ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

You are currently viewing ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

British Prime Minister Rishi Sunak bowed with his wife in Akshardham temple, special message written in the visitor’s diary.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में हुए नतमस्तक, विजिटर डायरी में लिखा खास संदेश

नई दिल्लीः जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच यहां प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर आकर दर्शन किए। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ आईं थीं। मंदिर पहुंचने पर वहां के पुजारियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद मंदिर में सुनक दंपति ने भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किए। बताया जा रहा है कि मंदिर में उनके आने से पहले सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता कर दिए गए थे।

मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने विजिटर डायरी में लिखा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना में हम मंदिर समिति और उपस्थित लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं। शिखर सम्मेलन पूरी दुनिया को शांति, धार्मिक समृद्धि और वैश्विक सद्भाव की दिशा में सामूहिक रूप से मदद करने में एक शानदार सफलता है। मंदिर में सुनक और उनकी पत्नी ने पवित्र छवियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया व कला और वास्तुकला की प्रशंसा की। दंपति ने नीलकंठ वर्णी महाराज की मूर्ति पर अभिषेक भी किया और विश्व शांति, प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ राजघाट गये थे और वहां अहिंसा के सबसे बड़े शांतिदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद सुनक अपनी पत्नी के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे।

जिक्रयोग्य है कि ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। वहीं,  मंदिर समिति की ओर से स्वामी दयानंद दास ने बताया कि वह मंदिर में पौने सात बजे पहुंचे थे। एक घंटा मंदिर में रुक कर उन्होंने दर्शन किए और मंदिर समिति की ओर से उन्हें अक्षरधाम मंदिर की तस्वीर स्मृति के रूप में भेंट की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *