देश की जनता जल्द ही मिलने वाली यह सुविधा; घंटे के बजाय अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे Delhi के IGI Airport ; नितिन गडकरी
नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज)-इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में अधिक समय लगने की समस्या से निजात मिलने वाली है। उक्त जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी। गडकरी ने बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड ll को दो से तीन महीनों में खोल दिया जाएगा। इस रोड के खुलने के बाद एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।

चेक गणराज्य के प्राग में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान गडकरी ने कहा, यूईआर-2 आईजीआई टी-3 हवाई अड्डे तक यात्रा के समय को दो घंटे के बजाय 20 मिनट (दिल्ली में कुंडली सीमा से) तक लाएगा। हमने एक और सुरंग वाली सड़क बनाई है जो हवाई पट्टी के नीचे से आईजीआई हवाई अड्डे के टी3 तक जाती है। पानीपत के बाद दिल्ली आते समय एक रिंग रोड है। उसके बाद दिल्ली में UER 2 नाम से एक नई रिंग रोड बनाई गई है। यह अगले दो से तीन महीने में खुल जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद आप दो घंटे की जगह सिर्फ 20 मिनट में सीधे टी3 एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
यूईआर 2 की विशेषताएं
-यूईआर 2 की लंबाई 29 किमी है। यह आठ लेन का एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन पूरी तरह से स्वचालित होगा। संपूर्ण परियोजना एक कुशल परिवहन प्रणाली (आईटीएस) से सुसज्जित होगी।
-इससे हरियाणा और पश्चिमी दिल्ली के लोगों की आईजीआई एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
-हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे हरसरू के पास पटौदी रोड (SH-26) और बसई के पास फर्रुखनगर (SH-15A) को पार करेगा।
-यह गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) और भारथल में यूईआर 2 के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को भी पार करेगा। एक्सप्रेसवे ग्लोबल सिटी को गुरुग्राम के सेक्टर 88, 83, 84, 99, 113 से होते हुए द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।









Leave a Reply