Category: NATIONAL

  • जाने किस जगह मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप, उपचार के लिए आए चार मरीजों की मौत!

    जाने किस जगह मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप, उपचार के लिए आए चार मरीजों की मौत!

     

    हमीरपुर :  डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचे चार मरीजों की मौत हो गई है। घटना विगत मंगलवार की बताई जा रही है। इनमें से दो मरीजों की मौत मेडिकल वार्ड व दो मरीजों की मौत एमरजेंसी में हुई बताई जाती है। मरीजों के तीमारदारों व चश्मदीदों की बात पर भरोसा करे तो इन मौतों का कारण आक्सीजन की कमी होना बताई जा रही है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक तर्कों की माने तो मेडिकल कॉलेज में कोई मौत नहीं हुई है और न ही आक्सीजन की कोई कमी है। यह दीगर है कि मेडिकल कॉलेज के अपने दस्तावेज व रिकार्ड इस चीज के गवाह बन रहे हंै कि मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई मंडी से गत रात्रि बुधवार को ही हुई है जो कि मेडिकल कॉलेज के कुप्रबन्धन को खुद व खुद बयान कर रहा है। करोड़ों के वजट के बाबजूद आम आदमी मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने के लिए लाचार व् बेबस है। जहां लम्बे अरसे से कॉलेज प्रशासन की कारगुजारी आरोपों की स्लीव पर है। तीमारदार व मेडिकल कॉलेज के छोटे कर्मचारी दबी जुबान में मौत के इस आंकड़े को उजागर कर रहे हैं लेकिन हैरानी यह है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इन मौतें से साफ़ मुकर रहा है।

    इधर मेडिकल कॉलेज की लापरवाही व एक आला अधिकारी की मनमानी को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री दरबार में भी हुई है, जिस पर सीएम कार्यालय द्वारा एक्शन लेने की भी पुख्ता जानकारी है।

    डॉ. सुभाष कुमार, मेडिसन विभाग अध्यक्ष ने कहा कि कई मर्तवा मरीज लास्ट स्टेज पर पंहुचता है जिसको बचाना संभव नहीं होता है। मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 250 आक्सीजन कनस्टेटर मौजूद हैं।

    डॉ. अनिल वर्मा, एमएस डाक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 160 आक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं। इन मौतों की जानकारी नहीं है। जानकारी लेने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसाः 11 बच्चे पानी में बहे, डूबने से चार की मौत

    मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसाः 11 बच्चे पानी में बहे, डूबने से चार की मौत

     

    दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर से कुछ दूर स्थित बिड़निया गांव में शाम को कुछ बच्चे प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां पर 11 बच्चे पानी से भरे गड्ढे की गहरायी में डूबने लगे। छह बच्चों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, लेकिन चार को नहीं बचाया जा सका और उनकी मौत हो गई। जबकि एक की तलाश अभी जारी है।

    घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। इनकी पहचान अंश, प्रतिज्ञा, कृष्णा और आस्था के रूप में हुयी है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को नियमों के अनुरूप आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। शहर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृत बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

  • छत के रास्ते शोरूम में घुसे चोरों ने 25 करोड़ के हीरे जवाहरात पर किया हाथ साफ

     छत के रास्ते शोरूम में घुसे चोरों ने 25 करोड़ के हीरे जवाहरात पर किया हाथ साफ

     

     

    नई दिल्ली -जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी की वारदात हुई है। शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है। शोरूम मालिक ने बताया कि जंगपुरा का मार्केट सोमवार को बंद रहता है. इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वो मंगलवार को अपने शोरूम पहुंचे और देखा तो उनके होश उड़ गए।

    उन्होंने बताया कि शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी गायब थी। बताया जा रहा है कि चोर दीवार में छेद कर शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे। पुलिस को शक है कि ये चोरी रविवार को हुई। फिलहाल निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट, तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात MP मैदान में

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः BJP ने जारी की प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट, तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात MP मैदान में

     

     

    भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले लगभग दो दशक से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आई प्रत्याशियों की दूसरी सूची के कई नामों ने सभी को चौंका दिया है। पार्टी ने अपने 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को विधानसभा चुनाव मैदान में उतार कर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भाजपा की कल देर रात जारी दूसरी सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है, जिन्हें पार्टी ने मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। मुरैना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद तोमर वर्तमान में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक भी हैं।

    इसी तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र मंडला की विधानसभा निवास (अजजा) से प्रत्याशी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को वर्तमान में उनके संसदीय क्षेत्र दमोह से इतर नरसिंहपुर विधानसभा से चुनावी रण में उतरने का जिम्मा दिया है। भाजपा की इस सूची में सतना सांसद गणेश सिंह, सीधी सांसद रीति पाठक, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप सिंह का भी नाम है। इन्हें पार्टी ने क्रमश: सतना, सीधी, जबलपुर (पश्चिम) और गाडरवारा से प्रत्याशी घोषित किया है।

    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत सांसद गणेश सिंह, रीति पाठक और राकेश सिंह पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं। तोमर प्रदेश में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं, कुलस्ते इसके पहले भी विधानसभा चुनावी मैदान में रह चुके हैं। राव उदय प्रताप सिंह इसके पहले कांग्रेस में रहते हुए भी सांसद थे। वे भाजपा से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सूची में इसके अलावा एक अन्य नाम जिस पर सबकी नजरें ठहर गईं हैं, वो पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है। विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर एक विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वे इसके पहले प्रदेश सरकार में मंत्री होने के साथ इंदौर दो और महू विधानसभा से पार्टी विधायक रह चुके हैं।

    पार्टी ने कुछ समय पहले बेहद कुख्यात हुए सीधी आदिवासी कांड को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए इस सीट से मौजूदा विधायक केदार शुक्ल का टिकट काट दिया है। इस सीट से पार्टी ने सांसद रीति पाठक को टिकट दे दिया है। सूची के अनुसार श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू, भितरवार से मोहन सिंह राठौर, डबरा (अजा) से इमरती देवी, सेवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा (अजा) से रमेश खटीक, राघौगढ़ से हिरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृजबिहारी पटेरिया और राजनगर से अरविंद पटेरिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सिंहावल से विश्वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, डिंडोरी (अजजा) से पंकज टेकाम, कटंगी से गौरव पारधी और जुन्नारदेव (अजजा) से नत्थन शाह पर दाव लगाया गया है।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से भाजपा नेता विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा परासिया (अजा) से ज्योति डहेरिया, घोड़ाडोंगरी (अजजा) से गंगाबाई उइके, उदयपुरा से नरेंद्र शिवाजी पटेल और खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी को चुनावी दंगल में उतारने का निर्णय हुआ है। आगर (अजा) से मधु गेहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव (अजजा) से नंदा ब्राह्मणे, राजपुर (अजजा) से अंतर सिंह पटेल, पानसेमल (अजजा) से श्याम बर्डे, थांदला (अजजा) से कल सिंह भांवर, गंधवानी (अजजा) से सरदार सिंह मेड़ा और देपालपुर से मनोज पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

  • भारत सरकार की सख्ती के बाद अब कनाडा को याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

    भारत सरकार की सख्ती के बाद अब कनाडा को याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

     

    आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर दिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के बिना इंडो-पैसिफिक में रणनीति अधूरी है.

    कहीं घाटा न हो जाए... कनाडा को अब याद आई भारत से रिश्तों की अहमियत

    भारत की सख्ती के बाद कनाडा घुटनों पर आ गया है. कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत से रिश्तों को जरूरी बताया है. उन्होंने कहा है कि भारत से रिश्ते हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भारत के बिना इंडो-पैसिफिक में रणनीति अधूरी है, क्योंकि भारत ही इंडो-पैसिफिक में सैन्य मजबूती देता है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद से भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है.

    साझेदारियों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा कनाडा- रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर का कहना है कि कनाडा निज्जर की हत्या की जांच जारी रहने तक इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध तनावपूर्ण हुए हैं, लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि हम कानून की रक्षा करें और अपने नागरिकों की रक्षा करें.

    ब्लेयर ने कहा कि इंडो-पैसिफिक रणनीति अभी भी हमारे लिए बेहद जरूरी है और इससे क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति में तेजी आई है. हमारी आगे की गश्त क्षमताओं के लिए प्रतिबद्धताएं बढ़ी हैं. इंडो-पैसिफिक रणनीति सैन्य प्राथमिकताओं के लिए 5 सालों में 492.9 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान देती है.

