Category: JALANDHAR

  • संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंच कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिजनों के साथ सांझा किया दुख

    संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंच कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने परिजनों के साथ सांझा किया दुख

     

     

    जालंधर : कांग्रेस सासंद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके घर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। यहां उन्होंने चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम चौधरी व परिवार के साथ दुख सांझा किया और उनका ढांढस बंधाया। इस मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रताप सिंह बाजवा और जालंधर नार्थ के विधायक अवतार सिंह जूनियर बाबा हेनरी भी मौजूद रहे।

    बता दें, जालंधर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चौधरी संतोख सिंह की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नजदीक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

  • कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात  को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने लाखों की राशि सहित किया काबू..

     कोटक महिंद्रा बैंक में लूट की वारदात  को अंजाम देने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने लाखों की राशि सहित किया काबू..

     

    जालंधर (  सुमेश शर्मा ): कोटक महिंद्रा बैंक लूट के मामले में देहात पुलिस ने लूट के गिरोह के 2 सदस्यों को काबू कर लिया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपीडी सर्बजीत बाहिया और डीएसपी सर्वजीत राए ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास मौजूद थे उसी दौरान उन्हें अमृतसर साइड से एक्सीडेंट कार बिना नंबरी कार आती हुई दिखाई दी। जिसे स्पेशल नाकेबन्दी कर रोककर जब उन्होंने गाड़ी चालक से पूछताछ कर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 3 लाख 90 हजार रुपए गाड़ी में मिले। जिस पैसों पर कोटक महिंद्रा बैंक की मोर लगी हुई थी। जिस में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान आरोपियो ने बताया कि कुछ दिनों पहले 9 तारीख को 4:22 पर कोटक महिंद्रा बैंक गांव हाजरा में गन पॉइंट पर 9 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 लाख 90 हजार रुपए और एक पिस्टल 32 बोर तीन जिंदा रोद , एक लैपटॉप, एक कार, एक सोने की अंगूठी और एक सोने जोड़ी टोपस की बरामद की है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन और रमनदीप सिंह उर्फ रमण पुत्र दर्शन सिंह निवासी थाना खालड़ा, तरनतारन के रूप में हुई है। जल्द ही इन को माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों के खिलाफ जल्द रिमांड लिया जाएगा पकड़े गए आरोपियों से और भी काफी खुलासे हो सकते हैं

  • जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

    You are currently viewing जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

    Firing again in Jalandhar, firing on AAP worker in village Haripur, 4 attackers carried out the incident

    जालंधर में फिर चली गोली, गांव हरिपुर में आप कार्यकर्ता पर फायरिंग, 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव हरिपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह 6 बजे के करीब चार युवकों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घयल युवक की पहचान करणजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार घायल करणजीत सिंह उर्फ हैप्पी रोजाना की तरह वह शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हवेली में दूध दोहने गया था, लेकिन रास्ते में ही गग्गी और किंदा ने अपने 2 साथियों के साथ उसे तीन गोलियां मार दी। एक घुटने, दूसरी जांघ और तीसरी कूल्हे पर लगी। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को मरा समझ भाग गए। इसके बाद हैप्पी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोपहर तक चले ऑपरेशन के दौरान तीनों गोलियां निकाल ली गईं जिससे हालत स्थिर है।

    सचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी इनवेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई थी। जांच में पता चला कि हैप्पी गांव में ही खेती करता है और साथ में उसने मवेशी रखे हैं। इस कारण हवेली में रोजाना दूध लेने जाता था। आरोपी वहीं पर घात लगा कर बैठे थे। सूचना मिली तो तुरंत थाना आदमपुर, सीआईए देहाती और क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया।

  • जालंधर :पत्रकार पर हमला करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दर्ज करवाई एफआईआर

    जालंधर :पत्रकार पर हमला करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने दर्ज करवाई एफआईआर

     

     

     

     

    पत्रकारों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नही करेंगे, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़े जालंधर के 150 से ज्यादा पत्रकार करवाएंगे सख्त कार्रवाई : अमन बग्गा/प्रदीप वर्मा/अजीत सिंह बुलंद

     

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) 31 दिसम्बर को होटल डाउन टाउन में शिव सेना नेता की मैरिज एनिवर्सरी पार्टी पर बतौर मेहमान बुलाएं गए पत्रकार विजय अटवाल और उन के परिवार पर हमला कर घायल करने वाले आरोपियों के खिलाफ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन( DMA) ने सख्ती दिखाते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

    जानकारी देते हुए प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा, महासचिव अजीत सिंह बुलंद ने बताया कि विजय अटवाल व उन के परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों बलजीत, काला, टोनी, संजू, नितिन मट्टू (बोनी) के खिलाफ थाना 4 के एसएचओ मुकेश कुमार की तरफ से एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ हम ने न ही कभी कोई अन्याय बर्दाश्त किया है न ही कभी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम एसएचओ मुकेश कुमार का भी धन्यवाद करते है कि जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

