Category: NATIONAL

  • मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

    You are currently viewing मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

    The bus fell into a ditch in Mexico, a young man from Gurdaspur died, had left home a month ago to go to America

    मैक्सिको में बस खाई में गिरी, गुरदासपुर के युवक की मौत, अमेरिका जाने के लिए एक माह पहले निकला था घर से

     

    • गुरदासपुरः विदेशों में जाकर अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखने वाले पंजाब के हजारों युवा जहां विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं विदेश जाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान को भी जोखिम में डालते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर के गांव बागड़ी ब्लाक कानूनवान के युवक के साथ हुआ जोकि करीब एक माह पहले घर से अमेरिका जाने के लिए निकला था परन्तु मैक्सिको के पास एक बस खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव बागड़ी ब्लॉक काहनूवान क रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि गुरपाल सिंह एक महीने पहले हाजीपुर के एजेंट के माध्यम से अमेरिका जाने के लिए घर से निकला था। उन्होंने बताया कि गुरपाल सिंह के अमेरिका जाने के लिए उन्होंने बड़ी रकम का इंतजाम किया था, जिसमें से 40 लाख रुपए उन्होंने एजेंट को दिए थे। उन्हें कुछ दिन पहले पता चला कि गुरपाल सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है, लेकिन आज गांव बागड़ी के रहने वाले चेयरमैन ठाकुर सिंह ने उन्हें बताया कि गुरपाल सिंह के एजेंट ने बताया है कि गुरपाल सिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने भारत सरकार से गुहार लगाई है की उनके बेटे गुरपाल सिंह के शव को जल्द से जल्द गांव पहुंचाया जाए ।

    जिक्रयोग्य है कि गुरपाल सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो अपने माता-पिता को अच्छा भविष्य देने के लिए एक महीने पहले 7 जुलाई को घर से अमेरिका के लिए निकला था। आज पूरे एक महीने के बाद उनकी मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर उनके घर पहुंची। मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

  • पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

    You are currently viewing पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

    Horrific road accident in Panipat, car blown up due to truck collision, young man going from Punjab to Delhi airport

    पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था युवक

     

    •  पानीपतः हरियाणा के पानीपत में सिवाह पुल के पास रविवार देर रात उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब नेशनल हाईवे 44 पर रोहतक पानीपत बाइपास के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों का मदद से गाड़ी की खिड़की तोड़कर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके भीतर ड्राइवर फंस गया था। जिसे राहगीरों ने रॉड से गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। घायल युवक की पहचान पंजाब के होशियारपुर निवासी सुदर्शन सिंह के रूप में हुई। जिसे सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से लंदन की फ्लाइट पकड़नी थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया।

  • हिमाचल घूमने गए पंजाब के युवक-युवती की गहरी खाई में कार गिरने से हुई मौत

    You are currently viewing हिमाचल घूमने गए पंजाब के युवक-युवती की गहरी खाई में कार गिरने से हुई मौत

    A young man and a girl from Punjab who went to visit Himachal died after their car fell into a deep gorge.

    हिमाचल घूमने गए पंजाब के युवक-युवती की गहरी खाई में कार गिरने से हुई मौत

     

    मुक्तसर साहिबः मुक्तसर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हिमाचल घूमने गए जिले के युवक युवती की गहरी खाई में कार गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों घूमने के लिए हिमाचल गए थे, लेकिन जैसे ही वह चंबा का पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और इस हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंबा पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान गुरविंदर सिंह (27) के रूप में हुई है। हादसे का पता पारिवारिक सदस्यों को सोमवार सुबह चला। वहीं, हादसे का पता चलते ही युवक-युवती के परिवार के सदस्य उनके शव लेने के लिए हिमाचल रवाना हो गए हैं।

    हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वह घूमने के लिए हिमाचल गया था और उसकी कार चंबा के नजदीक गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा ट्रक ड्राइवर का कार्य करता था और वह 4 भाई-बहन हैं, जिनमें 2 बहनें और 2 भाई थे। गुरविंदर सबसे छोटा था, जो अविवाहित था। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया।

  • नूंह हिंसा के बाद चल रहे बुल्डोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की लगाई रोक

    नूंह हिंसा के बाद चल रहे बुल्डोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ -नूंह हिंसा के बाद जारी बुल्डोजर कार्रवाई पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नूंह हिंसा मामले पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में सु-मोटो लिया और सरकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि अबतक तक कितने ढांचे गिराए गए हैं। हाईकोर्ट ने खट्टर सरकार से सारी जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से एजी बलदेव महाजन मौजूद रहे।

    हाईकोर्ट का आदेश आते ही डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई से रोक दिया। सरकार की डिमोलिशन ड्राइव का हाईकोर्ट ने सुओ-मोटो लिया था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने रोक के आदेश दिए। नूंह में पिछले 4 दिन से तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान 753 से ज्यादा घर-दुकान, शोरूम, झुग्गियां और होटल गिराए जा चुके हैं। प्रशासन ने इन्हें अवैध बताते हुए कहा कि इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

  • दिल्ली के AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में अचानक से भड़क उठी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

    दिल्ली के AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में अचानक से भड़क उठी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत के एक तल पर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

    एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है। सूत्र ने दावा किया कि सभी रोगियों का सुरक्षित निकाल लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दूर से धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वह आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बता दें, दिल्ली AIIMS में देश भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं।

  • अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली -केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने नकली मुहब्बत की दुकान खोल रखी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी मुहिम में कांग्रेस शामिल है। विपक्ष की तरफ से ब्रेक इंडिया मुहिम चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है।

    दरअसल लोकसभा में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी और कांग्रेस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बीच शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, साथ ही अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर बाद में प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए।

    अनुराग ठाकुर ने आडवाणी जी के एक वक्तव्य का उदाहरण देते हुए बताया कि आडवाणी जी ने एक बार कहा था कि ‘देश के खिलाफ जब कोई एजेंडा चलता है तो सभी को साथ में खडे होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य कि कांग्रेस ने देश के दुश्मनों के साथ हाथ मिलाया।’ केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि जब ओलंपिक हुए तो गांधी परिवार को न्योता मिला था। खेल देखने गए थे, खेल करके आ गए। डोकलाम में अतिक्रमण का प्रयास जब चीन ने किया, तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, तब राहुल गांधी चीन के डिप्लोमेट के साथ हाथ मिला रहे थे, खाना खा रहे थे। इससे पता चलता है कि 2008 में एग्रीमेंट हो गया था, पेंमेंट भी हो गई थी राजीव गांधी फाउंडेशन को।’

  • 539 करोड़ की हेरोइन के साथ चार तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, 3 इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद…

     539 करोड़ की हेरोइन के साथ चार तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, 3 इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद…

     

     

     

    चंडीगढ़ : इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो ऑपरेशनों में चार ड्रग तस्करों को पकड़ा है और 77 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यह जानकारी दी। इस खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 539 करोड़ के करीब आंकी जा रही है।

    दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 41 किलोग्राम और 36 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किये गये। साथ ही तीन इंपोर्टेड पिस्टल भी बरामद किए गए। यादव ने ट्वीट किया, ये मॉड्यूल पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे।

    उन्होंने कहा, एनडीपीएस अधिनियम के तहत एसएसओसी (स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल), फाजिल्का में प्राथमिकी दर्ज की गई है और नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • बुलडोजर एक्शन जारी; नूंह में जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी वो भी हुआ जमींदोज..

     बुलडोजर एक्शन जारी; नूंह में जिस होटल से हुई थी पत्थरबाजी वो भी हुआ जमींदोज..

     

     

     

    नूंह : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर आज भी बुलडोजर एक्शन जारी है। प्रशासन ने नूंह में एक अवैध होटल कम रेस्तरां को रविवार सुबह बुलडोजर की मदद से तोड़कर जमींदोज कर दिया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि यह होटल अवैध रूप से बनाया गया था और हाल ही में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इसकी छत पर चढ़कर धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर पत्थर फेंके थे।

    देखें VIDEO-

  • हजारा एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत; यातायात निलंबित

     हजारा एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 25 की मौत; यातायात निलंबित

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान में रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां रविवार को नवाबशाह के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 163 लोग घायल हो गए। इनमें से 31 की हालत गंभीर बताई गई है। स्थानीय मीडिया में ये जानकारी दी गई है।

    जियो टीवी ने रेलवे मंडल अधीक्षक सुक्कुर महमूदुर रहमान के हवाले से कहा कि ट्रेन दुर्घटना में दस डिब्बे पटरी से उतर गए। घायलों को नवाबशाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रभावित बोगियों से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव प्रयास जारी है। लोको शेड रोहरी से एक ट्रेन घटना स्थल पर पहुंच रही है। रहमान ने कहा, साइट तक पहुंचने में कम से कम तीन घंटे लगेंगे। उन्होंने जियो न्यूज को बताया, “दुर्घटना के कारण अप ट्रैक पर यातायात निलंबित है।” ट्रेन के पटरी से उतरने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक- पाकिस्तान में रेल हादसे नई बात नहीं हैं, लेकिन बारिश में ये ज्यादा होते हैं। इसकी वजह ये है कि ज्यादातर रेलवे ट्रैक्स अंग्रेजों की हुकूमत के दौर के हैं और इन्हें न तो कभी अपग्रेड किया गया और न ही नई लाइन बिछाई गईं। सिंध और पंजाब के कुछ हिस्सों में तो हालात बेहद खराब हैं। पिछले साल भी इसी सेक्शन में एक हादसा हुआ था और उसमें 21 लोग मारे गए थे।

  • 6 अगस्त ; आज का दिन भारतीय रेलवे के बना मील का पत्थर, PM मोदी ने रखी 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव

     6 अगस्त ; आज का दिन भारतीय रेलवे के बना मील का पत्थर, PM मोदी ने रखी 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव

     

     

      

    नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के इतिहास का आज एतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रख दी है। ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55 स्टेशन हैं।

    बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशन परियोजना में शामिल हैं। रेल विभाग का लक्ष्य इन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास काम को 2025 तक पूरा करना है। पीएम मोदी खुद काम की निगरानी कर रहे हैं।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘इन स्टेशनों का विकास हमारी सरकार का एक प्रमुख फोकस है। हमारे प्रधानमंत्री निजी रूप से इन रेलवे स्टेशनों की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे देश भर में लोगों के परिवहन का पसंदीदा साधन है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया है।