Category: NATIONAL

  • अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    Tragic road accident in Amritsar, speeding car hit bike rider, died on the spot

    अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

     

    • अमृतसरः जिले के अधीन आते एलिवेटेड रोड पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब रॉन्ग साइड से पुल चढ़ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान भिखीविंड निवासी प्रभजीत सिंह बब्बू के तौर पर हुई है।

    हादसे संबंधी जानकारी देते प्रभजीत सिंह के दोस्त सर्बजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें फोन पर दोस्त के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। तुरंत वह मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर जांच कर रहे एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार रॉन्ग साइड से राम तीर्थ रोड से एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहा था कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार उछल कर पुल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सिर में चोट लगने के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​​​एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद जिसकी भी गलती सामने आई, कार्रवाई की जाएगी।

  • स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला करने वाले 2 आरोपी पुलिस ने किये गिरफ्तार

     

    MBD WEB NEWS: जालंधर : पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 कमिश्नरेट जालंधर ने लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गुरदेव कुमार उर्फ ​​काला पुत्र चरण दास निवासी मकान नंबर ईएस-332 गली नंबर 02 आबादपुरा जालंधर, सोनू पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल निवासी मकान नंबर ईएस-803, गली नंबर 01 आबादपुरा जालंधर के रूप में हुई है जिन्होंने हथियारों से लैस होकर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नकोदर रोड, जालंधर में घुसकर स्कूल के प्रिंसिपल संत राम कटारिया पुत्र शामा राम निवासी अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जालंधर पर घातक हथियार से हमला कर दिया। उसके शरीर को बुरी तरह काटने के बाद भाग निकले । उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा जायेगा। और आरोपियों से और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • स्वतंत्रता दिवस से पहले ही दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट; लाल किला, आईटीओ और राजघाट के आसपास धारा 144 लागू,नगरानी बड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस से पहले ही दिल्ली पुलिस हुई अलर्ट; लाल किला, आईटीओ और राजघाट के आसपास धारा 144 लागू,नगरानी बड़ाई

     

     

    नई दिल्ली : दिल्‍ली पुुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को देेखते हुए राजघाट, आईटीओ और लाल किला के आसपास कई इलाकों में धारा 144 लगा दी है।

    पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय) ने ट्वीट किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास के सभी इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त ने लिखा कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा की अनुमति नहीं है। 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे।

  • खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

    You are currently viewing खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

    A speeding car hit a young man in Khanna, dragged him for 20 feet, died on the spot

    खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

    • लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते खन्ना में स्थित नैशनल हाईवे पर बुधवार देर रात उस वक्त भयंकर हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक 20 फीट दूर तक जा गिरा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह (28) नवांपिंड के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जानकारी देते चश्मदीद आकाश वर्मा ने बताया कि एक चैरी रंग की हांडा इमेज मोहाली नंबर कार की रफ्तार काफी तेज थी। यह युवक सड़क क्रास कर रहा था। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। आकाश ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके कार का नंबर बता दिया। इसी बीच कार वाले फरार हो गए। पुलिस ने जब तक मौके पर आकर देखा तो युवक की मौत हो गई थी। जिस कार ने युवक को टक्कर मारी, उसमें पूरा परिवार सवार था। जिन्हें लेकर वह मौके से भाग गया।

    हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आधी रात को परिवार वाले अस्पताल आए और शव देखकर युवक की पहचान की। आरोपी कार वाले खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राहगिर द्वारा दिये गए कार के नंबर से कार के बारे में तथा उसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

    You are currently viewing जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

    During the bandh in Jalandhar, after entering the school, he attacked the principal and cut his ear and throat, the condition is critical.

    जालंधर में बंद के दौरान स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला कर कान व गला काटा, हालत गंभीर

     

    •  जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं, आए दिन अपराधी पुलिस के सामने वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, वहीं पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को जालंधर में बंद के दौरान कुछ युवकों ने स्कूल में दाखिल होकर प्रिंसिपल प र जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में प्रिंसिपल का एक काट तथा गले पर गहरे घाव हैं। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पंजाब बंद के दौरान शहर के आबादपुरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल एसआर कटारिया तथा एक काम करने वाली महिला स्कूल में मौजूद थे। जिस वक्त प्रिंसिपल पर हमला हुआ, उस वक्त महिला बाहर कुछ काम कर रही थी। जब उसने प्रिंसिपल को घायल ‘हालत में देखा तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। घायल प्रिंसिपल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में प्रिंसिपल पर हमला इतना खतरनाक था कि उनका कान तक कट गया। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा अभी तक घायल प्रिंसिपल के बयान नहीं लिए जा सके हैं, क्योंकि डाक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट करार दिया है।

  • स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

     

    इस घटना के बाद से स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है. स्कूल के शिक्षक और बच्च सदमे में हैं. स्कूल के शिक्षकों के मुताबिक, पेलिशा एक होनहार स्टूडेंट थी.

     

    कर्नाटक: स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत
    फॉलो
    कर्नाटक के चामराजनगर (Chamarajanagara district) से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल में सुबह की सभा के दौरान राष्ट्रगान गाते समय एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया. स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर छात्रा की जान नहीं बचा सके. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    मृतक छात्रा का नाम पेलिशा बताया जा रहा है. उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह चामराजनगर जिले के गुंडलूपेट में स्थित है. छात्रा इस स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रही थी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, हर दिन की भांति सुबह में बुधवार को स्कूल की सभा हो रही थी, सारे बच्चे राष्ट्रगान गा रहे थे. इसी दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ गई.

    तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन…

    शुरुआत में स्कूल के शिक्षकों को लगा कि शायद उसे चक्कर जैसी कोई समस्या हो, लेकिन बाद में पेलिशा की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद शिक्षकों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने छात्रा की जान बचाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश की, लेकिन, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.

  • चांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3; तीसरी कक्षा में हुई सफल एंट्री

     चांद के और करीब पहुंचा Chandrayaan-3; तीसरी कक्षा में हुई सफल एंट्री

     

     

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब है। आज चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर एक कदम और चलने वाला है। इसरो ने इसकी एक और कक्षा घटा दी है। चंद्रयान 3 तीसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है। यानी अब यह चंद्रमा के और करीब से चक्कर लगाएगा। इससे पहले रविवार को इसकी कक्षा घटाई गई थी और 170X14313 किलोमीटर की अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है। अब यह 174X 1437 Km की कक्षा में चक्कर लगाएगा।

    इससे पहले 5 अगस्त को चंद्रयान चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में आया था और इसकी कक्षा में स्थापित हो गया था। यह इसरो के लिए बड़ी सफलता थी। बता दें कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान चांद की कक्षा में पहुंचा था।इसकी गति को कम कर दिया गया था जिससे यह चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित हो सके। इसके बाद याने के फेस को पलटा गया और आधे घंटे तक फायर किया गया।

    चंद्रमा के करीब पहुंचते ही चंद्रयान ने सुंदर तस्वीरें भेजी थीं। इसरो ने वेबसाइट पर इसका वीडियो अपलोड कियाथा। लैंडर और रोवर के चंद्रमा पर उतरने से पहले चंद्रयान अभी दो बार और अपनी कक्षा बदलेगा। यह धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब ही जाता रहेगा। इसके बाद लैंडर रोवर के साथ सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। खास बात है कि भारत चंद्रयान की लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव पर कराने वाला है जहां अभी किसी देश ने लैंडिंग नहीं करवाई है।

    चंद्रयान के लैंडर और रोवर चांद पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे। पहले लैंडर उतरेगा और फिर उसमें से रोवर बाहर आएगा। रोवर बाहर कुछ दूर तक चलकर रिसर्च करेगा और सारी जानकारी लैंडर को देगा। लैंडर सारी इन्फॉर्मेशन ऑर्बिटर को पास करेगा जो कि धरती तक ट्रांसमिशन करेगा। इससे चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन किया जाएगा साथ ही पता लगाया जाएगा कि चंद्रमा पर भूकंप कैसे आते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी ध्रुव बेहद ठंडा रहता है ऐसे में यहां पानी की मौजूदगी की भी जानकारी मिल सकती है। 14 दिन के बाद इस हिस्से में अंधेरा होने लगेगा।

  • राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     

     

    नई दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि अहंकार में डूबी मोदी सरकार ने मणिपुर को तोड़ दिया है, दो भागों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सरकार ने हिंदुस्तान का कत्ल कर दिया है, भारत माता की हत्या कर दी है। राहुल ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए यहां तक कहा कि, “आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं हैं बल्कि देशद्रोही हैं। “

    राहुल गांधी का भाषण समाप्त होने के बाद सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं। स्मृति ईरानी के बोलना शुरू करने के थोड़ी ही देर बाद राहुल गांधी जब सदन से जाने लगे तो सत्ता पक्ष की तरफ से ‘बैठ कर सुनिए’ की आवाजें आने लगी, तब राहुल गांधी ने पीछे मुड़ कर ‘फ्लाइंग किस’ किया।

    स्मृति ईरानी ने कई बार राहुल के सदन से जाने का जिक्र करते हुए उन पर हमला बोला। कश्मीरी पंडितों, सिख दंगों, जमीन पर कब्जे और अडानी के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

    अपने भाषण के बीच में ही स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा किए गए फ्लाइंग किस की तीखी आलोचना करते हुए लोक सभा में कहा कि उनसे पहले सदन में जिस नेता (राहुल गांधी) को बोलने का मौका मिला था उन्होंने जाते-जाते फ्लाइंग किस कर अपनी हरकत को दिखा दिया।

    स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश की सदन में कभी नहीं देखा गया। यह इस खानदान का लक्षण है जो सदन के जरिये देश को पता लग गया। केंद्रीय मंत्री ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जाते-जाते एक नेता (राहुल गांधी) ने अभद्र हरकत कर बता दिया है कि महिलाओं को लेकर इनकी सोच क्या है ?

    बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला सांसदों ने सीसीटीवी फुटेज निकलकर जांच करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस नई मुसीबत में फंस सकते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ इस तरह के आचरण की बात सुनी थी लेकिन ऐसा आचरण कभी देखा नहीं था।

  • दिल्ली सरकार में हुई तब्दीली, सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी को दिए गए ये दो विभाग

    दिल्ली सरकार में हुई तब्दीली, सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी को दिए गए ये दो विभाग

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली सेवा बिल के राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना और ज्यादा ताकतवर हो गई हैं। उनको सर्विस और विजिलेंस विभाग भी दिए गए हैं। अभी तक ये विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास था।

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रालय में बदलाव की मंजूरी वाली फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेज दी है। आतिशी के पास इन दो विभागों के अलावा वित्त, बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग, आर्ट और कल्चर, भाषा और टूरिज्म की भी जिम्मेदारी है। उनके पास अब 14 डिपार्टमेंट हो गए हैं।

    गौरतलब है कि दिल्ली सर्विस बिल कल ही राज्यसभा में पास हुआ है। इस बिल के पास हो जाने के बाद दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले का अधिकार छिन गया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने और उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में बदलाव किए गए थे। आतिशी दिल्ली के कालकाजी से आप की विधायक हैं।

  • कनाडा जाने वाले छात्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी, कनाडा सरकार ने कैंसिल की 3 हजार भारतीय छात्रों की एडमिशन

    You are currently viewing कनाडा जाने वाले छात्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी, कनाडा सरकार ने कैंसिल की 3 हजार भारतीय छात्रों की एडमिशन

    Hopes of students going to Canada shattered, Canadian government canceled admission of 3 thousand Indian students

    कनाडा जाने वाले छात्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी, कनाडा सरकार ने कैंसिल की 3 हजार भारतीय छात्रों की एडमिशन

     

    • टोरंटोः भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों बच्चे जहां कनाडा की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं कनाडा सरकार ने भारतीय छात्रों को तगड़ा झटका देते हुए करीब 3 हजार छात्रों की एडमिशन कैंसिल कर दी है। सरकार ने करीब 3 हजार छात्रों की एडमिशन कैंसिल कर दी। बता दें कि इनमें से अधिकांश छात्र पंजाब से संबंधित हैं। और वह इसी माह कनाडा जाने की तैयारी में थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जिन 3 हजार छात्रों की एडमिशन कैंसिल की गई है। उन्हें अब अगस्त-सितंबर के शैक्षणिक सत्र की बजाए जनवरी माह में बुलाया जाएगा। ऐसे में तीन हजार भारतीय छात्र, जो अगस्त में कनाडा जानें की तैयारी कर चुके थे उनकी चिंता बढ़ गई है। इनमें से कई ने तो कनाडा जाने की आस में कनाडा के विभिन्न शहरों में किराए पर मकान भी ले लिए थे।

    जिक्रयोग्य है कि अब इन विद्यार्थियों को जनवरी में दोबारा कनाडा जाना होगा। जिन विद्यार्थियों की एडमिशन कैंसिल हुई है उनमें से अधिकतर ने ओंटारियो के शिक्षण संस्थानों में दाखिला लिया था लेकिन अब उनका जाना फिलहाल स्थगित है। वहीं इस मामले में अभिभावकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें आ गई हैं। वल्र्ड सिख आर्गनाइजेशन ने इस गंभीर मसले पर कनाडा सरकार व संबंधित शिक्षण संस्थानों से हस्तक्षेप की अपील की है।