Category: JALANDHAR

  • जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Late night commotion of drunk talli driver in Geeta Colony of Jalandhar, police arrested

    जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते बस्ती शेख के इलाके स्थित गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब नशे में धुत ड्राइवर गीता कॉलोनी में ट्रक लेकर घुस गया। वहीं, मोहल्ले निवासियों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर धुलाई कर डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासियों ने बताया कि ड्राइवर ने इतना नशा किया हुआ था कि उसे आगे घर की दीवार भी नजर नहीं आई। वाहनों की तोड़फोड़ और घर की दीवार से ट्रक की टक्कर के बाद मोहल्ला वासी जाग गए और देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा तो उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। चालक को होश में लाने के लिए उसके मुंह पर पानी फेंका गया, लेकिन वह फिर भी होश में नहीं आया और लड़खड़ाता रहा।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मोहल्ले में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस को बताया कि जब तंग गली में ट्रक आया तो वह सामने से आ रहे थे। ट्रक चालक ने पहले कारों को टक्कर मारी फिर ट्रक को बैक करने लगा। इसके बाद तेजी से आगे ट्रक को बढ़ाया। ट्रक उनकी तरफ तेजी से बढ़ा तो उन्होंने मोटरसाइकिल को वहीं पर फेंक कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक को चालक ने घर की दीवार के साथ दे मारा। वहीं, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया।

  • जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

    You are currently viewing जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

    Uproar by two persons due to money transaction in Jalandhar, fiercely kicked and punched

    जालंधर में पैसों के लेन-देन के चलते दो व्यक्तियों द्वारा हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते छोटी बरादरी स्थित क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी के पास 2 व्यक्तियों के द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे को जमीन पर पटक कर पीटा। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पहले पुड़ा मार्केट में बहसबाजी हुई। इसके बाद मामला धीरे-धीरे गर्मा गया। एक दूसरे को गालियां देने लगे और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। वहीं, इस पूरी घटना की पास में ही खड़े एक व्यक्ति ने उसकी लड़ाई की वीडियो बना ली। हालांकि वीडियो बनाने वाला शख्स दोनों को झगड़ा न करने की हिदायत भी दे रहा है और साथ में दोनों की इस हरकत को रिकॉर्ड भी कर रहा था।

  • जालंधर प्रशासन के भगवा मार्च को रोकने हेतू अपनाएं यदाशक्ति प्रयासों के बावजूद भी शहर में जोरशोर से निकला विशाल भगवा मार्च,”जय श्री राम” से गुंजा पूरा शहर…

    जालंधर प्रशासन के भगवा मार्च को रोकने हेतू अपनाएं यदाशक्ति प्रयासों के बावजूद भी शहर में जोरशोर से निकला विशाल भगवा मार्च,”जय श्री राम” से गुंजा पूरा शहर…

    MBD WEB NEWS : जालंधर ( सुमेश शर्मा ) हिन्दू मंदिर एक्ट की मांग को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बार-बार रोकने के प्रयासों के बावजूद भी भगवा धारियों द्वारा संत समाज के नेतृत्व में शहर में जोर शोर से विशाल रूप में भगवा मार्च निकाला गया। विशाल भगवा मार्च पटेल चौक स्थित साईं दास स्कूल के मैदान से निकाला गया।

     विशाल भगवा मार्च हिंदू मंदिर एक्ट टीम के प्रांत संयोजक मनोज नन्ना की अध्यक्षता में निकाला गया। जिसमें संत समाज से महंत रविकांत, महंत भगवत दास, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी सजनानंद जी, महाराज महामंडलेश्वर बंसी दास जी, महामंडलेश्वर केशव दास जी, बाबा राज किशोर जी, विजय सिंह भारद्वाज, बाबा पवन दास, बाबा रघुनाथ राय , महंत सिया शरण जी, महंत मुरलीधर जी, महंत पवन राय जी , महंत रघुनाथ राय जी, महंत बलिराम जी, महंत जोगेश्वर जी ,महंत रामदास जी, महंत रघुनाथ राय ,महामंडलेश्वर ईश्वर दास, जी, महंत परमेश्वर दास ,स्वामी विश्वेश्वर दास जी ,निरंकारी समाज से संत पलविंदर सिंह जी , मास्टर सुखदेव सिंह, जी, अमरीक सिंह, रतन सिंह जी के नेतृत्व में शहर में विशाल भगवा मार्च निकाला गया ।

    भगवा मार्च में प्रांत संयोजक मनोज नन्ना ने विधायक रमन अरोड़ा विधायक शीतल अंगूराल तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम तहसीलदार प्रवीण छिब्बर को मांग पत्र दिया। इस मौके पर बोलते हुए प्रांत संयोजक मनोज अन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों से पहले हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने का वादा किया था। अब अरविंद केजरीवाल को हिंदुओं से किया गया वायदा जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि आज का विशाल भगवा मार्च भी शहर के तमाम धार्मिक सामाजिक संगठनों मंदिर कमेटियों संत समाज शहर वासियों द्वारा जल्द हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने की मांग को लेकर निकाला गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने हिंदू मंदिर एक्ट की मांग को लेकर निकाले जाने वाले विशाल भगवा मार्च को रोकने के बहुत प्रयास किए। लेकिन हिंदू संगठनों में यहां इस बात को लेकर जिला प्रशासन के विरुद्ध रोष व्यापक था

    वही भगवा मार्च निकाले जाने को लेकर हिंदू संगठन दृढ़ संकल्पित दिखें और आखिरकार जिला प्रशासन को मजबूर होकर हिंदू संगठनों को भगवा मार्च निकाले जाने की अनुमति देनी ही पड़ी। जिसके उपरांत साईं दास स्कूल के मैदान से वाल्मीकि गेट, माई हीरा गेट , अड्डा टांडा , अड्डा होशियारपुर, खिंगरा गेट, पांच पीर चौक, प्रताप बाग चौक , फगवाड़ा गेट मार्केट, मिलाप चौक और अंत में श्रीराम चौक पर जाकर समापन हुआ। इस विशाल भगवा मार्च में मंदिर एक टीम के रुद्राक्ष शर्मा, हेमंत कुमार, रोहित अरोड़ा , संजीव शर्मा, आशु शर्मा, पंकज मोहन शर्मा, लकी अरोड़ा, गौरव शर्मा , गुरमीत निक्का, साहिल शर्मा ,रूद्र सेना संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा ,मोहित शर्मा, दिनेश कुमार, विशाल शर्मा, गौरव, संदीप वर्मा, रुषम शर्मा,लक्की बेदी,सुमेश शर्मा, विशाल, जोता सिंह, दीपक बठला, आशु पंडित, किशन लाल शर्मा, प्रदीप खुल्लर, दविंदर अरोड़ा, रविंदर अरोड़ा, संतोष शर्मा , ललित शर्मा, अरुण शर्मा, अजय मल्होत्रा ,गुरबख्श मदान, अधरव, इत्यादि भी उपस्थित रहे।

  • जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

    Jalandhar’s another travel agent accused of fraud, Rs 2.50 lakh taken from Gurdaspur’s family in the name of visa, police engaged in investigation

    जालंधर के एक और ट्रैवल एजेंट पर धोखाधड़ी के आरोप, गुरदासपुर के परिवार से वीजा के नाम पर लिये 2.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

     

    जालंधरः पंजाब में जहां रोजाना हजारों युवा विदेशों में अपने सुनहरे भविष्य की उम्मीद लिए विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं पंजाब में फैला इमीग्रेशन दफ्तरों का जाल और कुछ ट्रैवल एजेंटों द्वारा इनके साथ धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर शाम उस वक्त सामने आया जब एक परिवार ने जालंधर के पुलिस लाइन के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंट पर फैमली वीजा के नाम पर 2.50 ठगने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार गुरदासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक ट्रैवल एजेंट ने गुरदासपुर के एक परिवार को कनाडा भिजवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए लिए थे, लेकिन जब काफी समय गुजर जाने के बाद भी वीजा नहीं आया तो उन्होंने जालंधर में आकर ट्रैवल एजेंट के साथ बातचीत की। यही बातचीत गर्मागर्मी में बदल गई और परिवार ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया। ठगी के शिकार हुए परिवार ने दफ्तर में तो हंगामा किया ही, साथ ही देर शाम ऑफिस का सामान भी बाहर फेंकना शुरू कर दिया। दफ्तर में लोगों के बीच अपना इंप्रेशन जताने के लिए रखा आलीशान सोफा भी ऑफिस से बाहर निकाल कर फेंक दिया। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ट्रैवल एजेंट से कनाडा जाने के लिए फैमिली का वीजा लगवाया था। काफी समय हो गया है अभी तक वीजा नहीं मिला और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगी का शिकार हुए परिवार की शिकायत ले ली है। मौके पर पहुंचे थाना बरादारी के एएसआई सुखदीप सिंह ने कहा कि ट्रैवल एजेंट के लाइसेंस के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    You are currently viewing जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    Painful road accident in Jalandhar, bike rider dies due to collision with canter

    जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

     

    जालंधरः महानगर में जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बड़िंग गेट के पास उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक लवली यूनिवर्सिटी का छात्र था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक लोगों की मदद से रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सोनू राय (20) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार युवक कैंटर के पिछले टायर के नीचे आ गया, और कैंटर के चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। बता दें कि कैंटर फगवाड़ा की ओर से आ रहा था। मृतक युवक जालंधर में थाना रामा मंडी में मुस्लिम कॉलोनी के पास लाम गांव चौक में अपने मामा के घर रहता था। हादसे के वक्त मृतक युवक लवली यूनिवर्सिटी से बाइक से अपने घर आ रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

    मामले की जांच कर रहे थाना जालंधर कैंट के एसआई सुखचैन सिंह ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक अफरीक सिंह निवासी एकता नगर राजपुरा को कैंटर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मृतक सोनू के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

  • विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

    विवाह के बंधन में बंदे दीपिका और आदित्यनरेन, भीगी पलकों से दीपिका को डोली में बैठाया शर्मा परिवार ने

     

     

     

    MBD WEB NEWS :(जिंदल) जालंधर के टावर एनक्लेव के निवासी सुदर्शन शर्मा की सुपुत्री दीपिका शर्मा का शुभ विवाह बेंगलुरु निवासी और कनाडा में कार्यरत में आदित्य नरेन से बीती रात 22 -02 -2023 को जालंधर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ ।

    विवाह में बेंगलुरु से आए आदित्यनरेन के परिवार के परिजनों को शर्मा परिवार की तरफ ने भव्य स्वागत किया और वर वधु को दोनों परिवारों ने नाचते गाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से लग्न फेरे संपन्न करा सुखी दांपत्य हेतु आशीर्वाद दिया

    MBD WEB NEWS की तरफ से दीपिका शर्मा एवं आदित्यनरेन को तिथि 22-02-2023 में परिणय सूत्र में बंधने पर हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाइयां! आने वाला प्रत्येक दिन नव विवाहित जोड़े के जीवन में सफलता और खुशियां लेकर आए , भगवान से हमारी यही प्रार्थना है!

  • जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    You are currently viewing जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    Jalandhar: Police raided the surrounding areas of Kazi Mandi, created a stir

    जालंधरः काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में पुलिस ने दी दबिश, मचा हड़कंप

     

    जालंधरः डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मंगलवार सुबह महानगर के अधीन आते काजी मंडी स्थित आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार के पर यह कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल को देख काजी मंडी तथा आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन इलाकों नशे की बिक्री हो रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सारे इलाके को चारों और से नाकाबंदी कर घेर लिया गया है। इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों सहित डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, पुलिस कमिश्नर, एसीपी सीआईए स्टाफ, एसीपी सैट्रल सहित अलग-अलग थानों के एसएचओ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।इस दौरान 99 के करीब लोग जिनपर पहले से मामले दर्ज हैं उनके घरों में छापेमारी की गई। इस सर्च में पुलिस को कई घरों से नशीले प्रदार्थ बरामद हुए हैं। इसे पुलिस कमिश्नर का कहना है कि शहर में लगातार ऐसे ही सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और नशा बेचने वालो के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि शहर में नशा कारोबारी काफी फल-फूल रहे हैं। आए दिन नशे के ओवरडोज से नौजवानों की मौतें हो रही हैं, लूट व अन्य वारदातों की घटनाएं हो रही हैं, जिन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आज शहर के काजी मंडी इलाके में भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की है।

  • पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

    You are currently viewing पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

    Punjab Safai Federation closed the highway by protesting at PAP Chowk, demanding to ensure the employees

    पंजाब सफाई फेडरेशन ने पीएपी चौक धरना लगाकर हाईवे किया बंद, कर्मचारियों को पक्का करने की मांग

     

    जालंधरः नगर निगम के कच्चे सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत मंगलवार को कच्चे सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीएपी चौक में धरना लगाकर बैठ गए हें। जिसकी वजह से जालंधर-लुधियाना हाईवे और जालंधर-अमृतसर हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस दौरान जालंधर से बाहर जानें वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक धरना चलेगा। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। उनके द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाया जा रहा है, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल हाईवे पर लंबे जाम की स्थिति बनी हुई है।

    गौरतलब है कि इस धरने की कॉल चंदन ग्रेवाल ने कई दिन पहले दे दी थी। डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने एक बैठक आयोजित करके चंदन ग्रेवाल को मनाने का प्रयास किया परंतु प्रशासनिक अधिकारी इसमें विफल रहे और चंदन ग्रेवाल तथा अन्य नेता धरने पर अडिग दिखे। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है उनकी मांगे लंबे समय से पेंडिंग है। हर बार मीटिंग के बाद उन्हें आश्वासन मिलता है। धरना खत्म होने के बाद न कोई अधिकारी उनसे बात करता है न ही कोई नेता उनके पास आता है। एक हफ्ते पहले भी सरकार को चेतावनी दी गई थी।

    वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कहा कि वह कच्चे कर्मचारी है। जब भी कहीं आगजनी की घटना होती है तो उन्हें नहीं पता होता की वे जिंदा लौटेंगे या नहीं। इतना रिस्क होने के बावजूद सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौक जाम होने से लोगों को आ रही परेशानी की जिम्मेदारी प्रशासन की है।

  • जालंधर में भाजपा ने बदली राजनीति की चाल,कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का हाथ…

    जालंधर में भाजपा ने बदली राजनीति की चाल,कई दिग्गजों ने थामा भाजपा का हाथ…

     

    जालंधर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जालंधर पहुंचे और उन्होंने मॉडल टाउन की मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल, शिव दयाल माली, सेठ सतपाल मल्ल, मेजर सिंह, मनोज अग्रवाल, अनिल मीनिया को भाजपा में शामिल करवाया। केंद्रिय मंत्री के साथ भाजपा के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया, पूर्व सीपी केडी भंडारी, सरबजीत मक्कर, मोहिंदर भगत सहित कई नेता उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंदी सिंह की रिहाई पर कहा कि उनकी कई बार मीटिंग एसजीपीसी के सदस्यों से हुई है और बंदी सिंह की रिहाई को लेकर कई बार चर्चा भी की गई है। शेखावत ने कहा कि उनके पास सूची दे दी जाए ताकि वह उनकी रिहाई को लेकर भी चर्चा करेंगे।

  • जालंधरः मंदिर से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, युवक की टांग की बिखरी हड्डियां

    You are currently viewing जालंधरः मंदिर से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, युवक की टांग की बिखरी हड्डियां

    Jalandhar: Husband and wife riding a motorcycle returning from the temple were hit by a car, the bones of the young man’s leg were scattered.

    जालंधरः मंदिर से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, युवक की टांग की बिखरी हड्डियां

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते किशनपुरा चौक और लम्मा पिंड चौक के मध्य पड़ते संतोखपुरा में शुक्रवार देर रात उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे नव-विवाहित जोड़े को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में मोटसाइकिल चला रहे युवक की टांग ही शरीर से अलग हो गई और हड्डियां सड़क पर बिखर गईं। वहीं, घटना स्थल से कार चला रहा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में बैठे दो युवकों को लोगों ने काबू कर लिया।

    लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक और उसकी पत्नी को इलाज के लिए तुरंत पठानकोट रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों द्वारा काबू किए युवकों को गिरफ्त में लिया और अपने साथ थाने में ले गई। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दो गाड़ियों में सवार थे स्कोडा कार के साथ-साथ एक ब्रेजा गाड़ी भी थी। एक्सीडेंट के बाद कार चलाने वाले युवक को ब्रेजा गाड़ी में सवार युवक ले गए। लोगों ने बताया कि ब्रेजा गाड़ी में सवार युवकों ने एक्सीडेंट के बाद गुंडागर्दी दिखाई। लोगों के साथ मारपीट भी की और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। जबकि कार में सवार दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पकड़े गए युवक तरनतारन और अमृतसर के जंडियाला गुरु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक कार को बहुत तेज चला रहा था। वह लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जा रहा था कि संतोखपुरा के पास उसने एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।