Author: Sumesh Sharma

  • बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली क्लीन चिट

     

    नागपुर  : बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नागपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। ये क्लीनचिट धीरेंद्र शास्त्री पर लगे अंधविश्वास फैलाने के आरोपों को लेकर है। धीरेंद्र शास्त्री का नागपुर में 5 से 11 जनवरी के बीच कार्यक्रम हुआ था जिसमें बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं जांच के बाद अब नागपुर पुलिस ने बाबा को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि बाबा के ऊपर जो आरोप श्याम मानव की ओर से लगाए गए थे। वे पूरी तरह से निराधार हैं। हमने जांच में पाया कि बाबा ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कि उनके ऊपर अंधविश्वास फैलाने जैसा आरोप साबित हो।

  • श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सुरक्षित..

    श्री श्री रविशंकर के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक सुरक्षित..

     

    आर्ट ऑर लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की तमिलनाडु के ईरोड में आपात लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि ये आपात लैंडिंग खराब मौसम के कारण हुई है.

     

    आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को आज खराब मौसम के कारण आपात स्थिति में उतरना पड़ा. घटना तमिलनाडु के ईरोड की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर बेंगलुरू से उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर आज सुबह कोहरे के कारण ईरोड के सत्यमंगलम में उतर गया. उन्होंने कहा कि बाद में हेलीकॉप्टर कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो गया.

    स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि श्री श्री रविशंकर और चार अन्य लोगों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण आज सुबह इरोड के सत्यमंगलम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. पुलिस ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. मौसम साफ होने के 50 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी.

     

    पायलट ने नेविगेट करने में कठिनाई की शिकायत की

    बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों में उनके दो सहायक और पायलट थे. सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पायलट ने नेविगेट करने में कठिनाई की शिकायत की थी. घटना की सूचना मिलने के बाद कदम्बुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.

  • अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

    अवैध रूप से तस्करी वाले सोना को पिघलाने वाले कारखाने का भंडाफोड़,36.9 किलोग्राम सोना बरामद

     

    नई दिल्ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि उसने मुंबई में सोने की तस्करी के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है और 22 करोड़ रुपये की कीमत के 36.9 किलोग्राम सोना बरामद किया है।

    जानकारी के मुताबिक, एक शख्स को डीआरआई ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, सोने की तस्करी के नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमने 23 जनवरी को मुंबई में सोना पिघलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हमने 36.9 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है। अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों सहित विभिन्न लोगों द्वारा सोने की भारत में तस्करी की जाती थी, कैप्सूल, यात्रा बैग, कपड़े की परतों के रूप में और विभिन्न प्रकार की मशीनों में भी छिपाकर सोने की तस्करी की जाती थी

  • मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

    मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम मोदी से हुई मुलाकात

     

    नई दिल्ली : मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका पूरे राजकीय सम्मान से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    बता दें कि आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी। भारत और मिस्र कृषि, साइबर सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, पर्यटन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे के सहयोगी हैं। इस दौरान अल-सिसी ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं

    अल-सिसी ने कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना मेरे लिए एक महान सौभाग्य है। इससे पहले मंगलवार को उनके नई दिल्ली पहुंचने पर राज्य मंत्री (विदेश) राजकुमार रंजन सिंह ने उनकी अगवानी की। सिसी के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और कहा, ‘राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आपकी भारत की ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है।’

  • एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगने के बाद 2 को पकड़ा, एक पर 36 तो दूसरे पर 24 से ज्यादा केस

     

     

     

    नोएडा : नोएडा में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। बीती रात भी पुलिस ने 3 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा था और आज भी पुलिस ने दिन में ही 2 बदमाशों को एनकाउंटर में पकड़ा है। आज दोपहर एक के बाद एक दो पुलिस मुठभेड़ हुई। पहली थाना सेक्टर-113 में और दूसरी सेक्टर-63 में । सेक्टर-63 में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया गया।

    एक मुठभेड़ में थाना सेक्टर-113 पुलिस मेट्रो के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान धर्मू पुत्र रमेश सिंह निवासी कल्याणपुरी दिल्ली हुई है। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।एडीसीपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते शहर में अधिकांश स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ये संदिग्ध दिखा। इसे रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर ये भागने लगा साथ ही जान से मारने की नीयत ये इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्यवाही की। बदमाश के पैर में गोली लगी और बाइक से गिर गया। इसके बाद इसे गिरफ्तार किया। इसके ऊपर दिल्ली एनसीआर में 36 से ज्यादा लूट और छिनैती के मामले दर्ज हैं।

    एडीसीपी ने बताया कि इसका एक साथी थाना सेक्टर-58 में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। ये 307 के मुकदमा भी दर्ज है। इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला जा रहा है। जिस बाइक से ये यहां आया था वह भी चोरी की है। इसके पास से 03 मोबाइल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, 1 मोटर साइकिल होंडा शाइन बरामद की गई।

    दूसरे मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एफएनजी रोड अथॉरिटी के जंगल में हुई। इसकी पहचान युसुफ उर्फ जला भुना निवासी जली कोठी थाना सदर बाजार मेरठ हुई है। इसके ऊपर 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इसका आपराधिक रिकार्ड खंगला रही है।

  • पांच मंजिला इमारत गिरी, 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका,तीन शव मिले..

    पांच मंजिला इमारत गिरी, 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका,तीन शव मिले..

     

    लखनऊ : लखनऊ में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना हजरतगंज के वजीर हसन रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट में हुई है। मौके पर डीएम सूर्य पाल गंगवार समेत कई अफसर पहुंचे हैं। बचाव और राहत का कार्य चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआर को मौके पर बुलाया गया है।

    इस पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया है। अफसरों को राहत बचाव के कई निर्देश दिए हैं। मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी पहुंचे हैं। ब्रजेश पाठक ने बताया कि हादसे का कारण पता किया जा रहा है। तीन शव मिल चुके हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में लगी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कुछ दिनों से बेसमेंट में कुछ काम चल रहा है। राहत के लिए जेसीबी को भी बुलाया गया है।

    बताया जाता है कि अपार्टमेंट में सात परिवार रहते थे। हादसे के कारण वहां खड़ी कई गाड़ियां भी चकनाचूर हो गई हैं। पुलिस के जवानों को अंदर से कुछ आवाजें भी सुनाई दी हैं। उस आवाज की तरफ जाने की कोशिश हो रही है। जिस स्थान पर अपार्टमेंट है वहां रास्ता भी संकरा है, इससे पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। मौके पर कई एम्बुलेंस भी बुलाई गई है। अधिकारियों ने अस्पतालों और ब्लड बैंकों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

  • सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

    सरस्वती पूजा के लिए चंदा नहीं देने के कारण युवक की पीट-पीट कर हत्या

     

     

    नवादा : बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक ऑटो (टोटो) चालक की सरस्वती पूजा का चंदा नहीं देने के कारण पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि विजयपुर गांव में सरस्वती पूजा के चंदा नहीं देने के कारण कुछ युवकों ने पीट-पीट कर एक टोटो चालक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशाबिगहा निवासी रवींद्र राजवंशी के रूप में की गयी है।

    मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविंद्र मंगलवार को अपनी मां के देहांत के बाद परिजनों को लेकर नदी में स्नान के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान सिरदला नरहट पथ पर विजयपुर गांव के समीप कुछ युवक सरस्वती पूजा का चंदा मांग रहे थे।

    रवींद्र के मना करने पर आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

  • सर्दी का बड़ेगा सितम! आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बरसेंगे बदरा

     सर्दी का बड़ेगा सितम! आज दिल्ली-पंजाब-हरियाणा में बरसेंगे बदरा

     

    नई दिल्ली : उत्तर भारत में अभी मौसम का मिजाज और बगलेगा। मौसम विभाग ने 26 जनवरी से पहले राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जल्द ही उत्तर भारत समेत कई राज्यों बारिश और बर्फबारी के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 24 से 28 तारीख के बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई है।

    वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक था जबकि वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की मौजूदा अवधि के लिहाज से सामान्य है। कल और परसों में दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

    पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान, 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रूपनगर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। अगले 3 से 4 दिनों तक बादल बने रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • चंडीगढ़ कोर्ट परिसर बम की सूचना से मचा हड़कंप,जानें क्या निकला पूरा मामला..

     चंडीगढ़ कोर्ट परिसर बम की सूचना से मचा हड़कंप,जानें क्या निकला पूरा मामला..

     

    चंडीगढ़ : यहां जिला अदालत परिसर में मंगलवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला था जिसमें अदालत में बम होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए सेक्टर 43 स्थित अदालत परिसर को खाली करवाया गया। हालांकि पत्र भेजने वाले का कुछ पता नहीं चला है लेकिन बताया जाता है कि पत्र में पंचकूला कोर्ट परिसर में बम होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि बताया जाता है कि ये सर्च आपरेशन माक ड्रिल का एक हिस्सा है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.8 मापी गई तीव्रता; डर से घरों के बाहर निकले लोग

    भूकंप के तेज झटकों से हिला दिल्ली-NCR, 5.8 मापी गई तीव्रता; डर से घरों के बाहर निकले लोग

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में दोपहर को 2 बजकर 30 मिनट पर मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही, लोग सहम गए और घरों के बाहर दौड़ पड़े।

    भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है, इसका एपिसेंटर जमीन की सतह के 10 किलोमीटर अंदर था। 5.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके तकरीबन 30 सेकंड तक नेपाल के अलावा भारत के कई शहरों में महसूस हुए। इस भूकंप के चलते राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कंपन हुआ। उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    बता दें कि नए साल में दिल्ली में अब तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए नए साल की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई थी।