Author: Sumesh Sharma

  • अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    You are currently viewing अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

    Amritsar: The robbers who came with the intention of robbing the shop opened fire, one injured

    अमृतसरः दुकान में लूट की नियत से आए लुटेरों ने की फायरिग, एक घायल

     

    अमृतसरः महानगर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूट और छीनाझपटी जैसी वारदातों तो अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते नमक मंडी स्थित सत्तो वाले बाजार में सोमवार रात सामने आया है। यहां लूट की नियत से आए लूटेरों ने करियाना शॉप को लूटने का प्रयास किया बचाव में दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया। इस दौरान लुटेरों ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। लूटेरों द्वारा की गई फायरिंग में गोली बाजार में जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति को जा लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए करियाना स्टोर के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे के करीब 2 युवक उनकी दुकान पर आए और पैसों को देने की बात करने लगे। उनके हाथ में पिस्टल थी, लेकिन वह लुटेरों के साथ भिड़ गया। इस दौरान एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर कर दिया, जो सीधा गली से गुजर रहे एक व्यक्ति को जा लगी। वहीं, लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। पुलिस बाजार के बाहर से फुटेज खंगाल रही है। घटना पर गेट हकीमां के एडिशनल एसएचओ तरलोक सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि एक्टिवा सवारों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

  • विशाखापत्तनम को बनाया गया Andhra Pradesh की नई राजधानी, CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान

    विशाखापत्तनम को बनाया गया Andhra Pradesh की नई राजधानी, CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान

     

    विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश की राजधानी में बदलाव हो गया है। अब विशाखापत्तनम को इस दक्षिण भारतीय राज्य की नई राजधानी के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को यह ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने नई राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की भी घोषणा की है।

    सीएम रेड्डी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट वीडियो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रही है। मैं भी आने वाले कुछ महीनों में विशाखापत्तनम में शिफ्ट हो रहा हूं। हम 3 और 4 मार्च को यह शिखर सम्मेलन विशाखापत्तनम में आयोजित करने जा रहे हैं।’

  • महाराष्ट्र में भीषण से सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत

    You are currently viewing महाराष्ट्र में भीषण से सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत

    Horrific road accident in Maharashtra, 4 people died in car and bus collision

    महाराष्ट्र में भीषण से सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत

     

    महाराष्ट्रः मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह उस वक्त भीषण हादसा हो गया जब पालघर जिले के दहानू इलाके में कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से भीषण टक्कर हो गई।

    घटना संबंधी जानकारी देते कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे और वह गुजरात से मुंबई जा रहे थे। भीषण टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • शालिग्राम शिला से बनेगी Ayodhya में भगवान राम-सीता की मूर्ति, शिलाओं के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े राम भक्त…

    शालिग्राम शिला से बनेगी Ayodhya में भगवान राम-सीता की मूर्ति, शिलाओं के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े राम भक्त…

     शालिग्राम शिला से बनेगी Ayodhya में भगवान राम-सीता की मूर्ति, शिलाओं के दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े राम भक्त…

     

     

     

    ​Shaligram for Ayodhya Ram Mandir: नेपाल के जनकपुरधाम यानि त्रेतायुग की मिथिला से अयोध्या का 6 करोड़ सालों से ज्यादा पुराना संबंध न सिर्फ गहरा है बल्कि भावों से भरा हुआ भी है। श्रीराम का बालस्वरूप साकार होने में अब विलंब नहीं है रामभक्त आह्लादित हैं क्योंकि ये शिला अति विशिष्ट है।

     

     

    झलक पाने के लोग बेताब

    शिलाओं से रामलला और माता जानकी की मूर्ति बनाई जाएंगी। रास्ते में हजारों की संख्या में खड़े लोग इन शिलाओं की एक झलक पाने को बेताब हैं। शालिग्राम शिलाओं के स्वागत में कई जगहों पर भजन-कीर्तन हो रहे हैं।  शालिग्राम शिलाओं को लेकर मेगा कवरेज दिन भर कई चैनलो पर जारी रहेगी। ट्रक पर फूल मालाओं से लदी, रोली से श्रंगार की गई ये शिला कोई मामूली शिला नहीं ये है बल्कि इससे ही बनेगी श्रीरामलला की प्रतिमा जो विराजेगी अयोध्या उनके धाम में।

    नेपाल (Neapl) से भेजी गई 2 शालिग्राम शिलाओं को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नेपाल से भेजी गई 2 शालिग्राम (Shaligram) शिलाएं आज यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगी..जिसका सीएम योगी (Yogi Adityanath) खुद स्वागत करेंगे। आज दोपहर तक इन शिलाओं के गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। गोरखनाथ मंदिर में ही देवशिला रथ का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 1 फरवरी की सुबह मुख्यमंत्री विधि-विधान से रथ को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे। जगह जगह पर लोग शालिग्राम वाहन की पूजा कर रहे हैं। जिस वाहन में यह लाई जा रही हैं उसके टायर और शालिग्राम शिला को छूने की होड़ लगी है

  • चर्च के मुख्य के घरों और उन के ठिकानों पर ईडी की रेड से मचा हड़कंप

    चर्च के मुख्य के घरों और उन के ठिकानों पर ईडी की रेड से मचा हड़कंप

     चर्च के मुख्य के घरों और उन के ठिकानों पर ईडी की रेड से मचा हड़कंप

     

    पंजाब के जिलों में चर्च के प्रोफेट के घरों पर ईडी की रेड से हड़कंप मच गया।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के  ताजपुर स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला कपूरथला के घर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है।  वहीं मोहाली में बजिंदर के घर और अमृतसर में भी किसी चर्च के प्रोफेट के घर पर ईडी की रेड हुई है।आप को बता दें कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा और भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स ने इलाके को छावनी की तरह तब्दील कर दिया गया है

  • जानें किस ने दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

    जानें किस ने दी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुंडका निवासी एक शख्स ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है। जय प्रकाश ने देर रात दिल्ली पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का इलाज चल रहा है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात दिल्ली पुलिस को आरोपी ने फोन किया था और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी के बारे में पता लगाने लगी। इसके बाद पता चला कि वह मुंडका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। शायद उसका मेंटल कंडीशन ठीक नहीं है। हालांकि, पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

  • संसद में बजट से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित, गरीबी हटाओ अब सिर्फ नारा नहीं, भारत में आ रही मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां

     संसद में बजट से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित, गरीबी हटाओ अब सिर्फ नारा नहीं, भारत में आ रही मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आज कहा कि सरकार देश के छोटे किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुर्मू ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार 11 करोड़ छोटे किसानों को सशक्त करने में जुटी हुई है। पीएम किसान योजना के तहत छोटे किसानों को अब तक 2.25 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इनमें तीन करोड़ महिला लाभार्थी हैं जिन्हें 54 हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई है।
    उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मदद के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का कवरेज बढाया गया है। इसका लाभ पशुपालकों और मत्स्यपालकों को भी दिया गया है। किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन कर भी गठन किया गया है। इसके साथ ही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढाया गया है।

    राष्ट्रपति मुर्म ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है। आज भारत में मैन्युफेक्चरिंग की अपनी कैपेसिटी भी बढ़ रही है और दुनिया भर से भी मैन्युफेक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही हैं। सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। मुझे गर्व है कि हमारी सेना में आज INS विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ़्ट कैरियर भी शामिल हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के जरिए गरीबों को कहीं भी राशन मिल पा रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर को क्रांतिकारी बताते हुए मुर्मू ने कहा कि इससे लोगों तक पूरी रकम सीधे तौर पर पहुंच रही है। गरीबों को इस तरीके से लाभ देकर ही भारत करोड़ों लोगों को कोरोना काल में गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचा पाया है। आज मतदाता चाहता है कि शॉर्ट कट वाली योजनाओं से बचा जाए। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है बल्कि उसके खात्मे के लिए प्रयास हो रहे हैं। गरीबी का एक बड़ा कारण बीमारी होती है। इस संकट से दूर करने के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना शुरू की गई है। इस स्कीम से देश के 25 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है।

  • पेशावर की एक मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 28 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

    You are currently viewing पेशावर की एक मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 28 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

    28 killed, more than 150 injured in a massive explosion during prayers in a mosque in Peshawar

    पेशावर की एक मस्जिद में नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 28 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

     

    पाकिस्तानः पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां पुलिस लाइंस इलाके में स्थित एक मस्जिद में जोहर की नमाज के दौरान जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में करीब 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद के भीतर सोमवार को हुए इस शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है। अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

    सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर नमाज़ के दौरान सबसे आगे की लाइन में मौजूद था, इसी दौरान उसने खुद को उड़ा लिया, जिससे ज़ोहर की नमाज़ अदा करने वाले दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रत्यत्क्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया। विस्फोट की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनी गई। विस्फोट के बाद हर जगह धुआं था।” यह एक आत्मघाती विस्फोट था क्योंकि हमलावर मस्जिद के भीतरी आंगन के अंदर था। जब धमाका हुआ तब ज़ोहर की नमाज़ शुरू ही हुई थी।

    वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर ट्वीट करके कहा, “पेशावर की पुलिस लाइन मस्जिद में नमाज के दौरान हुए आतंकी आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। यह जरूरी है कि हम अपनी खुफिया जानकारी जुटाने में सुधार करें और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपने पुलिस बलों को उचित रूप से तैयार करें।”

  • लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    You are currently viewing लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

    Loot on liquor contract in Ludhiana, armed robbers looted 38 thousand with pistols on Karinde

    लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव कासाबाद में स्थित एक शराब के ठेके को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बुलेट बाईक पर आए थे और ठेके के करिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 38 हजार की नगदी तथा एक शराब की बौतल लूट कर फरार हो गए। वहीं करिंदे ने लूट की इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जहां आसपास लगे सीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, वहीं करिंदे के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ठेके को ताला लगाकर कारिंदा बाथरूम में गया था। इस बीच बुलेट बाइक पर दो युवक आए और ठेके का ताला तोड़ने लगे। कारिंदे ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। पास में ही अहाता चला रहा युवक जब मदद करने आया तो दूसरे बदमाश ने उस पर दात रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने सरेआम ठेके का ताला तोड़ा और फिर एक शराब की बोतल और करीब 38 हजार रुपए लूटकर ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए ठेके के कारिंदे संजीव सिंह ने बताया कि जब वह बाथरूम गया था तो उसे आवाज आई कि कोई व्यक्ति ठेके का ताला तोड़ रहा है। उसने देखा कि बिना नंबर प्लेट के बुलेटपर दो युवक आए जो ठेके का ताला तोड़ रहे हैं। संजीव ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचा निकाल उस पर तान दिया। बदमाशों ने उसके सामने ही ताला तोड़ा। संजीव ने कहा कि गल्ले में 35 हजार बांध कर रखे थे। वहीं अलग से 2 से 3 हजार खुले रुपए पड़े थे, जो बदमाश ले गए।

  • जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    You are currently viewing जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

    Terror of fearless robbers in Jalandhar, Activa rider girls targeted

    जालंधर में बेखौफ लुटेरों का आतंक, एक्टिवा सवार युवतियों को बनाया निशाना

     

    जालंधरः महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी- लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वरदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अधीन आते सूर्या एंकलेव से सामने आया है जहां मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरों ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को निशाना बनाया है, लुटेरे उनसे मोबाइल छीन मौके से फरार हो गए, घटना सूर्या एंकलेव की बताई जा रही है।

    बताया जा रहा है कि जहां पार्क के बाहर खड़ी दो एक्टिवा सवार युवतियों से नकाबपोश लुटेरे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि घटना दौरान युवतियों ने लुटेरों का सामना करने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरे मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।