Category: NATIONAL

  • भारत के लिए गर्व के पल; एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़यों ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने बधाई

    भारत के लिए गर्व के पल; एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़यों ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने बधाई

     

    चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने आज इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत 100 पदक जीतने में सफल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और कहा है कि वो 10 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे.

     

    'हमारे दिलों को गर्व से भर दिया', एशियन गेम्स में भारत ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

    एशियन गेम्स में 100 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय एथलीटों को बधाई दी है

    चीन में चल रहे 19वें एशियाई गेम्स में भारत ने शनिवार को इतिहास रच दिया. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शनों की बदौलत 100 मेडल जीतने में कामयाब रहे. पांच साल पहले जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों की ओर से कुल 70 पदक जीते गए थे, जो कि भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. एशियन गेम्स में भारत के नाम इस बड़ी उपलब्धि के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एथलीटों को बधाई भी दी है.

    पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इसे एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग इस बात से गौरवान्वित हैं कि हम 100 पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है.

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इतिहास रचा है और हमारे हृदय को गर्व से भर दिया है. मैं 10 अक्टूबर को एथलीटों से मिलूंगा और चर्चा करूंगा. बता दें कि शनिवार को जैसे ही महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया वैसे ही भारत ने 100 मेडल जीतने का आंकड़ा छू लिया.

     

    भारत की झोली में अब तक 25 गोल्ड

    19वें एशियाई खेलों में भारत ने तीरंदाजी में 2 गोल्ड , 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतने के बाद अब कबड्डी में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 100 मेडल में 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल है. शनिवार को महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को रोमांचक मुकाबले में 26 . 25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

    तीरंदाजी में भारत की हैट्रिंक

    वहीं तीरंदाजी में भारत की अनुभवी एथलीट ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई. वहीं, अदिति स्वामी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं. एशियाई खेल की बात करे तो भारतीय तीरंदाज अब तक 9 मेडल अपनी झोली में डालने में सफल रहे हैं. इससे पहले भारत ने 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे.

  • PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

    You are currently viewing PM मोदी का SYL विवाद पर तंज

    PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

    •  पंजाब- हरियाणा व कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी विवाद पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान तंज कंसा। नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिना नाम लिए पंजाब- हरियाणा के बीच चल रहे SYL मुद्दे और कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर टिप्पणी की है।

    दरअसल, नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में घर-घर जल पहुंचाने की गारंटी दे दी। इसी दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था। आज हिंदुस्तान में देखिए, एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है। दो-दो राज्यों के बीच में लड़ाई होती है।

    उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी थी, अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है, राजस्थान को भी जरूरत है तो राजस्थान भी मेरा है। मैं राजस्थान को तरसता नहीं रख सकता हूं और नर्मदा का पानी कोई विवाद नहीं कोई कोर्ट-कचहरी नहीं। आज राजस्थान के कई जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। ये मोदी की गारंटी होती है।

    सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। बीते बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सीएम भगवंत मान की सरकार को घेरना शुरू कर दिया। अकाली दल व कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया कि सीएम मान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही से मुद्दे को पेश नहीं किया। खुद कोर्ट में कहा कि वे नहर बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं।सके बाद से ही विवाद गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को अकाली दल इस मुद्दे को लेकर गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिला भी है।

  • धार्मिक स्थल से वापस आई बस पर हमला

    You are currently viewing धार्मिक स्थल से वापस आई बस पर हमला

    धार्मिक स्थल से वापस आई बस पर हमला

    लुधियाना में देर रात माडल टाउन एक्सटेंशन में दो नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर धार्मिक स्थान से वापस लौटी एक बस पर हमला कर दिया। बस को घेर कर उस पर पत्थर और डंडे बरसाए।

    यही नहीं ड्राइवर को युवकों ने गालियां भी दी। इस घटना की घरों की छतों से लोगों ने वीडियो बना ली। युवकों ने आधा घंटा जमकर सरेआम सड़क पर गुंडागर्दी की। यदि कोई व्यक्ति उन्हें हुल्लड़बाजी करने से रोकने गया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया।

