महाराष्ट्र में भीषण से सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत
महाराष्ट्रः मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह उस वक्त भीषण हादसा हो गया जब पालघर जिले के दहानू इलाके में कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पालघर पुलिस के मुताबिक, कार गुजरात से मुंबई जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिससे बस से भीषण टक्कर हो गई।
घटना संबंधी जानकारी देते कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर महालक्ष्मी पुल के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे बस और कार की जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में लग्जरी बस में यात्रा कर रहे दो लोग घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि कार में चार लोग सवार थे और वह गुजरात से मुंबई जा रहे थे। भीषण टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।








Leave a Reply