जालंधऱ के मशहूर कामेडियन के खिलाफ युवक ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीपी दफ्तर पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
जालंधर: पंजाब में युवाओं को विदेशों के सपने दिखाकर उनके साथ ठगी करने के मामला लगा बढ़ रहे हैं। वहीं अब जालंधर के युवक ने मशहूर कामेडियन के खिलाफ उसे विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगाए गए हैं। वीरवार को सीपी दफ्तर पहुंच युवक ने उक्त कामेडियन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर इंसाफ की मांग की है।
इस संबंधी जानकारी देते पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद भी काके शाह विदेश चला गया है। इस दौरान पीड़ित द्वारा राजनीतिक दबाव की भी बात कही गई है। आपको बता दें कि काके शाह के खिलाफ यूके भेजने के नाम पर 6 लाख रुपय की ठगी करने के आरोप हैं।










