Category: NATIONAL

  • CM योगी का बड़ा बयान:’ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’..

    CM योगी का बड़ा बयान:’ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं, त्रिशूल उसके अंदर क्या कर रहा’..

    मीडिया हाउस से बात करते समय पूछे सवाल पर बोले 

     

    CM Yogi On Gyanvapi: ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है?

    Yogi Adityanath Statement: यूपी के सीएम आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) मामले पर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना ठीक नहीं है. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि सवा 6 साल से सरकार में हैं. कहने वाले कहते हैं पर कोई दंगा नहीं हुआ. देखें कि कैसे पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव होते हैं. पश्चिम बंगाल में भी पंचायत चुनाव हुए थे और वहां का क्या हाल हुआ था. वे पूरे देश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं, जैसे टीएमसी की सरकार ने अभी पश्चिम बंगाल में किया था. आइए जानते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी पर और क्या-क्या कहा?

    ज्ञानवापी पर क्या बोले सीएम योगी?

    ज्ञानवापी के सवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम उसको मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वह देखें ना कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखें हैं ना. ज्योतिर्लिंग हैं, प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं. और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.

     

     

     

    सौजन्य :ज़ी न्यूज़

  • संसद में आज पेश होने वाले बिल से विपक्ष हुआ तल्ख,जानें कौन सा ये बिल..

     संसद में आज पेश होने वाले बिल से विपक्ष हुआ तल्ख,जानें कौन सा ये बिल..

     

    नई दिल्ली : 20 जुलाई को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर कई बार व्यवधान देखने को मिला है। अब केंद्र सरकार दिल्ली सेवा अध्यादेश की जगह लोकसभा में विधेयक पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में अगले सप्ताह भी संसद में हंगामे के आसार बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक राजग के खिलाफ एकजुट विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है।

    केंद्र के इस अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसके विरुद्ध दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुकी है। वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी अध्यादेश के विरोध में उतर आए हैं। सरकार ने लोकसभा में 13 मसौदा विधेयकों को विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है, जबकि अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भी स्वीकार किया जा चुका है। कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दो अगस्त से चर्चा की शुरुआत हो सकती है।

    बता दें कि दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण बनाने के अध्यादेश को विधेयक में बदलने का मसौदा सांसदों को वितरित किया गया है। दिल्ली सेवा अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी (आप) ने विधेयक को राज्यसभा में पास ना होने देने के लिए कई विपक्षी दलों का समर्थन मांगा था। काफी जिद्दोजहद के बाद उन्होंने कांग्रेस समेत कई दलों का मिल गया है।

  • धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     धमाके से थर्राया पाकिस्तान ; खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके में 35 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

     

    इस्लामाबाद- पाकिस्तान में फिर से एक बड़े धमाके में 35 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ये धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके के बाजौर में हुआ। जहां जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल की बैठक आयोजिक हो रही थी जिसमें कई कार्यकर्ता शामिल होने आए थे। इस बैठक को निशाना बनाकर आंतकियों ने विस्फोट कर दिया। पुलिस और स्थानीय नागरिक बचाव कार्य में जुट गई है वहीं मौके से घायलों को हॅास्पीटल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई।

    वहीं स्थानीय एक बड़े अधिकारी ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि विस्फोट कैसे हुआ। अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जीनकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। बचाव कार्य जारी है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लगभग 3 किलोमीटर तक आवाज से फूरे इलाके हिल गया।

    इसी बीच, घटना पर पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा से कबर आई है बहुत “चिंताजनक” है। और चौधरी ने घायलों के लिए दुआ की और मरने वालों के लिए गमफिरत की दुआ मांगी।

    वहीं इस घटना पर जमीयत नेता ने जांच की मांग की है, और कहा ये पहली बार नहीं हुआ है कि जमियत पर हमला हुआ है।

  • DJ बजाने को लेकर प्रशासन के आगे हुआ बवाल, कांवड़ियों पर जमकर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, 6 हिरासत में

    DJ बजाने को लेकर प्रशासन के आगे हुआ बवाल, कांवड़ियों पर जमकर हुआ लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे, 6 हिरासत में

     

     

    बरेली- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उस समय हंगामा हो गया जब दो समुदायों के बीच आपस में बवाल हो गया। बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद और जोगी नवादा इलाके में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों के नए रूट का विरोध किया, तो दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी होने लगी। कावंड़ियों की मांग थी कि वह इसी रास्ते से डीजे बजाकर निकलेंगे। दूसरे समुदाय के लोग डीजे बजाकर निकलने का विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर जोगी नवादा इलाके में बवाल बढ़ गया।

    इस मौके पर डीएम, एसएसपी समेत 5 थानों की पुलिस, पीएसी और आरएएफ की फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएम एसएसपी कई घंटे से दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों समुदाय के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठी चार्ज कर दिया। साथ ही कांवड़ियों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए। कांवड़ियों का डीजे भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से 6 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    वहीं, इलाके में सांप्रदायिक विवाद बढ़ने से पूरा बाजार बंद हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है, पूरे इलाके में हजारों की संख्या में कांवड़ियां मौजूद हैं। दूसरे समुदाय के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, दोनों समुदायओं की ओर लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

    इसलिए बढ़ा ये बवाल
    बता दें कि जिले के जोगी नवादा के शाह नूरी मस्जिद के पास कांवड़ियों का यह जत्था बैठा हुआ है। कांवड़ियों की मांग है कि वह इसी रास्ते से डीजे बजाकर अपनी यात्रा निकालेंगे। इस चीज का दूसरे समुदाय के लोग विरोध करते रहे। देखते-देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस फोर्स और पीएसी को आना पड़ा।

  • आपस मे भिड़े RPF के जवान;चलती ट्रेन में कर दी फायरिंग ; ASI सहित चार यात्रियों की मौत

    आपस मे भिड़े RPF के जवान;चलती ट्रेन में कर दी फायरिंग ; ASI सहित चार यात्रियों की मौत

     

    मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने अपने सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जीआरपी कंट्रोल के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे विरार और मीरा रोड रोड स्टेशनों के बीच हुई।

    ऑन-ड्यूटी आरपीएफ के दो कांस्टेबलों के बीच हुए झगड़े में एक ने दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक कांस्टेबल और एक महिला समेत तीन अन्य यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस और आरपीएफ अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

    मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। जानकारी के अनुसार दोनों आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। इस दौरान आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग कर दी।

  • दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खुद ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा

     दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए खुद ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा

     

     

    इंदौर : मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक छात्र ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 50 हजार रुपये पाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच ली। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि देवास का रहने वाला आयुष बड़ोतकर इंदौर के विजयनगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाना चाहता था और इसके लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

    विजयनगर थाना के थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि देवास निवासी मुकेश बड़ोतकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सुबह के समय कोचिंग के लिए निकला और रेसीडेंसी चौराह पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की और मोबाइल नंबर के आधार पर आयुष को ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पिता को कॉल किया था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

    बताया गया है कि आयुष के दोस्तों ने एक बंद कमरे में वीडियो बनाया था जिसमें दोस्त उसकी पिटाई करते दिख रहे थे और पिता को यह भरोसा दिलाया गया था कि बेटे का अपहरण हुआ है जिस पर आयुष के पिता 50 हजार रुपये देने को राजी हो गए थे।

  • विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल के 21 सांसद राज्यपाल से मिले, मणिपुर में झड़प के पीड़ितों का दुख बताया; प्रभावी कदम उठाने का किया अनुरोध

    विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल के 21 सांसद राज्यपाल से मिले, मणिपुर में झड़प के पीड़ितों का दुख बताया; प्रभावी कदम उठाने का किया अनुरोध

     

     

    इंफाल : विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया गया।

    ज्ञापन में कहा गया है, आपसे यह भी अनुरोध है कि आप केंद्र सरकार को पिछले 89 दिनों से मणिपुर में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से खराब होने के बारे में अवगत कराएं ताकि उन्हें शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में अनिश्चित स्थिति में हस्तक्षेप करने में सक्षम बनाया जा सके।

    Image

    Image

    बता दें, विपक्षी गठबंधन के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर हिंसा का आकलन करने के लिए शनिवार से हिंसा प्रभावित क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा पर है। पहले दिन सांसदों ने इंफाल, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग और चुराचांदपुर राहत शिविरों में झड़प के पीड़ितों से मुलाकात की है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर उन्हें पूर्वोत्तर राज्य के मौजूदा हालात पर एक ज्ञापन सौंपा।

    बैठक के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं और उन पर सहमति जताई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि समुदायों के बीच अविश्वास खत्म करने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को लोगों से बातचीत करने के वास्ते मणिपुर का दौरा करना चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि सांसदों ने मणिपुर में जो स्थिति देखी, उसके बारे में संसद में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा, हमने हर दिन बिगड़ते हालात के बीच संसद में मणिपुर पर चर्चा का अनुरोध किया है।

    कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि राहत शिविरों का दौरा कर पता चला कि एक हॉल में 400-500 लोग रह रहे हैं। राज्य सरकार उन्हें केवल दाल-चावल मुहैया करा रही है, बच्चों को पूरे दिन खाने के लिए और कुछ नहीं मिल रहा है। शौचालय या बाथरूम की भी कोई सुविधा नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग शिविरों में रह रहे हैं वह बहुत हृदय विदारक है।

  • जानें देश के किस एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल आने से मचा हड़कंप

    जानें देश के किस एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल आने से मचा हड़कंप

     

    गोवा एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

    गोवा एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की आई कॉल, मचा हड़कंप

    गोवा एयरपोर्ट

    एक युवक ने गोवा एयरपोर्ट पर बम विस्फोट होने की सूचना दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने सीआईएसएफ को जानकारी दी, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट की छानबीन की गई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद कॉलर को ट्रेस किया गया और पता चला कि उसने नशे में धुत होकर फेक जानकारी दी थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास शनिवार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर कॉल आई थी. कॉलर ने 112 नंबर पर फोन किया था. उसने बताया कि एयरपोर्ट पर बम विस्फोट हो सकता है. हालांकि उसने यह नहीं बताया कि एयरपोर्ट पर किस स्थान पर विस्फोट हो सकता है. कॉल मिलते ही गोवा पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. उसने तुरंत सीआईएसएफ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने साथ मिलकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सभी उपाय किए. हर जगह जांच की गई, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला.

    इसके बाद मोपा पुलिस स्टेशन की एक टीम को कॉल करने वाले का पता लगाने का निर्देश दिया गया. इस टीम का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर निनाद ने किया. कुछ ही मिनट बाद पता चल गया कि ये कॉल कहां से किया गया और कॉल करने का क्या मकसद था. पुलिस को पता चला कि कॉल करने वाला युवक बिहार का रहने वाला है और वह मनोहर एयरपोर्ट पर सहायक के रूप में काम करता है. उसका नाम कुंदन कुमार और उम्र 22 साल है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की.

    आरोपी ने पुलिस को बताया, मैंने फर्जी कॉल किया था

    उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि यह एक फर्जी कॉल थी. वह नशे की हालत में था. गोवा पुलिस ने आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया है और उसके खिलाफ एमओपीए थाने में धारा 505 (1)(बी), 506(ii) और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

  • होंसले की उड़ान : भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

     होंसले की उड़ान : भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

     

    इसरो की ओर से आज सिंगापुर की सात सैटेलाइट लॉन्च की गईं. इस सफलता के बाद सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने ट्वीट कर कहा कि भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी मील का पत्थर साबित हुई है.

    मील का पत्थर है भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी, ISRO ने लॉन्च किए 7 सैटेलाइट्स

    मील का पत्थर है भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज सफलता की एक और उड़ान भरी है. इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से सिंगापुर के 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किए हैं. इसरो की इस सफलता पर सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने ट्वीट किए हैं. हाई कमीशन ने कहा है कि इसरो की ओर से सिंगापुर के सात सैटेलाइट लॉन्चिंग के साथ भारत-सिंगापुर की अंतरिक्ष साझेदारी एक और मील का पत्थर साबित हुई है.

    सिंगापुर में इंडियन हाई कमीशन ने इसरो के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि PSLV-C56/DS-SAR मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है. हाई कमीशन ने कहा कि DS-SAR सैटेलाइट को DSTA और ST इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है, जिसका इस्तेमाल सिंगापुर की अलग-अलग एजेंसियां करेंगी.

    कौन-कौन से 7 सैटेलाइट भेजे गए अंतरिक्ष?

    1. डीएस-एसएआर- यह मुख्य और सबसे अहम 360 किलो की सैटेलाइट है.
    2. वेलोक्स-एएम 23- यह माइक्रोसैटेलाइट है और इसका वजह 23 किलो है.
    3. 3U नैनो सैटेलाइट- यह धरती की निचली कक्षा में स्थापित होगी.
    4. ORB-12 स्ट्राइडर- इसे को इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन के तहत विकसित किया गया है.
    5. गैलासिया-2- यह नैनो सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में परिक्रमा करेगी.
    6. प्रायोगिक उपग्रह स्कूब-2- यह एक नैनो सैटेलाइट है.
    7. एआरसीएडीई (एटमॉस्फेरिक कपलिंग और डायनेमिक्स एक्सप्लोरर)

    सभी मौसमों में ली जा सकेगी तस्वीरें

    बता दें कि सबसे अहम DS-SAR में इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार (SAR) लगाया गया है. इस सैटेलाइट के जरिए सभी मौसमों में दिन-रात तस्वीर ली जा सकती है.

  • Punjab में पुलिस ने किया आतंकी साजिश का भंडाफोड़,  खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के पांच गुर्गे गिरफ्तार

    Punjab में पुलिस ने किया आतंकी साजिश का भंडाफोड़,  खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के पांच गुर्गे गिरफ्तार

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने विदेश-आधारित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केऐलऐफ) के पांच गुर्गों को गिरफ़्तार करके स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तानी एजेंसी आई. एस. आई. की साजिश को नाकाम कर दिया। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने बताया कि इस आतंकी माड्यूल के निशाने पर अल्पसंख्यक नेता, पुलिस अधिकारी और अन्य प्रमुख शख्सीयतें थीं। एस. ए. एस. नगर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसऐसओसी) ने तुरंत केस दर्ज करके विशेष आपरेशन शुरू किया और दो हफ़्तों तक चले आपरेशन के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस नए बने माड्यूल के सम्बन्ध उन विदेशी हैंडलरों के साथ जुड़े होने का भी पता चला जिन्होंने 24 जून, 2023 को बटाला में राजीव महाजन को निशाना बनाया था और वह राज्य में सुनियोजित कत्ल की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन गुर्गों के द्वारा इस अलग माड्यूल को चला रहे थे।

    जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि के. एल. एफ के गुर्गे फज़ऱ्ी नाम रणजोध सिंह का प्रयोग करके भारत में नौजवानों की पहचान कर रहे हैं और जेल में बंद अपराधियों के द्वारा गिरोह में मैंबर भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिर वह सोशल मीडिया का प्रयोग करके ऐसे नौजवानों को भ्रमित करते हैं और राज्य में सुनियोजित कत्ल की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते हैं। स कार्यवाही के बारे और जानकारी देते हुये एआईजी ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर अश्वनी कपूर ने बताया कि यह पता लगा है कि केऐलऐफ के विदेश आधारित हैंडलरों ने माड्यूल के सदस्यों को निशाना बनाये जाने वाले व्यक्तियों की सूची प्रदान की थी और उन्होंने पहले ही कुछ व्यक्तियों की रेकी भी की हुई थी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

    इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 153, 153-ए और 120-बी, आर्मज़ एक्ट की धारा 25 (7) और 25 और अवैध गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट ( यू. ए. पी. ए.) की धारा 18 और 20 के अंतर्गत थाना ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।