जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त किया कत्ल.

You are currently viewing जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने की दोस्त की हत्या

Friend killed friend after minor dispute in Kishanpura area of ​​Jalandhar

जालंधर के किशनपुरा इलाके में मामूली विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त किया कत्ल.

MBD EEB NEWS: जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते किशनपुरा इलाके में एक हत्या होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद मौके पर प हुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रजिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि एक कमरे में दो दोस्त रह रहे थे जिनमें से एक का कत्ल हो गया है। वहीं दूसरा मौके से गायब था। ये दोनों ड्रैस गुरू के नाम से मशहूर शॉप में दोनों काम करते है।

इस संबंधी प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुरा के अंतर्गत आते शेरे पंजाब वाली गली में ट्रेलर और कारीगर में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद ट्रेलर ने कारीगर की पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद करके चला गया। जिसके बाद कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंदर निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। वहीं सन्नी फरार बताया जा रहा है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि अभी कुछ ही देर पहले उन्हें कत्ल हो जाने की सूचना मिली है। मौके पर अपनी टीम के साथ पहंचुकर उन्होंने जांच शुरू कर दी है। रजिंदर अपने एक दोस्त होशियारपुर निवासी सनी के साथ कमरे में रहता था। कमरे के हालात देखकर पुलिस यह अंदाजा लगा रही है कि उसका कत्ल हुआ है और कातिल उसका दोस्त ही है। पुलिस द्वारा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस सनी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *