बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

You are currently viewing बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

The courage of fearless robbers is high, thieves raided 5 shops in Rank Bazaar, looted goods and cash worth lakhs and escaped

बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, रैनक बाजार में 5 दुकानों पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का सामान और नकदी लूट फरार

 

उजाला केसरी न्यूज, जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन बेखौफ लुटेरे लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते सैदां गेट (रैनक बाजार) से सामने आया है। यहां बेखौफ लुटेरों ने बुधवार सुबह दिन-चढ़ते ही 5 दुकानों को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए का सामान और कैश चोरी करके ले गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना संबंधी जानकारी देते दुकानों के मालिकों ने बताया कि उन्हें चोरी की घटना के बारे में तब पता चला, जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले चोर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं। चोर एसयूवी गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनके हाथों में हथियार भी थे।

बता दें कि चोरों ने सैदां गेट से माई हीरा गेट के बीच 2 कपड़े की दुकान, एक कपड़े का शोरूम, एक मनी एक्सचेंज की दुकान में चोरी की है। दुकानें के ताले और शटर टूटे होने पर दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पांचों दुकानों में हुई चोरी का भी हिसाब-किताब जोड़ा जा रहा है कि किस दुकान से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया और इन्हें खंगाल कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *