Category: JALANDHAR

  • 6 साथियों सहित अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद

    6 साथियों सहित अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार! पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बंद

     

    जालंधर : पंजाब के शाहकोट मलसिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर है। बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमृतपाल सिंह के खुद तीसरी गाड़ी में भाग जाने की सूचना मिल रही थी। अब खबर है कि अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। जानकारी ये भी सामने आई है कि अमृतपाल को शाहकोट थाने में नजरबंद किया गया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने कई जिलों में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने दो गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए अमृतपाल के 6 साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ हेट स्पीच समेत तीन मामले दर्ज हैं, जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब सरकार बड़े एक्शन के लिए सुनियोजित ढंग से पूरी तरह तैयार है।

  • मान सरकार का बड़ा एक्शनः PSTET प्रश्नपत्र मामले में दो प्रोफेसर सस्पेंड,दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज…

     मान सरकार का बड़ा एक्शनः PSTET प्रश्नपत्र मामले में दो प्रोफेसर सस्पेंड,दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज…

    चंडीगढ़ -पंजाब राज्य शिक्षक एलिजिबिलिटी टेस्ट की परीक्षा को सोमवार को रद्द कर दिया गया परीक्षा के प्रश्नपत्रों में उत्तर हाईलाइट होने का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्रवाई करते हुए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के 2 प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस को पेपर लीक मामले की साजिश में शामिल लोगों की पहचान करके तुरंत ही गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिया गया है। दरअसल इस मामले में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का दावा है कि कुल 60 से 57 प्रश्नों के विकल्प बोल्ड में थे। ये पुष्टि नहीं की जा सकी कि बोल्ड टेक्स्ट में साझा किए गए सभी उत्तर सही थे या नहीं।

    हालांकि कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया पर पेपर को शेयर कर अधिकांश बोल्ड विकल्पों को सही उत्तर बताया है। जीएनडीयू रजिस्ट्रार ने आदेश देकर कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. रविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सुबह ट्वीट करके जानकारी दी थी- GNDU ने खेद व्यक्त किया है और बिना किसी शुल्क के परीक्षा फिर से आयोजित करेगा। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए मैंने अपने विभाग को आदेश दिए हैं कि तीसरी पार्टी के साथ MOU साइन करते समय उम्मीदवारों के मुआवजे का क्लॉज भी रखा जाए। इसमें परीक्षार्थियों को परेशानी क्यों हो।

  • किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

    Hundreds of people demonstrated late night in Kishanpura, accused a family of locality of selling drugs… Read full news

    किशनपुरा में देर रात सैंकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, मोहल्ले के एक परिवार पर लगाए नशा बेचने के आरोप…पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते किशनपुरा में बीती देर रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब मोहल्ले के लोगों ने एक परिवार पर नशा बेचने के आरोप लगाते हुए जमकर रोष प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उक्त परिवार से नशा खरीदने के लिए आए युवकों की बाइकें गली में लगी रहती हैं, जिस कारण महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला निवासियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया।

    इस संबंधी जानकारी देते लोगों ने बताया कि भगवान वाल्मीकि मंदिर वाली गली में एक परिवार नशा बेचता है जिस कारण इनके पास नशा खरीदने वाले युवकों की बाइकें लगी रहती हैं, जिससे महिलाओं बच्चों का घर से निकल कर मंदिर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। जिसके बाद लोगों ने देर रात तक मोहल्ले में नारेबाजी की और जमकर विरोध जताया। पुलिस भी देर मोहल्ले में पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।

    वहीं लोगों ने जिस परिवार पर नशा बेचने का आरोप था उनकी महिलाएं मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल में पहुंच गईं। उनका आरोप था कि उनके साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की है। मारपीट को आरोप लगाकर सिविल में अपना मेडिकल करवाने पहुंची महिलाओं के बारे में मोहल्ले वालों ने कहा कि यह उनका पुराना ड्रामा है। वह हर बार ऐसा ही करती हैं। खुद ही चोटें लगाकर मेडिकल करवाने लिए अस्पताल में पहुंच जाती हैं। इस मौके मोहल्ले वालों का कहना है कि आज तो उन्होंने सिर्फ मोहल्ले में ही विरोध किया है। लेकिन यदि यह नहीं माने तो इन पर कार्रवाई करवाने के लिए चौक पर धरना लगाएंगे।

  • राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संधू परिवार को जनकल्याण के क्षेत्र में आगे आने के लिए आशीर्वाद दिया।

    -वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू और उनकी धर्म पत्नी बीबी सरबजीत कौर ने वार्ड नंबर 4 और 5 के निवासियों के 550 हस्ताक्षरों के साथ याचिका दायर की.

    – संत सीचेवाल ने जनकल्याण के सामान्य कार्यों के लिए हर संभव मदद और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) – विश्वविख्यात पर्यावरणविद्, भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और आम आदमी पार्टी राजसभा के सदस्य संत बलबीर सिंह जी सीचेवाल, जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरबजीत कौर जन-जन के क्षेत्र में कल्याण उन्होंने खुलकर आगे आने का आशीर्वाद दिया है।
    यह जानकारी देते हुए तजिंदर सिंह सीचेवाल ने बताया कि उनकी बड़ी बहन सरबजीत कौर जालंधर के रेरू-बेछिंत कस्बे की रहने वाली हैं और उनके पति वरिष्ठ पत्रकार गुरप्रीत सिंह संधू बीती शाम गांव सीचेवाल पहुंचे और निर्मल कुटिया सीचेवाल में संत बलबीर सिंह जी से मिले. के रूप में मिले
    इस मौके पर गुरप्रीत सिंह संधू ने संत जी को बताया कि कैसे वह अपनी 25 साल की पत्रकारिता यात्रा के दौरान पीड़ितों और जरूरतमंदों के दुखों को उठाने का प्रयास करते रहे हैं. इस काम में बीबी सरबजीत कौर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। लेकिन राजनीतिक दलों के निजी हितों को देखते हुए संधू परिवार किसी भी राजनीतिक दल की ओर से आगे आने से परहेज करता रहा है.
    लेकिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल व तालमेल नहीं होने के कारण रेरू व उसके आसपास के वार्ड नंबर 4 व 5 का क्षेत्र साफ-सफाई, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की दृष्टि से लगातार पिछड़ता जा रहा है. कार्यों पर सहमति के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी प्रयास के तहत वार्ड नंबर 4 के इलाके में पंजाब सरकार की योजना के तहत मोहल्ला क्लीनिक खोलने के लिए बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं.
    तजिंदर सिंह सीचेवाल ने कहा कि लगभग 550 हस्ताक्षरों वाला एक मांग पत्र सौंपते हुए संधू परिवार ने पंजाब सरकार के सीमित बजट के अलावा सरकारी प्राथमिक स्कूल रेरू के भवन के अंदर एक डाकघर स्थापित करने का संत सीचेवाल से अनुरोध किया। पंजाब सरकार के इस कदम से स्कूल को अपग्रेड करने में भी बड़ी समस्या आ रही है। रेरू स्कूल के पास एक आम जगह है लेकिन उसमें बना भवन काफी जर्जर हालत में है जिससे स्थानीय युवा मौजूदा हेल्थ क्लब का ठीक से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. अतः उपरोक्त परियोजनाओं के दृष्टिगत नये भवन के निर्माण हेतु धन की तत्काल आवश्यकता है ताकि निवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों को सुनिश्चित किया जा सके।
    इस पर संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने संधू परिवार की परोपकारी सोच की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने का आशीर्वाद दिया और कहा कि वर्तमान सरकार की पार्टी के साथ संयुक्त और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को अंजाम देना। संबंधित क्षेत्र के प्रमुख नेताओं का सहयोग बहुत आवश्यक है। ऊपर से गुरप्रीत सिंह संधू ने संत जी को बताया कि पिछले कुछ सालों से वह जालंधर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रभारी श्री दिनेश ढल के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्हें जनता की सेवा में पूरा सहयोग भी मिल रहा है। वार्ड निवासी। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए संत सीचेवाल जी ने उन्हें समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आगे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और मांग पत्र के अनुसार बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों की मांग को पूरा किया. उन्होंने अप्रैल के महीने में नए सत्र के दौरान राज्यसभा सदस्यों के लिए आवंटित धन से नए भवन के निर्माण के लिए धन जारी करने का आश्वासन दिया।

    निर्मल कुटिया सीचेवाल में मांग पत्र सौंपते गुरप्रीत सिंह संधू व श्रीमती सरबजीत कौर।

  • जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar police got big success, 4 members of Gaggu Balachauria gang arrested with weapons

    जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गग्गू बलाचौरिया गैंग के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

     

    फिल्लौरः जालंधर के थाना देहात की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने जंगल में 13 घंटे सर्च ऑप्रेशन चलाकर गग्गू बलाचौरिया गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को 2 दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी कि गग्गू बलाचौरिया जो कत्ल केस में लुधियाना जेल में बंद है। वह जेल में बैठा नाजायज हथियारों और नशे की सप्लाई का नेटवर्क अपने गैंग के सहारे पंजाब के अलग-अलग शहरों में चला रहा है।

    इस दौरान इंस्पेक्टर ने देर रात अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर में नाकाबंदी की हुई थी और आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान  मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों को रोककर उनकी तलाशी लेनी चाही तो 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर पास के जंगल के अंदर भाग गए जबकि उनके एक साथी संदीप कुमार सैंडी वासी गांव बोपाराय को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी संदीप ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और उसके भागे दोनों साथी लुधियाना जेल में बंद गग्गू बलाचौरिया गैंग के शूटर हैं। गग्गू के निर्देश पर पंजाब में अपहरण कर फिरौती मांगने जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए वे 4 पिस्टल और कारतूस कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश से खरीद कर लाए हैं।  जिसके बाद 13 घंटे तक चले सर्च ऑप्रेशन के बाद प्रात: 7 बजे दोनों शूटरों ने पुलिस की घेराबंदी देखकर सरैंडर कर दिया। पकड़े गए गैंगस्टर विक्की संधू और उसके साथी नरिंदर सिंह से 3 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

  • जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

    You are currently viewing जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

    Uproar in this hospital of Jalandhar, patient accused of applying glucose of expiry date

    जालंधर के इस अस्पताल में हंगामा, मरीज को एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने का आरोप

     

    जालंधरः महानगर के अधीन आते सूद अस्पताल में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब यहां एक मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल के स्टाफ पर एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज लगाने के आरोप लगाए गए। वहीं, इस पूरी घटना की वीडियो भी परिजनों द्वारा बनाई गई।

    घटना संबंधी जानकारी देते परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ द्वारा एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज मरीज को लगाने के लिए लाया गया था जिसका विरोध किए जाने पर अस्पताल का स्टाफ मरीज के कमरे से भागता हुआ नजर आया। हंगामा बढ़ता देख इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बनती कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया।

  • नगर निगम जालंधर के  बिल्डिंग इंस्पेक्टर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ने किए गिरफ्तार,जमीन की सीएलयू के लिए रिश्वत लेने का आरोप

     नगर निगम जालंधर के  बिल्डिंग इंस्पेक्टर और आर्किटेक्ट विजिलेंस ने किए गिरफ्तार,जमीन की सीएलयू के लिए रिश्वत लेने का आरोप

    चंडीगढ़-जालंधर -पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोको अभियान के तहत मैक्स एसोसिएट्स, रामा मंडी (जालंधर) के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को नगर निगम जालंधर के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत की रकम 60 हजार रुपए थी और यह रिश्वत जमीन का सीएलयू सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में ली जा रही थी। इस मामले में नगर निगम जालंधर के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है और आर्किटेक्ट का साथी वरुण फरार है जिसकी तलाश जारी है। वरुण भी नगर निगम का कर्मचारी है और ड्राफ्टमैन व बिल्डिंग इंस्पेक्टर (अतिरिक्त कार्यभार) । विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी तरुणवीर सिंह निवासी मास्टर तारा सिंह नगर की शिकायत पर हुई है। बताया जाता है कि आर्किटेक्ट ने नगर निगम मुलाजिमों से मिलीभगत करके पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

  • जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

    जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

    *जालंधर में शरारती तत्वों ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी की कार का तोड़ा शीशा, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग*

     

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा )गत रात्रि वरिष्ठ पत्रकार योगेश सूरी के अर्जुन नगर लाडोवाली रोड़ स्थित घर के बाहर खड़ी उनकी आल्टो कार का कुछ शरारती तत्वो द्वारा शीशा तोड़ दिया गया । डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा चेयरमैन प्रदीप वर्मा महासचिव अजित सिंह बुलंद पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी उपाध्यक्ष संदीप वर्मा ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाये।

    इस मौके योगेश सूरी ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 बजे उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी व सुबह जब व घर से बाहर निकले तो उनकी कार का शीशा किसी शरारती तत्व द्वारा तोड़ा हुआ था l वही अमन बग्गा और योगेश सूरी ने पुलिस कमिश्नर को फोन कर मामले की पूरी सूचना दे दी है ।

  • जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    You are currently viewing जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

    Robbers snatched mobile from woman on Sodhal Road, Jalandhar, incident captured in CCTV

    जालंधर के सोढल रोड़ पर महिला से मोबाइल छीन भागे लुटेरे, घटना सीसीटीवी में कैद

     

    जालंधरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन चोर-चोरी लूटपाट छीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना डिवीजन-8 के अधीन आते सोढल रोड से सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार एक औरत का मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने बाहर से पैसे भेजे थे। जिसे निकालने के लिए वह सोढल में स्थित डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी।

    पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह घर वापिस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर कर फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भागने में सफल हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन-8 के एएसआई मनजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    निगम चुनाव को लेकर जागरूक होते जा रहे हैं वोटर, नहीं मिलने वाला दल बदल कर टिकट पाने वालों को फायदा

    जनता से किए वादे जो पहले भी पूरे नहीं कर सके उन्हें जनता इस बार नहीं देने वाली अपना अमूल्य वोट

    मात्र वादों से नहीं , जनता की समस्याओं को दूर करने वाले ही बनेंगे इस बार “पार्षद”

    MBD WEB NEWS: (सुमेश शर्मा) पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार दल बदल कर टिकट पाने की कोशिशों में जुटे हैं शहर के कई नामी चेहरे , ऐसा किसी एक पार्टी में नहीं लगभग सभी पार्टियों में देखा जा रहा है कि एक दल को छोड़ दूसरे दल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने मित्रों, साथियों, रिश्तेदारों यहां तक की अपने विरोधियों को भी साथ ले पुरानी पार्टी छोड़ नई पार्टी में जगह बनाने में जुटे हैं कई लोग

    कोई बीजेपी छोड़ आप में आ रहा है कोई कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में आ रहा है लोग इस बात से हैरान हैं इन दलबदलू नेताओं को शहर की समस्याओं से ज्यादा इस समय अपनी टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं।

    शहर में गंदगी के हालात दिन भर दिन बिगड़ते जा रहे हैं कहीं कोई सफाई को लेकर अभियान नही चला रहा ,नाहि ट्रैफिक की समस्या को लेकर कोई नेता ध्यान नहीं देता। शहर में लगने वाले धर्मों के कारण लोग घंटो ट्रैफिक के जाम में फंसे रहते हैं

    चुगिट्टी चौक पर बनने वाला पुल बनाने की अंतिम तिथि को निकले महीना बीत चुका है और इससे प्रभावित होने वाले लाखों लोग दिन में कई कई बार रेलवे फाटक पर फंसे अक्सर एक-दूसरे से यही कहते दिखाई देते हैं कि भगवान जाने कब तक पूरा होगा इस पुल का कार्य । अरे किसी तरह फाटक को पार कर जैसे ही चुगिट्टी चौक के आसपास पहुंचते हैं तो शहर कर दर्शन हो जाते है एक गंदी बदबू उनका स्वागत करते नजर आती है लोग इस बात से हैरान हैं कि हमने वोट तो दिया था कि जल्द से जल्द हमारी यह समस्या खत्म होगी लेकिन आप सरकार के नेता भी दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में जगह देने में ज्यादा व्यस्तता दिखा रहे हैं जबकि इन नेताओं को जनता के रुके हुए कार्य जल्द पूरे कर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाने की जरूरत है