चलता है। पन्नू ने दावा किया है कि उनके रेफरेंडम से जुड़े कार्यकर्ता मुल्लांपुर पहुंच चुके हैं। पन्नू कह रहा है कि सबसे बड़ा कैंसर पंजाब की गुलामी का है। यह कैंसर पंजाब के पानी में जहर घोल कर भारतीय हुकूमत दे रही है। पन्नू लोगों को भड़का रहा है कि 24 अगस्त को इकट्‌ठे हो जाएं। खालिस्तान के झंडे हाथों में थाम लें। मोदी को वापस मोड़ने के लिए वह लोगों से अपील कर रहा है।

  • Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

    Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

    Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में मिली सुरंग

     

    Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ है। कॉम्बिंग के दौरान सुरक्षाबलों को शोपियां के वाची इलाके में सुरंग मिली है।

    Jammu Kashmir के Shopian में आतंकी ठिकाने का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को वाची इलाके में एक सुरंग मिली है, जिसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए होता था। दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां इलाके में आतंकियों ने एक सुरंग में अपना ठिकाना बना रखा है जिसके बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया तो वाची इलाके में यह सुरंग मिली। सूत्रों के मुताबिक, यहां कोई हथियार नहीं मिला है लेकिन आतंकियों ने इसे अपने छिपने का ठिकाना बनाया हुआ था। फिलहाल इसकी जांच जारी है।

    छिपने के लिए होती थी इस्तेमाल!

    सुरंग का वीडियो जो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे जमीन के अंदर सुरंग तैयार की गई है जिसका इस्तेमाल आतंकी अपने बचाव और रहने तथा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते थे। फिलहाल सुरक्षाबलों को यहां से किसी तरह का सामान तो नहीं मिला है लेकिन जहां पर ये रहते उसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया है। अभी तक इस संबंध में पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    आतंकवादी हुए थे अरेस्ट

    शुक्रवार को ही जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से सुरक्षाबलों ने दो ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किये थे। इन आतंकवादियों की पहचान हमपोरा के निवासी ऐजाज अहमद भट उर्फ हिलाल और सागीपोरा के रहने वाले नसीर अहमद मीर के रूप में की गई है  हंदवाड़ा में चार अगस्त को तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और इस मामले की जांच के सिलसिले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

    You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

    New twist in Sidhu Musewala murder case, neighbors put CTV cameras at home towards Sidhu’s mansion, investigation begins

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया नया मोड़, पड़ोसियों ने घर पर लगाए सीटीवी कैमरों का मुंह सिद्धू की हवेली की ओर, जांच शुरू

     

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब उनके पड़ोसियों तक जा पहुंची है। जिसके बाद मानसा पुलिस ने उनके पड़ोसियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं और इनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। हलांकि उनके पड़ोसियों ने ऐसी किसी भी साजिश में शामिल होने से इंकार करते हुए दावा किया है कि पुलिस जांच में उनको क्लीन चिट मिल चुकी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पड़ोसी के घर पर सीसीटीवी कैमरे मिले, जिनका मुंह सिद्धू की हवेली की तरफ था।

    जानकारी अनुसार मानसा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पड़ोसियों के मोबाइल भी जब्त किए हैं। जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। हालांकि पड़ोसियों ने किसी तरह की रेकी से इनकार किया है। वहीं उनका दावा है कि पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह घर अवतार सिंह और जगतार सिंह का है। यह दोनों भाई है। अवतार अपने और जगतार के परिवार के साथ इसी घर में रहता है। जगतार सिंह मोहाली की होमलैंड सोसाइटी में रहता है। घर पूरी तरह खुला है। यहां से मूसेवाला की हवेली सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर है। वहीं परिवार का दावा है कि इन कैमरों की रेंज सिर्फ 100 मीटर की है।

    इस संबंधी अवतार-जगतार के परिवार ने जानकारी देते बताया कि गांव मूसा में 2 कत्ल हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने ही कहा था कि वह बाहर रहते हैं, इसलिए यहां कैमरे लगवा लो। हमें भी मदद मिल जाएगी। उस वक्त मूसेवाला की हवेली भी नहीं बनी थी। अवतार सिंह का कहना है कि पुलिस भी उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक 2020 में अवतार सिंह, जगतार सिंह और कंवरपाल समेत कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। यह म्यूजिक कंपनी चलाते थे। इन पर मूसेवाला का गीत लीक करने का आरोप लगा था। मूसेवाला के पिता ने भी कहा कि मूसेवाला के करीबियों ने गीत लीक किए। उन्होंने कुछ करीबियों के मूसेवाला की कत्ल की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

  • स्कूल में पेड़ गिरने से हुआ बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से एक दर्जन बच्चे दबने से हुए घायल…

    स्कूल में पेड़ गिरने से हुआ बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से एक दर्जन बच्चे दबने से हुए घायल…

    स्कूल में पेड़ गिरने से हुआ बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से एक दर्जन बच्चे दबने से हुए घायल…

     

    चित्रकूट। रामनगर विकासखंड के बांधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांधी शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश में जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर होने से बड़ा पेड़ गिरने से नीचे खड़े करीब एक दर्जन बच्चे दब गए। घटना पर सीएम ने अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

    विकासखंड के रामनगर के बांधी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे बाहर मैदान में प्रार्थना कर रहे थे। कुछ बच्चे पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे।

    देर रात हुई बारिश में मिट्टी नम होने जाने से जड़ों की पकड़ कमजोर हो जाने से सुबह पेड़ अचानक गिर गया। इसमें नीचे खड़े होकर प्रार्थना कर रहे करीब एक दर्ज बच्चे दब गए।

    पेड़ गिरते ही स्कूल और आसपास ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने पेड़ के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बताया कि पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन बच्चों को मामूली चोट आई थी, उनका उपचार रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। ‌ इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया और छह घायल बच्चों को भर्ती करके उपचारित किया गया।

  • हिमाचल : कांगड़ा के चंबी में लैंड स्लाइडिंग से ढहीं छह दुकानें, दो घंटे तक बंद रहा नेशनल हाईवे

    हिमाचल : कांगड़ा के चंबी में लैंड स्लाइडिंग से ढहीं छह दुकानें, दो घंटे तक बंद रहा नेशनल हाईवे

     

    कांगड़ा जिले के चंबी क्षेत्र में लैंड स्लाइडिंग की वजह से पहाड़ी का मलबा दुकानों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। इससे दो दुकानों को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, एनएच पर आए मलबे से आवाजाही बंद हो गया।

    कांगड़ा के चंबी में लैंड स्लाइडिंग से ढहीं छह दुकानें, दो घंटे तक बंद रहा नेशनल हाईवे
    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चंबी क्षेत्र में लैंड स्लाइडिंग की वजह से पहाड़ी का मलबा दुकानों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। इससे दो दुकानों को भारी क्षति पहुंची है। वहीं, एनएच पर आए मलबे से आवाजाही बंद हो गया। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नैशनल हाईवे को आवजाही के लिया खुलवा दिया है। वहीं सूचना है कि चंबी में बनी पांच दुकानें इस मलबे की चपेट में आने से ढह गई हैं। गनीमत रही कि सुबह हादसे के वक्त कोई दुकानों के अंदर नहीं था। वहीं, ब्यास नदी में बने टापू में पहने दंपती को प्रशासन ने रेस्क्यू कर लिया है।

    कांगड़ा में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण कई सड़कें बह गई हैं। लोगों के घरों में पानी के साथ मलबा बहकर आ गया है। खड्डों में आई बाढ़ में कई पेयजल परियोजनाएं बहने की भी खबर है।

    शुक्रवार को बह गया था पुल
    चक्की खड्ड में बने रेलवे पुल का शुक्रवार रात को एक हिस्सा बह गया था। वहीं, शनिवार दोपहर को खड्ड में आए पानी के तेज बहाव में दो और पिल्लर बह गए। इससे पहले शुक्रवार रात से जारी बारिश के कारण चक्की खड्ड में बना रेलवे का धरोहर पुल बह गया था। वहीं, शनिवार दोपहर दो और पिल्लर पानी के तेज बहाव में बह गया।  करीब सौ साल पहले यह पुल ब्रिटिश काल में बना था। पुल की खतहालत को देखते हुए पठानकोट से जोगिंदरनगर रेलवे मार्ग पर करीब एक माह पहले ही इस पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।

  • मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

    You are currently viewing मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

    Yogesh Goyal, former chairman of Moga Municipal Corporation Improvement Trust, shot himself dead

    मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खुद को मारी गोली, मौत

     

    मोगाः मोगा नगर निगम सुधार ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। खुदकुशी की खबर सुन इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी अनुसार, शहर के प्रमुख ऑर्बिट सिनेमा एवं होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी, इस पर अभी कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बता दें कि योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे बल्कि आर्य समाज से जुड़ी शिक्षण संस्थाओं डीएम कॉलेज, बीएड कॉलेज आदि पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।

    शनिवार सुबह जैसे ही योगेश गोयल की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई हैरान रह गया। योगेश गोयल एक जिंदादिल इंसान थे, हमेशा सबके साथ आत्मीयता से बात करते थे। अकाली दल जिस समय सत्ता पर काबिज था तब दिग्गज नेता जत्थेदार तोता सिंह की मोगा ही नहीं बल्कि आसपास की बेल्ट में तूती बोलती थी। उस समय योगेश गोयल जत्थेदार के बेहद करीबी थे। इसलिए भाजपा कोटे की सीट काटकर उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था। ऐसे में योगेश गोयल ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारी है यह बात किसी के गले से नहीं उतर पा रही है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।