घरेलू कलह के चलते जेठ ने भाभी की चाकू मार कर की हत्या, पढ़ें पूरी खबर…
लुधियानाः थाना समराला के अधीन पड़ते गांव जलनपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई, जब घरेलू कलह के चलते एक जेठ ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में मृतका के पति समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन जब तक वे मदद के लिए पहुंचे, महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान करमजीत कौर (40) निवासी जलनपुर के तौर पर हुई।
घटना संबंधी जानकारी देते मृतका के पति शमशेर सिंह ने बताया कि वे तीन भाई हैं और तीनों जॉइंट फैमिली में रहते हैं। मंगलवार को घरेलू कलह के चलते तैश में आए उसके बड़े भाई मोहन सिंह (55) ने हत्या कर दी। बता दें कि घर में खर्च को लेकर नोक-झोंक होती रहती थी। परिवार में बच्चों में भी झगड़ा होता रहता था। इस वजह से घरेलू कलह बढ़ती गई। मृतका के पति ने बताया कि जब वह कपड़े सुखाने के लिए मकान की छत पर गई तो पीछे से आए उसके जेठ ने आकर चाकू से कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस चाकू से महिला की हत्या की गई है वो घर के बाहर से लाया गया था। माना जा रहा है कि मोहन सिंह ने पहले से मर्डर की प्लानिंग बनाई थी।
मामले की जानकारी देते समराला थाना अधीन आती बरधालां चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैऔर दावा किया है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








Leave a Reply