Category: NATIONAL

  • केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले लैपटॉप, PC और टैबलेट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इन शर्तों पर मिलेगी इंपोर्ट की परमिशन

    केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले लैपटॉप, PC और टैबलेट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, इन शर्तों पर मिलेगी इंपोर्ट की परमिशन

     

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि इन वस्तुओं के आयात को लाइसेंस के तहत अनुमति दी जाएगी, लेकिन कुछ उपयोग के मामलों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

    इनमें ऑनलाइन पोर्टल, कोरियर या पोस्ट के माध्यम से एक लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर या अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर का आयात शामिल हैं। डीजीएफटी अधिसूचना में कहा गया है कि सामान नियमों के तहत आयात भी इन प्रतिबंधों के अंतर्गत नहीं आता है। इनमें से लगभग 20 वस्तुओं को अनुसंधान और विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग, मूल्यांकन, मरम्मत और पुनः निर्यात व उत्पाद विकास जैसे उद्देश्यों के लिए प्रति खेप आयात लाइसेंस से छूट दी गई है।

    आयात को इस शर्त के अधीन अनुमति दी जाएगी कि आयातित सामान का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए किया जाएगा और बेचा नहीं जाएगा। अधिसूचना में आगे कहा गया है, इसके अलावा, इच्छित उद्देश्य के बाद, उत्पादों को या तो उपयोग से परे नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा। हालांकि, इन इलेक्ट्रॉनिक सामानों के आयात की अनुमति तब दी जाती है, जब वे किसी पूंजीगत वस्तु का “आवश्यक” हिस्सा हों।

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    Breaking News: UK MP stopped at Amritsar airport, interrogated continuously for 2 hours

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके गए यूके के सांसद, लगातार 2 घंटे तक हुई पूछताछ

    अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार को बड़ी खबर सामने आ रही है,  जिसके तहत यूके से आए सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को अमृतसर के एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। जहां उनसे लगातार 2 घंटे तक पूछताछ की गई। वहीं इस मामले में इमीग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि सांसद के डाक्यूमेंट में कोई कमी के कारण उन्हें रोका गया है। बता दें कि सांसद तनमनजीत सिंह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 बर्मिंघम से अमृतसर पहुंचे थे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर पहुंचे तनमनजीत सिंह ढेसी के पास पर्याप्त डॉक्यूमेंट नहीं थे। उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड नहीं था। जिसके बाद उन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उन्होंने जानकारी दी कि वह में सांसद हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें डॉक्यूमेंट्स पूरे करने के लिए कहा। तकरीबन दो घंटे के अंतराल के बाद उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट पूरे कर लिए और उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया।

    जिक्रयोग्य है कि सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटिश लेबर पार्टी की तरफ से संबंधित हैं। सलोग हलके से 8 जून 2017 से यूके में सांसद चुने जा रहे हैं। ढेसी यूके सांसद में पहले पगड़ी धारी सिख थे। तब से लेकर अभी तक यूके में सिखों के मुद्दों को उठाते आए हैं।

  • Punjab के मानसा जिले से जुड़े नूंह हिंसा के तार: पंजाब नंबर की गाड़ी दंगाइयों को कर रही थी लीड..

     Punjab के मानसा जिले से जुड़े नूंह हिंसा के तार: पंजाब नंबर की गाड़ी दंगाइयों को कर रही थी लीड..

     

     

    नूंह : सोमवार को हरियाणा के नूंह में शोभायात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा की आग गुरुग्राम से लेकर दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने अभी तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। इसी बीच नूंह हिंसा के तार पंजाब से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।

    पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि पंजाब नंबर की एक गाड़ी दंगाइयों को लीड कर रही थी। PB 31 W 4831 नंबर की हुंडई वेन्यू कार से कुछ लोग दंगा कर रहे एक विशेष समुदाय के लड़कों को लीड कर रहे थे। जानकारी के अनुुसार यह कार मानसा जिले के निर्मल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    बता दें कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ‘शोभा यात्रा’ के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस सांप्रदायिक हिंसा में अब तक छह लोगों के मौत हो चुकी है। अंजुमन मस्जिद में आग लगा दी गई है और एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    नूंह जिले में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय फोर्सेज की 14 टीमें भी तैनात की है। पलवल में तीन और गुरुग्राम, फरीदाबाद में सेंट्रल फोर्सेज की एक-एक टीम तैनात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरएफ) के 1000 कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

  • नेताओं ने की नाराज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को मनाने पहुंचे  केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी एवं गौरव गोगोई ,सदन में आने का किया आग्रह

     

    नई दिल्ली : सदन में सांसदों के हंगामे से नाराज होकर लोक सभा में नहीं आ रहे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को सरकार और विपक्ष के कई नेताओं ने मिलकर मनाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी एवं गौरव गोगोई, एनसीपी की सुप्रिया सुले,आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, बसपा के रितेश पांडे, टीएमसी के सौगत रॉय, डीएमके की कनिमोझी और भाजपा के राजेंद अग्रवाल सहित अन्य कई दलों के नेताओं ने भी लोक सभा स्पीकर बिरला से मुलाकात कर उनसे सदन में आकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने का आग्रह किया।

    आपको बता दें कि, लोक सभा के अंदर सांसदों द्वारा लगातार वेल में आकर नारेबाजी करने, हंगामा करने और सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण के दौरान टीवी पर दिखाने की मंशा से सदन में मंत्रियों के सामने प्लेकार्ड लहराने से नाराज लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं किया।

    गुरुवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर सदन का संचालन करने के लिए पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल सदन में आए। उन्होंने जैसे ही सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की, लोक सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को बुलाने की मांग करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही जब शुरू हो तो पीठासीन के पद पर वे स्पीकर साहब ( ओम बिरला) को देखना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरा सदन स्पीकर का मुरीद है और सब उन्हें सदन शुरू होने पर पीठासीन देखना चाहते हैं।

    अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि स्पीकर हमारे कस्टोडियन है, उनको बुलाकर पद पर बैठाइए, जो भी मसला है, हम आपस में समाधान कर लेंगे। हालांकि इसके बावजूद मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर सदन में विरोधी दलों के सांसदों का हंगामा और नारेबाजी आज भी जारी रहा जिसकी वजह से गुरुवार को भी सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। इससे पहले बिरला ने बुधवार को भी लोक सभा की कार्यवाही का संचालन नहीं किया था।

  • सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के नूंह हिंसा पर सरकार को दिए ये आदेश, न हेट स्पीच हो और न ही हिंसा

     सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के नूंह हिंसा पर सरकार को दिए ये आदेश, न हेट स्पीच हो और न ही हिंसा

     

     

    नई दिल्ली -हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का मामला शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है। आज सुप्रीम कोर्ट में दायर य़ाचिका में सुनवाई हुई। यह याचिका रैली और भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर की गई थी। कोर्ट ने सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई हिंसा या हेट स्पीच ना हो। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी का इस्तेमाल करें, जहां जरूरी हो वहां वीडियो रिकॉर्डिंग करें और फुटेज भी सुरक्षित रखें।

    वकील सीयू सिंह ने सर्वोच्च अदालत से मांग की है कि वहां लगातार भड़काऊ भाषण हो रहे हैं, हमारी मांग है कि रैली, प्रदर्शन, भाषणों और सभाओं पर रोक लगाई जाए। अदालत ने पूछा कि कौन-सी रैली में भड़काऊ भाषण दिए गए हैं।

  •  लोकसभा स्पीकर विपक्ष के अनुशासन से नाराज होकर बोले-मैं कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, राष्ट्रपति से मिले विपक्षी सांसद

     

     

    नई दिल्ली -मणिपुर हिंसा मामले में बुधवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच जमकर नारेबाजी हुई। संसद में हो रहे हंगामे से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला काफी खफा हैं। उन्होंने सदन में अनुशासन बहाल होने तक अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से इनकार कर दिया है। वहीं, मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के हालात के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और मणिपुर मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा।

     

    राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है। संसद के मानसून सत्र का आज (2 अगस्त) 10वां दिन है। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की। विपक्ष ने रूल 267 के तहत 60 नोटिस दिए, जिन्हें सभापति जगदीप धनखड़ ने अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद I.N.D.I.A के सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे।

  • नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

    नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

    नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

     

     

    गुरुग्राम : नूंह और गुरुग्राम में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की आग अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है और अलग-अलग इलाकों से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) की ओर से दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर रोष रैलियां निकाली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पर हाई अलर्ट पर चल रहा है। वहीं, बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

    नूंह हिंसा में अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च निकल रही हैं। हरियाणा के आठ जिलों धारा 144 लगाई गई है। बुधवार शाम को 4 बजे मानेसर में एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई।

    * जालंधर में विरोध प्रदर्शन*

    बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित *धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा* मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन *नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा* पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं, जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिसके विरोध में *2 अगस्त 2023,दिन बुधवार, समय शाम 6 बजे, चौक* विश्व हिन्दू परिषद् जालंधर, आतंकवाद के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन करने जा रहा है।

     

  • Untitled post 9951

    देश के इस राज्य में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंपः मां-बेटी और बेटे का गला रेत कर हुई हत्या

     

    कटिहार : बिहार के कटिहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बिलोन थाना इलाके के सीहपुर में घर से मां, बेटी और बेटे के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार तीनों की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    बलिया बिलोन पुलिस थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फिरोज की पत्नी, उसकी बेटी और बेटे के खून से लथपथ शव बरामद हुए हैं। परिजन अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने चाकू या तेजधार हथियार से तीनों का काटा है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात मंगलवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

  • राम मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर ; उद्घाटन की निकाली गई तारीख, PM मोदी को भेजी गई मुहूर्त की तिथि

  • माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    This school located in Model House became a battlefield of students, one seriously injured in the bloody clash

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।

    वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।