Category: JALANDHAR

  • इंसानियत हुई शर्मसारः जालंधर के संतोषी नगर में कूड़े के ढेर से मिला नवजात बच्चे का भ्रूण

    You are currently viewing इंसानियत हुई शर्मसारः जालंधर के संतोषी नगर में कूड़े के ढेर से मिला नवजात बच्चे का भ्रूण

    Humanity put to shame: Fetus of a newborn baby found in a garbage dump in Santoshi Nagar, Jalandhar

    इंसानियत हुई शर्मसारः जालंधर के संतोषी नगर में कूड़े के ढेर से मिला नवजात बच्चे का भ्रूण

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते काजी मंडी इलाके से सटे संतोषी नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कूड़े के ढेर में लोगों ने नवजात बच्चे का भ्रूण को देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने बच्चे के भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर स्थित कूड़े के डंप के पास खेल रहे एक बच्चे गुरप्रीत ने सबसे पहले इसे देखा जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों और आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर लोगों का हजूम उमड़ गया और तुरंत इस मामले से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए।

    बता दें कि जहां पर बच्चा फेंका गया उससे कुछ ही दूरी पर कई सीसीटीवी लगे हुए हैं जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्चे की दशा देखकर लग रहा था कि हाल ही में जन्म होने के बाद नवजात को फेंका गया है क्योंकि शरीर पर खून था।

  • महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

    You are currently viewing महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

    On the occasion of Mahashivratri, Chief Minister Bhagwant Mann bowed down at the famous temple of Jalandhar Shri Devi Talab

    महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक

     

    जालंधरः महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यंमत्री भगवंत मान शनिवार को जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर श्री देवी तालाब में पहुंचे जहां उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद वह वहां पर माथा टेकने आए श्रद्धालुओं से भी मिले। उन्होंने लोगों को हाथ जोड़कर महाशिवरात्री की शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर जेल रोड पहुंचे और और उन्होंने महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कोजालंधर पहुंचे मुख्यंमत्री भगवंत मान ने सबसे पहले जहां महालक्ष्मी मंदिर में पहुंच कर माथा टेका और उसके बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री देवी तालाब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज भी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया।

    बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर में लगातार दौरे बढ़ गए हैं। पिछले दो हफ्तों के दौरान ही उनका जालंधर में सातवां-आठवां दौरा है। पिछले कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर में सस्ती रेत के लिए खड्‌ड लोगों को समर्पित की थी। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उसके बाद अब जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई है। इस खाली सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है।

  • आज शाम को पुलिस कमिश्नर को जालंधर के सैकड़ों दुकानदार सौंप सकते है  चाबियां,जानिए क्या है वजह..

    आज शाम को पुलिस कमिश्नर को जालंधर के सैकड़ों दुकानदार सौंप सकते है  चाबियां,जानिए क्या है वजह..

    जालंधर (शर्मा)-थाना नंबर 3 के एसएचओ कमलजीत सिंह और माई हीरा गेट एसोसिएशन के बीच विवाद खत्म होने की जगह और बढ़ गया है। टांडा रोड पर सैकड़ों दुकानदार धरने पर बैठ गए हैं। चेयरमैन मिंटा कोछड़ ने कहा कि थाना नंबर 3 के एसएचओ ने धक्केशाही की है और आज शाम को सैकड़ों दुकानदार पुलिस कमिश्नर को चाबियां साैंपेंगे। कल जहां दुकानदारों ने सड़क रोक प्रदर्शन किया था वही आज सड़क जाम नहीं की गई और सड़क के साइड में बैठ गये लेकिन दुकानदारों को गुस्सा अभी बरकरार है। वहीं माई हीरा गेट एसोसिएशन को फगवाड़ा गेट एसोसिएशन का भी साथ मिल गया है। स्पोर्टस कारोबारी रविंदर धीर ने भी धरने को समर्थन दिया है। पुलिस द्वारा अपनाये जा रविये से दुकानदार काफी आहत हुए है और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है

  • भारतीय रेलवे ने होली पर घर जानें वाले यात्रियों के लिए दिया बड़ा तोहफा,होली पर दी 13 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

    भारतीय रेलवे ने होली पर घर जानें वाले यात्रियों के लिए दिया बड़ा तोहफा,होली पर दी 13 स्पेशल ट्रेनों की सौगात

     

    नई दिल्ली : अगर आप होली पर घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय रेल ने होली पर 13 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार दो दिनों में इन ट्रेनों में के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

    होली से 1 महीने पहले ही बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग पूरी हो चुकी हैं। जिसकी वजह से लोग रिजर्वेशन सेंटर के बाहर कंफर्म टिकट के लिए भटकते हुए नजर आ रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इसमें से 11 ट्रेन आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली से चलेंगी। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा से भी कुछ ट्रेनें बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए चलाने की बात हो रही है। सबसे ज्यादा ट्रेनें बिहार के लिए चलाई जाएंगी।

    ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट डेट और राउंड्स
    04066/04065 दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से पटना 4 मार्च से 12 मार्च तक छह फेरे
    04068/04067 फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से दरभंगा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
    04070/04069 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सीतामढ़ी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
    04064/04063 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जोगबनी 4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
    04062/ 04061 सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल Exp. पुरानी दिल्ली से बरौनी 3 मार्च से 11 मार्च तक 4 फेरे
    04060/04059 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से जयनगर 3 मार्च से 11 मार्च तक 6 फेरे
    04412/04411 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से सहरसा 2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
    04048/04047 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से मुजफ्फरपुर 6 मार्च से 9 मार्च तक 4 फेरे
    04052/04051 फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से वाराणसी 3 मार्च से 13 मार्च तक 8 फेरे
    04672/04671 एसवीडीके फेस्टिवल स्पेशल Exp. नई दिल्ली से कटरा 5 मार्च से 13 मार्च तक 4 फेरे
    04053/04054 AC फेस्टिवल स्पेशल Exp. आनंद विहार से उधमपुर 6 मार्च से 10 मार्च तक 5 फेरे
  • राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण

    राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मन्दिर में 54वें शिलान्यास दिवस पर करवाया विशाल जागरण

     

    जालंधर ( सुमेश शर्मा): राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार को मां का जागरण व 54वां शिलान्यास दिवस बड़ी धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ 9 बजे झंडे की रसम से किया गया। जिसमें विशेष रूप से सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान जतिंदरपाल सिंह मुख्य तौर पर शामिल हुए।
    जागरण के आरंभ में प्रथम पूजा अशोक दौलतानी, ममता दोलतानी, पुनीत जैन,अंजू जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा की गई। पश्चात मां देवी राजरानी जी द्वारा झंडे की रस्म अदा की गई।
    जिसमें पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया एवं पार्षद जसपाल कौर भाटिया, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, अभिषेक
    लोच, सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा, आखरी उम्मीद वैल्फेयर सोसायटी मुख्य जतिंदर सिंह उपस्थित हुए। इस पश्चात मां देवी राज रानी जी और मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर के पुत्र जतिन बब्बर, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, सुरिंदर कुमार, सतीश बब्बर, ज्योति बब्बर,पुनीत जैन अन्य सदस्यों द्वारा सभी आए हुए मेहमानों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
    इस पश्चात पंकज ठाकुर एंड पार्टी, कुमार सोनू एंड पार्टी द्वारा मां का गुणगान किया गया कर संगत को निहाल किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां देवी राज रानी जी द्वारा लगाए गए लंगर की सेवा लंगर इंचार्ज पवन नागपाल,राम किशन नानू, राजिंदर कुमार व अन्य मेंब्रो द्वारा पूरी रात की गई । आखरी उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी की ओर से फ्रूट चाट का लंगर भी लगाया गया।
    जागरण का सारा लाइव प्रसारण JPB News 24 चैनल पर किया गया

  • जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

    जालन्धर में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस ..

     

    MBD WEB NEWS(जालंधर) बीते दिनों में नार्थ हल्का में पड़ते ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला कि पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आप को बात दे कि पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई। पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से पुलिस फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। आप को पता होगा कि शनिवार को सुबह मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से युवाओं के दोबारा कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था।

  • जालंधर में दूसरे दिन भी हुई हत्या, हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा

    जालंधर में दूसरे दिन भी हुई हत्या, हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काटा

     

    जालंधर : महानगर जालंधर मे आज फिर मर्डर की सूचना है। जानकारी है कि बल्टर्न पार्क में एक युवक का तेजधार हथियारों से काट कर मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान वेरका मिल्क प्लांट के निकट बैंक कालोनी निवासी सतनाम उर्फ सत्ता घुम्मण के रूप में हुई है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार सतनाम मकसूदां सब्जी मंडी में साइकिल पार्किंग पर काम करता था, लेकिन सब्जी मंडी में वसूली और चौकीदारी को लेकर किसी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद में मंडी खुलने से पहले ही सुबह करीब 3.30 बजे के बीच तेजधार हथियारों से सत्ता को बुरी तरह से काट कर फेंक दिया गया। सत्ता का शव बल्टर्न पार्क एरिया में मिला।

    उधर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक दो दिन पहले सतनाम सत्ता का पार्किंग में चौकीदारी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दोनो गुटों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकियां दी थी। पुलिस हत्या का कारण उसी विवाद को मान रही है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोपहर तक हत्या की वारदात ट्रेस कर ली जाएगी।

  • I-Social Club of PCM SD College for Women holds Essay Writing Competition on ‘Karnataka Tourism’

    I-Social Club of PCM SD College for Women holds Essay Writing Competition on ‘Karnataka Tourism’

     

     

    MBD WEB NEWS: Jalandhar February 10 (Sumesh sharma)- According to the guidelines of a national program entitled ‘Ek Bharat Shrestha Bharat’, the I-Social Club of PCM SD College for Women, Jalandhar organized an Essay Writing Competition on ‘Karnataka Tourism’. Karnataka, a land of sheer diversity in terms of culture, wildlife, beaches and a rich heritage makes it an absolute tourist destination. Students exhibited exceptional writing and oratory skills in expressing their views on this land of gold.

     

    The activity was held to familiarise them with the beautiful topography, picturesque monuments, temples, national parks, coffee gardens and other places of historical relevance. Students took avid participation. Karuna of BA Semester III bagged first prize, Pallavi of BA Semester III got second prize. Divya of BSc Economics Semester IV made it to third position. President Naresh Kumar Budhia Ji, Senior Vice-President Vinod Dada ji, other members of the managing committee and Principal Prof.(Dr.) Pooja Prashar applauded the efforts of the club in conducting such an activity in the national interest.

    .

  • जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

    You are currently viewing जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

    Jalandhar: Major action of Municipal Corporation in Subhana, 8 shops made illegally including liquor contracts sealed

    जालंधरः सुभाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेके समेत अवैध रूप से बनी 8 दुकानें सील

     

    जालंधरः महानगर में नगर निगम की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम वीरवार को सुभाना नगर में अवैध इमारतों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की है। बता दें कि निगम कमिशनर अभिजित कपिलश के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर ताले जड़कर उन्हें सील कर दिया है। इन दुकानों में एक शराब का ठेका भी शामिल है। यह कार्रवाई निगम कमिशनर के आदेशों पर एटीपी सुखदेव सिंह ने टीम के साथ की है।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि सुभाना में जिन दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है, उनका न तो कोई नक्शा पास है और न ही इन्होंने कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने से पहले कोई मंजूरी ली है। एटीपी ने कहा कि इन्हें बाकायदा नगर निगम ने नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानों के मालिक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके चलते आज निगम कमिशनर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है।

    हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जिन 8 दुकानों को सील किया है, उनमें से एक दुकान में शराब का ठेका भी चल रहा है। उसे भी निगम की टीम ने सील कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम शहर में कई अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर चुकी है।

  • Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

    Jalandhar के थाना 3 के अंतर्गत आते दमोरियां पुल के पास दो लुटेरों ने चाकू से गोदकर किया व्यक्ति का मर्डर

     

    जालंधर ( एस के वर्मा ): जालंधर से बड़ी खबर आ रही है 300 के लिए दो लुटेरों ने प्रवासी युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बीती देर रात 11:45 बजे के करीब प्रवीण शुक्ला अपने दो अन्य साथियों से ट्रेन से उतर कर कपूरथला जा रहे थे जब वह दमोरियां पुल के निकट पहुंचे तो दो नकाबपोश मोटरसाइकिल में आए और चाकू की नोक पर लूट का प्रयास किया जब प्रवीण शुक्ला और उनके साथियों ने इसका विरोध किया तो प्रवीण शुक्ला को चाकू से प्रहार कर दिया इस दौरान प्रवीण शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य साथी लल्लू शुक्ला को गंभीर चोटे आई जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    हत्या की सूचना मिलते ही थाना न: 3 के प्रभारी कमलजीत सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी चेक कर रही है मृतक की पहचान प्रवीण शुक्ला पुत्र रामदास शुक्ला निवासी बहराइच यूपी के तौर पर हुई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके पुलिस ने हत्या का मामला करते हुए जांच शुरू कर दी है।