
इंग्लैंड में खालिस्तानी आतंकी ने तिरंगे का किया अपमान
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और इंग्लैंड में भी खालिस्तानी गतिविधियों पर शिकंजा कसे जाने के बाद बौखलाहट में गुरचरण ने अपने साथियों के साथ तिरंगे झंडे को जमीन पर फेंक कर उस पर गौ मूत्र उड़ेला। उसके बाद गौ मूत्र की बोतल तिरंगे पर रखकर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से कहा कि वह आकर उसे पी सकता है। खालिस्तानी आतंकी गुरचरण ने इंग्लैंड में वहीं के प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया।
इंग्लैंड में भारतीय दूतावास पर हमला कर जो तिरंगा फाड़ने की खालिस्तानी समर्थकों ने हरकत की थी उसमें गुरचरण सिंह जो कि UK में दल खालसा से संबंध रखता है भी शामिल था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस हमले को लेकर जिन लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल कर इनके पते मांगे थे उसमें 17वें नंबर पर गुरचरण की फोटो थी। इनके खिलाफ NIA इमिग्रेशन विभाग लुक आउट नोटिस भी जारी करवा चुकी है।








Leave a Reply