Category: NATIONAL

  • लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    You are currently viewing लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    Gangster orgy outside Lovely Professional University, youths armed with sharp weapons attacked, one dead, two seriously injured

    लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने किए वार, एक की मौत दो गंभीर घयाल

    फगवाड़ाः महानगर के अंतर्गत आते फगवाडा में स्थित लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि लॉ-गेट के पास खड़े युवकों पर करीब 30 हथियार बंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के हाथों में तेजधार हथियार और पिस्तौल थे। जिससे उन्होंने युवकों पर जानलेवा हमला किया है इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी संगरूर तथा घायल युवकों की पहचान अर्जुन राणा तथा सौरभ के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी देते घायल अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि वह उसका भाई हरप्रीत और दोस्त सौरभ अपने ही एक दोस्त मनी को छोड़ने के लिए दूसरे पीजी में जा रहे थे। जब वह लॉ-गेट के पास खड़े थे तो इतने में बाइकों पर तेजधार हथियारों से लैस करीब 25 से 30 युवक आए और उन्होंने आते ही सभी पर हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को जालंधर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। अर्जुन ने कहा कि उसके भाई हरप्रीत के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था और वह यहां पर एक जूस बार में काम करता था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए फगवाड़ा के थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हरप्रीत सिंह की कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई थी। रात को दोनों गुटों में समझौता रखा हुआ था। हरप्रीत उसका भाई और पंद्रह-बीस युवक वहां पर आए लेकिन युवकों का दूसरा गुट वहां पर नहीं आया। जब यह जाने लगे तो दूसरे गुट के युवक बाइकों पर वहां पहुंच गए। दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया वहीं, पुलिस ने इरादा कत्ल के तहत केस दर्ज किया है।

  • टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग,काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

     टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग,काबू करने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

     

     

    नई दिल्ली- ग्रेटर नोएडा में स्थित टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस कारण इससे आसपास के इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। यह घटना ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के खैरपुर गुर्जर गांव के पास की है।

    जानकारी के अनुसार आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि लपटें और धुआं पूरे इलाके में छा गया।

    टेंट का गोदाम ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव के पास है। इस गोदाम में टेंट का सामान भरा था। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। हालांकि आग कैसे लगी, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

  • G-20 समिट में दिखने लगी ‘भारत’ की ताकत 

    G-20 समिट में दिखने लगी ‘भारत’ की ताकत

     

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। दुनियाभर के दिग्गज नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इंडिया बनाम भारत पर बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन में अपना उद्घाटन भाषण दिया। इस दौरान सभी का ध्यान उनके टेबल ने खींचा। दरअसल, पीएम मोदी के सामने रखी टेबल पर ‘भारत’ इंग्लिश में लिखा नजर आया। किसी देश की आधिकारिक मीटिंग में उस देश के राष्ट्राध्यक्ष के आगे देश के नाम का जिक्र किया जाता है। इस बार पीएम मोदी के आगे ‘इंडिया’ के बजाए अंग्रेजी में ‘भारत’ लिखा हुआ नजर आया।

    गौर हो कि इससे पहले राष्ट्रपति भवन से जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण में ‘प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया’ के बजाय ‘प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत’ लिखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि केंद्र आधिकारिक रूप से देश का नाम इंडिया से भारत कर सकता है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह नाम बदलने का प्रयास है, क्योंकि उनके गठबंधन के नाम में इंडिया है।

    शुक्रवार को बेल्जियम के ब्रसेल्स में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाम परिवर्तन विवाद पर बात करते हुए इसे “ध्यान भटकाने वाली रणनीति” करार दिया और कहा कि ये घबराहट में उठाया जा रहा कदम है।

  • इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    You are currently viewing इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    ISRO’s Sun mission, Aditya L1 took selfie and beautiful pictures of Earth, Moon, ISRO shared on X

    इसरो का सूर्य मिशन, आदित्य एल1 ने ली सेल्फी और पृथ्वी, चांद की खूबसूरत तस्वीरें, इसरो ने एक्स पर की शेयर

    बेंगलूरूः बीते दिनों भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो द्वारा सूर्य मिशन के लिए भेजे गए आदित्य एल1 ने अपनी सेल्फी लेने के साथ-साथ पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं हैं। इन सभी तस्वीरों को स्पेस एजेंसी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।”