    उन्होंने कहा कि जब भी किसी पत्रकार को कौई भी समस्या आती है तो उक्त पत्रकार के साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए जालंधर के 150 पत्रकारो की टीम कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है।

    उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को भी हम चेतावनी देते है कि वह पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करन बंद कर दें और जो पत्रकारों पर हमला करने वाले है वह सुधर जाए नही तो ऐसे लोगो के खिलाफ हम कानून का सहारा लेते हुए एफआईआर दर्ज करवा कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।

  • आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

     आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    रमन अरोड़ा ने की लोगों से ऐसी फोन कॉल से सचेत रहने की अपील, बोले- कॉल आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित

    जालंधर  : आज जालंधर शहर में कुछ लोगों को फोन कॉल आ रही है जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया ।

    दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज कुछ लोगों की कॉल आई कि हमें आपका पीए बनकर फोन आ रहे है जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति थोड़ी देर के बाद एक दूसरे व्यक्ति से बात करवाता है जो अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा बताता है और अलग-अलग तरीकों से बात कर पैसे मांग रहा है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनको फोन कर कर बताने वाले व्यक्तियों ने बताया कि जब हमने बात की तो हमें शक पड़ा की आवाज विधायक रमन अरोड़ा की नहीं है और हमारे साथ ठगी करने की कोशिश हो रही है इसीलिए उन्होंने सारी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा को दी।

    विधायक रमन अरोड़ा ने शहरवासियों को अपील की कि इस प्रकार की फोन कॉल का ध्यान रखें और जैसे ही किसी को इस प्रकार की कॉल आती है तो तुरंत पुलिस या उनको सूचित करें विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को कर दी है और पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगी लेकिन इसी के साथ लोगों को भी सचेत रहने की अपील की कि आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • ठंड में ठिठुरे जालंधरवासीः न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, शीतलहर और धुंध ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम

    You are currently viewing ठंड में ठिठुरे जालंधरवासीः न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, शीतलहर और धुंध ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम

    Jalandhar residents chill in the cold: minimum temperature 5.5 degrees, cold wave and fog put a halt on the speed of vehicles

    ठंड में ठिठुरे जालंधरवासीः न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, शीतलहर और धुंध ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम

     

    जालंधरः पूरे पंजाब में पड़ रही भीषण ठंड और धुंध के कहर ने जहां लोगों को घरों में दुबने पर मजबूर कर दिया है। वहीं महानगर में तापमान में आई भारी गिरावट के कारण लोग अलाव सेंकते नजर आए वहीं मंगलवार दोपहर को शहर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। वहीं शीतलहर लहर और दोपहर को पड़ी धुंध से वाहन की रफ्तार पर भी लगाम लग गई है और विजिबिलिटी 15 से 20 मीटर रह गई है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन चढ़ने ही तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया गया वहीं पूरे राज्य के अधिकतर इलाकों को धुंध ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके बाद मौसम विभाग ने पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत में पड़ रही धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ता दिख रहा है। पूरे भारत में आज 247 ट्रेनों को रद किया गया है।

    वहीं तापमान में हुई गिरावट के बाद मौसम विभाग ने लोगों से पहले ही अपील की है कि सुबह और शाम के समय अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। आज शहर में दोपहर के समय कई इलाकों में धुंध रही तो वहीं कई इलाकों में हलकी सी धूप देखने को मिली। हालांकि पिछले दिनों हल्की बूंदाबांदी के बाद राज्य की हवा थोड़ी साफ हुई थी।

  • मकसूदां में 15 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, परिजन बोले ठंड से हुई

    You are currently viewing मकसूदां में 15 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, परिजन बोले ठंड से हुई

    मकसूदां में 15 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, परिजन बोले ठंड से हुई

     

    मकसूदां में 15 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, परिजन बोले ठंड से हुई महानगर के अंतर्गत आते थाना मकसूदां में स्थित एक घर में उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक 15 वर्षीय बच्चे की देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वहीं मृतक बच्चे के परजिनों का कहना था कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। सूत्रों की माने तो बच्चे को मोबाइल में गेम खेलने की आदत थी, जब उसकी मौत हुई तो भी उसके हाथ में मोबाइल था।

    मिली जानकरी के अनुसार थाना मकसूदा के अंतर्गत आते गांव बुलंदपुर में एक 15 वर्षीय बच्चे देर रात मृत्यु हो गई। सूत्रों की माने तो बच्चा मोबाइल गेम खेलने का आदी था तथा हर समय मोबाइल चलाने में ही लगा रहता था। हालांकि परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे की ठंड लगने के कारण मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मोबाइल गेम खेलता था। जब उसकी मृत्यु हुई तो उसके हाथ में फोन भी था।

  • दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    You are currently viewing दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

    Angry people slapped the ambulance driver in Doaba Chowk, read the whole matter

    दोआबा चौक में एम्बुलैंस चालक को गुस्साए लोगों ने मारे थप्पड़, पढ़ें पूरा मामला

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते दोआबा चौक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक एंबुलेंस चालक को मामूली टक्कर के बाद एंबुलेंस से बाहर निकालकर मारपीट की। लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक ने शराब पी रखी है और वह गाड़ी सहित ढंग से नहीं चला रहा था। इसी कारण एक चालक की टक्कर हो गई। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकरी के अनुसार दोआबा चौक से अड्‌डा टांडा फाटक की तरफ जाते हुए श्री देवी तालाब के सामने निजी अस्पताल के एक एम्बुलैंस चालक मामूली टक्कर के बाद लोगों ने एम्बुलैंस के ड्राइवर को बाहर निकाल कर थप्पड़ तक मार दिए। लोगों ने आरोप लगाए कि एम्बुलैंस चालक ने शराब पी हुई है और सही ढंग से नहीं चला रहा था, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस मौके टांडा रोड पर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा, जिसके बाद थाना-8 की पुलिस को सूचित किया गया।

    जानकारी देते मौके पर पहुंचे एएसआई फकीर सिंह ने सारे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने पुलिस को शिकायत करते हुए कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस कारण हादसा हुआ। वहीं एएसआई फकीर सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। धुंध के कारण टक्कर होने लगी थी, लेकिन बचाव हो गया। उल्टा लोगों ने एम्बुलैंस ड्राइवर के पैसे निकाल लिए और उसे बुरा भला कहने लगे। मामले को मौके पर सुलझा दिया गया।

  • Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

    Jalandhar के इस क्षेत्र में तेंदुआ आने से फैली दहशत की खबर; निकली अफवाह..

     

    Panic due to arrival of leopard in Deol Nagar

     

     

    जालंधर : न्यू देओल नगर से एक अजीब सी घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वहां पर आज सुबह 5 बजे तेंदुआ आने की खबर मिली है। इस सूचना के मिलते ही पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया।

    वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए जैसा जानवर इलाके में घूमने की वीडियो दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सडक़ किनारे घूमता नजर आ रहा है। मगर वह अब कहां गया इस बात की पुष्टि इलाकावासियों को नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों में दहशत भरा माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर है।

    सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो के बारे में वन विभाग के रिटायर्ड अफसर ने इस वीडियो को देख एक सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया की यह जानवर तेंदुआ ना होकर बिल्ली होने के ज्यादा आसार हैं इसलिए क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह से डरने करने की आवश्यकता नहीं

  • जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

    You are currently viewing जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

    Neighbors pushed a young man from the roof, breaking his leg and shoulder bone, who was having a New Year party in Lamma Pind, Jalandhar.

    जालंधर के लम्मा पिंड में न्यू ईयर की पार्टी कर रहे युवक को पड़ोसियों ने दिया छत्त से धक्का, टांग व कंधे की हड्डी टूटी

     

    जालंधरः महानगर के लम्मा पिंड में एक युवक को अपने घर की छत्त पर न्यू ईयर पार्टी करना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब उनके पड़ोसी ने युवक को घर की दूसरी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी टांग के साथ-साथ कंधे की हड्डी भी टूट गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

    घटना की जानकारी देते घायल युवक अमनदीप ने बताया कि वह अपने घर की छत पर दोस्त और परिजनों के साथ नए साल की पार्टी कर रहा था। इतने में पड़ोसी ने कहा कि शोर शराबा बंद करो। जिस पर उसने कहा कि पह नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद पड़ोसी ने दूसरी मंजिल की छत से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित ने बताया कि ऊंचाई से नीचे गिरने पर उसकी टांग और कंधे की हड्डी टूट गई है।

    वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए गए अमनदीप के भाई ने बताया कि वह छत पर नए साल की पार्टी कर रहे थे। छत पर उन्होंने साउंड सिस्टम लगाया हुआ था। इससे चिढ़ कर पड़ोसियों ने वारदात को अंजाम दिया। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ऐसा रंजिश में किया है। उनका पहले भी पड़ोसियों के साथ केस चल रहा है।

    अस्पताल में उपाचारधीन पीड़ित अमनदीप ने कहा कि पड़ोसियों ने पहले भी उनके ऊपर एक झूठा केस दर्ज करवाया था। आज भी जो वारदात की है वह भी खुन्नस में की है। वह अपनी शांति से अपने घर की छत पर अपना जश्न मना रहे थे जो कि उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने उसे धक्का मार दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।