Category: NATIONAL

  • जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    You are currently viewing जालंधर में ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें

    जानें किस जगह ट्रंक में मिली 3 सगी बहनों की लाशें,जांच में जुटी पुलिस…

    जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां में आते कानपुर में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 सगी बहनों की लाशें घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली। तीनों बहनें रविवार रात 8 बजे से लापता थीं।

    तीनों के लापता होने की मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला था।

    सुबह लोगों ने जिस घर से बच्चियां गायब थी, उसी के पास बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा। लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली हैं, उनमें 9 साल की अमृता कुमारी, 7 साल की साक्षी और 4 साल की कंचन शामिल है।

    थाना मकसूदां के ASI हरबंस सिंह ने बताया कि सुशील मंडल और मंजू मंडल के 5 बच्चे हैं। रविवार को दोनों काम पर चले गए थे। रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की। पिता ने कहा कि वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे।

    मोहल्ले वालों ने आरोप लगाया कि बच्चियों का पिता नशे का आदी है । शराब के नशे में चूर रहता है और उसी ने यह हत्याएं की हैं। पुलिस ने बच्चियों के पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं बच्चियों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    इस बारे में SP इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत ढिल्लो ने बताया कि बच्चियों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। शुरूआती जांच में यह मर्डर नहीं लग रहा है। संभावना लग रही है कि बच्चियां घर पर अकेली थी। ऐसा हो सकता है कि वह खेलते हुए ट्रंक में बैठ गई और ऊपर से ढक्कन बंद हो गया। जिसके बाद ढक्कन नहीं खुला और उनकी मौत हो गई।

  • Bharat में WhatsApp ने लिया एक्शन 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

    Bharat में WhatsApp ने लिया एक्शन 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

     

    नई दिल्ली : मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 74,20,748 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

    इनमें से लगभग 35,06,905 अकाउंट पर बिना किसी शिकायत के स्‍वयं संज्ञान लेते हुये बैन लगाया गया। देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अगस्त में रिकॉर्ड 14,767 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं, और 71 पर कार्रवाई की गई।

    कंपनी के अनुसार, रिपोर्ट में यूजरों से प्राप्त शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ उसके प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है।

    इसके अलावा, कंपनी को अगस्त में देश में शिकायत अपीलीय समिति से केवल एक आदेश मिला जिसका उसने अनुपालन किया।

  • देश की जनता जल्द ही मिलने वाली यह सुविधा; घंटे के बजाय अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे Delhi के IGI Airport ; नितिन गडकरी 

    देश की जनता जल्द ही मिलने वाली यह सुविधा; घंटे के बजाय अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे Delhi के IGI Airport ; नितिन गडकरी

     

     

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में अधिक समय लगने की समस्या से निजात मिलने वाली है। उक्त जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। गडकरी ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड ll को दो से तीन महीनों में खोल दिया जाएगा। इस रोड के खुलने के बाद एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।

    New Expressway दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, इतने दिनों के बाद शुरू होगा नया एक्सप्रेसवे, ये होगी खासियत

    चेक गणराज्य के प्राग में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, यूईआर-2 आईजीआई टी-3 हवाई अड्डे तक यात्रा के समय को दो घंटे के बजाय 20 मिनट (दिल्ली में कुंडली सीमा से) तक लाएगा। हमने एक और सुरंग वाली सड़क बनाई है जो हवाई पट्टी के नीचे से आईजीआई हवाई अड्डे के टी3 तक जाती है। पानीपत के बाद दिल्ली आते समय एक रिंग रोड है। उसके बाद दिल्ली में UER 2 नाम से एक नई रिंग रोड बनाई गई है। यह अगले दो से तीन महीने में खुल जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद आप दो घंटे की जगह सिर्फ 20 मिनट में सीधे टी3 एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

    यूईआर 2 की विशेषताएं
    -यूईआर 2 की लंबाई 29 किमी है। यह आठ लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन पूरी तरह से स्वचालित होगा। संपूर्ण परियोजना एक कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) से सुसज्जित होगी।
    -इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों की आईजीआई एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
    -हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे हरसरू के पास पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फर्रुखनगर (SH-15A) को पार करेगा।
    -यह गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) और भारथल में यूईआर 2 के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को भी पार करेगा। एक्सप्रेसवे ग्लोबल सिटी को गुरुग्राम के सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 से होते हुए द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।

  • गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     

     

    अमृतसर -कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। निजी दौरे पर यहां आए राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था। राहुल गांधी का यह दाैरा निजी है और इसमें किसी नेता को शामिल होने से मना कर दिया गया था। राहुल ने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा भी की। वहीं, अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां पर माथा टेकने आते हैं और यहां पर खुशियां प्राप्त करते हैं।

    आज राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरु घर में तो कोई भी आ सकता है लेकिन राहुल गांधी के पिता व उनकी दादी ने जो सिखों पर अत्याचार किया है उसे भी उन्हें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब का चहुंमुखी विकास कर सकती है।

  • जानें किस जगह खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायु्क्त से की बदसलूकी, गुरुद्वारे में जाने से रोका

    जानें किस जगह खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायु्क्त से की बदसलूकी, गुरुद्वारे में जाने से रोका

     

     

    एडिनबर्ग  : आतंकी निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव अभी चल ही रहा था कि स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को एक गुरुद्वारे में जाने से खालिस्तानियों ने रोक दिया। विक्रम दोरईस्वामी गुरुद्वारा कमेटी के बुलावे पर लंगर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए, लेकिन जैसे ही उनकी कार गुरुद्वारे के मेन गेट पर पहुंची, 3-4 कट्टरपंथी सिखों ने उन्हें गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया और नारेबाजी करने लगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुद्वारे में लंगर की तैयारी पूरी हो चुकी थी और हॉल में टेबल वगैरह भी लग चुकी थी। लेकिन जैसे ही भारतीय उच्चायुक्त वहां पहुंचे, कुछ सिख कट्टरपंथी उनके साथ बदसलूकी करने लगे। एक वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सिख कट्टरपंथियों ने भारतीय उच्चायुक्त की कार के दरवाजे को भी खींचा। थोड़ी ही देर में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुराईस्वामी ने अपने ड्राइवर को वहां से निकलने का आदेश दिया और वह कार्यक्रम में शामिल हुए बिना गुरुद्वारे के गेट से ही वापस चले गए। हैरानी की बात यह है कि वह गुरुद्वारे की कमेटी के बुलावे पर ही वहां गए थे, लेकिनवहां उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

  • महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

     

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो

    महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बिल में लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब यह कानून बन गया है. हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी सरकार की ओर से इस बिल को संसद की पटल पर रखा गया था. बिल पर चर्चा के बाद दोनों सदनों की मंजूरी भी मिल गई थी जिसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था. बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    संसद से पास महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने से पहले गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिल पर दस्तखत किए थे. लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र के दौरान करीब-करीब आम सहमति पारित किया गया था. पहले भी इस बिल को कई बार संसद में पेश किया गया था, लेकिन तब राजनीतिक दलों की आम सहमति नहीं बन पाई थी.

    महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी जरूर मिल चुकी है लेकिन इस कानून के प्रभाव में आने में अभी समय लगेगा क्योंकि अगली जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा उसके बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कयास लगाया जा रहा है कि 2029 में यह कानून लागू हो सकता है.

    कांग्रेस ने बिल को बताया जुमला

    महिला आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि यह क जुमला है क्योंकि बीजेपी सोचती है कि लोग वोट देंगे और कुछ समय बाद वादों को भूल जाएंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि यह विधेयक साल 2034 तक लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं है क्योंकि राजीव गांधी 73वां और 74वां संशोधन लेकर आए थे और पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया था.

    खरगे का दावा बीजेपी ने किया था विरोध

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी 33 फीसदी आरक्षण लेकर आए थे तब बीजेपी ने इसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि एक सदन में तो बिधेयक के पक्ष में बहुमत था लेकिन दूसरे सदन में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसका विरोध किया था जिसके बाद बिल गिर गया था.

    बता दें कि जिस समय इस बिल को लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया गया उसी समय से कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां खुद को इसका श्रेय देने में भी पीछे नहीं रही है. एनसीपी समेत अलग-अलग पार्टी के नेता राज्यों में अपनी सरकार का हवाला देते हुए महिला आरक्षण का श्रेय लेते हुए नजर आए हैं.

  • पितृ पक्ष शुरू, घर में बिलकुल भी ना लाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान

    पितृ पक्ष शुरू, घर में बिलकुल भी ना लाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान
    साल 2023 में पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, 2023 शुक्रवार के दिन से हो रही है. पितृ पक्ष 15 दिन तक चलते हैं. अश्विन मास की अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष समाप्त हो जाते हैं यानि 14 अक्टूबर, 2023 को पितृ पक्ष के दौरान हमें बहुत ही चीजों का ध्यान रखना चाहिए और सावधान रहना चाहिए. ऐसी बहुत सी चीजें और ऐसे बहुत से काम होते है जो पितृ पक्ष में करना वर्जित होता है. आइये जानते हैं कौन-सी वो चीजें हैं जिन्हें पितृ पक्ष में घर लाना या खरीदना शुभ नहीं होता है.

    पितृ पक्ष में घर ना लाएं ये चीजें

    नए कपड़े : पितृ पक्ष में हमें इस बात का बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए कि हमें नए कपड़े या नए वस्त्र नहीं खरीदने चाहिए. पितृपक्ष में कपड़ों का दान किया जाता है. ऐसा करने से हमारे पितृ खुश होते हैं. वहीं अगर आप पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदते हैं तो इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है.

    घर और जमीन ना खरीदें : पितृ पक्ष में किसी भी नई चीज को खरीदने पर मनाही होती है. ऐसा माना जाता है किसी भी शुभ काम को इस दौरान नहीं करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है अगर पितृ पक्ष में आप घर और जमीन खरीदते हैं तो आपको उससे सुख की प्राप्ति नहीं होती. तो इस बात का ख्याल रखें और पितृ पक्ष में इन चीजों को ना खरीदें.

    मांस मदिरा का सेवन ना करें : पितृ पक्ष में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. पितृ पक्ष में किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने पर मनाही है. ऐसा करने से घर में कलेश और कलह बढ़ती है.

    लोहे का सामान ना खरीदें : पितृ पक्ष के दौरान हमें लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी आएगी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए और पितृ पक्ष में लोहा नहीं खरीदना चाहिए

  • आपके के फोन में Emergency Alert का मैसेज आने पर न हों चिंतित 

    You are currently viewing लोगों के फोन में Emergency Alert का मैसेज सभी नागरिक चिंता में

    आपके के फोन में Emergency Alert का मैसेज आने पर न हों चिंतित

     

     लोगों के फोन में Emergency Alert का मैसेज आ रहा है। जिसके बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है। अगर आपके फोन में आ रहा है तो घबराएं नहीं। Emergency Alert केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा भेजा गया, जो सिर्फ एक टेस्टिंग थी। इसके जरिए आपात स्थिति में या किसी बड़े संकट की स्थिति में देश के सभी नागरिकों को एक समय में जानकारी देने की व्यवस्था को परखा गया है।यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर सभी नागरिकों को समय पर सतर्क किया जाए। शुक्रवार दोपहर देश भर में मोबाइल यूजर्स को आपातकालीन अलर्ट मिला, जिसमें लिखा गया है – महत्वपूर्ण सूचना: आपको अपने मोबाइल पर अलग ध्वनि और कंपन के साथ आपदा संबंधित एक परीक्षण संदेश मिल सकता है। कृप्या घबराएं नहीं, यह संदेश वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है। यह संदेश एक नियोजित परीक्षण प्रक्रिया के तहत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से भेजा जा रहा है।

  • जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    जेलों में सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी, गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है.

     

    भारत की जेल में होने वाली औचक जांच या पेशी के लिए कोर्ट में लाए गए अपराधियों की पड़ताल में सबसे ज्यादा गांजा और मोबाइल बरामद किया जाता है. इसके साथ ही सिगरेट, तंबाकू और फोन चार्जर सहित कई अन्य आपत्तिजनकर सामग्री बरामद की जाती है. संसदीय स्थायी समिति की 245वीं रिपोर्ट ‘जेल- हालात, सुधार और आधारभूत ढांचा’ में ये जानकारी सामने आई है. बता दें कि संसदीय समिति की ओर से ये रिपोर्ट कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के साथ चर्चा के बाद तैयार की गई है.

    संसद में 18 से 21 सितंबर तक चले विशेष सत्र के आखिरी दिन यह रिपोर्ट सदन के दोनों सदन में पेश की गई थी. संसदीय समिति की ओर से बताया गया है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिली जानकारी से पता चला है कि जेलों के अंदर सबसे ज्यादा गांजे और सेलफोन की तस्करी की जाती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि तस्करी के सेलफोन से ही अपराधी जेलों में बैठकर गैंग संचालित करते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि सेलफोन की वजह से ही जेलों के अंदर गैंगवॉर की घटनाएं भी बढ़ रही हैं. वहीं जेल की अंदर गांजे या अन्य नशीले सामान का इस्तेमाल होने से सरकार की ओर से अपराधियों के लिए चलाए जाने वाले पुनर्वास जैसे कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं.

    रिपोर्ट में दिए गए सुझाव

    रिपोर्ट में देशभर की जेलों के अंदर हो रही तस्करी को रोकने के लिए जेल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का सुझाव दिया गया है. समिति की रिपोर्ट इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जेल के अंदर इस तरह का सामान पहुंचाने में जेल के कर्मचारी ही मदद करते हैं. इसके साथ ही तस्करी को रोकने के लिए गृह मंत्रालय को कई बड़े कदम उठाने की भी सलाह दी गई है. इसमें ड्रोन और स्निफर डॉग्स की मदद से नजर रखने की सलाह दी गई है.

    गुलेल के जरिए जेल में पहुंचाया जा रहा गांजा

    संसदीय समिति की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी भी दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाड़ सरकार ने बताया है कि जेलों के अंदर गुलेल की मदद से गांजे के पैकेज और कई अन्य नशे की पुड़िया फेंकी जाती हैं. जेल के अंदर कब ये सामान कैदियों के पास पहुंच जाते हैं ये पता लगाना हमेशा से ही मुश्किल रहा है.

  • मल्टीनेशनल कंपनी की तरह कार्य कर रही थी टेरर कंपनी: खालिस्तान टाइगर फोर्स 

    मल्टीनेशनल कंपनी की तरह कार्य कर रही थी टेरर कंपनी: खालिस्तान टाइगर फोर्स

     

    खालिस्तान टाइगर फोर्स का कामकाज एक मल्टीनेशनल कंपनी की तरह होता था. खालिस्तानी संगठन की इस कंपनी में रिक्रूटमेंट, डिसट्रिब्यूशन से लेकर फंडिंग के का एक पूरा सिस्टम तैयार किया गया था और हर कंपनी के अलग विभाग अपनी अलग-अलग जिम्मेदारी का वहन करते थे. इसमें टेटर पैदा करने से लेकर प्रशिक्षण तक के कार्यक्रम शामिल थे.

    मल्टीनेशनल कंपनी की तर्ज पर चलती थी टेरर कंपनी, खालिस्तान टाइगर फोर्स का जानें हर राज

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी तफ्तीश के दौरान खालिस्तान टाइगर फोर्स के काम करने का चौकाने वाला तरीका सामने आया है. जांच में पता चला है कि इस खालिस्तानी आतंकी संगठन के काम करने का तरीका बिल्कुल वैसा ही है जैसा एक मल्टीनेशनल कंपनी का होता है. खालिस्तानी संगठन की इस कंपनी में रिक्रूटमेंट, डिसट्रिब्यूशन से लेकर फंडिंग के का एक पूरा सिस्टम तैयार किया गया था. इस सिस्टम में सबका काम आपस में बंटा हुआ था. इस टेरर कंपनी में बतौर CEO यानी चीफ खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स का आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला काम कर रहा है.

    टेरर कंपनी के इस वेपन डिपार्टमेंट को सनी डागर यानी विक्रम देखता था, लेकिन हथियारो की सप्लाई के लिए उसे अपने हेड अर्शदीप डल्ला की इजाजत लेनी होती थी. पंजाब में मौजूद गैंग के ओवर ग्राउंड वर्कर तक हथियार इंडो-पाक बॉर्डर पर ड्रोन के जरिये पहुंचाये जाते थे, जिसमें ISI-पाक खालिस्तान नेटवर्क इनकी पूरी मदद करता था.

    किसी भी टेरर कंपनी को उसके अंजाम तक पहुँचाने के लिए सबसे जरूरी होती है फंडिंग. खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स में भी इस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी अर्शदीप डल्ला ने अपने सबसे खासमखास कौशल चौधरी गैंग के गुर्गों दलेर सिंह, दिनेश गांधी, नीरज पंडित, नवीन दरार, संदीप डबास और संदीप उर्फ बंदर को दी गयी थी.

    जिनकी जिम्मेदारी थी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कारोबारी, खिलाड़ी, सिंगर और बिल्डरों से प्रोटेक्शन मनी वसूल करना ताकि उस फण्ड से आतंक की कंपनी चलाते थे.

    दहशत फैलाने की योजना बनाता था कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट

    खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स के आतंकी आपस में बातचीत के लिए सिग्नल और अन्य सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन्स का इस्तेमाल करते थे, जिनके जरिये रोज कांफ्रेंस की जाती थी. इस सेल की जिम्मेदारी सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये टेरर कंपनी की दहशत फैलाने की भी है,.

    खालिस्तान टाइगर फ़ोर्स नाम की इस टेरर कंपनी में आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में रिक्रूट किया करते हैं. सबसे पहले सनी डागर सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिये लड़कों से बात करता था.

    छोटे अपराध में शामिल लड़कों को किया जाता था शामिल

    उसके बाद इसकी जानकारी अर्श डल्ला को दी जाती थी. खास तौर पर उन लड़कों को टेरर कंपनी में जगह मिलती थी जोकि छोटे-मोटे अपराध में शामिल होते थे,यानी पुलिस के राडार से बाहर जिन पर किसी को शक न हो.

    टेरर कंपनी का ट्रेनिंग डिपार्टमेंट होता है. शूटर्स को टर्निंग टास्क से ठीक पहले दी जाती है. शार्ट, लॉग बाकायदा सभी फायरिंग रेंज तैयार की जाती हैं. साथ ही, वारदात को अंजाम देने के बाद एस्केप रूट भी कैसे बनाना है ये तक समझाया जाता है. पकड़े जाने पर जांच एजेंसियों को उलझाने तक की ट्रेनिंग होती है.