Category: NATIONAL

  • बालवाटिका में बच्चों को मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; पूछा- मोदी जी को जानते हो? आगे से मिला ये जवाब

    बालवाटिका में बच्चों को मिलने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; पूछा- मोदी जी को जानते हो? आगे से मिला ये जवाब

     

    देश की नई शिक्षा नीति के तहत सरकार मासूम बच्चों को स्कूल में प्रवेश लेने से ठीक पहले एक साल के लिए बाल वाटिका में भेजने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल में प्रवेश करने से पहले बच्चों को मानसिक तौर पर मजबूत और स्वस्थ बनाना है.

    बालवाटिका में बच्चों के बीच पहुंचे PM, पूछा- मोदी जी को जानते हो? मिला ये जवाब

    दिल्ली में मेरी वाटिका में बच्चों के बीच पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के प्रगति मैदान पहुंचे हुए थे. जहां, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की लॉन्चिंग के 3 साल पूरे होने पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के उद्घाटन से ठीक पहले पीएम मोदी परिसर में ही बने बालवाटिका पहुंचे और मासूम बच्चों के साथ काफी देर तक आनंद के पल बिताए. पीएम मोदी ने बाल वाटिका में छोटे बच्चों से मिलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में वाटिका के छोटे-छोटे बच्चे प्रधानमंत्री को मोदी-मोदी जी पुकारते हुए नजर आ रहे हैं.

    पीएम मोदी ने बालवाटिका का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है’. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम मोदी जैसे ही बाल वाटिका में प्रवेश करते हैं सब बच्चे उन्हें नमस्ते मोदी जी, नमस्ते मोदी जी करने लगते हैं. इसके बाद पीएम मोदी उनके पास जाते हैं और उनसे बात करने लगते हैं. पीएम बच्चों से पूछते हैं कि क्या आप लोग मोदी जी को जानते हो?

    इतनी ही देर में एक बच्चा बोलता है कि मोदी जी हमने आपको टीवी पर देखा है. फिर पीएम मोदी पूछते हैं कि टीवी पर मैं क्या कर रहा था? तब तक बच्चा कुछ और बोलने लगता है. एक मिनट के वीडियो में बच्चे पीएम मोदी को पेटिंग बनाकर दिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं. बीच-बीच में पीएम मोदी बच्चों से सवाल-जवाब भी करते नजर आ रहे हैं.

     

    बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा एक में प्रवेश करने से ठीक पहले बच्चों को एक साल के लिए बालवाटिका में भेजा जा रहा है. बालवाटिका स्कूल की ही तरह है, लेकिन यहां बच्चों को एक ऐसे माहौल में ढाला जाता है ताकि जब उनका एडमिशन पहली कक्षा में हो तो उनके दिमाग पर ज्यादा जोर न पड़े. बालवाटिका में उनके पढ़ने से लेकर खेलने तक की पूरी व्यवस्था रहती है.

    स्कूलों या फिर आंगनवाणी केंद्रों में बालवाटिका स्थापित किए जाने के पीछे का मूल उद्देश्य बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य एवं उनकी खुशहाली को बनाए रखना, बच्चे प्रभावशाली कम्यूनिकेटर बनें और सीखने के प्रति उनके उत्साह को जागृत किया जा सके.

  • ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

     

    MBD WEB NEWS : ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਵਲੋਂ ਹੁਣ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ (ਮੰਡੀ) ਵਿਖੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਰਾਸ਼ਨ ਸਮੱਗਰੀ, ਗੱਦੇ,ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦੇ ਥੈਲੇ ਬਣਾ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੱਕ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਨੇਤਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਦਾ ਹੌਸਲਾ ਵਧਾਉਣ ਆਏ।

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਤਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਗਪੁਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹਰਤਰਮਨ ਸਿੰਘ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਅਤੇ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਇੰਚਾਰਜ ਊਨਾ) ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।
    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੀ ਟੀਮ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ,ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ,ਸੋਨੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਦੇ ਥੈਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार, 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

    मोहाली के सैक्टर-63 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में उस समय हाहाकार मच गई, जब खिलाड़ियों की सुबह के समय अचानक सेहत खराब होनी शुरू हो गई। शुरूआती जांच में इस बात का पता लगा है कि हॉस्टल के विद्यार्थियों ने सुबह सवा 7 बजे के करीब नाशते में दलिया लिया।

    इसी दलिया में से छिपकली निकली, जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 48 छात्रों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। एस. एम.ओह डॉ. चीमा का कहना है कि ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे ठीक हैं। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार और डॉयरेक्टर स्वास्थ्य पंजाब डॉ आदर्श पाल कौर ने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और बच्चों का हाल जाना।

  • जानें किस जगह गोदाम में अचानक होनें लगे विस्फोट,धमाकों के कारण पांच की हुई मौत

    जानें किस जगह गोदाम में अचानक होनें लगे विस्फोट,धमाकों के कारण पांच की हुई मौत

     

    चेन्नई : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

    कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।

  • आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     

     

    चंडीगढ़ : सरकार के प्रमुख प्रोगराम आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने इस बीमा योजना बारे लोगों को जागरूक करने के अलावा सभी योग्य लाभपात्रियों को योजना अधीन कवर करने के लिए आज 7 इन्फार्मेशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन (आईईसी) वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह योजना प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपए की बीमा कवरेज प्रदान करती है।

    डा. बलबीर सिंह ने पंजाब भवन में वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान का उदेश्य ग्रामीण लोगों तक पहुंच को बढ़ाना है, ताकि योग्य व्यक्ति इस फलैगशिप स्कीम का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि पंजाब की 70 प्रतिशत योग्य आबादी को पहले ही इस स्कीम अधीन कवर किया चुका है और इस जागरूकता अभियान के द्वारा पंजाब सरकार का लक्ष्य सौ प्रतिशत योग्य आबादी को कवर करने का है।

    बता दे कि पंजाब में इस योजना अधीन 44 लाख परिवार आते है और राज्य के 900 से अधिक सरकारी और प्राईवेट अस्पताल सूचीबद्ध है जिनमें इस योजना की कवरेज अधीन इलाज के लिए 1579 ट्रीटमैंट पैकेज उपलब्ध है। इसके इलावा इस योजना के लाभपात्री पूरे भारत में कही भी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज सुविधाएं ले सकते है। डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आने वाले समय में इस स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का दायरा बढऩे के बाद हर व्यक्ति प्रीमियम के तौर पर कम से कम राशि अदा करके इस बीमा योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय स्मार्ट राशन कार्ड धारक, जे- फार्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) 2011 अधीन सूचीबद्ध परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर है।
    मंत्री ने यह भी बताया कि रजिस्टर्ड कुल 44 लाख लाभपात्री परिवारों में से लगभग 16. 65 लाख परिवार एस.ई.सी.सी. अधीन आते है, जिसका खर्चा केंद्र और राज्य सरकार में 60. 40 के अनुपात में सांझा है, जबकि बाकी 27. 35 लाख परिवारों का सारा खर्चा राज्य सरकार सहन करती है।। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 15 महीनों में मार्च 2022 से 730 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 5. 80 लाख ट्रीटमेंट पैकेज प्रदान किए गए है।

  • अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रही बस की प्राइवेट बस से आमने-सामने हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल..

    अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रही बस की प्राइवेट बस से आमने-सामने हुई टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल..

     

    महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह दो निजी बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह दुर्घटना मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

    जानकारी के अनुसार नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। बता दें कि मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

  • देश में Business करना होगा आसान, बिजनेसमैन को मिलेगी राहत, सरकार लेकर आई ये नया कानून

    देश में Business करना होगा आसान, बिजनेसमैन को मिलेगी राहत, सरकार लेकर आई ये नया कानून

     

     

    भारत की बिजनेस कम्युनिटी और मैनेजमेंट स्किल का लोहा दुनिया मानती है. इसके बावजूद भारत में बिजनेस करना आज भी काफी रिस्क भरा काम है. इसकी वजह कानून में कई ऐसे प्रावधान का होना, जो छोटी-मोटी गलती को भी कानूनन जुर्म बना देते हैं. इसी से राहत देने के लिए मोदी सरकार एक विधेयक लेकर आई है. पढ़ें ये खबर…

     

    देश में धंधा करना होगा आसान, बिजनेसमैन को मिलेगी राहत, सरकार लेकर आई ये नया कानून

    भारत में बिजनेस करना आसान हो, मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार इसी कोशिश में लगी है. इसलिए सरकार ने लगातार ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर करने पर ध्यान दिया है. अब इसी दिशा में सरकार एक नया विधेयक लेकर आई है जिसे लोकसभा ने मंजूर भी कर दिया है. जल्द ही इसके कानून बनने के बाद देश में बिजनेस करने का तौर-तरीका काफी बदल जाएगा.

    दरअसल सरकार ने लोकसभा में ‘जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक 2023 पास कराया है. ये 19 मंत्रालयों के 42 कानूनों से जुड़े 183 प्रावधान का संशोधन करता है. इससे देश में व्यापारी और कारोबारियों पर कंप्लायंस का बोझ कम होगा. साथ कई और लाभ भी होंगे…

    अपराधी की श्रेणी में रहेंगे बिजनेसमैन

    मोदी सरकार का मूल मंत्र है कि देश में बिजनेस करना ‘क्राइम’ नहीं होना चाहिए. नया विधेयक इसी बात को आगे बढ़ाता है. भारत में कई कानूनी प्रावधान ऐसे हैं जिसमें छोटी-मोटी गलती के लिए भी जेल की सजा का प्रावधान है. विशेषज्ञों का कहना है कि कानून के उल्लंघन के लिए सजा मिलनी चाहिए, लेकिन ये क्रिमिनल ऑफेंस ना होने के बजाय सिविल ऑफेंस होना चाहिए. वहीं बिजनेस को रेग्युलेट करने के नियम कड़े होने चाहिए.

    सरकार ने एक कार्यकारी समूह बनाया है, जिसे ऐसे कानूनी प्रावधानों की पहचान करने के लिए कहा गया है जो बिजनेस करने से जुड़ी गतिविधियों को क्रिमिनल ऑफेंस बनाते हैं. अब ये समूह देश में और ऐसे कानूनी प्रावधान की पड़ताल करेगा और उनके डी-क्रिमिलाइजेशन की सिफारिश करेगा.

    रिटेल सेक्टर में सबसे ज्यादा क्रिमिनल प्रोविजन

    देश में रिटेल सेक्टर में बिजनेस करने से जुड़े कानूनों में सबसे ज्यादा क्रिमिनल प्रोविजन हैं. टीमलीज रेगटेक की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रिटेल सेक्टर में काम करने वालों के कानून का पालन नहीं करने की स्थिति में जेल जाने के ज्यादा चांसेस हैं. अगर कोई कंपनी कई सारे रिटेल एस्टैबलिशमेंट के साथ एक रिटेल चेन चलाती है, जिसका ऑपरेशन 6 शहरों में है. ये दो राज्यों से अधिक में फैले हैं और कॉरपोरेट ऑफिस किसी एक राज्य में हैं, तो उसे एक साल में 3,182 कानूनी प्रावधानों का पालन करना पड़ता है.

    टीमलीज की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 1192 (37 प्रतिशत) प्रावधान का पालन नहीं करने पर जेल हो सकती है. इसमें से 43 प्रतिशत कानून राज्य सरकारों के हैं, बाकी केंद्र सरकार. सबसे ज्यादा कानूनी प्रावधान (लगभग 54 प्रतिशत) श्रम कानूनों से जुड़े हैं.

  • कई राज्यों में आजकल आई फ्लू ने लोगों को किया परेशान, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें पूरी खबर…

    कई राज्यों में आजकल आई फ्लू ने लोगों को किया परेशान, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें पूरी खबर…

     

    देश के कई राज्यों के लोग इन दिनों आई फ्लू से परेशान हैं. बारिश और उमस के बाद इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में आई फ्लू के मरीजों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ गई है. इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं और किन लोगों को खतरा है, जानते हैं इस खबर में.

    आई फ्लू ने किया दिल्लीवालों को बैचेन, क्या हैं शुरुआती लक्षण और किन्हें है खतरा? जानें यहां
     

    दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, देश के कई राज्यों के लोगों को इन दिनों एक बीमारी ने बेचैन कर दिया है. इसका नाम है आई फ्लू, जिसे कंजेक्टिवाइटिस या पिंक आइज भी कहते हैं. आंखों में होने वाला ये संक्रमण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दो हफ्ते से परेशान कर रहा है. ज्यादा बारिश और उमस के बाद आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली के अलग-अलग आई हॉस्पिटल से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPD में आई फ्लू के मरीजों की संख्या 50 परसेंट बढ़ गई है. आई फ्लू से संक्रमित होने वालों में ज्यादा संख्या बच्चों की है.

    दिल्ली-एनसीआर में आई फ्लू के मामले क्यों बढ़ रहे हैं. आई फ्लू का संक्रमण ना हो, इसके लिए क्या सावधानी रखें. आई फ्लू से कैसे बचाव करें. इन सवालों का जवाब हम दे रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आई फ्लू होने पर आंखों को हाथ से ना छुएं, आई फ्लू होने पर खुजली होती है, आंखों को बिल्कुल ना मसलें. आंखों को लगातार ठंडे पाने से धोते रहें. हाथों को बार-बार साफ करते रहें. अगर संक्रमण ज्यादा हो, तो डॉक्टर के पास जाएं. डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप डालें.

    इस साल आई-फ्लू ज्यादा क्यों फैल रहा है ?

    ज्यादा बारिश और हाई ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया, वायरस के लिए वातावरण मुफीद

    आई फ्लू के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    किचकिच खुजली सूजन जलन पानी आना लालपन

    आई फ्लू का ज्यादा खतरा किन्हें है?

    किसी को भी हो सकता है बच्चों को ज्यादा खतरा

    आई फ्लू का संक्रमण कैसे फैलता है?

    छूने से फैलता है बीमार के संपर्क में आने से एक ही समान इस्तेमाल करने से

  • 11000 volts वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया , 4 लोगों की मौत और 9 की हालत गंभीर

    11000 volts वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया , 4 लोगों की मौत और 9 की हालत गंभीर

     

     

    बोकारो : बोकारो जिला के बेरमो में मुहर्रम का जुलूस मातम में बदल गया। खेतको में ताजिया 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल है। जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

    घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया। हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

  • DRDO के वरिष्ठ साइंटिस्ट को हनीट्रैप में फंसा PAK महिला जासूस  ब्रह्मोस की गुप्त जानकारियां इकट्ठा में थी जुटी, हुआ खुलासा..

     DRDO के वरिष्ठ साइंटिस्ट को हनीट्रैप में फंसा PAK महिला जासूस  ब्रह्मोस की गुप्त जानकारियां इकट्ठा में थी जुटी, हुआ खुलासा..

     

    पुणे : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का एक साइंटिस्ट पाकिस्तान की एक महिला जासूस के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हो गया। हनी ट्रैप के शिकार साइंटिस्ट ने उक्त पाकिस्तान महिला जासूस को देश की खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना पर खुफिया रिपोर्ट दिखाने का वादा किया था।

    इसका खुलासा महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) की जांच में हुआ है। ATS ने जांच में बताया कि वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने व्हाट्सएप चैट में कहा था कि ब्रह्मोस मिसाइल की बहुत खुफिया रिपोर्ट वह एक पाकिस्तानी महिला जासूस को दिखाएंगे। पाकिस्तानी महिला जासूस ने वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से निजी मुलाकात के दौरान खुद को जारा दासगुप्ता के तौर पर पेश किया था।

    बता दें कि हनी ट्रैप के संदिग्ध मामले में डीआरडीओ के अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर्स) या (DRDO R&D-E) प्रयोगशाला के प्रमुख प्रदीप कुरुलकर को तीन मई को एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान की महिला जासूस के साथ संपर्क रखने पर गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी महिला जासूस भी इस मामले में वांछित आरोपी है।