मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

You are currently viewing मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

Congress leader shot dead in Moga, gangster Arsh Dala took responsibility, shared the post and made serious allegations

मोगा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर अर्श डाला ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

 मोगा : पंजाब में बेखौफ अपराधियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाडे़ वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मोगा के अधीन आते गांव डाला से सामने आया है जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने सोमवार देर शाम कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह बली (45) के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से कांग्रेसी नेता गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां कांग्रेसी नेता की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह बल्ली अजीतवाल ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष और डाला गांव के मौजूदा नंबरदार थे। बलजिंदर सिंह को एक परिचित ने फोन कर कहा कि उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने हैं और इसी के तहत हमलावर बहाने से मोटरसाइकिल पर आए। रोजमर्रा का काम मानते हुए जैसे ही बलजिंदर सिंह अपने घर से बाहर निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

बता दें कि इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गैंगस्टर अर्श डल्ला ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पोस्ट में लिखा कि आज जो गांव डाला में सरपंच बलजिंदर सिंह बल्ली की हत्या हुई है वह उसने करवाई है क्योंकि उसे इस रास्ते पर ले जाने वाली उसके गांव की ही सियासत थी। अर्श डाला ने फेसबुक पोस्ट में यह आरोप लगाया कि बल्ली ने उसका भविष्य खराब किया और उसे गैंगस्टर बनने पर मजबूर किया। इसलिए बदला लेने के लिए ही उसने ये हत्या करवाई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से इन सब पहलू पर जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *