खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

You are currently viewing खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

A speeding car hit a young man in Khanna, dragged him for 20 feet, died on the spot

खन्ना में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, 20 फुट तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

  • लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते खन्ना में स्थित नैशनल हाईवे पर बुधवार देर रात उस वक्त भयंकर हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक 20 फीट दूर तक जा गिरा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह (28) नवांपिंड के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी देते चश्मदीद आकाश वर्मा ने बताया कि एक चैरी रंग की हांडा इमेज मोहाली नंबर कार की रफ्तार काफी तेज थी। यह युवक सड़क क्रास कर रहा था। इसी बीच कार ने उसे टक्कर मार दी। आकाश ने तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को फोन करके कार का नंबर बता दिया। इसी बीच कार वाले फरार हो गए। पुलिस ने जब तक मौके पर आकर देखा तो युवक की मौत हो गई थी। जिस कार ने युवक को टक्कर मारी, उसमें पूरा परिवार सवार था। जिन्हें लेकर वह मौके से भाग गया।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आधी रात को परिवार वाले अस्पताल आए और शव देखकर युवक की पहचान की। आरोपी कार वाले खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राहगिर द्वारा दिये गए कार के नंबर से कार के बारे में तथा उसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *