Category: NATIONAL

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जारी किए 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट ..

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जारी किए 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट ..

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट Results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक आयोजित की थी।

    ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

    -Results.cbse.nic.in पर जाएं।

    -दसवीं कक्षा का पूरक परिणाम डाउनलोड लिंक खोलें।

    -स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और रोल नंबर दर्ज करें।

    -लॉग इन करें और अपने अंक जांचें।

    बता दें, सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परिणाम की घोषणा की थी। इस परीक्षा के लिए कुल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1,207,42 छात्र- छात्राएं उपस्थित हुए थे। इनमें से केवल 57,331 ने परीक्षा उत्तीर्ण हुए थे।

  • बार्डर पर BSF जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया..

    बार्डर पर BSF जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया..

     

     

    अमृतसर -तरनतारन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने BOP खालड़ा बैरियर पर LOC पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया। बताया जाता है कि यहां फेंसिंग के पास बीएसएफ जवानों को हलचल का पता चला। इसके बाद जवानों ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दाैरान हलचल थोड़ी देर के थम गई। थोड़ी देर के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और BSF ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दाैरान वहां से एक शव बरामद किया गया।

  • जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त किया कत्ल.

    You are currently viewing जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने की दोस्त की हत्या

    Friend killed friend after minor dispute in Kishanpura area of ​​Jalandhar

    जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त किया कत्ल.

    MBD EEB NEWS: जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते किशनपुरा इलाके में एक हत्या होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद मौके पर प हुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रजिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि एक कमरे में दो दोस्त रह रहे थे जिनमें से एक का कत्ल हो गया है। वहीं दूसरा मौके से गायब था। ये दोनों ड्रैस गुरू के नाम से मशहूर शॉप में दोनों काम करते है।

    इस संबंधी प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुरा के अंतर्गत आते शेरे पंजाब वाली गली में ट्रेलर और कारीगर में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ट्रेलर ने कारीगर की पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद करके चला गया। जिसके बाद कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं सन्नी फरार बताया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही देर पहले उन्हें कत्ल हो जाने की सूचना मिली है। मौके पर अपनी टीम के साथ पहंचुकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। रजिंदर अपने एक दोस्त होशियारपुर निवासी सनी के साथ कमरे में रहता था। कमरे के हालात देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि उसका कत्ल हुआ है और कातिल उसका दोस्त ही है। पुलिस द्वारा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस सनी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

  • दिल्ली की तरफ आ रही Indigo फ्लाइट के इंजन में आई गड़बड़ी, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    दिल्ली की तरफ आ रही Indigo फ्लाइट के इंजन में आई गड़बड़ी, पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

     

     

    पटना : पटना हवाई अड्डे से दिल्ली आ रही इंडिगो के एक विमान को शुक्रवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इंजन में गड़बड़ी का पता चलने के बाद पायलट ने विमान को वापस सुरक्षित उतार लिया।

    इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। पटना जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2433 ने उड़ान के कुछ ही मिनटो के बाद इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी। इस दौरान विमान के यात्री सहम गए लेकिन विमान को तत्काल वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

    एयरपोर्ट पर अन्य सभी विमानों के परिचालन सामान्य हैं। इस फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित बताए जाते हैं।

  • जानें किस राज्य के राजभवन में भी नहीं होगा टमाटर का इस्तेमाल, राज्यपाल ने लगाई रोक

    जानें किस राज्य के राजभवन में भी नहीं होगा टमाटर का इस्तेमाल, राज्यपाल ने लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ : टमाटर के दाम एक बार से आसमान छू रहे हैं। दाम में बढ़ोतरी के कारण टमाटर घरों की रसोई से लेकर रेस्तरां से भी गायब हो गए है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब पंजाब राजभवन में भी टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगी। टमाटर की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पंजाब राजभवन ने बयान जारी कर कहा है कि टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते राज्यपाल ने यह रोक लगाई है।

    गौर हो कि कुछ हफ्तों से पंजाब और चंडीगढ़ के लोग टमाटर की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जूझ रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दाम की वजह आपूर्ति में आ रही बाधा और जलवायु की परिस्थितियों को माना गया है। पंजाब की जनता से सहानुभूति दिखाने के लिए राज्यपाल ने यह फैसला किया है।

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पडऩा तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में मौजूद विकल्प पर विचार करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।

  • तेजी से फैल रहा आई फ्लू आप भी हो जाये सतर्क, जानिए क्या है बचाव और रोकथाम के तरीके

     तेजी से फैल रहा आई फ्लू आप भी हो जाये सतर्क, जानिए क्या है बचाव और रोकथाम के तरीके

     

     

     बरसात के मौसम और हाल ही में आई बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के कारण आई फ्लू बढ़ रहा है। आई फ्लू के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन डा. बलविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार नेत्र विभाग के नोडल अधिकारी एवं नेत्र विशेषज्ञ डा. संतोख राम लोगों को इसके बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। डा. संतोख राम ने तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी कंजंक्टिवाइटिस, जिसे आई फ्लू भी कहा जाता है, के बारे में जानकारी सांझा की।

    उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आंखों में संक्त्रमण होना आम बात है, जिससे बचने के लिए सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। यह वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाला एक वायरल संक्त्रमण है जो आपकी आंखों को प्रभावित करता है और एक सप्ताह तक रहता है। छोटे बच्चे, एलर्जी पीड़ित, बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग अधिक जोखिम में हैं। आई फ्लू या किसी भी प्रकार के लाल आंख के संक्त्रमण के मामले में स्व-चिकित्सा न करें और घरेलू उपचार से बचें। आई फ्लू के लक्षण दिखने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क करें। डा. संतोख राम ने कहा कि इसे समय रहते बहुत ही साधारण दवाओं से ठीक किया जा सकता है। इसे फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतें। यह संक्त्रमण एक संक्त्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में और साझा वस्तुओं के माध्यम से फैलता है। संक्त्रमित व्यक्तियों के तौलिए, चादरें और अन्य कपड़े अलग किए जाने चाहिएं। संक्त्रमित रोगी द्वारा उपयोग किए गए किसी भी उपकरण को न छुएं। आंखों में खुजली, आंखों का लाल होना, पलकों में सूजन, संक्त्रमित आंख से सफेद स्राव, नाक बहना, बुखार आदि।

    आई फ्लू से बचाव के लिए करें ये उपाय

    – नियमित रूप से हाथ धोना चाहिए।

    -आंखों को साफ करने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल करें।

    अपनी आंंखें न मलें।

    -कॉन्टेक्ट लैंस के प्रयोग से बचें।

    -आंखों में संक्त्रमण वाले बच्चों को स्कूल न भेजें।

    -भीड़-भाड़ वाली जगहों और तैराकी से बचें।

    -मरीज को आइसोलेट करें, उसका तौलिया-तकिया अलग रखें और 3 से 5 दिन तक घर पर ही रहें।

    -संपर्क से बचने के लिए चश्मा पहनें और स्वच्छता का ध्यान रखें।

    -आंखों को साफ पानी से धोएं।

    -धुंधली दृष्टि, फोटोफोबिया, आंखों में तेज़ दर्द, 7 दिनों से अधिक समय तक गाढ़ा पीप स्राव जैसे लक्षणों के मामले में नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।

  • ज्ञानवापी में एफ बार फिर से सर्वे का काम जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

    ज्ञानवापी में एफ बार फिर से सर्वे का काम जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

     

    ज्ञानवापी परिसर में आज दोपहर जुमे की नमाज भी अदा की जानी है. दोपहर 12:30 बजे से ही मस्जिद में नमाजी दाखिल होने लगते हैं. नमाजियों को कोई असुविधा ना हो और किसी तरह के विवाद के हालात पैदा ना हो इसी वजह से आज दोपहर 12:00 बजे ही सर्वे खत्म हो जाएगा.

    ज्ञानवापी में सर्वे जारी, हिंदू पक्ष के 16 लोग मौजूद, मुस्लिम पक्ष का बहिष्कार

    ज्ञानवापी.

    वाराणसी में ज्ञानवापी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद परिसर के अंदर ASI का सर्वे जारी है. परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि आज जुमे की नमाज की वजह से सर्वे दोपहर 12 बजे तक ही चलेगा. परिसर में आज दोपहर जुमे की नमाज भी अदा की जानी है. दोपहर साढ़े 12 बजे से ही मस्जिद में नमाजी दाखिल होने लगते हैं. नमाजियों को कोई असुविधा ना हो और किसी तरह के विवाद के हालात पैदा ना हो, इसी वजह से सर्वे को जल्दी खत्म किया जाएगा.

    दरअसल अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि सर्वे से मस्जिद में होने वाली इबादत में किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए. पिछले साल हुई कोर्ट कमीशन के सर्वे की कार्यवाही भी इसी वक्त पर होती थी. जानिए सर्वे से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.

    • राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि सर्वे में सब स्पष्ट हो जाता है, तभी मुस्लिम पक्ष को ऐतराज है और तभी वो हाई कोर्ट गए. सभी सच सर्वे के बाद सामने आएंगे. सर्वे के लिए जो कोर्ट ने कहा बहुत अच्छी बात है. सर्वे से स्पष्ट होगा की ये मंदिर है. जैसे राम जन्मभूमि में सब स्पष्ट हुआ, वैसे ही वहां भी स्पष्ट हो जायेगा.
    • सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष के 16 लोग मस्जिद के अंदर मौजूद हैं. वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ़ से इन लोगों को सर्वे टीम के साथ रहने को कहा गया है. मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बहिष्कार किया है.
    • ASI की सर्वे टीम ने वाराणसी प्रशासन को बताया कि हमें सर्वे का काम पूरा करने में कम से कम 15 दिन लग सकते हैं. ASI के ADG आलोक त्रिपाठी ने प्रशासन को बताया है कि अगर ज़रूरी हुआ और सुप्रीम कोर्ट से किसी तरह की रोक नहीं लगी तो आज जुमे की नमाज़ ख़त्म होने के बाद दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक उनकी टीम सर्वे का काम करना चाहेगी.
    • हिंदू पक्ष की ओर से पेश वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, ”ASI ही बता सकता है कि सर्वे पूरा करने में कितने दिन लगेंगे. अयोध्या में राम मंदिर का सर्वे पूरा करने में 7-8 महीने लग गए थे.”
  • जानें किस पुलिस ऑफिसर पर गिरी नूंह हिंसा की गाज, भिवानी के एसपी नरेन्द्र को सौंपा गया चार्ज

    जानें किस पुलिस ऑफिसर पर गिरी नूंह हिंसा की गाज, भिवानी के एसपी नरेन्द्र को सौंपा गया चार्ज

     

     

    नूंह : सोमवार को धार्मिक शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा की आग से दक्षिण हरियाणा उबर नहीं पा रहा है। हालांकि, पिछले तीन दिनों से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच नूंह में शांति है। इसी बीच नूंह में भड़की हिंसा की गाज एसपी वरुण सिंगला पर गिरी है। एसपी वरुण सिंगला का जिले से तबादला कर दिया गया है।

    वरुण सिंगला की जगह अब भिवानी के एसपी नरेन्द्र चार्ज को सौंपा गया है। बता दें कि हिंसा के दिन वरुण अवकाश पर थे। इसी दौरान 31 जुलाई को रात आठ बजे भिवानी के एसपी को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया था। नूंह में एसपी रैंक के आठ अधिकारी पिछले तीन दिन से तैनात हैं।

    बता दें कि बुधवार को नूंह में कर्फ्यू में दोपहर तीन से पांच बजे तक ढील दी गई। हालांकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में हिंसा की घटनाएं जारी हैं। नूंह हिंसा में अब तक पुलिस ने 176 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 90 अन्य संदिग्ध भी हिरासत में लिए हैं।

  • सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से किया गया निलंबित

    लोकसभा में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा बिल पास, राज्यसभा में अब होगा असली टेस्ट

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के भारी विरोध के बावजूद लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है.

    लोकसभा में हंगामे के बीच दिल्ली सेवा बिल पास, राज्यसभा में अब होगा असली टेस्ट

    लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत कई दलों के भारी विरोध के बावजूद लोकसभा में आज गुरुवार को दिल्ली सेवा बिल पास हो गया है. बिल के विरोध में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल को छोड़ सभी विपक्षी दलों ने वोटिंग से पहले ही सदन के वॉक आउट कर दिया था.

    सांसदों ने एनसीटी दिल्ली अमेंडमेंट बिल के खिलाफ वोटिंग से पहले ही वॉक आउट कर दिया था. हालांकि ध्वनि मत से बिल पास कर दिया गया. बिल के पास होते ही लोकसभा की कार्यवाही कल 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    दूसरी ओर, दिल्ली सेवा बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पर्चा फाड़कर आसन की तरफ फेंका, जिसकी वजह से सांसद को शेष सत्र के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया.

    दिल्ली सेवा बिल के समर्थन में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार को नए नियम बनाने पड़े क्योंकि पहले नियम के हिसाब से नहीं चलता था. बाल कृष्ण रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली की कार्य और सेवा प्रणाली केंद्र सरकार के अधीन होनी चाहिए.

  • ‘दिल्ली की सोचें, गठबंधन के बारे में नहीं’, अमित शाह का विपक्ष पर किया कटाक्ष

    ‘दिल्ली की सोचें, गठबंधन के बारे में नहीं’, अमित शाह का विपक्ष पर किया कटाक्ष

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्हें दिल्ली सरकार के अधिकारों एवं सेवा से जुड़े विधेयक पर दिल्ली के बारे में सोचना चाहिए, गठबंधन के बारे में नहीं।

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन से कोई फायदा नहीं होने वाला है और गठबंधन होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसलिए गठबंधन के लिए जनता का विश्वास मत तोड़िए, जनता सब देख रही है।

    अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा के पटल पर चर्चा एवं पास करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ‘ को रखते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, राजाजी, राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का विरोध किया था।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं। लेकिन, कभी लड़ाई नहीं हुई क्योंकि उस समय किसी के मन में भी अधिकार हथियाने की इच्छा नहीं थी। लेकिन, 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी की सरकार आई, जिसका मकसद जनता की सेवा करना नहीं सिर्फ लड़ना है।

    उन्होंने केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में समस्या ट्रांसफर-पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करने की नहीं है, बल्कि इसका मकसद विजिलेंस डिपार्टमेंट पर कब्जा कर अपने लिए बनाए गए बंगले के भ्रष्टाचार के सच को छुपाना है।

    अमित शाह ने केजरीवाल के कहने पर इस बिल का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों से गठबंधन की बजाय दिल्ली के बारे में सोचने का आग्रह करते हुए कहा कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए और गठबंधन बनाने के लिए किसी पक्ष के समर्थन या विरोध की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि नया गठबंधन बनाने के अनेक प्रकार होते हैं, विधेयक और कानून देश के भले के लिए लाए जाते हैं और इसलिए इसका समर्थन या विरोध दिल्ली के भले के लिए करना चाहिए, गठबंधन के लिए नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल गठबंधन के लिए दिल्ली सरकार के घपले और घोटाले में मदद कर रहे हैं, जिसे पूरा देश देख रहा है और देश चुनाव में इसका हिसाब किताब करेगा।