बड़ी आतंकी घटना टली,जानें कहां से मिला 10-12 किलोग्राम आईईडी..

बड़ी आतंकी घटना टली,जानें कहां से मिला 10-12 किलोग्राम आईईडी..

Jammu Kashmir: कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया है।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में करीब 10-12 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टालने का दावा किया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए सेना और पुलिस काम कर रही है।

त्राल में 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद

 

 

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

वहीं जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को थल सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के सहर मकरी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सेना के जवानों को किसी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि नजर आयी और उन्होंने उसे ललकारा, तब वह भागने लगा।

असलम ने कहा कि इस पर घुसपैठिये पर गोली चलाई गई, जिसमें वह घायल हो गया और उसे पकड़ा लिया गया। उसका स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज कराया गया और अब उसे राजौरी में सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एवं घुसपैठिये से पूछताछ बाद में की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *