असम के CM बोले- बाल विवाह के खिलाफ लाएंगे कानून

 असम के CM बोले- बाल विवाह के खिलाफ लाएंगे कानून

 

 

सरमा ने कहा, “अगले पांच-छह महीनों में हजारों पतियों को गिरफ्तार किया जाएगा जिन्होंने 14 साल से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाया है.”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज यानी शानिवार को कहा कि महिलाओं को ”सही ऐज” में मातृत्व को अपना लेना चाहिए. ऐसा नहीं करने से चिकित्सकीय समस्या पैदा होती हैं. सरकार के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कम उम्र में लड़कियों की शादी और कम उम्र में मातृत्व को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है बता दें कि असम सरकार राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए पोक्सो एक्ट लाने की तैयारी कर रही है.

सरमा ने कहा, “अगले पांच-छह महीनों में हजारों पतियों को गिरफ्तार किया जाएगा जिन्होंने 14 साल से कम आयु की लड़की के साथ यौन संबंध बनाया है.भले ही वह कानूनी रूप से विवाहित पति ही क्यों न हो.”महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, “कई लड़कियों से शादी करने वाले पुरुष को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.”

कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पर दर्ज होगा POCSO एक्ट

लेकिन साथ ही, महिलाओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए जैसा कि बहुत से लोग करते हैं… भगवान ने हमारे शरीर को इस तरह से बनाया है कि हर चीज के लिए एक सही उम्र होती है.असम कैबिनेट ने सोमवार को 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का फैसला किया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *