बार्डर पर BSF जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया..
अमृतसर -तरनतारन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने BOP खालड़ा बैरियर पर LOC पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मार गिराया। बताया जाता है कि यहां फेंसिंग के पास बीएसएफ जवानों को हलचल का पता चला। इसके बाद जवानों ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दाैरान हलचल थोड़ी देर के थम गई। थोड़ी देर के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और BSF ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दाैरान वहां से एक शव बरामद किया गया।









Leave a Reply