दिल्ली के AIIMS के एंडोस्कोपी कक्ष में अचानक से भड़क उठी भयंकर आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली : दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक इमारत के एक तल पर सोमवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, एम्स के आपातकालीन वार्ड से 11.54 बजे आग लगने की सूचना मिली। कुल 8 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
एक सूत्र के मुताबिक, आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी है। सूत्र ने दावा किया कि सभी रोगियों का सुरक्षित निकाल लिया गया है, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दूर से धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि वह आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बता दें, दिल्ली AIIMS में देश भर से मरीज इलाज के लिए आते हैं।









Leave a Reply