    मिली जानकारी के अनुसार आदित्य एल-1 ने सेल्फी लेने के साथ-साथ चांद तथा पृथ्वी की तस्वीरें भेजे जाने के बाद ईसरो ने इन सभी तस्वीरों को और एक सेल्फी भी एक्स (ट्विटर) पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।” स्पेसक्राफ्ट आदित्य एल1 पहले ही पृथ्वी से जुड़े दो कक्षा का चक्कर पूरा कर चुका है।

    बता दें की आदित्य एल-1 अंतरिक्ष यान को लैग्रेंज बिंदु L1 की ओर ट्रांसफर ऑर्बिट (कक्षा) में स्थापित करने से पहले दो और पृथ्वी-बाउंड कक्षीय प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है। 5 सितंबर को, आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से जुड़े दूसरे कक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य-एल1 ने देश के पहले सूर्य मिशन के लिए पृथ्वी के पहले कक्षा को पूरा किया था।

    इसरो द्वारा सोशल मीडिया  पर शेयर की गई  आदित्य एल1 की वीडियो

  • चीन की नीतियों पर भारत का प्रहार, पीएम मोदी ने ड्रैगन को दी नसीहत

    चीन की नीतियों पर भारत का प्रहार, पीएम मोदी ने ड्रैगन को दी नसीहत

     

     

    जकार्ता -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आह्वान किया कि दक्षिण चीन सागर में समुद्री कानूनों पर संयुक्त राष्ट्र की संधि (यूएनसीएलओएस) पर आधारित आचार संहिता अमल में लाई जाए तथा इस बात पर जोर दिया कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह अनुपालन करते हुए सभी देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए सबकी प्रतिबद्धता और साझा प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।
    मोदी ने आज यहां 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में चीन की विस्तारवादी नीतियों को खारिज कर दिया और उसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत दी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की अध्यक्षता में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के तुरंत बाद श्री मोदी स्वदेश के लिए रवाना हो गए।

    प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य कठिन परिस्तिथियों और अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है । आतंकवाद, उग्रवाद, और भू-राजनीतिक टकराव हम सभी के लिए बड़ी चुनौतियाँ है। इनका सामना करने के लिए बहुपक्षवाद और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अहम हैं। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन होना आवश्यक है। और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए सबकी प्रतिबद्धता और साझा प्रयास भी आवश्यक हैं। उन्होंने संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को लेकर सैन्य टकराव से बचने के इरादे का इजहार करते हुए कहा, “आज का युग युद्ध का नहीं है। संवाद और कूटनीति ही समाधान का रास्ता है।”

    मोदी ने कहा, “हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि में ही हम सबका हित है। वक्त की जरूरत है कि एक ऐसा हिन्द प्रशांत क्षेत्र हो जहां समुद्री कानूनों पर संयुक्त राष्ट्र की संधि (यूएनसीएलओएस) सहित अंतरराष्ट्रीय कानून सभी देशों के लिए समान रूप से लागू हों; जहां नौवहन और उड़ान भरने की स्वतंत्रता हो ; और जहां सभी के फ़ायदे के लिए निर्बाध वैधानिक वाणिज्यिक गतिविधियां हो सकें। भारत का मानना है कि दक्षिण चीन सागर के लिए आचार संहिता प्रभावकारी हो, यूएनसीएलओएस के अनुरूप हो; और इसमें उन देशों के हितों का भी ध्यान रखा जाए जो चर्चाओं का हिस्सा नहीं हैं।”

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत हिन्द प्रशांत क्षेत्र काे लेकर आसियान के दृष्टिकोण का पूर्ण समर्थन करता है। हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत और आसियान के विज़न में सामंजस्य है। और इसीलिए पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिन्द प्रशांत महासागर पहल को क्रियान्वित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। क्वॉड के विज़न का केंद्रबिंदु आसियान है। क्वॉड का सकारात्मक एजेंडा आसियान की विभिन्न कार्यप्रणालियों के लिए पूरक का काम करता है।

