Category: NATIONAL

  • लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    You are currently viewing लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    Terror of robbers in Ludhiana, a young man returning from work was injured and looted with sharp weapons, escaped by throwing in a drain

    लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार

    • लुधियानाः महानगर में दिन प्रति दिन बढ़ रहे क्राइम और हो रही लूटपाट की घटनाओं से जहां लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। वहीं शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे युवक से अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल तथा नकदी छीन कर लिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और फिर गंदे नाले में फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायल की पहचान सुमित निवासी कश्मीर नगर के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते राहगीरों ने बताया कि बदमाशों ने उक्त युवक के सिर पर दात से कई वार किए और वह उसे बेसुध हालत में कुंदनपुरी गंदे नाले की पुली पर फेंक कर भाग गए। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सुमित के सिर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान हैं। खून काफी बह चुका था और उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे हैं।

    पुलिस को दिए बयान में सुमित ने बताया कि वह कश्मीर नगर में अकेला ही रहता है और चंद्र नगर में एक कंप्यूटर कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करता है। देर रात छुट्‌टी होने के बाद जब वह घर जा रहा था तो अचानक गंदे नाले की पुली के पास उसे बाइक सवार दो नशेड़ी युवकों ने घेर लिया। उन लोगों ने उससे नकदी और मोबाइल मांगा। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने सड़क पर ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों निकाले और वार करना शुरू कर दिए।

  • जीएनडीयू के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा को मारा थप्पड़, गुस्साए विद्यार्थियों ने लगाया यूनिवर्सिटी गेट के आगे धरना, दोनों गार्ड निलंबित

    You are currently viewing जीएनडीयू के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा को मारा थप्पड़, गुस्साए विद्यार्थियों ने लगाया यूनिवर्सिटी गेट के आगे धरना, दोनों गार्ड निलंबित

    GNDU security guard slaps girl student, angry students protest in front of university gate, both guards suspended

    जीएनडीयू के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा को मारा थप्पड़, गुस्साए विद्यार्थियों ने लगाया यूनिवर्सिटी गेट के आगे धरना, दोनों गार्ड निलंबित

    अमृतसर: जीएनडीयू कैंपस परिसर में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक छात्रा को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ गया, जब कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा देर रात कैंपस के गेट को ताला लगाकर धरना लगा दिया और विद्यार्थी जहां यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे वहीं उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से बर्खास्त करने की भी मांग की ।

    मिली जानकारी के अनुसार कानून विभाग की छात्रा ने बताया कि वह देर शाम को जैसे ही हॉस्टल जाने के लिए यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर पहुंची तो सिक्योरिटी गार्ड द्वारा उससे पहचान पत्र की मांग की गई। उसने जब अपना पहचान पत्र दिखाया तो उसकी डेट एक्सपायर होने के कारण सिक्योरिटी गार्ड उससे बहस करने लगा। जब उसने मोबाइल पर उससे नए पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी दिखाई तो उसने उससे उसका मोबाइल छीन लिया। जिस पर कर्मचारियों अर्जन सिंह और राजकुमार के साथ बहस हो गई और गार्ड ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद होस्टलों के विद्यार्थी भारी संख्या में मुख्य गेट पर इकट्ठा हो गए। डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रीत महेंद्र सिंह बेदी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल अमरबीर सिंह चहल, एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने छात्र संगठनों के साथ बैठक की और दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया

    उधर, छात्र नेता गुरविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पहले भी जीएनडीयू. कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की मनमानी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा विभाग ने न तो कोई सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली सुधारने की कोशिश की और न ही 24 घंटे रखने की जिम्मेदारी ली। उधर, दोनों सुरक्षाकर्मियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ बताया है।

  • चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    You are currently viewing चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    In Chandigarh, 19-year-old daughter killed her father with knives, know what is the matter

    चंडीगढ़ में 19 साल की बेटी ने पिता की चाकूओं से गोद कर की हत्या, जानें क्या है मामला

    • चंडीगढ़ : सीटीयू के अंतर्गत आते गांव किशनगढ़ में एक युवती द्वारा अपने पिता की बहसबाजी के बाद चाकूओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आई. टी. पार्क थाना पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर बेटी आशा (19) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान समई लाल के तौर पर हुई है। वहीं,

    मिली जानकारी के अनुसार वारदात के समय आशा घर में प्याज काट रही थी। इसी दौरान नशे में पिता समई घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि पिता सुमेई लाल को लगा की आशा चाकू से हमला करने वाली है। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ चाकू सुमईलाल के सीने में जा लगा।

    सूचना मिलते ही आसपास के लोग सुमईलाल को स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां हालत बिगड़ रही थी। उसे जी.एम.एस. एच. 16 ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जांच के आधार पर आई.टी. पार्क थाना पुलिस ने आशा के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • नूंह हिंसा: नूंह में हिंदू महापंचायत के लिए नही इजाजत, अब पलवल में होने की संभावना

    नूंह हिंसा: नूंह में हिंदू महापंचायत के लिए नही इजाजत, अब पलवल में होने की संभावना

     

    गुरुग्राम : सूत्रों ने बताया कि मूल रूप से नूंह में प्रस्‍तावित हिंदू महापंचायत अब पलवल में आयोजित की जा सकती है क्योंकि पुलिस ने दंगा प्रभावित जिले में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आईएएनएस को बताया कि नूंह में हिंदू समूहों द्वारा महापंचायत की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, नूंह में स्थिति अब शांतिपूर्ण है।

    बजरंग दल के सदस्य कुलभूषण भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया कि विश्‍व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अरुण जैलदार की देखरेख में रविवार को पलवल जिले में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा, महापंचायत में नूंह झड़प के कारण अधूरी रह गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने पर चर्चा की जाएगी। संगठन के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

    विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को 31 जुलाई को नूंह में भीड़ ने रोक दिया था, जिसमें दंगों के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी और 88 घायल हो गए थे। हालांकि, पलवल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। एसपी ने कहा, हां, महापंचायत के लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन हमने अभी तक कोई अनुमति नहीं दी है। हम कुछ इनपुट इकट्ठा कर रहे हैं और स्थिति को देखने के बाद ही फैसला करेंगे।

  • हिमाचल सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की आस्था को न करें आहत : अविनाश राय खन्ना

    हिमाचल सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की आस्था को न करें आहत : अविनाश राय खन्ना

     

     

    -कहा, माता चिंतपूर्णी दरबार में लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वालों से 1100/- रुपए शुल्क लेना निंदनीय

    होशियारपुर : भारतीय सनातन धर्म महावीर दल के एक शिष्ट मंडल ने भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिफ्ट के माध्यम से माता रानी के दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क लगाने संबंधी जानकारी दी।

    शिष्ट मंडल ने खन्ना को बताया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करके श्रद्घालुओं की अस्था पर चोट की है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मंदिर प्रबंधन के मुख्य अधिकारी को दरबार में मंदिर अधिकारी कहा जाता है। शिष्ट मंडल ने खन्ना से कहा कि माता चिंतपूर्णी दरबार माता रानी का सिद्घ पीठ है जिसका कोई अधिकारी नहीं हो सकता हिमाचल सरकार का यह कृत्य भी श्रद्घालुओं के लिए एक तुगलकी फरमान है। शिष्ट मंडल ने खन्ना को इस संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क वसूलना बंद करवाया जाए तथा मंदिर प्रबंधन के मुख्य अधिकारी को मंदिर अधिकारी की बजाय मंदिर का मुख्य सेवक घोषित किया जाए।

    शिष्ट मंडल की मांग को जायज ठहराते हुए खन्ना ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा माता चिंतपूर्णी के दरबार में लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्घालुओं से 1100/- रुपए शुल्क वसूलना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को खाली खजाने को भरने के लिए श्रद्घालुओं की अस्था को आहत नहीं करना चाहिए। खन्ना ने कहा कि पंजाब के साथ साथ पूरे देश से लाखों की संख्या में श्रद्घालू माता के दरबार में माथा टेकने हिमाचल जाते हैं। इन श्रद्घालुओं के हिमाचल जाने से हिमाचल सरकार को राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में हिमाचल सरकार को चाहिए कि खाली खजाना भरने के लिए श्रद्घालुओं से शुल्क के नाम पर पैसे न बटोरे बल्कि लिफ्ट को बुजुर्ग व बिमार लोगों को माता रानी के दर्शन करवाने के लिए इस्तेमाल करे। खन्ना ने शिष्ट मंडल के ज्ञापन संबंधी हिमाचल के मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को पत्र भी लिखा।

  • पुलवामा में CRPF जवान की गोली लगने से मौत, खून से लथपथ मिला शव

     पुलवामा में CRPF जवान की गोली लगने से मौत, खून से लथपथ मिला शव

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई।

    अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के चेरसू गांव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोदाम के पास गोलियों की आवाज सुनने के बाद सीआरपीएफ का एक जवान खून से लथपथ पाया गया।

    “गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जवान की पहचान 112 बटालियन के कांस्टेबल अजय कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जांच की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

    मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होता है, लेकिन अधिकारियों ने कहा, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच कार्यवाही पूरी होने के बाद ही की जा सकती है।

  • बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ी भूस्खलन में दबी , 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

     

    देहरादून : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर गुजरात के तीन श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार शाम को इस गाड़ी में बैठे तीर्थयात्री केदारनाथ जा रहे थे, तभी लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा।

    रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि शुक्रवार को बचाव अभियान फिर से शुरू होने पर भूस्खलन के मलबे से कार के क्षतिग्रस्त अवशेष, एक स्विफ्ट डिजायर और शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात के जिगर आर मोदी, महेश देसाई, पारिक दिव्यांश, हरिद्वार निवासी मिंटू कुमार और मनीष कुमार के रूप में की गई है।

    अधिकारियों ने बताया, तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ-गया हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया। इस दौरान यहां एक वाहन मलबे में दब गया। शुक्रवार को मलबे में दबी एक गाड़ी मिली थी, जिसमें से पांच शव बरामद हुए। मृतकों में से एक गुजरात का रहने वाला था। इस मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग 60 मीटर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और बह गई है।

    वहीं, मौसम विभाग के राज्य के छह जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों और खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सीएम धामी ने शुक्रवार को बारिश से प्रभावित कोटद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में जल्द संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।

  • जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

    जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में 1860 में बने आईपीसी, 1898 में बने सीआरपीसी और 1872 में बने इंडियन एविडेंस एक्ट को गुलामी की निशानी बताते हुए इन तीनों विधेयकों की जगह लेने वाले तीन नए विधेयकों – भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को पेश किया। शाह के अनुरोध पर तीनों बिलों को स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया है।

    शाह ने इन तीनों बिलों को सदन में पेश करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की संसद द्वारा बनाए गए कानूनों का उद्देश्य दंड देना था जबकि इन तीनों बिलों का उद्देश्य न्याय देना है। उन्होंने कहा कि इसमें राजद्रोह के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है, नाम बदल कर यौन शोषण करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान किया गया है, दोषियों की संपत्ति कुर्की का प्रावधान किया गया है, सजा माफी को लेकर भी नियम बनाया गया है। पुलिस, अदालत और वकीलों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और दंड व्यवस्था में आमूल चूल बदलाव का दावा करते हुए कहा कि चार साल के गहन विचार विमर्श के बाद ये तीनों बिल लाये गए हैं। शाह ने इस पर और ज्यादा विचार विमर्श करने के लिए इन्हें स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव भी रखा जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया।

  • चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    You are currently viewing चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    Tragic accident in Chamba: Police vehicle fell into a deep gorge, 7 policemen died

    चंबा में हुआ दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी पुलिस की गाड़ी, 7 पुलिस कर्मियों की मौत

    •  चंबाः इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके तहत चंबा में एक दर्दनाक हादसे में 7 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं। वहीं घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पतल में भर्ती करवा दिया है।

    हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 11 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहुंची. हादसे के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं.

    इस हादसे को लेकर कैबिनेट मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘जिला चंबा के तीसा में हुए पुलिस दल के वाहन दुर्घटना में 7 पुलिस कर्मियों की दुःखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, जबकि 5 के घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें. इस घटना में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं।

  • सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    You are currently viewing सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    Big blow to MP Raghav Chadha, suspended from Parliament House

    सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

     

    •  नई दिल्लीः पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सांसद राघव चड्ढा को संसद से सस्पैंड कर दिया गया। वह तब तक सदन से निलंबित रहेंगे जब तक प्रिविलेज कमेटी उनके मामले की जांच नहीं करती है। यही नहीं, कुछ दिन पहले राज्यसभा से इस सत्र के लिए सस्पेंड किए गए सांसद संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित करने का फैसला किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिग्नेचर विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मांग के बाद राज्यसभा के सभापति ने मामले की जांच सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था। दिल्ली अध्यादेश विधेयक ‘हस्ताक्षर विवाद’ कमेटी के पास भेजे जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने 10 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया था कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है।

    उन्होंने कहा था कि बीजेपी हाईकमान की मंशा साफ है, जो नेता बीजेपी के खिलाफ में बोलेगा उसकी संसद सदस्यता समाप्त करो या सदन से बाहर का रास्ता दिखा दो। इसके अलावा चड्ढा ने ये भी कहा था कि अमित शाह ने सदन में झूठ बोला है. बीजेपी का मंत्र है एक झूठ को हजार बार बोलो, तो वो सच में तब्दील हो जाएगा. फेक सिग्नेचर मामले में बीजेपी अपनी उसी रणनीति के तहत काम कर रही है.।