Category: NATIONAL

  • क्या है ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों का भी लगेगा टिकट की सच्चाई; रेल मंत्रालय ने दिया यह जवाब…

    क्या है ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों का भी लगेगा टिकट की सच्चाई; रेल मंत्रालय ने दिया यह जवाब…

     

    रेल मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों के लिए अलग से टिकट बुक करने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि नियम में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।

     

    ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों का भी लगेगा टिकट? रेल मंत्रालय ने दिया यह जवाब
    रेल मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों के लिए अलग से टिकट बुक करने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि नियम में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक से चार साल की उम्र के बच्चों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए अलग से टिकट लेना होगा। हालांकि, मंत्रालय ने इन रिपोर्टों को भ्रामक करार दिया है।

    मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों को पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट तभी खरीदना होगा जब उन्हें अलग बर्थ चाहिए। रेलवे ने कहा, “अगर वे एक अलग बर्थ नहीं चाहते हैं तो सुविधा मुफ़्त है, जैसा कि पहले हुआ करता था।”

    6 मार्च, 2020 के सर्कुलर का जिक्र करते हुए रेल मंत्रालय ने आगे कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की यात्रा मुफ्त है। मंत्रालय ने कहा, “अगर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बर्थ/सीट मांगी जाएगी तो वयस्क के किराए के बराबर पैसे देने होंगे।”

    इससे पहले, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्रेनों में यात्रा करने के लिए पांच साल से कम उम्र के बच्चों से शुल्क लेने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, “रेलवे अब गरीबों के लिए नहीं है। अब लोग भाजपा का पूरा टिकट काट देंगे।”

     

  • जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की नगरी में उमड़ा भक्तजनों का सैलाब, CM योगी

    जन्माष्टमी पर बांके बिहारी की नगरी में उमड़ा भक्तजनों का सैलाब, CM योगी भी जाएंगे मथुरा-वृंदावन

     

    Janmashtami 2022 Live: जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी में उमड़ा जन सैलाब, CM योगी भी जाएंगे मथुरा-वृंदावन

    देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन यानी जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई हैं. देशभर के मंदिरों को जन्माष्टमी पूजा के लिए सजाया जा रहा है. कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां जानिए…

    मथुरा में श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे सीएम योगी

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. वो सीएम ढाई घंटे वृंदावन और 1 घंटे मथुरा में रहेंगे. इस दौरान वो वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे.

    भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी (shri krishna Janmashtami) की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. लोगों ने अपने घरों में भी लड्डू गोपाल की प्रतिमा को रंग बिरंगी पोशाक से सजा लिया है. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी. लेकिन आज यानी 18 अगस्त से ही जन्माष्टमी का शुभ मूहुर्त शुरू हो जाएगा.

    आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है. भगवान श्रीकृष्‍ण के प्रकटोत्‍सव का पर्व जन्‍माष्‍टमी के तौर पर मनाया जाता है. भगवान श्रीकृष्‍ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा में जन्‍म लिया था. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन देशभर में जन्‍माष्‍टमी मनाई जाती है. देशभर के मंदिरों और घरों में इस दिन भगवान के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है.

    जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) में कान्हा का अलौकिक रूप देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं. इस साल भी मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कृष्ण जन्मस्थली के अलावा वृंदावन के बिहारी मंदिर (Bihari Ji Temple) का भी काफी महत्व हैं. वहां भी लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

    मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शामिल होंगे. वो साढ़े 3 घंटे यहां रहेंगे. इसमें सीएम योगी ढाई घंटे वृंदावन और 1 घंटे मथुरा में रहेंगे. इसके अलावा सीएम योगी वृंदावन में अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे. साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेंगे.

  • जानें कहां का RTO निकला धनकुबेर, आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति की अर्जित, शहर में 6 आलीशान मकान, EOW का रेड जारी ..

     जानें कहां का RTO निकला धनकुबेर, आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति की अर्जित, शहर में 6 आलीशान मकान, EOW का रेड जारी ..

    Jabalpur RTO news: जबलपुर के आईटीओ पॉल पिछले साल भी विवादों में आए थे। वह एक ऑटो ड्राइवर को 100 ग्राम गांजे के साथ फंसाने की बात कह रहे थे। छापे में आरटीओ के घर से 16 लाख रुपए की नकदी और जूलरी बरामद हुई है।

    Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पॉल पर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की छापे में आरटीओ की अकूत संपत्ति का पता चला है। ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि आरटीओ ने अवैध तरीके से अपनी संपत्ति बनाई है। अधिकारियों ने पॉल के जबलपुर, सागर के ठिकानों एवं उसके फॉर्म हाउस पर छापा मारा। छापे की इस कार्रवाई में आरटीओ के जबलपुर में छह आलीशान मकानों के बारे में पता चला है। साथ ही जांच में खुलासा हुआ है कि इतने वर्षों में पॉल ने अपनी आमदनी से 650 गुना ज्यादा आमदनी अर्जित की है।

    पिछले साल भी विवादों में आए थे RTO
    सूत्रों का कहना है कि इस धनकुबेर कि पूरी संपत्ति कितनी है, इसके बारे में शाम तक खुलासा हो सकता है। जबलपुर के आईटीओ पॉल पिछले साल भी विवादों में आए थे। वह एक ऑटो ड्राइवर को 100 ग्राम गांजे के साथ फंसाने की बात कह रहे थे। छापे में आरटीओ के घर से 16 लाख रुपए की नकदी और जूलरी बरामद हुई है।

    छह आलीशान मकान के बारे में पता चला
    (ईओडब्ल्यू) एसपी राजपूत ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सर्च कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक सर्च कार्रवाई में आलीशान घर, लग्जरी कारें, जमीन, प्लाट सहित करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। रिपोर्टं के मुताबिक अब तक पीपी कालोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट का एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्गफीट का एक आवासीय भवन, शताब्दीपुरम में दस हजार वर्गफीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफीट का एक आवासीय भवन, गढ़ा फाटक में 771 वर्गफीट का एक आवासीय भवन और चरगवां रोड पर 1.4 एकड़ का फार्म हाउस का पता चला है। बता दें क‍ि इससे पहले 8 अगस्‍त को जबलपुर में ही कुंडम तहसील निवासी समिति सहायक प्रबंधक के घर पर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा था।

  • अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में 3 कमांडो बर्खास्त, दो का ट्रांस्फर

    अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में 3 कमांडो बर्खास्त, दो का ट्रांस्फर

    NSA Ajit Doval security Lapse : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में तीन कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं दो अधिकारियों का तबादला भी इस मामले में किया गया है।

    NSA Ajit Doval security breach
    केंद्र ने इस साल फरवरी में हुई सुरक्षा उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सुरक्षा में लगे तीन कमांडो को बर्खास्त कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक एनएसए डोभाल की वीआईपी सुरक्षा से जुड़े उप महानिरीक्षक (DIG) और एक कमांडेंट का तबादला भी कर दिया गया है।
    गौर हो कि फरवरी 2022 में, अजीत डोभाल (Ajit Doval) के आवास पर एक व्यक्ति द्वारा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश के बाद सुरक्षा उल्लंघन (security breach) की सूचना मिली थी। उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोका और बाद में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, बताते हैं कि उस वक्त एक लाल रंग की एसयूवी जिसे एक शख्स चला रहा था, ने डोभाल के उच्च सुरक्षा वाले केंद्रीय दिल्ली आवास के गेट से प्रवेश करने की कोशिश की थी।

    शख्स ने दावा किया कि उसके शरीर में एक चिप है!

    कार को इंटरसेप्ट किया गया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने जो अजीत डोभाल के घर की सुरक्षा में लगे थे उन्होंने उस शख्स को पकड़ लिया था। सूत्रों के अनुसार, शांतनु रेड्डी के रूप में पहचाने जाने वाले शख्स ने दावा किया कि उसके शरीर में एक चिप है और उसे बाहरी रूप से नियंत्रित किया जा रहा है। हालांकि, एमआरआई स्कैन ओवर में किसी चिप का पता नहीं चला ऐसा सूत्रों का कहना है।

    NSA डोभाल को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है

    बताया जा रहा है कि शांतनु बेंगलुरु का रहना वाला है और मानसिक रूप से अस्थिर है और उसने नोयडा से कार किराये पर ली थी, गौरतलब है कि एनएसए को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है और उनकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के कमांडो तैनात किए गए हैं साथ ही सुरक्षा के और भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    दिल्ली के लुटियन जोन में है डोभाल का बंगला

    एनएसए डोभाल का आवास राजधानी दिल्ली की बेहद सुरक्षित जगहों में से एक मानी जाती है। डोभाल का बंगला लुटियंस जोन में है जो सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। इस इलाके में बड़े-बड़े नेताओं के आवास हैं। एनएसए डोभाल के बंगले के पास ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी बंगला है।

  • राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    Rahul Gandhi made a big attack on the Prime Minister, those who raped the pregnant woman and killed the girl were released during the Amrit Mahotsav… read full news

    राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके कहा, ‘5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? पीएम मोदी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।’

    जानकारी अनुसार 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किये प र दिए अपने भाषण के दौरान नारी सम्मान की बात कही थी। पीएम ने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में ‘महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने’ का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि भारत के सपनों को पूरा करने के लिए नारी शक्ति का गौरव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से नारी शक्ति का समर्थन करने का भी अनुरोध किया था। पीएम ने कहा था कि किसी न किसी कारण हमारे अंदर आई विकृति के चलते हमारे बोलचाल, व्यवहार और शब्दों में हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं।

    बता दें कि मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक कैद की सजा काट ली थी, जिसके बाद उनमें से एक दोषी ने समय से पहले रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

  • अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास दो दिन में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों हुई सतर्क

    अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के पास दो दिन में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों हुई सतर्क

    Drone spotted at Ambala air base : रणनीति एवं अभियान के लिहाज से यह एयरबेस पाकिस्तान और चीन दोनों के निशाने पर है। यहीं से इन दोनों देशों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। राफेल की सुरक्षा को लेकर जहां वायुसेना से पुख्ता बंदोबस्त किए हैं

     

    • 13 और 15 अगस्त को एयरबेस के समीप उड़ते हुए दिखे संदिग्ध ड्रोन
    • शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में
    • रणनीतिक रूप एवं अभियान के लिहाज से काफी अहम है अंबाला एयरबेस

     

    अंबाला में एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा में चूक सामने आई है। यहां एयरबेस के पास दो दिन 13 और 15 अगस्त को आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। एयर फोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। फिर भी ड्रोन का दिखना सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध ड्रोन देखे जाने पर एएसपी पूजा डाबला ने कहा कि अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से पाक 15 अगस्त को एक लाल रंग के ड्रोन देखे जाने की शिकायत हमें मिली है। इसी तरह का एक ड्रोन 13 अगस्त को भी देखे जाने की बात कही जा रही है। इसकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला जैसे अहम एयरबेस के पास संदिग्ध ड्रोन नजर आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। उन्होंने भी इसकी जांच शुरू कर दी है।

  • दो घरों में छह लोगों की हुई रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, लहूलुहान मिले शव, इलाके में हड़कंप

     दो घरों में छह लोगों की हुई रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, लहूलुहान मिले शव, इलाके में हड़कंप

    जम्मू कश्मीर के सिदरा में मां के साथ-साथ दो बेटियां, एक बेटा और दो रिश्तेदारों के शव संदिग्ध हालात में मिल हैं।

     

    Jammu Kashmir, Jammu kashmir Police, Jammu family death

    जम्मू में एक ही परिवार के छह लोगों की संदिग्ध मौत
    • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    • मरने वालों में मां-बेटी-बेटे के साथ-साथ दो रिश्तेदार भी शामिल
    • एक घर से चार और दूसरे घर से मिले दो शव

    जम्मू-कश्मीर के सिदरा में सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत मिले। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। ये छह लाशें दो घरों से मिले हैं।

    घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।

     

  • रेल हादसा; पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी,हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल…

    रेल हादसा; पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मारी,हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल…

    Maharashtra Gondia train accident : रायपुर से पैसेंजर ट्रेन नागपुर जा रही थी। इसी दौरान गोंदिया में यह पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई।  घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां एक पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। टक्कर की इस घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि जख्मी यात्रियों की हालत गंभीर नहीं है।

    रायपुर से नागपुर जा रही थी पैसेंजर ट्रेन
    यह घटना रात के समय हुई। रायपुर से पैसेंजर ट्रेन नागपुर जा रही थी। इसी दौरान यह पैसेंजर ट्रेन गोंदिया में मालगाड़ी से टकरा गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन के तीन बोगी पटरी से उतरे। बताया जा रहा है कि सिग्नल की खराबी की वजह से भगत की कोठी के पास यह हादसा हुआ।

  • हर घर एक बार फिर पड़ेगी  महंगाई की मारः फिर बड़ी दूध की कीमतें ; Mother Dairy के बाद Amul ने भी बढ़ा दिए दाम…

    हर घर एक बार फिर पड़ेगी  महंगाई की मारः फिर बड़ी दूध की कीमतें ; Mother Dairy के बाद Amul ने भी बढ़ा दिए दाम…

    Milk, Mother Dairy, amul,

    Mother Dairy & Amul Milk Price Hike: आम आदमी के बजट और जेब पर मंगलवार (16 अगस्त, 2022) को फिर से महंगाई की मार का झटका लग गया। ऐसा इसलिए, क्योंकि पैकेट बंद दूध बेचने वाली दो नामी कंपनियों ने अपने दूध के दाम में फिर इजाफा कर दिया।

    मदर डेरी कंपनी बुधवार (17 अगस्त, 2022) से दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी, जबकि गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से कहा गया कि अमूल के दूध ब्रांड ‘गोल्ड, शक्ति और ताजा’ की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

     

  • तिरंगा अभियान खत्म,जान लीजिए झंडे को सम्मान के साथ रखने का सही तरीका, इन गलतियों से होता है अपमान..

    तिरंगा अभियान खत्म,जान लीजिए झंडे को सम्मान के साथ रखने का सही तरीका, इन गलतियों से होता है अपमान..

    Har Ghar Tiranga, Flag Rules after 15th August Independence Day 2022:

    जिस तरह राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम हैं, उसी तरह उसे उतारकर सम्मान के साथ रखने के भी नियम है। और उसका अपमान करने पर सजा भी मिल सकती है।

    national flag dispose rule
    राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ रखने का क्या है तरीका
    मुख्य बातें
    • राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के बाद, उसको पूरे सम्मान के साथ लपेट कर रखना सबसे पहला काम है।
    • राष्ट्रीय ध्वज का जमीन,फर्श, पानी से स्पर्श नहीं होना चाहिए।
    • अगर यह किसी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तो इसे जलाकर नष्ट कर देना चाहिए।

    Har Ghar Tiranga, Flag Rules after 15th August Independence Day 2022: हर घर तिरंगा अभियान खत्म हो चुका है। और पिछले 3 दिनों में आम आदमी से लेकर खास लोगों ने तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और केवल हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की सेल्फी लेकर पोस्ट की है। अब चूंकि यह अभियान खत्म हो गया तो झंडे को उतारने का भी समय आ गया है। जिस तरह राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम हैं, उसी तरह उसे उतारकर सम्मान के साथ रखने के भी नियम है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ रखने का तरीका क्या है..

    राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के स्पष्टीकरण 4 के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान रोकने के लिए इन नियमों का पालन किया जाना चाहिए-

    1. राष्ट्रीय ध्वज को उतारने के बाद, उसको पूरे सम्मान के साथ लपेट कर रखना सबसे पहला काम है।
    2. राष्ट्रीय ध्वज का जमीन,फर्श, पानी से स्पर्श नहीं होना चाहिए
    3. अगर यह किसी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तो इसे जलाकर नष्ट कर देना चाहिए।
    4. राष्ट्रीय ध्वज को गंदा नहीं रखना चाहिए।
    5. किसी भी हालत में राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी वाहन के किनारों, पृष्ठ भाग या शीर्ष भाग को ढकने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
    6. राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग निजी अंत्येष्टि को लपेटने के साथ ही किसी भी तरह की चीजों को लपेटने के लिए नहीं किया जाएगा।
    7. राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी पोशाक या वर्दी या पहनावे के हिस्से में चित्रित नहीं किया जाएगा जो किसी भी व्यक्ति के कमर के नीचे पहना जाता है और न ही कुशन, रूमाल, नैपकिन, गारमेंट्स या किसी कपड़े में कढ़ाई या मुद्रित रूप में किया जाएगा।
    8. राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग लेखन प्रक्रिया में नहीं किया जाएगा।
    9. राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग वस्तुओं को लपेटने, प्राप्त करने और वितरित करने के लिए नहीं किया जाए.