    लोगों ने बताया कि जिस बस पर पत्थरबाजी, वह किसी धार्मिक स्थल से जत्थे को वापस लेकर आई थी। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। इस बीच ड्राइवर ने बचाव करते हुए बस भगाई, लेकिन हमलावरों ने बीच बाजार पत्थरबाजी कर बस सहित कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पत्थरबाजी के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

    थाना माडल टाउन की SHO गुरशिंदर कौर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने नशीला पदार्थ का सेवन किया हुआ था। फिलहाल अभी उनसे बातचीत हो नहीं पाई। उनकी हालत स्थिर होने के बाद हमले के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    You are currently viewing गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    गुरदासपुर में 2 हमलावरों ने परिवार पर की फायरिंग

    • गुरदासपुर के चट्ठा गांव में स्थित पीर बाबा की मजार पर माथा टेकने आए परिवार पर दो हमलावरों ने गोलियां चला दीं। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर लिए है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

    सेवानिवृत्त सैनिक बलदेव सिंह निवासी प्रेम नगर बोहड़वाल बटाला ने बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने आते ही रिवॉल्वर से उन पर गोलियां चला दीं। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

    इस दौरान उनकी पत्नी परमजीत कौर पैर में गोली लगने से घायल हो गईं और उन्हें बटाला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस घटना का कारण उनके ससुराल परिवार की अन्य रिश्तेदारों से चल रही दुश्मनी है. इसीलिए उन्हें निशाना बनाया गया है। पुलिस स्टेशन घनिया-के बांगर के SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि गांव चट्ठा में पीर बाबा मजार के पास फायरिंग की घटना में एक महिला घायल हो गई है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना का कारण बलदेव सिंह से आपसी दुश्मनी सामने आ रही है। जांच अभी भी जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी प्रथा पर SC ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस

    चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी प्रथा पर SC ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस

     

     

    नई दिल्ली-मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की तरफ से चुनाव से पहले की जा रही घोषणाओं के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्य सरकारों, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 4 सप्ताह के भीतर जवाब भी मांगा है।

    इस मामले को वरिष्ठठ वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर पुराने मामले के साथ सूचीबद्ध किया गया है। जनवरी 2022 में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय फ्रीबीज के खिलाफ एक जनहित याचिका लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। अपनी याचिका में उपाध्याय ने चुनावों के दौरान राजनीतिक पार्टियों के वोटर्स से फ्रीबीज या मुफ्त उपहार के वादों पर रोक लगाने की अपील की। इसमें मांग की गई है कि चुनाव आयोग को ऐसी पार्टियां की मान्यता रद्द करनी चाहिए।

  • इंग्लैंड में खालिस्तानी आतंकी ने तिरंगे का किया अपमान

    You are currently viewing इंग्लैंड में खालिस्तानी आतंकी ने तिरंगे का अपमान किया

    इंग्लैंड में खालिस्तानी आतंकी ने तिरंगे का किया अपमान

     

    •  कनाडा के बाद अब इंग्लैंड में भी खालिस्तानियों की भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अब इंग्लैंड में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले भारत के मोस्ट वांटेड UK में दल खालसा से जुड़े खालिस्तानी गुरचरण सिंह ने अब अंग्रेजों की धरती पर तिरंगे की बेअदबी की है।

    कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इंग्लैंड में भी खालिस्तानी गतिविधियों पर शिकंजा कसे जाने के बाद बौखलाहट में गुरचरण ने अपने साथियों के साथ तिरंगे झंडे को जमीन पर फेंक कर उस पर गौ मूत्र उड़ेला​​​​​। उसके बाद गौ मूत्र की बोतल तिरंगे पर रखकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से कहा कि वह आकर उसे पी सकता है। खालिस्तानी आतंकी गुरचरण ने इंग्लैंड में वहीं के प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया।

    इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर जो तिरंगा फाड़ने की खालिस्तानी समर्थकों ने हरकत की थी उसमें गुरचरण सिंह जो कि UK में दल खालसा से संबंध रखता है भी शामिल था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस हमले को लेकर जिन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर इनके पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर पर गुरचरण की फोटो थी। इनके खिलाफ NIA इमिग्रेशन विभाग लुक आउट नोटिस भी जारी करवा चुकी है।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    You are currently viewing पंजाब CM ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

     

    • पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को सहाकारिता विभाग के 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर सरकार का हिस्सा बनाया। इस अवसर पर CM ने कहा कि वह नौकरियां देने के मामले में एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहते। क्यों कि पंजाब में नौकरियां देने का सिलसिला पिछली सरकारों ने पहले ही 72 साल लेट कर दिया है।

    आज 272 नियुक्ति पत्र जो उम्मीदवारों को दिए हैं। उन्हें खुशी है कि इनमें से 181 लड़के हैं जबकि 91 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पंजाब में अब रिश्वत और सिफारिशों का दौर खत्म हो गया है। अब पंजाब में जो भी सरकारी नौकरी में आएगा वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आएगा। पंजाब में नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी जा रही हैं।

    CM ने पटवारियों पर कहा कि जब परमात्मा ने आपको इतनी बड़ी कलम दे दी तो आपको शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आपके एक शब्द से जमीनों के झगड़े खत्म भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं यहां तक कि कत्ल भी हो सकते हैं। लेकिन पटवारियों ने खुद को खुदा ही समझना शुरू कर दिया था। लोगों को परेशान किया जा रहा था।

    यहां तक कि सरकार को भी आंखें दिखानी शुरू कर दी थीं। यदि इनके वेतन भत्तों में कोई कमी की हो तो बताएं। लेकिन मुझे कड़ा फैसला लेना पड़ा और हमने नए पटवारी भर्ती कर लिए। लेकिन पटवारियों के आगे झुके नहीं।

    भगवंत मान ने कहा कि 37000 हजार नौकरियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ढोल की थाप पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जब गांव की लड़की पुलिस में इंस्पेक्टर लगती है को लड्डू बंटते हैं। पहले तो यह माहौल ही खत्म हो गया था। जैसे पिगी बैंक में पैसे डालते हैं वैसे ही रोजगार के कुज्जे में नियुक्तियों डाल रहे हैं। सभी उम्मीदवार ईमानदारी से बिना कुछ लिए दिए लोगों के काम करें। जब आप सभी लोगों के काम बिना पैसे के करेंगे तो लोग आपको दुआएं देंगे।

  • संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने का किया-प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने  किया-प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

     

     

    मुंबई : आम आदमी पार्टी (आप) ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए मौके पर पहुंचे और सिंह को ‘अवैध गिरफ्तारी’ से रिहा करने की मांग की। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था थी। पुलिस ने लगभग 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

    आप की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा-मेनन ने पुलिस की सख्त कार्रवाई और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय के पास एक साधारण विरोध-प्रदर्शन करने से रोकने के लिए मुंबई पुलिस की आलोचना की। उन्‍होंने एक एक्स पोस्ट में कहा, “मेरे साधारण घर के बाहर इतनी पुलिस तैनाती… ऐसा लगता है कि सभी अपराधी छुट्टी पर हैं और मुंबई पुलिस के पास कोई और काम नहीं है।”

    मुंबई आप के कार्यकारी अध्यक्ष द्विजेंद्र तिवारी ने कहा कि शर्मा-मेनन, रूबेन मैस्करेनहास, पायस वर्गीस और अन्य सहित कम से कम 15 वरिष्ठ नेताओं को मुंबई पुलिस ने बिना कोई कारण बताए उनके घरों से हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, पुलिस की सख्ती के बावजूद आप डरेगी नहीं और अक्षम भाजपा और केंद्र सरकार को बेनकाब करने के लिए ईडी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेगी।

    देश के अन्य हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन करते हुए आप ने ईडी द्वारा सांसद की ‘अवैध गिरफ्तारी’ को लेकर केंद्र पर हमला बोला है। आप ने आरोप लगाया है कि ईडी भाजपा का हथियार बन गया है, जो आगामी 2024 के संसदीय चुनावों में करारी हार की संभावनाओं से घबरा गई है।

  • जानें भारतीय वायुसेना को मिल रहे नए ट्विन सीटर लाइट वेट-ऑल वेदर मल्टी रोल एयरक्राफ्ट की ताकत

    जानें भारतीय वायुसेना को मिल रहे नए ट्विन सीटर लाइट वेट-ऑल वेदर मल्टी रोल एयरक्राफ्ट की ताकत

     

    LCA Tejas Trainer Aircraft: इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. LCA लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट तेजस आज राष्ट्र को समर्पित हुआ है. पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हम एक के बाद एक सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं.

    लाइट वेट-ऑल वेदर मल्टी रोल...जानिए भारतीय वायुसेना को मिल रहे नए ट्विन सीटर एयरक्राफ्ट की ताकत

    लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट
     भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड आज बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को पहला लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट सौंपा है. इससे हमारी वायुसेना की ताकत और मजबूत होगी. दरअसल, भारतीय वायु सेना और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच एक करार हुआ है. इसके तहत एचएलए IAF को 8 लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट सौंपेगा. HAL को इस तरह के 18 ट्विन सीटर एयरक्राफ्ट के ऑर्डर दिए गए हैं.

    इसमें से 8 एयरक्राफ्ट इस वित्तिय वर्ष (2023-24) वायुसेना को सौंपे जाने हैं. बाकी बचे 10 ट्विन सीटर HAL 2026-27 तक IAF को सौंपेगा. बता दें कि एचएलए जब भारतीय वायुसेना को यह ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट सौंपा तो इस मौके पर डिफेंस राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन मौजूद थे.

    ट्विन सीटर एयरक्राफ्ट की ताकत और खासियत

    • LCA तेजस ट्विन सीटर लाइवेट एयरक्राफ्ट है.
    • यह हर मौसम में अपनी भूमिका अदा कर सकता है. यह ऑल वेदर मल्टी रोल 4.5 जेनरेशन वाला एयरक्राफ्ट है.
    • इस एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड मैक 1.6 है और यह 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है.
    • इस ट्विन सीटर एयरक्राप्ट को 280 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है.
    • लाइट कॉम्बैट ट्विन-सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई, 8.2 मीटर और इसकी ऊंचाई 4.4 मीटर है.
    • इसकी सबसे खास बात यह है कि यह चार पीढ़ी का सबसे सस्ता स्वदेशी एयरक्राफ्ट है.
    • इस एलसीए ट्रेनर एयरक्राफ्ट को LT-2501 नाम दिया गया है. इसे LiFT (लीड-इन फाइटर ट्रेनर) के नाम से भी जाना जाता है.
  • राजौरी के बाद अब कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, तीन आतंकियों की तलाश जुटी सेना

     राजौरी के बाद अब कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, तीन आतंकियों की तलाश जुटी सेना

     

     दक्षिण कश्मीर के कुज्जर-कुलगाम में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. घेराबंदी में तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है.

    Kulgam Encounter in Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के जिले कुज्जर इलाके में बुधवार को आतंकों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ की ब्रीफिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की एक टीम ने कुज्जर इलाके में घेराबंदी करते हुए अपना सर्च ऑपरेशन चलाया था. जैसे ही सुरक्षा बलों की ज्वाइंट टीम संदिग्ध स्थान की ओर आगे बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने हमारे सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया.

    तीन आतंकी छिपे होने की खबर

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है. खबर है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. जिनकी तलाश में एक्शन लिया जा रहा है. दरअसल इस इलाके में आतंकियों का एक दल आज सुबह देखा गया था. फिलहाल दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है. कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं.’

    जल्द ढेर होंगे आतंकी

    इस बीच सुरक्षाबलों ने कहा है कि जल्द ही इन सभी आतंकियों को मार गिराया जाएगा. इससे पहले राजौरी में एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी. राजौरी जिले के कालाकोट आरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे जंगल को घेर लिया और ड्रोन के माध्यम से पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था. आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सेना 9 पैरा कमांडो यूनिट के तीन जवानों के घायल होने की खबर आई थी.