पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

पूर्व मंत्री गरचा के नौकर ने रात को खाने में दिया नशा, जेवरात व नकदी लेकर फरार, हालत गंभीर

 

 

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक बड़ा मामला सामने आया है। पक्खोवाल रोड महाराज रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। वारदात को उनके नौकर ने ही अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार रात को खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया है।

वहीं पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व 2 नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पड़ोसी भाजपा नेता जगमोहन शर्मा ने बताया कि जगदीश गरचा का शरीर ठंडा पड़ा है और हालत गंभीर है। कालोनी निवासियों ने मौके पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गए। उधर, मामले को लेकर बेटे बोबी गरचा को भी सूचित कर दिया है। बेटा बोबी किसी काम के सिलसिले में पंजाब से बाहर गया हुआ है।

भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बताया कि सुबह पुलिस के सीनियर अधिकारियों को करीब 5 से 6 बार फोन किया, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। घटना के करीब 1 घंटे बाद पुलिस पहुंची। फिलहाल जगदीश गरचा को पंचम अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
थाना सदर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मुताबिक इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि खंगाले जा रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *