Category: NATIONAL

  • मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

    You are currently viewing मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

    Congress leader shot dead in Moga, gangster Arsh Dala took responsibility, shared the post and made serious allegations

    मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

     मोगा : पंजाब में बेखौफ अपराधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाडे़ वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा के अधीन आते गांव डाला से सामने आया है जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने सोमवार देर शाम कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बली (45) के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से कांग्रेसी नेता गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां कांग्रेसी नेता की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बलजिंदर सिंह को एक परिचित ने फोन कर कहा कि उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने हैं और इसी के तहत हमलावर बहाने से मोटरसाइकिल पर आए। रोजमर्रा का काम मानते हुए जैसे ही बलजिंदर सिंह अपने घर से बाहर निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

    बता दें कि इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पोस्ट में लिखा कि आज जो गांव डाला में सरपंच बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या हुई है वह उसने करवाई है क्योंकि उसे इस रास्ते पर ले जाने वाली उसके गांव की ही सियासत थी। अर्श डाला ने फेसबुक पोस्ट में यह आरोप लगाया कि बल्ली ने उसका भविष्य खराब किया और उसे गैंगस्टर बनने पर मजबूर किया। इसलिए बदला लेने के लिए ही उसने ये हत्या करवाई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।

  • मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    You are currently viewing मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    A bus full of passengers fell into the canal in Muktsar Sahib, 5 dead bodies were pulled out, many people are expected to be swept away.

    मुक्तसर साहिब में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 5 की डेड बॉडी निकाली बाहर, कई लोगों के बह जाने की आशंका

    मुक्तसर साहिबः पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब में मंगलवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब कोटकपूरा रोड पर स्थित गांव झबेलवाली के पास सवारियों से भरी एक निजी कंपनी की बस नहर में गिर गई, जिसमें करीब 45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग और प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है।

    बता दें कि शाम 4 बजे तक 5 डेड बॉडी नहर से बाहर निकाली गई हैं और करीब 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में गोताखोर नहर में लगे हुए हैं नहर से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से मुक्तसर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुक्तसर के एसएसपी, सिविल प्रशासन, विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने नहर में गिरी बस को क्रेन की सहायता से बाहर निकलवाया।

    वहीं, बस हादसे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।

  • भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    You are currently viewing भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

    Due to heavy rain, Mata Chintapurni road was closed due to falling trees, there was a long traffic jam

    भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने से माता चिंतपूर्णी मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

     गगरेटः पिछले दो दिन से हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर स्थित गगरेट के पास पहाड़ी खिसकने से एक पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिसके कारण नेशनल हाईवे बंद हो गया और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कार स्वार यात्री कार से उतर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान लोगों ने खुद ही अपने स्तर पर सड़क को साफ करने की कोशिशें शुरू कर दीं।

    मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक बड़ा पेड़ सड़क के बीच में गिर गया, जिसके कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया और आज मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। माता चिंतपूर्णी जी के दर्शन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक लोगों ने अपने स्तर पर पेड़ को सड़क मार्ग से हटाना काम काम शरू कर दिया है।

    गौरतलब है कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण  कई हिस्सों में काफी नुकसान हुआ और आम लोगों से भी अपील है कि अगर वे घर से बाहर हिमाचल में घूमने जा रहे हैं तो ऐसे जाने से बचें और सरकार व प्रशासन का सहयोग करें।

  • भारत सरकार हुई सख्त; कनाडा के राजनयिक को देश से किया रवाना, राजदूत को भी किया तलब

     भारत सरकार हुई सख्त; कनाडा के राजनयिक को देश से किया रवाना, राजदूत को भी किया तलब

     

     

    नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के बीच मंगलवार को भारत ने एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उन्हें अगले पांच दिन में देश छोड़ने के लिए कहा है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (कैमरून मैके) को मंगलवार को समन मिला। इसमें भारत सरकार ने वर्तमान में देश में तैनात एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित राजनयिक को आधिकारिक तौर पर अगले पांच दिन में भारत से प्रस्थान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजदूत को तलब भी किया है।

    बयान में कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।” यह निर्णय तब आया जब कनाडा ने पहले एक उच्च पदस्थ भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। ये घटनाक्रम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सोमवार को अपनी संसद में एक बयान में भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद आया है।

    ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंध के आरोपों का सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। भारत ने कनाडा सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में वो शामिल है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे “बेतुका” करार देते हुए कहा, “हमने कनाडाई प्रधानमंत्री के उनकी संसद में दिए गए बयान और उनके विदेश मंत्री के बयान को देखा है और हम उन्हें खारिज करते हैं। भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप कनाडा में हिंसा का कोई भी कृत्य बेतुका है।”

  • मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष स्त्र में महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, फिलहाल हैं 82

    मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष स्त्र में महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, फिलहाल हैं 82

     

    नई दिल्ली -नई संसद में पहले दिन की कार्यवाही के रूप में मोदी सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 128वां संविधान संशोधन ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023’ पेश कर दिया।

    इससे पहले सदन के नेता के रूप में नए संसद भवन की नई लोकसभा में पहले वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन को अमरत्व प्रदान करने के लिए नए संसद भवन में सदन की पहली कार्यवाही के रूप में सरकार यह बिल लेकर आ रही है और वे आज के दिन दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने की प्रार्थना करते हैं।

    लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

    इस कानून के प्रभावी होने के बाद लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी और महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

    वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है। इस संशोधन में वर्तमान में महिला आरक्षण को सिर्फ 15 वर्षों के लिए लागू करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन, भविष्य में संसद इस अवधि को बढ़ा भी सकती है।

     

  • ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

    Breaking news: 2 friends brutally murdered in Ludhiana, dead bodies found in dirty drain

    ब्रेकिंग न्यूज: लुधियाना में 2 दोस्तों की बेरहमी से हत्या, गंदे नाले में बरामद हुए शव

     

    उजाला केसरी न्यूज, लुधियानाः शहर के अधीन आते टिब्बा रोड पर उस समय दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई, जब यहां दो युवकों के शवों को भामियां स्थित गंदे नाले से बरामद किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों को गंदे नाले में फेंका गया था। मृतक युवकों की पहचान न्यू गगन नगर निवासी गुलशन कुमार (23) और माया नगर के रहने वाले राहुल कुमार (25) के रूप में हुई है। जोकि किसी काम के लिए रात करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे।

    मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवक दोस्त थे और दोनों एक्टिवा पर चक्कर लगाने के लिए गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दो दिन परिवार उनकी तालाश करता रहा, लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद युवकों की एक्टिवा टिब्बा इलाके से पुलिस को बरामद हुई। जबकि एक मोबाइल वर्धमान कॉलोनी नजदीक से मिला है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है परन्तु अभी तक इसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि इस संबंध में जल्द पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू प्रैस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकते है।

  • पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

    पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

     

     

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाराज रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। वारदात को उनके नौकर ने ही अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रात को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया है।

    वहीं पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व 2 नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। उधर, मामले को लेकर बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

    भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार फोन किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
    थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

  • संसद के विशेष सेशन के शुरू होते ही विपक्ष का किया हंगामा; PM मोदी ने कहा; रोने धोने के लिए बहुत समय है

    संसद के विशेष सेशन के शुरू होते ही विपक्ष का किया हंगामा; PM मोदी ने कहा; रोने धोने के लिए बहुत समय है

     

     

    नई दिल्ली : संसद के नए भवन में विशेष सत्र शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन ने सत्र के पहले दिन चर्चा में शामिल होने का फैसला लिया है। सत्र में 8 विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विपक्ष इस विधेयक पर क्या प्रतिक्रिया देता है यह देखने योग्य होगा।
    वहीं सत्र शुरू होते ही विपक्ष माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है।

    संसद के विशेष सत्र में भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। दिनेश शर्मा को यू.पी. से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को आह्वान किया कि वे इस सत्र में संसद के नए भवन में नई उमंग, नए उत्साह से नए संकल्पों को पूरा करने के लिए नए विश्वास से आएं और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटें।

    उन्होंने कहा कि इस समय सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास हम सभी महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से शुरू हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा हुई है, वे अत्यंत प्रेरक पल रही है।

    उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है। सभी सांसदों से अपील है कि यह सत्र छोटा है। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा समय सदस्यों को मिले, वे उमंग उत्साह से भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है। जीवन के कुछ पल ऐसे होते हैं जिनमें उत्साह, उमंग, उल्लास होना चाहिए।

  • भारतीय सेना ने अपने जवानों की शहादत का लिया बदला, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, पाक पोस्ट से हो रही फायरिंग

    भारतीय सेना ने अपने जवानों की शहादत का लिया बदला, सुरक्षाबलों ने मार गिराए तीन आतंकी, पाक पोस्ट से हो रही फायरिंग

     

     

    बारामूला -अनंतनाग और राजाैरी में हुई मुठभेड़ों के बाद आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत आज सेना ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दो आतंकियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तीसरे आतंकी की लाश, बॉर्डर के पास पड़ी है। पाकिस्तान पोस्ट से लगातार फायरिंग होने के कारण बॉडी नहीं उठाई जा सकी है। तीनों की पहचान होना बाकी है।

    दरअसल 13 सितंबर को अनंतनाग में शुरू हुए आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना का एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी शहीद हो चुके हैं। आतंकी भी जंगलों में छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में हथियार-बारूद हैं।

  • कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

    You are currently viewing कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

    A severe fire broke out in a building in Kurla area, 39 people were burnt, 60 were evacuated safely

    कुर्ला इलाके में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 39 लोग झुलसे, 60 को सुरक्षित बाहर निकाला

     

    मुंबईः मुंबई के कुर्ला इलाके में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। आग लगने से करीब 39 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग मंजिलों से करीब 60 लोगों को बचाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया  है।

    गौरतलब है कि 15 फरवरी को मुबंई के कुर्ला पशिचम में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी और इस आग के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में भी पिछले शुक्रवार शाम करीब 5.40 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई थी जिसके मलबे से दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे जबकि तीन लोगों को बचाया गया था।