विशाखापत्तनम को बनाया गया Andhra Pradesh की नई राजधानी, CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान

विशाखापत्तनम को बनाया गया Andhra Pradesh की नई राजधानी, CM जगन रेड्डी ने किया ऐलान

 

विशाखापत्तनम : आंध्र प्रदेश की राजधानी में बदलाव हो गया है। अब विशाखापत्तनम को इस दक्षिण भारतीय राज्य की नई राजधानी के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को यह ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने नई राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की भी घोषणा की है।

सीएम रेड्डी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट वीडियो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं आपको विशाखापत्तनम में आमंत्रित करता हूं, जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रही है। मैं भी आने वाले कुछ महीनों में विशाखापत्तनम में शिफ्ट हो रहा हूं। हम 3 और 4 मार्च को यह शिखर सम्मेलन विशाखापत्तनम में आयोजित करने जा रहे हैं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *