Category: NATIONAL

  • अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

    अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

    अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना असंवैधानिक- सुशील रिंकू

     

    सांसद ने कहा देश में मणिपुर हिंसा और बाढ़ समेत कई अहम मुद्दे लेकिन प्रधानमंत्री ने साध रखी है चुप्पी

     

    MBD WEB NEWS जालंधर, 28 जुलाई-संसद परिसर के बाहर अपना विरोध जताते हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच संसद में बिल पास करना बिल्कुल असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक जब अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया हो तब कोई भी बिल पास करवाने से पहले सरकार को बहुमत साबित करना जरूरी होता है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार संविधान की भावना से परे जाकर असंवैधानिक तरीके से बिल पास करवा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान इसलिए बनाया था ताकि सब कुछ कानून के मुताबिक चले लेकिन सरकार असंवैधानिक तरीके से संसद की कार्यवाही को चला रही है।

    उन्होंने कहा कि पूरा देश मणिपुर हिंसा से आहत है और देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में 23 में से 18 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री इन गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह चप्पल बनाने वाले उद्योग को भी बीआईएस के दायरे में लाया गया है जोकि सरासर गलत है क्योंकि छोटे कारोबारी इस शर्त को कैसे पूरा कर सकते हैं? रिंकू ने कहा कि इतने सारे मसले हैं जिन पर संसद में बहस की जरूरत है लेकिन सरकार मनमाने तरीके से बिल पास करवा कर कार्यवाही चला रही है। सांसद ने कहा कि सरकार को इन मसलों पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और देश के लोगों के समक्ष सारी बातें रखनी चाहिए।

  • जानें देश के किस हिस्से में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की कोई खबर नहीं

    जानें देश के किस हिस्से में महसूस हुए भूकंप के झटके, नुकसान की कोई खबर नहीं

     

    ईटानगर : राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने कहा कि शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई है।

    एनसीएस ने कहा, ”पांगिन और सियांग जिले के कई अन्य इलाकों तथा आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में थोड़ी घबराहट हुई। भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई पर था।”

    अरुणाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

    पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आए भूकंपों ने अधिकारियों की चिंता बढ़ दी है, जिससे उन्हें भूकंप-सुरक्षात्मक संरचनाएं बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-प्रोन क्षेत्र मानते हैं।

  • जानें दिल्ली के किस कॉलेज के बाहर शादी से इनकार करने पर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    जानें दिल्ली के किस कॉलेज के बाहर शादी से इनकार करने पर लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कॉलेज के एक छात्र पर लगा है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा का नाम नरगिस है। फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है।

    दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि पुलिस को आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। हालांकि कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की उम्र 25 साल के आस पास है। एक अफसर ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की के सिर से खून बह रहा था। शव के पास से ही एक लोहे की रॉड मिली है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रॉड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

  • Himachal की वादियों की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी खबर भूस्खलन के ब्रौनी खड्ड में हाईवे बंद, राज्य में 466 सड़कें ठप,अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी…

    Himachal की वादियों की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी खबर भूस्खलन के ब्रौनी खड्ड में हाईवे बंद, राज्य में 466 सड़कें ठप,अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी…

     

     

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। नेशनल हाईवे पांच रामपुर के ब्रौनी खड्ड में भूस्खलन से फिर बंद हो गया है। इससे किन्नौर जिले व सीमावर्ती क्षेत्रों का अन्य भागों से सड़क संपर्क कट गया है। वहीं, आसपास के हजारों लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। भारी बारिश के चलते हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गुरुवार को ही ब्रौनी खड्ड और पशाडा खड्ड के पास भूस्खलन से बंद एनएच पांच 12 घंटों बाद यातायात के लिए बहाल हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह फिर बंद हो गया है।

    किन्नौर व शिमला जिले में लगातार जारी बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। किन्नौर में अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 28 व 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई से मौसम में कुछ सुधार की संभावना है। गुरुवार रात को कटौला मंडी में 118.3, धर्मशाला 76.2, करसोग 71.2, मंडी 63.3 और रामपुर में 49.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी रात से बारिश हो रही है।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 466 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। शिमला जिले से सबसे ज्यादा 220 और कुल्लू में 115 सड़कें बंद हैं। वहीं, राज्य में 552 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। इसी तरह 204 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। शिमला, कुल्लू व मंडी में सबसे ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

  • ITR Filing: पाना है रिफंड तो ऐसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, ये है तरीका

    ITR Filing: पाना है रिफंड तो ऐसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, ये है तरीका

     

    अगर आपका टैक्स टोटल देनदारी से ज्यादा कटा है तो आप इनकम टैक्स स्लैब के अकॉर्डिंग रिफंड ले सकते हैं. साथ ही आप अपने रिफंड का स्टेटस भी पता कर सकते हैं.

    ITR Filing: पाना है रिफंड तो ऐसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, ये है तरीका

    ITR Filling: पाना है रिफंड तो ऐसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न, ये है तरीका

    अगर आपने अब तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो जल्द फाइल कर दें. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2022-23 के लिए टैक्स रिटर्न भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई तय की है. इस तारीख के बाद अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है. IT डिपार्टमेंट बार-बार टैक्सपेयर्स को टैक्स रिटर्न भरने की सलाह दे रहा है. समय रहते आप बिना पेनाल्टी के टैक्स रिटर्न फाइल करके अपना टैक्स रिफंड भी पा सकते हैं. आईये जानते हैं आप ITR कैसे भर सकते हैं और रिफंड पा सकते हैं.

    दरअसल, अगर आपका टैक्स टोटल देनदारी से ज्यादा कटा है तो आप इनकम टैक्स स्लैब के अकॉर्डिंग रिफंड ले सकते हैं. साथ ही आप अपने रिफंड का स्टेटस भी पता कर सकते हैं.

     

    न करें ये गलती

    ITR फाइलिंग के समय टैक्सपेयर्स कई बार कुछ छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं. इस कारण उन्हें रिफंड मिलने में देरी हो जाती है. अगर आप भी पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए. जैसे आपको ITR filing पोर्टल पर अपनी सही जानकारी भरनी होगी. बैंक अकाउंट डिटेल्स से लेकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आपको सही भरनी होगी. सही डिटेल्स न भरने पर आपको रिफंड मिलने में दिक्कत हो सकती है. साथ ही आपको इनकम टैक्स का नोटिस भी मिल सकता है. ध्यान रखें कि इनकम टैक्स आपकी सभी डिटेल्स को वेरीफाई करता है उसके बाद ही रिफंड जारी करता है.

    ऐसे चेक करें अपना रिफंड

    आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद अपना रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर विजिट करके नो योर रिफंड स्टेटस पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको अपने पैन नंबर, असेसमेंट ईयर और मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा। OTP डालने के बाद आपको मिनटों में अपने इनकम टैक्स रिफंड का स्टेटस दिखने लगेगा.

    सौजन्य : tv 9  भारतवर्ष

  • 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

    16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर,जांच में जुटी पुलिस

     

    दिल्ली में 16 घंटे के अंदर दो महिलाओं की हत्या हुई. पहली हत्या डाबड़ी इलाके में तो दूसरी मालवीय नगर में हुई. इन दो हत्याओं से एक बार फिर दिल्ली पुलिस निशाने पर है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस को निशाने पर लिया.

     

    कनपटी पर गोली, पार्क में लाश... 16 घंटे के अंदर दिल्ली में डबल मर्डर

    राजधानी दिल्ली में 16 घंटे के अंदर एक ही जैसी दो हत्याओं से सनसनी फैल गई. पहली घटना गुरुवार देर रात डाबड़ी इलाके में हुई, जहां एक 23 वर्षीय युवक ने 42 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई. यहां एक पार्क में लड़के ने लड़की की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. चूंकि पहली हत्या में आरोपी ने खुद को गोली से उड़ा लिया था तो पुलिस के सामने चुनौती वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा करने की है. वहीं दूसरी घटना का आरोपी भी पकड़ में आ गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

    बता दें कि पहली घटना द्वारका के डाबड़ी इलाके में गुरुवार रात आठ घटी. आशीष (23) नाम के युवक ने रेणू गोयल (42) नाम की महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. रेणु को गोली मारने के बाद आशीष अपने घर चला गया. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और रेणु को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच के दौरान पुलिस जब आशीष के घर पहुंची तो छत पर उसकी भी लाश पड़ी मिली.

    आशीष ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने रेणू गोयल और आशीष दोनों के फोन जब्त कर लिए. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, दोनों के फोन की जांच के बाद ही वारदात की असली वजह का पता चल पाएगा. रेणू गोयल के तीन बच्चे हैं. पति का प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है. रेणू की हत्या के बाद से परिवार सदमे में है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    एक-दूसरे को जानते थे आशीष और रेणू, फिर क्यों मारा?

    शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आशीष और रेणू पहले से ही परिचित थे. दोनों कुछ साल पहले तक एक ही जिम में वर्कआउट करने जाते थे. वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी. अब पुलिस जिम मालिक से भी पूछताछ कर सकती है कि क्या जिम करने के दौरान कभी रेणू और आशीष में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी टीश आशीष के मन में थी और उसने रेणू को मारने के बाद खुद को भी उड़ा लिया.

    वहीं दूसरी घटना मालवीय नगर के अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित एक पार्क में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई. यहां एक लड़के ने लोहे की रॉड से लड़की के सिर पर हमला उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया.

    शादी से किया इनकार तो लोहे की रॉड मार की हत्या

    डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी लड़के नाम इरफान (28) है. इरफान संगम विहार का रहने वाला है. इरफान लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया था. साथ ही लड़की ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया था. लड़की के बात न करने और शादी के इनकार से वह परेशान हो गया था. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि लड़की के शव के पास ही लोहे की रॉड मिली. लड़की ने इसी साल ग्रेजुएशन कंपलीट किया था. वह मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी.

  • पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

     पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

     

    जालंधर : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल ने वीरवार को पंजाब के राज्यपाल माननीय बनवारी लाल पुरोहित से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। सभी जिलों में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों व पंजाब की जनता को पेश आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए माननीय राज्यपाल को प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण करोड़ों पंजाबियों की असहाय स्थिति पर मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर शिष्टमंडल में सुनील जाखड़ के साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, परमिंदर बराड़, गुरप्रीत सिंह काँगड, अरविन्द खन्ना, बलबीर सिद्धू, अमनजोत कौर रामूवालिया, जयइंद्र कौर, डॉ. सुभाष शर्मा, राज कुमार वेरका आदि शामिल थे।

  • शव लेजा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

     शव लेजा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मां-बेटी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत

     

     

     

    उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां वृद्ध का शव लेकर जा रही एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए और एंबुलेंस में सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।एंबुलेंस को टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस एंबुलेंस चालक का पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।

    जानकारी के अनुसार मौरावां निवासी 75 वर्षीय धनीराम को पैरालिसिस अटैक आया था। उनका इलाज कानपुर के एलएलआर में चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर घर के लिए निकले। इस दौरान पुरवा-मौरावां मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

    इस हादसे में एंबुलेंस सवार 70 वर्षीय प्रेमा, 45 वर्षीय मंजुला, 40 वर्षीय अंजली, 30 वर्षीय रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बेटी सुधा घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • स्टार सीरीज वाले नोटों पर सोशल मीडिया पर नकली होनें के दावों पर RBI ने दी सफाई,जानें क्या है सच्चाई.

     स्टार सीरीज वाले नोटों पर सोशल मीडिया पर नकली होनें के दावों पर RBI ने दी सफाई,जानें क्या है सच्चाई.

     

     

    नई दिल्ली- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ‘स्टार’ निशान वाले नोट की वैधता को लेकर जताई जा रही तमाम आशंकाएं खारिज करते हुए कहा कि ये नोट किसी भी दूसरे वैध नोट के ही समान हैं। आरबीआई ने बयान में कहा कि गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है। सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में गलत ढंग से छपे नोट के बदले स्टार निशान वाले नोट जारी किए जाते हैं।

    RBI ने क्या कहा
    केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है। आरबीआई ने कहा, ‘स्टार निशान वाला बैंक नोट किसी भी दूसरे वैध नोट की ही तरह है। उसका स्टार निशान बस यह दर्शाता है कि उसे बदले गए या दोबारा प्रिंट किए गए नोट की जगह जारी किया गया है।” स्टार का यह निशान नोट के नंबर और उसके पहले दर्ज होने वाले अक्षरों के बीच में लगाया जाता है।

    500 के नोट पर सरकार ने सदन बताई योजना
    2000 के नए नोट बंद होने के बाद लोगों के मन में यह डर बना हुआ है कि सरकार 500 के नोटों को भी चलन से बाहर कर सकती है। अब हाल ही में सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने 1000 रुपये के नोट को दोबारा शुरू करने की योजना पर भी स्पष्टीकरण दिया है। दरअसल, मॉनसून सत्र के दौरान सदन में वित्त मंत्रालय से 500 के नोटों को बंद करने, अर्थव्यवस्था में 1000 के नोटों को दोबारा शुरू करने के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में वित्त मंत्रालय ने 500 के नोट के विमुद्रीकरण से इनकार कर दिया। इसके साथ ही 1000 रुपये के नोट को दोबारा शुरू करने की खबरों को भी खारिज कर दिया।

  • बड़ा हादसाः जानें किस जगह सवारियों से भरी नाव के झील में पलटने से डूबने वाले 30 लोगों की हुई मौत

    बड़ा हादसाः जानें किस जगह सवारियों से भरी नाव के झील में पलटने से डूबने वाले 30 लोगों की हुई मौत

     

     

    मनीला: फिलीपींस में रिज़ल प्रांत के पास लगुना डे खाड़ी में खचाखच भरी यात्री नाव पलट गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोगों की सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह जानकारी फिलीपीन तटरक्षक (पीसीजी) ने जानकारी दी है।

    पीसीजी ने कहा कि अधिकतम क्षमता 42 यात्रियों वाली नाव 70 लोगों को ले जा रही थी और यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी। पीसीजी ने कहा कि खोज और राहत अभियान शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। दुर्घटना के समय नाव बिननगोनन शहर से फिलीपींस की सबसे बड़ी झील लगुना डे बे में तालीम द्वीप की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना तब हुई जब डोकसूरी तूफान फिलीपींस से दूर चल रहा था, जिससे बाढ़ और भूस्खलन हुआ।

    पीसीजी ने कहा कि बिननगोनन शहर से लगभग 45 मीटर दूर तेज हवाओं ने मोटरबोट को टक्कर मार दी, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। स्थानीय मीडिया द्वारा साक्षात्कार में जीवित लोगों ने कहा कि हवा और बारिश होने पर यात्री नाव के एक तरफ भाग गए, जिससे नाव एक तरफ झुक गई, जिससे कई यात्री नाव के नीचे फंस गए।