    ट्रूडो के आरोपों पर बढ़ा भारत-कनाडा के बीच विवाद

    इससे पहले पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है.पीएम ट्रूडो के बयान के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि भारत और कनाडा दोनों ने एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. इस बीच भारत ने कनाडा की ओर से लगाए सभी आरोपों को खारिज कर दिया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ट्रूडो झूठ बोल रहे हैं. उनके बयान भ्रामक हैं. ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को 45 साल के निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

  • Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

    Asian Games से भारत के लिए आई अच्छी खबर, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शूटिंग में जीता गोल्ड

     

     

    हांगझोउ : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। शूटिंग इवेंट में ये सोने का तमगा हासिल हुआ। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर यह कारनामा किया। भारत ने कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में चीन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड स्कोर से 0.4 अंक अधिक है। इस इवेंट के बाद चीन ने एशियन रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान खो दिया।

    इसी के साथ रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर सभी तीन भारतीय निशानेबाज अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और तीन व्यक्तिगत पोडियम स्थानों के लिए पांच अन्य के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

    क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे पायदान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले शूटर रहे। उनके बाद ऐश्वर्या 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं दिव्यांश कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। उनका अंतिम स्कोर 629.6 था।

    भारत को इसके बाद एक और मेडल मिला। रोइंग की मेन्स-4 स्पर्धा में जसविंदर, आशीष, पुनीत और आशीष ने ब्रॉन्ज जीता। रोइंग में भारत के बलराज पंवार मेडल से चूक गए। मेन्स सिंगल्स स्कल्स फाइनल में बलराज चौथे नंबर पर रहे। चीन ने इस इवेंट का गोल्ड, जापान ने सिल्वर और हॉन्ग कॉन्ग ने ब्रॉन्ज जीता।

    भारत ने पहले दिन जीते थे 5 पदक
    इन खेलों में भारत ने दमदार शुरुआत की और स्पर्धा के पहले ही दिन रविवार को 5 पदक अपने नाम कर लिए। स्टार शूटर मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को पहला पदक दिलाया। शूटिंग में एक और मेडल मिला जबकि रोइंग में देश को 3 पदक अभी तक मिल चुके हैं।

  • भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

    भारत सरकार ने कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

     

    OCI Cards: कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जानिए क्या होता है OCI कार्ड

    कसा शिकंजा: भारत रद करेगा खालिस्तानियों के OCI कार्ड, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे-अधिकार

    भारत कनाडा में रहने वाले खालिस्‍तानियों के ओवरसीज़ सिटीज़न ऑफ़ इंडिया कार्ड रद करेगा.

    भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद कराना के पीएम जस्टिन ट्रूडो बैकफुट पर हैं. भारत जवाब कार्रवाई कर रहा है. इस मामले में भारत ने कई एक्शन लिए हैं. कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं रद करने के बाद भारत अब खालिस्तानियों पर सख्त हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब कनाडा, UK और अमेरिका के खालिस्तानियों का OCI कार्ड रद होगा, जो विदेश में रहकर एंटी-इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं. भारतीय संस्थानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    जानिए क्या होता है OCI कार्ड, कब और कैसे इसे शुरू किया गया, कार्ड होल्डर को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं और भारत में उन पर कौन सी पाबंदियां लागू होती हैं.

    क्या है OCI कार्ड?

    OCI का मतलब है, ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया. यह कार्ड भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में अनिश्चितकाल के लिए रहने और यहां काम करने की अनुमति देता है. आसान भाषा में समझें तो विदेश में बसकर वहां की नागरिकता ले चुके भारतीय लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया के कई देशों में ऐसी दोहरी नागरिकता लेने के नियम हैं.

    कब और कैसे शुरू हुआ यह कार्ड?

    भारतीय नागरिकता क़ानून कहता है कि अगर कोई इंसान दूसरे देश की नागरिकता ले लेता है तो उसे भारतीय नागरिकता छोड़नी होगी. तब कई हजारों लोग ऐसे थे जो दूसरे देश की नागरिकता ले चुके थे, लेकिन भारत से जुड़ाव बना हुआ था. ऐसे में इन्हें भारत आने के बाद बार-बार वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता था.

    भारतीय मूल के लोगों की इस समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में PIO कार्ड की शुरुआत की, जिसका मतलब था पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन. इसे 10 साल के लिए जारी किया जाता था, लेकिन 2006 में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर भारत सरकार ने ऐसे लोगों को OCI कार्ड देने की घोषणा की. इसके बावजूद दोनों कार्ड चलन में रहे, लेकिन 2015 में पीआईओ कार्ड को खत्म करके OCI कार्ड को बरकरार रखा गया.

    कौन पा सकता है OCIकार्ड?

    यह कार्ड उन लोगों को जारी होगा जो भारत के नागरिक रह चुके हैं या उनके माता-पिता भारतीय नागरिक रहे हों. कार्ड जारी करने के बाद भारत उस कार्ड होल्डर को यहां जीवनभर काम करने और हर तरह के आर्थिक लेन-देन करने की परमिशन देता है. यही वजह है कि यह कार्ड लाइफटाइम वैलिड रहता है. कार्डधारक को भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती.

    कार्ड धारक क्या कर सकते हैं, क्या नहीं?

    OCI कार्डधारक को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं. आम भारतीयों की तरह उनके पास कई अधिकार होते हैं, लेकिन कुछ काम करने की मनाही होती है. जैसे- वो चुनाव नहीं लड़ सकते. भारत में वोटिंग नहीं कर सकते. संवैधानिक पद पर काम या सरकारी नौकरी नहीं कर सकते. खेती योग्य जमीन नहीं खरीद सकते.

  • ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

    ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, लोगों में डर का माहौल..

     

     

    टिहरी : टिहरी जिले के चंबा शहर के नीचे बनी ऋषिकेश गंगोत्री जाने वाली टनल के अंदर कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दरारों से लोगों में डर पैदा हो गया है। टनल में पड़ी दरारों की शिकायत चंबा के लोगों ने बीआरओ के अधिकारियों से भी की है। इस टनल में कई जगहों पर दरारें पड़ने के साथ ही दरारों से पानी भी टपकने लगा है। टनल के ऊपर बने मकानों में भी दरारें पड़ी हैं।

    इतना ही नहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में होती है। स्थानीय लोगों ने टिहरी डीएम से बीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भू वैज्ञानिकों से भी जांच कराने की मांग की है। जब ये टनल 2019 में बनाई जा रही थी, उस समय टनल के ऊपर बसे और मैठीयान के अलावा मंजुड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरार पड़ी गई थी। टनल बनने के बाद दरार पड़ने लगी हैं।

    टिहरी डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों से जांच करवाने के लिए कहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • 2024 तक बाजार में आएगीभारत मे बनी पहली चिप, ISM के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट का काम शुरू

      2024 तक बाजार में आएगीभारत मे बनी पहली चिप, ISM के तहत माइक्रोन टेक्नोलॉजी प्लांट का काम शुरू

     

    नई दिल्ली : मेड इन इंडिया आईफोन से लेकर मेड इन इंडिया लैपटॉप तक, आने वाले समय में भारत सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर अपनी छाप छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेमी-कंडक्टर के क्षेत्र में ग्लोबल प्लेयर बनने की ओर एक बड़ा कदम गुजरात में उठाया गया है। जहां पर माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) के भूमि पूजन के साथ प्लांट का काम शुरू हो गया है और प्लांट का कंस्ट्रक्शन टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किया जा रहा है।

    भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने के उद्देश्य के तहत देश में माइक्रोन टेक्नोलॉजी देश में चिप उत्पादन करने वाली पहली कंपनी होगी। शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात के साणंद (Sanand) में सेमीकंडक्टर टेस्टिंग एंड एसेंबलिंग प्लांट का भूमि पूजन किया गया। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्लांट में काम शुरू होने के बाद पहली चिप दिसंबर 2024 तक रोल आउट होगी। कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी भी शेयर की गई कि इस प्लांट के जरिए लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए हायरिंग भी स्टार्ट कर दी गई है।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के तीन महीने बाद इस प्लांट का काम शुरू हो गया है। इस साल जून 2023 में PM Modi ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोन के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और देश में सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करने के लिए माइक्रोन टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। अब महज तीन महीने बाद ही माइक्रोन अपना प्लांट शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि कंपनी का प्रस्तावित निवेश 2.75 अरब डॉलर है, यह भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत सबसे बड़ा निवेश है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों को दी बड़ी सौगात, 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; कहा- वो दिन दूर नहीं जब…

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 राज्यों को दी बड़ी सौगात, 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; कहा- वो दिन दूर नहीं जब…

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के 11 राज्यों के विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में पहले से ही 25 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और अब 9 और ट्रेनें जोड़ी गई हैं। वह दिन दूर नहीं, जब ये ट्रेन देश के सभी हिस्सों को जोड़ेगी। रेल मंत्रालय ने आज यहां बताया कि ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।

    जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई वे – उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, विजयवाड़ा – चेन्नई (बारास्ता रेनिगुंटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस तथा जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस हैं। ये नौ ट्रेनें ग्यारह राज्यों – राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा,झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी के साथ साथ पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इनमें 1,11,00,000 से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। जिस रूट पर ट्रेनों को प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दी है उस पर वर्तमान में सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी।

    ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग पर वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे तेज़ होंगी। हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस 2.5 घंटे से अधिक, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस 2 घंटे से अधिक तथा रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब एक एक घंटे की बचत करेंगी। जबकि उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे का समय बचाएगी।

    देश भर में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार करने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरुपति तीर्थस्थल के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

    रेल मंत्रालय के अनुसार इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत से देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत होगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।