Author: Sumesh Sharma

  • बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

    बड़ा हादसा;जानें किस जगह  खाई में गिरी बस- हादसे में 39 लोगों की हुई मौत…

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से इस समय एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी है।

    पाकिस्तानी मीडिया से लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि की और बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर बस क्वेटा से कराची जा रही थी। तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय बस कोच पुल के खंभे से जा टकराई। बस बाद में खाई में गिर गई और फिर उसमें आग लग गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस के खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे, बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

  • राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ट्यूमर के चलते टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में थीं भर्ती

    राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, ट्यूमर के चलते टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में थीं भर्ती

     

    मुंबई  : राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी के पति आदिल खान ने जया सावंत के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। जया सावंत की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिछले कुछ समय से राखी सोशल मीडिया पर मां के हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं। पपराजी से बात करते हुए कई बार वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं।

    राखी के फैन्स लगातार उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे थे। उन्होंने अस्पताल से अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से गुजारिश की थी सभी दुआ करें कि उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। राखी के लिए यह सदमे की तरह है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी ने बताया कि उनकी मां का निधन हो गया है। राखी ने कहा, ‘मां अब नहीं रहीं।’ उन्होंने बताया कि उनकी मां का मल्टी ऑर्गन फेल हो गया। वह गंभीर स्थिति में थी। कैंसर उनके किडनी और फेफड़ों तक में फैल गया था। अपनी बात कहते-कहते राखी रोने लग गईं।

    राखी की मां पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने इससे लंबी लड़ाई लड़ी। बीच में उनकी स्थिति में सुधार भी आया था। राखी पहले यह भी बता चुकी हैं मां के इलाज के लिए सलमान खान ने उनकी मदद की थी। सलमान बीच-बीच में उनकी मां की हेल्थ को लेकर अपडेट लिया करते थे।

  • लोकतंत्र की जननी है भारत, भारतीय लोगों की रग-रग में बसा है लोकतंत्र: मोदी

     लोकतंत्र की जननी है भारत, भारतीय लोगों की रग-रग में बसा है लोकतंत्र: मोदी

     

    नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र हमारी रगों में बसा है तथा हमारी संस्कृति में है।

    मोदी ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हम भारतीयों को इस बात का गर्व है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी (मदर ऑफ डेमोक्रेसी) भी है। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जबकि पश्चिम की कुछ संस्थाएं भारत के बारे में हाल के समय में कुछ ऐसी रिपोर्ट जारी की हैं, जो भारत की छवि के अनुकूल नहीं हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी संस्कृति में है, सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न अंग रहा है और स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।”

    मोदी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध भिक्षु संघ की तुलना भारतीय संसद से की थी। उन्होंने इसे एक ऐसी संस्था बताया था, जहां संकल्प, प्रस्ताव, गण संख्या और मतदान तथा मतों की गिनती के कई नियम थे। बाबा साहेब का मानना था कि भगवान बुद्ध को इसकी प्रेरणा उस समय की राजनीतिक व्यवस्थाओं से मिली होगी।

    प्रधानमंत्री ने इसी संदर्भ में तमिलनाडु के उतिरमेरुर गांव उल्लेख किया, जहां 1100-1200 साल पहले का एक शिलालेख है, जो एक लघु संविधान की तरह है। उन्होंने कहा कि यह शिलालेख दुनियाभर को अचंभित करता है। इसमें विस्तार से बताया गया है कि ग्राम सभा का संचालन कैसे होना चाहिए और उसके सदस्यों के चयन की प्रक्रिया क्या हो।

    मोदी ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में लोकतांत्रिक मूल्यों का एक और उदाहरण 12 वीं शताब्दी के भगवान बसवेश्वर का अनुभव मंडप है,जहां मुक्त चर्चा और परिचर्चा को प्रोत्साहन दिया जाता था।

    मोदी ने कहा, “आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह मैग्नाकार्टा से पहले का उदाहरण है।”

  • जानिए ; किस जगह स्वास्थ्य मंत्री पर ASI ने कर दी फायरिंग, सीने में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    जानिए ; किस जगह स्वास्थ्य मंत्री पर ASI ने कर दी फायरिंग, सीने में लगी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास के साथ बड़ी वारदात हुई है। उन्हें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ने गोली मार दी है। गोली नव किशोर दास के सीने में लगी है। रविवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गांधी चौक पर पुलिस की वर्दी में मौजूद एएसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से मंत्री पर फायरिंग कर दी।

    घटना जिले के ब्रजराजनगर कस्बे में गोलीबारी की ये घटना उस समय हुई जब रविवार दोपहर मंत्री एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने कहा, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    उन्होंने बताया कि एएसआई गोपाल कृष्ण दास को गांधी चौक पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना के तुरंत बाद मंत्री को अस्पताल में भेज दिया गया। फायरिंग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एएसआई दास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    सा माना जा रहा है कि नाबा दास पर ये हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि मंत्री को कथित रूप से करीब से गोली मारी गई है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि नाबा दास को पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

  • पूर्व कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया ने की ख़ुदकुशी…

    पूर्व कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया ने की ख़ुदकुशी…

     

     

    MBD NEWS: (सुमेश शर्मा) जालंधर से बड़ी खबर है कि पूर्व कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया ने जहर निगल लिया है। उन्हें मकसूदां स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां उन्हें मृत घोषित कर कर दिया गया है कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान पार्षद विक्की कालिया ने जहर निगल लिया है। विक्की कालिया पर आरोप लगा था कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान 50 लाख रुपए के गबन किया था। पुलिस ने विक्की कालिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। मीडिया Sके बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पार्षद विक्की कालिया की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने विक्की कालिया की मौत पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि राजनीति में आरोप प्रत्यारोप लगते रहते हैं, इस तरह के आरोपों से विचलित होकर ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। वही विक्की कालिया द्वारा लिखा हुआ सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला जिसमें कई नाम लिखे जो उन्हें परेशान कर रहे थे ।

    वार्ड नं 64 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुशील कालिया (विक्की कालिया) और उसके बेटे पर पिछले लंबे समय से सरकारी ग्रांड गबन करने का केस चल रहा था। जिस केस में विक्की कालिया को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन उनके बेटे की जमानत सुप्रीम कोर्ट में भी रद्द हो गई थी। यह को लेकर है पिछले लंबे समय से परेशान चल रहे थे।

    उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट पर लिखा जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह कोई आत्महत्या नहीं मेरा कत्ल किया गया है। जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक केडी भंडारी का नाम सबसे पहले नंबर पर लिखा गया है। सुसाइड नोट में और भी नाम लिखे गए हैं।

    पढ़े सुसाइड नोट

  • अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी मोदी सरकार; बजट में रोजगार, कृषि, गांव और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

    अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी मोदी सरकार; बजट में रोजगार, कृषि, गांव और कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट संसद में पेश करने जा रही है। अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा और इस लिहाज से यह कहा जा रहा है कि निर्मला सीतारमण के इस बजट में चुनावी झलक भी साफ-साफ दिखाई देगी।

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दल जिन मुद्दों के सहारे लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करती आ रही है या आने वाले दिनों में घेरने की कोशिश करेगी या लोक सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश करेंगी, उन तमाम मुद्दों की काट इस बार के बजट में दिखाई पड़ सकती है। वैसे भी चुनावी राजनीति में अब तक अजेय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह काम करने का राजनीतिक स्टाइल है कि वो अपने चुनाव में उतरने से पहले विपक्ष को मुद्दाविहीन बनाकर उसे अपने पिच पर उतरने को मजबूर कर देते हैं।

    इस लिहाज से यह माना जा रहा है कि मोदी सरकार के इस आखिरी पूर्ण बजट के पिटारे से सबके लिए कुछ न कुछ सौगातें निकलने वाली हैं। बजट को लेकर सरकार की तैयारियों और रिकॉर्ड को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि मोदी सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाओं में कुल मिलाकर आवंटित राशि में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है।

    बेरोजगारी के मसले पर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार राजनीतिक हमले का सामना कर रही मोदी सरकार अपने आगामी बजट में रोजगार के अवसरों और संख्या को बढ़ाने पर खासा ध्यान देने जा रही है। इसके लिए आधारभूत सरंचना के साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए विशेष घोषणा की जा सकती है। शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर और ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सबसे बड़े साधन मनरेगा योजना में आवंटित धनराशि को भी इस साल बढ़ाया जाएगा। खेती-किसानी के साथ ही कृषि और कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों के लिए भी विशेष घोषणा करते हुए सरकार अपना खर्च बढ़ाएगी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों की आय भी बढ़े क्योंकि इससे एक तरफ जहां मांग बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था में तेजी भी आएगी। महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत देने के लिए भी सरकार बजट में महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है।

    सरकार करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए आयकर की दरों में कमी की घोषणा के साथ ही जीएसटी के मोर्चे पर भी बड़ा ऐलान इस बार के बजट में कर सकती है। आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए सरकार मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा आयकर दाता और सरकारी कर्मचारियों के साथ ही छोटे और मझोले स्तर के कारोबारियों को भी इस बार के बजट में अच्छी खबर दे सकती है। इसमें वोटरों को लुभाने के लिए लोकलुभावन योजनाओं और वादों की भरमार हो सकती है।

  • राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

    राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन के नाम को बदलकर दिया ये नया नाम,जानें क्या है बदला हुआ नाम…

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में स्थित मुग़ल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, अब मुग़ल गार्डन को अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत गार्डन का नाम बदला है। बता दें कि इस गार्डन में तरह-तरह के फूल होते हैं। राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कहा, स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के बगीचों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।

    अमृत उद्यान का उद्घाटन 29 जनवरी रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा और 31 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने के लिए जनता के लिए खुला रहेगा। आमतौर पर, उद्यान एक महीने के लिए जनता के दर्शन के लिए खुला रहता है। फरवरी से मार्च जब फूल पूरी तरह खिल चुके होते हैं। नविका गुप्ता ने कहा कि दो महीने की खिड़की के अलावा जो जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है, सरकार ने बगीचे को विशेष समूहों, जैसे कि किसानों और अलग-अलग विकलांगों द्वारा देखने के लिए खुला रखने की भी योजना बनाई है।

    उद्यान आम जनता के लिए सोमवार को छोड़कर हर दिन खुला रहेगा। साथ ही जानकारी यह भी मिल रही है कि यह उद्यान होली के

  • असम के CM बोले- बाल विवाह के खिलाफ लाएंगे कानून

     असम के CM बोले- बाल विवाह के खिलाफ लाएंगे कानून

     

     

    सरमा ने कहा, “अगले पांच-छह महीनों में हजारों पतियों को गिरफ्तार किया जाएगा जिन्होंने 14 साल से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाया है.”

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज यानी शानिवार को कहा कि महिलाओं को ”सही ऐज” में मातृत्व को अपना लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने से चिकित्सकीय समस्या पैदा होती हैं. सरकार के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कम उम्र में लड़कियों की शादी और कम उम्र में मातृत्व को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है बता दें कि असम सरकार राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए पोक्सो एक्ट लाने की तैयारी कर रही है.

    सरमा ने कहा, “अगले पांच-छह महीनों में हजारों पतियों को गिरफ्तार किया जाएगा जिन्होंने 14 साल से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाया है.भले ही वह कानूनी रूप से विवाहित पति ही क्यों न हो.”महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, “कई लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.”

    कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पर दर्ज होगा POCSO एक्ट

    लेकिन साथ ही, महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए जैसा कि बहुत से लोग करते हैं… भगवान ने हमारे शरीर को इस तरह से बनाया है कि हर चीज के लिए एक सही उम्र होती है.असम कैबिनेट ने सोमवार को 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का फैसला किया

  • ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

    ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए नियमों में हो सकता है बदलाव , अब ज्यादा समय तक काम करने की मिल सकती है अनुमति

     

    लंदन : ब्रिटेन में भारतीयों समेत अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रम की कमी को पूरा करने के लिए लंबे समय तक काम करने और ज्यादातर पार्टटाइम जॉब करने की अनुमति दी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में यूके में विदेशी छात्रों, जिनकी संख्या लगभग 6,80,000 है, को टर्म टाइम के दौरान सप्ताह में अधिकतम 20 घंटे काम करने की अनुमति है।

    द टाइम्स ने बताया कि इस सीमा को 30 घंटे तक बढ़ाने या अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इसे पूरी तरह से हटाने के लिए सरकार के भीतर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। पिछले साल देश में आए 1.1 मिलियन प्रवासियों में से 476,000 अंतर्राष्ट्रीय छात्र थे। इनमें से पिछले साल यूके आने वाले 33,240 आश्रितों सहित 161,000 छात्रों के साथ भारत छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बन गया।

    महामारी से पहले की तुलना में लगभग आधा मिलियन अधिक 1.3 मिलियन खाली पद हैं और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के अनुसार व्यवसाय श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने द टाइम्स को बताया कि विदेशी छात्रों के काम के घंटों की सीमा को हटाना विचारों की एक श्रृंखला का हिस्सा था, जिस पर विचार किया जा रहा है। यह कहते हुए कि यह विचार एक प्रारंभिक अवस्था में है। लेकिन देश में आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को कम करने की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की योजनाओं से काम रुक सकता है।

    पिछले साल 504,000 के अनुमानित रिकॉर्ड तक बढ़ने वाली शुद्ध प्रवासन संख्या के साथ, ब्रेवरमैन ने संख्या को कम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें अवधि को कम करना शामिल है, विदेशी छात्र अपने पाठ्यक्रम के बाद ब्रिटेन में रह सकते हैं। यूके में अनुमत आश्रितों की संख्या और निम्न-गुणवत्ता पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

    हालांकि, शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रतिबंध यूके के विश्वविद्यालयों को दिवालिया कर देंगे, जो पैसे के लिए विदेशी छात्रों पर निर्भर हैं। यूके स्थित न्यू वे कंसल्टेंसी के अनुसार, विदेशी छात्रों और उनके आश्रितों ने न केवल 10,000 पाउंड से 26,000 पाउंड की फीस के माध्यम से बल्कि छात्र के लिए प्रति वर्ष 400 पाउंड के एनएचएस अधिभार और एक आश्रित के लिए 600 पाउंड के माध्यम से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया।

    साथ ही चेतावनी दी कि स्नातक कार्य वीजा पर अंकुश भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करेगा, जो अंतत: ब्रिटेन में छात्र बाजार के अंत की ओर ले जाएगा।

  • भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश, मौके पर बचाव कार्य जारी

    भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान हुआ क्रैश, मौके पर बचाव कार्य जारी

     

    Bharatpur Plane Crash: राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसके बाद मौके पर प्रशासन पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

    राजस्थान के भरतपुर में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चारों ओर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है वहीं जिला कलेक्टर ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को मौके पर भेजा गया है, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
    बताया जा रहा है कि उच्चैन थाना इलाके में पिंगोरा रेलवे स्टेशन के पास यह विमान हादसे का शिकार हुआ है ये एक चार्टर्ड प्लेन था। डीएम आलोक रंजन ने इस हादसे की पुष्टि की है प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
    बताया जा रहा है कि ये प्लेन तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। इस विमान ने उत्तर प्रदेश के आगरा से उड़ान भरी थी राजस्थान के उच्चैन क्षेत्र में क्रैश हो गया। भरतपुर पुलिस ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे में जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।