    मोदी ने म्यांमार को लेकर भारत की नीति को आसियान की नीति के अनुकूल बताते हुए कहा, “म्यांमार में भारत की नीति, आसियान के विचारों को ध्यान में रखती है। साथ ही, एक पड़ोसी देश के तौर पर सीमाओं पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और भारत- आसियान कनेक्टिविटी को बढ़ाना भी हमारा फ़ोकस है।” उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, खाद्यान्न, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा सम्बन्धी चुनौतियों का ग्लोबल साउथ पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है। अपनी जी-20 अध्यक्षता में हम ग्लोबल साउथ से जुड़े इन अहम मुद्दों पर फ़ोकस कर रहें हैं। प्रधानमंत्री ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेज़बान राष्ट्रपति विडोडो का आभार जताया और बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में तिमोर लेस्ते के प्रधानमंत्री सेनाना गुज़माओ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन एक बहुत महत्वपूर्ण मंच है। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक मुद्दों पर बातचीत और सहयोग के लिए ये एकमात्र शीर्ष नेताओं के नेतृत्व वाली व्यवस्था है। ये एशिया का प्रमुख परस्पर विश्वास निर्माण प्रणाली भी है। और इसकी सफलता का मूल आसियान केन्द्रीयता है।

  • अमरजीत अमरी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से की मुलाकात, पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

    अमरजीत अमरी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से की मुलाकात, पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

    अमरजीत अमरी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से की मुलाकात, पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता

    सिर उठा रहे खालिस्तान समर्थकों पर कसी जाए नकेल: अमरजीत अमरी

    MBD WEB NEWS: जालंधर: जिला भाजपा देहाती के पूर्व प्रधान स. अमरजीत अमरी ने जालंधर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान अमरी ने राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित से आए दिन सिर उठा रहे खालिस्तान समर्थकों के मुद्दे पर चर्चा की। अमरजीत अमरी ने कहा कि खालिस्तान समूहों ने भारत के खिलाफ षड्य़ंत्र तेज कर दिया है। जी20 बैठक की चल रही तैयारियों के बीच दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए देश विरोधी नारे हर भारतीय की आन, बान और शान पर न केवल हमला है बल्कि यह भारत की अस्मिता पर आघात है। इन पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। अमरजीत अमरी ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों अपराध में तेजी से वृद्धि चिंता का कारण बन गई है। कोई भी शहर ऐसा नहीं है जहां दिनदिहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम न दिया जाता हो जिसकारण लोगों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, पुलिस अपराधियों को तो पकड़ लेती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई खास बदलाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें अपराध से निपटने के लिए एक व्यापक नीति विकसित करने की आवश्यकता है।

  • भारत के नए संसद भवन में भी होगा विशेष सत्र, गणेश चतुर्थी के दिन होगा शिफ्ट

     भारत के नए संसद भवन में भी होगा विशेष सत्र, गणेश चतुर्थी के दिन होगा शिफ्ट

     

    संसद का मॉनसून सत्र पुरानी बिल्डिंग में ही बुलाया गया था, लेकिन अब विशेष सत्र से सभी कार्यवाही नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दी जाएगी. संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन इसी साल मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था.

     

    मोदी सरकार द्वारा बुलाया गया संसद का विशेष सत्र नए और पुराने दोनों संसद भवन में आयोजित किया जाएगा. 18 सितंबर को सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में होगी, लेकिन 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर इसे नए संसद भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है

    संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन इसी साल मई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. हालांकि, इसमें अभी काम शुरू नहीं हुआ था. मॉनसून सत्र पूरी तरह से संसद की पुरानी बिल्डिंग में किया गया था, लेकिन अब जब विशेष सत्र बुलाया गया है तब संसद की कार्यवाही को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है.

    माना जा रहा है कि संसद का आगे का सारा काम अब नई बिल्डिंग में ही होगा, यानी शीतकालीन सत्र का आयोजन भी नई बिल्डिंग में होगी. मोदी सरकार ने संसद का जो विशेष सत्र बुलाया है, उसमें कुल 5 बैठकें होंगी. इस सत्र का मुख्य एजेंडा क्या होगा, अभी ये पूरी तरह से साफ नहीं है. हालांकि, वन नेशन वन इलेक्शन, महिला आरक्षण बिल समेत अन्य मुद्दों को लेकर कई कयास लग रहे हैं.

     

    नई बिल्डिंग की ये हैं खासियतें

    अगर संसद की नई बिल्डिंग की बात करें तो इसका नींव साल 2020 में रखी गई थी, जबकि साल 2023 में इसका उद्घाटन किया गया है. ये बिल्डिंग पुराने संसद भवन के बिल्कुल बगल में बनी है, जिसे टाटा प्रोजेक्ट्स ने बनाया है. केंद्र सरकार ने सेंट्रल विज्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन को बनाया है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं हैं.

    इस संसद भवन में राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही जगह अधिक सांसदों के बैठने की जगह है, जबकि संयुक्त सत्र के लिए 1280 सांसद एक साथ बैठ सकते हैं. करीब 900 करोड़ रुपये के बजट में बना नया संसद भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें म्यूजियम, पुस्तकालय, सासंदों के लिए अन्य विशेष सुविधाएं हैं.

  •  G-20 से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन

     G-20 से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है।

    बताया जा रहा है कि, इस बैठक में भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया जाएगा, जिसके जरिए सरकार के सभी मंत्रियों को इस सम्मेलन से जुड़ी और भारत की अध्यक्षता को लेकर तमाम जानकारी दी जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय द्वारा यह प्रजेंटेशन दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद में कै‍बिनेट मंत्रियों के अलावा राज्‍य मंत्री भी शामिल होते हैं।

    केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अलग से केंद्रीय मंत्रिमंडल और सीसीईए की बैठक भी करेंगे जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

  • सनातन धर्म पर अभद्र  टिप्पणी करने वाले  उदयनिधि और प्रियंक खड़गे पर रामपुर में हुई FIR दर्ज

    सनातन धर्म पर अभद्र  टिप्पणी करने वाले  उदयनिधि और प्रियंक खड़गे पर रामपुर में हुई FIR दर्ज

     

     

    रामपुर: सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि और उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे प्रियंक खड़गे पर रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। रामपुर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि रामपुर स्थित सिविल लाइंस कोतवाली में वकील हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने उदयनिधि स्टालिन और प्रियंक खड़गे के खिलाफ मुकदाम दर्ज कराया है। उदयनिधि एवं प्रियंक खडगे के विरुद्द 300/2023 धारा 153A, 295A अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

    मुकदमा दर्ज करवाने वाले अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा, “चार सितंबर को अखबारों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए उसे खत्म किए जाने की जरूरत बताए जाने संबंधी एक समाचार प्रकाशित हुआ था। हम लोग सनातन धर्म के अनुयायी होने के कारण अपने धर्म के प्रति इस प्रकार के अभद्र भाषण के द्वारा धार्मिक भावनाओं को अत्यधिक आघात पहुंचा है। उक्त व्यक्तियों के द्वारा जानबूझकर विद्वेषपूर्ण दिये गये बयानों से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता एवं सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज कराया है।”

    गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए कहा था कि इसका विरोध नहीं, बल्कि इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाना चाहिए।

  • जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    Half-burnt and rotten dead body found near Jalandhar Civil Hospital, created panic

    जालंधर के सिविल अस्पताल के पास मिली अधजली गली-सड़ी लाश, मचा हड़कंप

    जालंधरः महानगर में सिविल अस्पताल के पास अधजली अवस्था में गला-सड़ा शव मिलने से हड़कंप मचने का मामला सामने आया है। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े तक पड़ गए थे। लाश सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर ऑक्सीजन प्लांट के पास झाड़ियों में पड़ी हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को 72 घंटे शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है उसकी बाजू और मुंह जला हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि लाश बारे में उनके पास सूचना सिविल अस्पताल के एसएमओ ऑफिस से आई थी। इसके बाद अस्पताल के बैक साइड पर जाकर लाश को कब्जे में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह के डैड बॉडी की कंडीशन थी, उससे ऐसा लगता है कि यह लाश 8 से 10 दिन पुरानी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाश के बारे में सबसे पहले अस्पताल के सिक्योरिटी स्टाफ तो पता चला था। राउंड के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड की बैक साइड पर लाश देखी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना एसएमओ ऑफिस को और एसएमओ ऑफिस ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुहंची पुलिस द्व्रारा इस मामले की जांच की जा रही है।