Category: NATIONAL

  • बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

    The courage of fearless robbers is high, thieves raided 5 shops in Rank Bazaar, looted goods and cash worth lakhs and escaped

    बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

     

    उजाला केसरी न्यूज, जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन बेखौफ लुटेरे लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते सैदां गेट (रैनक बाजार) से सामने आया है। यहां बेखौफ लुटेरों ने बुधवार सुबह दिन-चढ़ते ही 5 दुकानों को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए का सामान और कैश चोरी करके ले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते दुकानों के मालिकों ने बताया कि उन्हें चोरी की घटना के बारे में तब पता चला, जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले चोर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं। चोर एसयूवी गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनके हाथों में हथियार भी थे।

    बता दें कि चोरों ने सैदां गेट से माई हीरा गेट के बीच 2 कपड़े की दुकान, एक कपड़े का शोरूम, एक मनी एक्सचेंज की दुकान में चोरी की है। दुकानें के ताले और शटर टूटे होने पर दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पांचों दुकानों में हुई चोरी का भी हिसाब-किताब जोड़ा जा रहा है कि किस दुकान से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया और इन्हें खंगाल कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

  • घरेलू कलह के चलते जेठ ने भाभी की चाकू मार कर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing घरेलू कलह के चलते जेठ ने भाभी की चाकू मार कर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर…

    Due to domestic dispute, Jeth stabbed his sister-in-law to death, read the full story…

    घरेलू कलह के चलते जेठ ने भाभी की चाकू मार कर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर…

    लुधियानाः थाना समराला के अधीन पड़ते गांव जलनपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब घरेलू कलह के चलते एक जेठ ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में मृतका के पति समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन जब तक वे मदद के लिए पहुंचे, महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान करमजीत कौर (40) निवासी जलनपुर के तौर पर हुई।

    घटना संबंधी जानकारी देते मृतका के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं और तीनों जॉइंट फैमिली में रहते हैं। मंगलवार को घरेलू कलह के चलते तैश में आए उसके बड़े भाई मोहन सिंह (55) ने हत्या कर दी। बता दें कि घर में खर्च को लेकर नोक-झोंक होती रहती थी। परिवार में बच्चों में भी झगड़ा होता रहता था। इस वजह से घरेलू कलह बढ़ती गई। मृतका के पति ने बताया कि जब वह कपड़े सुखाने के लिए मकान की छत पर गई तो पीछे से आए उसके जेठ ने आकर चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस चाकू से महिला की हत्या की गई है वो घर के बाहर से लाया गया था। माना जा रहा है कि मोहन सिंह ने पहले से मर्डर की प्लानिंग बनाई थी।

    मामले की जानकारी देते समराला थाना अधीन आती बरधालां चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैऔर दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • भारत के बढ़ते कदम ;LAC पर 19024 फीट की ऊंचाई पर भारत की उपलब्धि, राजनाथ सिंह ने किया सबसे ऊंची हवाईपट्टी का उद्घाटन

    भारत के बढ़ते कदम ;LAC पर 19024 फीट की ऊंचाई पर भारत की उपलब्धि, राजनाथ सिंह ने किया सबसे ऊंची हवाईपट्टी का उद्घाटन

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुनिया की इस सबसे ऊंची हवाईपट्टी का उद्घाटन किया है. ये न्योमा में है, यानी चीन से महज 40 से 50 किमी दूर. न्योमा एयरफील्ड को व्यापक रणनीतिक हवाई संपत्तियों के लिए 218 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा.

    LAC पर 19024 फीट की ऊंचाई पर भारत की धमक, राजनाथ सिंह ने किया सबसे ऊंची हवाईपट्टी का उद्घाटन

    न्योमा में वायुसेना का एडवांस एयरफील्ड

    चीन से महज 40 से 50 किलोमीटर दूर वायुसेना का एयरफील्ड बन रहा है. न्योमा में बन रही दुनिया की इस सबसे ऊंची हवाईपट्टी का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया. राजनाथ सिंह मंगलवार को 2941 करोड़ रुपये की लागत से बीआरओ द्वारा निर्मित 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया. इन परियोजनाओं का निर्माण उत्तरी/उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के दस सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है.

    पूर्वी लद्दाख में न्योमा एयरफील्ड को व्यापक रणनीतिक हवाई संपत्तियों के लिए 218 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. इस हवाई क्षेत्र के निर्माण से लद्दाख में हवाई बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा और हमारी उत्तरी सीमाओं पर भारतीय वायुसेना की क्षमता में वृद्धि होगी. पिछले तीन वर्षों में सड़क और पुल निर्माण में बीआरओ की वृद्धि से कई महत्वपूर्ण और रणनीतिक परियोजनाएं पूरी हुई हैं, जिससे हमारे विरोधियों के मुकाबले हमारी रक्षा तैयारी मजबूत हुई है.

    BRO पूर्वी लद्दाख के रणनीतिक न्योमा बेल्ट में इस एयर फील्ड का निर्माण करेगी. यह दुनिया का सबसे ऊंचा एयरफील्ड होगा. यह रणनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि इसके बनने से LAC के करीब तक फाइटर ऑपरेशन हो सकेंगे. अभी तक न्योमा एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड का इस्तेमाल 2020 से चीन के साथ चल रहे गतिरोध के दौरान जवानों और अन्य सामान को पहुंचाने के लिए किया जाता रहा है.

    यहां से चिनूक हेवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर और सी-130जे विमान भी उड़ान भरते और उतरते रहे हैं. अब यहां ऐसे एयरफील्ड का निर्माण किया जा रहा है, जहां लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे. इस एयरफील्ड के बनने के बाद लद्दाख में हवाई बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा और हमारी उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना की क्षमता में वृद्धि होगी.

    दो साल में BRO ने किए ये काम

    पिछले दो वर्षों में बीआरओ ने 5100 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड 205 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की हैं. पिछले साल, 2897 करोड़ रुपये की लागत से 103 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं. 2021 में, 2229 करोड़ रुपये की लागत से 102 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गईं.

    विशेष रूप से बीआरओ ने इन महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं का निर्माण रिकॉर्ड समय सीमा में पूरा किया और इनमें से कई परियोजनाओं का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके एक ही कार्य सत्र में किया गया है. बीआरओ ने अरुणाचल प्रदेश के हुरी गांव जैसे देश के सबसे दूर-दराज के गांवों को भी मुख्य भूमि से जोड़ दिया है. इस कनेक्टिविटी ने हमारे सीमावर्ती गांवों में रिवर्स माइग्रेशन को गति दी है. स्कूली शिक्षा सुविधाओं और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों, बिजली आपूर्ति और रोजगार के अवसरों जैसी बुनियादी सुविधाओं के शुरू होने से इन क्षेत्रों में जनसंख्या वृद्धि देखी जा रही है.

  • मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    You are currently viewing मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    Death of two pilgrims from Punjab who went on Manimahesh Yatra, SDM Kulwant Singh confirmed this

    मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एसडीएम कुलवंत सिंह ने की इस बात की पुष्टि

    भरमौरः उत्तर भारत की पवित्र मणि महेश यात्रा के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रा के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सामवार सुबह गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की तबीयत खराब हो गई, जिसे गौरीकुंड के स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह निवासी वलसूहा पठानकोट के रूप में हुई है। जबकि देर शाम दूसरा व्यक्ति हड़सर-सांदी से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसके लिए एनडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। आज सुबह ही उक्त व्यक्ति के शव को गहरी खाई से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रविकांत निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने की है।

    पुलिस के अनुसार, बीती शाम पंजाब का अमृतसर निवासी रविकांत हड़सर में गहरी खाई में गिर गए। घना अंधेरा और गहरी खाई की वजह से रात में उन्हें सर्च करने में परेशानी हुई। सुबह के वक्त उनका शव रेस्क्यू दल ने खाई से निकाला और शव का भरमौर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। वहीं दूसरा मृतक जरनैल सिंह (53)  अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार शाम को ही मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंचा था। गौरीकुंड में देर रात ऑक्सीजन की कमी के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई और उन्होंने दोस्तों को अपनी तकलीफ के बारे में बताया। दोस्तों ने जरनैल सिंह को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। दोस्तों ने इसके बाद पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम ने शव को भरमौर पहुंचाया। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

    इस बात की पुष्टि करते हुए एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। उन्होंने 23 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि वह इस धार्मिक यात्रा पर पंजीकरण करवाने के बाद ही आएं। उन्होंने कहा कि वैसे तो यात्रा के सभी पड़ावों पर स्वास्थ्य शिविर लगे हैं डाक्टर एवं पैरा मैडीकल स्टाफ 24 घंटे नियुक्त है। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि बीमार एवं अस्वस्थ यात्री हालात को देखकर ही यात्रा करें।

  • POK को लेकर वीके सिंह ने दिया बड़ा बयानजानें क्या कहा…

    POK को लेकर वीके सिंह ने दिया बड़ा बयानजानें क्या कहा…
     

    नई दिल्ली  : जी-20 समिट के सफल आयोजन और दुनियाभर में भारत के बढ़ते कद से गदगद केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। वीके सिंह ने दावा किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जल्द ही अपने आप भारत में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी ताकत साबित की है।

    वीके सिंह सोमवार को राजस्थान के दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन में पीओके में शिया मुसलमानों द्वारा भारत के साथ सीमा खोलने की मांग के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “पीओके अपने आप भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।” केंद्रीय मंत्री भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (पीएसवाई) कार्यक्रम के दौरान दौसा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत की अध्यक्षता में हाल ही में संपन्न हुए जी-20 समिट की सफलता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि समिट की भव्यता ने भारत को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दी है और देश ने दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

    सिंह ने कहा, “जी-20 बैठक अभूतपूर्व थी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और न ही भारत के अलावा कोई अन्य देश इस तरह का समिट आयोजित कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी ताकत साबित की है। जी-20 समूह में दुनिया के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं।” इसके अलावा, कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजस्थान सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के शासन में राज्य के लोग खराब कानून व्यवस्था की स्थिति से परेशान हैं। यही कारण है कि भाजपा को लोगों के बीच जाने और उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन करना पड़ा। लोग परिवर्तन चाहते हैं और वे इस यात्रा में हमारे साथ आ रहे हैं और परिवर्तन के बारे में मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यात्रा को पूरे राज्य में अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

  • अबसे SSF करेगी श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा, पहली टीम पहुंची अयोध्या

    अबसे SSF करेगी श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा, पहली टीम पहुंची अयोध्या

     

     

    अयोध्या : श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की पहली टीम अयोध्या पहुंच गई है। एसएसएफ की तीन कंपनी में 280 जवान हैं। सोमवार रात को उन्होंने पुलिस लाइन में आमद कराई। क्षेत्राधिकारी अयोध्या एसपी गौतम ने इनका स्वागत किया। एसपी गौतम ने बताया कि इन जवानों को दस दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तैनाती की जाएगी। पीएसी जवानों के साथ मिलकर यह बल श्रीरामजन्मभूमि के आंतरिक परिसर और उससे सटे बाहरी परिसर की सुरक्षा संभालेगा। अयोध्या को छह कंपनी एसएसएफ की मिलनी है। पहले चरण में तीन कंपनी मिल गई है।

    श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में प्रस्तावित है। इसको लेकर ट्रस्ट अपनी तैयारी में जुटा है। पुलिस और प्रशासन मिल कर सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था में लगे हैं। प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आना है। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा रहा है। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने चार सितंबर को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा 51 इंच लंबी होगी। इसमें प्रभु का बालरूप में दर्शन होगा।

    प्रतिमा खड़े बालक के रूप में गर्भगृह में बने चबूतरे के ऊपर कमल पर स्थापित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात कर मकर संक्रांति से 26 जनवरी के बीच का दिन निश्चित किया जाएगा। रामलला के दर्शन एक साथ 25,000 लोग कर सकेंगे। शौचालय, बिजली, पानी, लाकर और बैठने की समुचित व्यवस्था के लिए तीर्थयात्री सेवा केंद्र व चिकित्सालय भी बनेगा। श्रद्धालुओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। आरती और दर्शन का भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

    प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

     

    जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दिल्ली में ही रुक गए थे. वह आज एक दिवसीय स्टेट विजिट पर हैं. पीएम ने सऊदी अरब को भारत का सबसे अहम स्ट्रैटेजिक पार्टनर बताया. पढ़ें, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता में क्या बातें हुई?

    PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

    पीएम मोदी, सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. प्रिंस आज एक दिवसीय राजकीय दौरे पर है. वह जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे. क्राउन प्रिंस का स्टेट विजिट पहले से शेड्यूल था. पीएम ने सऊदी प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता ने हैदराबाद हाउस में बैठक की.

    प्रधानमंत्री ने बताया कि 2019 की सऊदी यात्रा के दौरान इंडिया-सऊदी अरब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल पर करार हुआ था. अब इस काउंसिल की पहली मीटिंग आज हुई है. पीएम ने कहा कि काउंसिल में दोनों देशों के बीच बातचीत हुई जिससे दोनों देशों के बीच आपसी संबंध लगातार बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस के साथ मीटिंग में कहा कि ‘हम हमारे संबंधों में नए और आधुनिक आयाम जोड़ रहे हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब उसके सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है. दुनिया की दो बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है. अपनी बातचीत में, हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की है. आज की बातचीत हमारे संबंधों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी. इससे हमें मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा मिलेगी.

    पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में क्या बोले प्रिंस मोहम्मद?

    जी20 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी से मुलाकात में सऊदी क्राउन प्रिंस ने पीएम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन बहुत अच्छे से संपन्न हुआ. उन्होंने भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोपी के लिए बनाए जाने वाले रेल एंड शिपिंग कॉरिडोर पर खुशी जाहिर की. प्रिंस मोहम्मद ने कहा कि इस (भारत के साथ) रिश्ते में पहले भी कोई असहमति नहीं थी. उन्होंने दोनों देशों के सहयोग को भविष्य के निर्माण और अवसर पैदा करने वाला बताया.

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

    You are currently viewing ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

    British Prime Minister Rishi Sunak bowed with his wife in Akshardham temple, special message written in the visitor’s diary.

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

    नई दिल्लीः जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच यहां प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर आकर दर्शन किए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ आईं थीं। मंदिर पहुंचने पर वहां के पुजारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद मंदिर में सुनक दंपति ने भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि मंदिर में उनके आने से पहले सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता कर दिए गए थे।

    मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने विजिटर डायरी में लिखा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना में हम मंदिर समिति और उपस्थित लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। शिखर सम्मेलन पूरी दुनिया को शांति, धार्मिक समृद्धि और वैश्विक सद्भाव की दिशा में सामूहिक रूप से मदद करने में एक शानदार सफलता है। मंदिर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र छवियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया व कला और वास्तुकला की प्रशंसा की। दंपति ने नीलकंठ वर्णी महाराज की मूर्ति पर अभिषेक भी किया और विश्व शांति, प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

    बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ राजघाट गये थे और वहां अहिंसा के सबसे बड़े शांतिदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद सुनक अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।

    जिक्रयोग्य है कि ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वहीं,  मंदिर समिति की ओर से स्वामी दयानंद दास ने बताया कि वह मंदिर में पौने सात बजे पहुंचे थे। एक घंटा मंदिर में रुक कर उन्होंने दर्शन किए और मंदिर समिति की ओर से उन्हें अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर स्मृति के रूप में भेंट की गई है।

  • MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    MLA रमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया को लिया आड़े हाथ, जमकर बोला हमला

    ढिल्लों परिवार से दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे मजीठिया: MLA रमन अरोड़ा

    बोले- जिस घर में दुखों का पहाड़ टूटा हो वहां मजीठिया का प्रेस वार्ता करना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है

    जालंधर: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ढिल्लों परिवार के घर दुखों का पहाड़ टूटा है, ऐसे वक्त में अकाली दल और उसके कर्ताधर्ता मजीठिया ढिल्लों परिवार के घर दुख प्रकट करने की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जुड़वां भाइयों मानवजीत सिंह ढ़िल्लों और जशनजीत सिंह ढ़िल्लों को लेकर वे दुखी हैं। ढिल्लों ब्रदर्स के साथ जो हुआ, वह ठीक नहीं हुआ। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार सख्त एक्शन ले रही है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बिक्रम मजीठिया, ढिल्लों ब्रदर्स के घर दुख प्रकट करने नहीं, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंगत देने गए थे। जिस घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो, वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करना और बेवजह इल्जाम लगाना बेहद घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

    विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी का हर वर्कर और पंजाब की सरकार ढिल्लों परिवार के साथ है। दुख की घड़ी में जिस तरह से बिक्रम मजीठिया राजनीतिक रोटियां सेंकने की कवायद कर रहे हैं, ये बड़ी ही शर्मनाक बात है।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि संविधान से बड़ा कुछ नहीं है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। कानून से बड़ा न तो कोई एमएलए है और न ही कोई नेता। उन्होंने कहा कि ढिल्लों परिवार के घर जाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाए बिक्रम मजीठिया को मेरे घर आना चाहिए, अगर उन्हें शक है कि मेरे घर में एसएचओ है, तो देख सकते हैं। लेकिन इस दुख की घड़ी में राजनीति न करें।

    रमन अरोड़ा ने कहा कि सुसाइड केस में नामजद होने के बाद एसएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। एसएचओ नवदीप के फरार रहने के चलते फिर थाना डिवीजन नंबर 1 के पूर्व प्रभारी नवदीप सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। ये पूरी कार्रवाई पंजाब सरकार के राज हुई है।

  • पूरी दुनिया में बजने लगा भारत का डंका… G-20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

     पूरी दुनिया में बजने लगा भारत का डंका… G-20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

     

    दुनिया में भारत का डंका... जी20 में मिली नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, जानिए क्या हैं मायने

    भारत मंडपम में जी20 बैठक के बारे में जानकारी देते विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    दिल्ली में जी20 की बैठक चल रही है. शनिवार को बैठक के पहले दिन जी20 देशों ने नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी. इस घोषणा पत्र में कुल 112 मुद्दे शामिल किए गए हैं. नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अब तक का सबसे विस्तृत और व्यापक घोषणा पत्र बताया जा रहा है. पिछली बैठक की तुलना में इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है.

    भारत में आज से जी20 की बैठक शुरू हो गई है. पहले दिन की बैठक में नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी गई है. भारत के लिए इस घोषणा पत्र को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं, जी20 की संयुक्त घोषणा पत्र कल यानी रविवार को जारी किया जाएगा.

    जी20 बैठक के पहले दिन की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि समिट में एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य पर जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस बार बैठक का मेन फोकस सतत और ग्रीन विकास पर है. इसके साथ-साथ आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम के लिए कदम उठाएंगे.

    किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला नहीं करने पर जोर

    घोषणापत्र के बारे में बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इसमें इस मुद्दे को उठाया गया है कि किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला नहीं किया जाए. इसके साथ-साथ बहुपक्षवाद को फिर से जीवित करने को लेकर सहमति और मजबूत, टिकाऊ और समावेशी विकास के मुद्दे पर मुहर लगी है. इसके साथ-साथ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर जोर दिया जाएगा.

    हरित विकास समझौते पर लगी मुहर

    वहीं, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की अध्यक्षता से कई मुद्दों के समाधान मिले हैं. सतत विकास के लिए हरित विकास समझौते पर मुहर लगी है. उन देशों पर ध्यान देने की बात की गई है जो विकासशील हैं. 21 सदी की वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई है. इसके साथ-साथ दुनियाभर में क्रिप्टो के बढ़ते चलन को लेकर और उसके असर को लेकर भी जी20 नेताओं के बीच में चर्चा हुई है.

    बैठक के दौरान जी20 के नए सदस्य की घोषणा

    प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रही बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषी सुनक समेत बाकी देशों के नेता शामिल रहे हैं. बैठक के दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी20 का नया सदस्य देश भी बना दिया गया है.जी20 का संयुक्त घोषणा पत्र कल जारी होगा. नई दिल्ली जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि पिछले घोषणा पत्रों के मुकाबले इस बार ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी है. उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे व्यापक और विस्तृत घोषणा पत्र है.