भारत के लिए गर्व के पल; एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़यों ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने बधाई

भारत के लिए गर्व के पल; एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़यों ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने बधाई

 

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने आज इतिहास रच दिया है. एशियन गेम्स में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत 100 पदक जीतने में सफल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और कहा है कि वो 10 अक्टूबर को मुलाकात करेंगे.

 

'हमारे दिलों को गर्व से भर दिया', एशियन गेम्स में भारत ने लगाया शतक, पीएम मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

एशियन गेम्स में 100 पदक जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय एथलीटों को बधाई दी है

चीन में चल रहे 19वें एशियाई गेम्स में भारत ने शनिवार को इतिहास रच दिया. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शनों की बदौलत 100 मेडल जीतने में कामयाब रहे. पांच साल पहले जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों की ओर से कुल 70 पदक जीते गए थे, जो कि भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. एशियन गेम्स में भारत के नाम इस बड़ी उपलब्धि के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर एथलीटों को बधाई भी दी है.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए इसे एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग इस बात से गौरवान्वित हैं कि हम 100 पदक जीतने की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं. मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इतिहास रचा है और हमारे हृदय को गर्व से भर दिया है. मैं 10 अक्टूबर को एथलीटों से मिलूंगा और चर्चा करूंगा. बता दें कि शनिवार को जैसे ही महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया वैसे ही भारत ने 100 मेडल जीतने का आंकड़ा छू लिया.

 

भारत की झोली में अब तक 25 गोल्ड

19वें एशियाई खेलों में भारत ने तीरंदाजी में 2 गोल्ड , 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीतने के बाद अब कबड्डी में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 100 मेडल में 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल है. शनिवार को महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को रोमांचक मुकाबले में 26 . 25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.

तीरंदाजी में भारत की हैट्रिंक

वहीं तीरंदाजी में भारत की अनुभवी एथलीट ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई. वहीं, अदिति स्वामी कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं. एशियाई खेल की बात करे तो भारतीय तीरंदाज अब तक 9 मेडल अपनी झोली में डालने में सफल रहे हैं. इससे पहले भारत ने 2014 में हुए खेलों में तीन पदक जीते थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *