राजौरी के बाद अब कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, तीन आतंकियों की तलाश जुटी सेना
दक्षिण कश्मीर के कुज्जर-कुलगाम में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. घेराबंदी में तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है.
Kulgam Encounter in Jammu Kashmir: दक्षिण कश्मीर के जिले कुज्जर इलाके में बुधवार को आतंकों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ की ब्रीफिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की एक टीम ने कुज्जर इलाके में घेराबंदी करते हुए अपना सर्च ऑपरेशन चलाया था. जैसे ही सुरक्षा बलों की ज्वाइंट टीम संदिग्ध स्थान की ओर आगे बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने हमारे सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दहशतगर्दों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया.
तीन आतंकी छिपे होने की खबर
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है. खबर है कि इस इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. जिनकी तलाश में एक्शन लिया जा रहा है. दरअसल इस इलाके में आतंकियों का एक दल आज सुबह देखा गया था. फिलहाल दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है. कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘कुलगाम के कुज्जर इलाके में मुठभेड़ जारी है. पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं.’
जल्द ढेर होंगे आतंकी
इस बीच सुरक्षाबलों ने कहा है कि जल्द ही इन सभी आतंकियों को मार गिराया जाएगा. इससे पहले राजौरी में एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी. राजौरी जिले के कालाकोट आरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे जंगल को घेर लिया और ड्रोन के माध्यम से पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था. आतंकियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में सेना 9 पैरा कमांडो यूनिट के तीन जवानों के घायल होने की खबर आई थी.








)
Leave a Reply