लुधियाना में लुटेरों का आतंक, काम से लौट रहे युवक को तेजधार हथियारों से घायल कर लूटा, गंदे नाले में फेंक हुए फरार
मामले संबंधी जानकारी देते राहगीरों ने बताया कि बदमाशों ने उक्त युवक के सिर पर दात से कई वार किए और वह उसे बेसुध हालत में कुंदनपुरी गंदे नाले की पुली पर फेंक कर भाग गए। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सुमित के सिर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान हैं। खून काफी बह चुका था और उसके सिर पर करीब 15 टांके लगे हैं।
पुलिस को दिए बयान में सुमित ने बताया कि वह कश्मीर नगर में अकेला ही रहता है और चंद्र नगर में एक कंप्यूटर कढ़ाई की फैक्ट्री में काम करता है। देर रात छुट्टी होने के बाद जब वह घर जा रहा था तो अचानक गंदे नाले की पुली के पास उसे बाइक सवार दो नशेड़ी युवकों ने घेर लिया। उन लोगों ने उससे नकदी और मोबाइल मांगा। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने सड़क पर ही उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों निकाले और वार करना शुरू कर दिए।








Leave a Reply